Shuru
Apke Nagar Ki App…
*आनंद वर्धन श्री राम मंदिर में हनुमान चालीसा के बाद हनुमान अंश फिल्म दिखाई गई* NH स्थित आनंद वर्धन श्री राम मंदिर कलबोडी में मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ का वाचन किया गया इस दौरान भक्त जनों ने अपनी आस्था के साथ वाचन किया तत्पश्चात हनुमान अंश शो फिल्म दिखाई गई।
बिहारीलाल सोनी
*आनंद वर्धन श्री राम मंदिर में हनुमान चालीसा के बाद हनुमान अंश फिल्म दिखाई गई* NH स्थित आनंद वर्धन श्री राम मंदिर कलबोडी में मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ का वाचन किया गया इस दौरान भक्त जनों ने अपनी आस्था के साथ वाचन किया तत्पश्चात हनुमान अंश शो फिल्म दिखाई गई।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- कोटकासा में ग्रामीणों ने चलाया नशामुक्ति अभियान पुलिस प्रशासन ने किया सहयोग *कोटकासा में ग्रामीणों ने चलाया नशामुक्ति अभियान* _महुआ की कच्ची शराब बनाने वालों को दी सख्त हिदायत, महिलाओं ने नारेबाजी कर ग्रामीणों को किया जागरूक_ सी टाइम्स कुरई - बादलपार चौकी क्षेत्र के ग्राम कोटकासा में ग्रामीणों ने एकजुट होकर नशे के खिलाफ अभियान चलाया। गांव को शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों से मुक्त करने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ महिलाओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि गांव में किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों के सेवन, निर्माण और बिक्री को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। अभियान के दौरान ग्रामीणों ने विशेष रूप से कच्ची महुआ शराब बनाने वालों को सख्त हिदायत दी कि भविष्य में गांव में शराब का निर्माण नहीं किया जाए। ग्रामीणों ने कहा कि नशे की आदत से परिवारों और समाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसलिए गांव को नशामुक्त बनाने के लिए सभी ग्रामीणों को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं ने नशे के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोगों को जागरूक किया। महिलाओं ने कहा कि गांव में नशे का चलन समाप्त होने से परिवारों में शांति और बच्चों के भविष्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि नशे से दूर रहें और अन्य लोगों को भी नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करें। नशामुक्ति अभियान के दौरान बादलपार चौकी प्रभारी इंजन सिंह मार्सकोले सहित पुलिस स्टाफ भी मौजूद रहा। पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों ने गांव को नशामुक्त रखने के लिए सामूहिक संकल्प लिया। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि आगे भी गांव में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान जारी रखा जाएगा और नशे से जुड़ी गतिविधियों को रोकने के लिए प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग किया जाएगा। ग्राम कोटकासा में ग्रामीणों की इस सामूहिक पहल को गांव को नशामुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अभियान के दौरान ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाते हुए संदेश दिया कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।1
- *सिवनी विधायक मुनमुन राय ने कल 17 सितंबर 2026 को भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप मे सभी से भाग लेने आग्रह है*1
- खरीफ फसलों में कीट-रोग का खतरा, किसानों को सतर्क रहने की सलाह सिवनी। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने जिले में खरीफ फसलों का निरीक्षण कर मक्का में BLSB, धान में सफेद माहू व विभिन्न रोग तथा सोयाबीन में कीट प्रकोप की स्थिति को देखते हुए किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वैज्ञानिकों ने फसल का नियमित निरीक्षण कर शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर अनुशंसित दवाओं का उपयोग करने और संतुलित उर्वरक व उचित जल निकास पर ध्यान देने की अपील की है।1
- Seoni News: विधायक दिनेश राय मुनमुन की आम जनता से बड़ी अपील: 'रक्तदान करें, किसी की जिंदगी बचाएं'1
- महकेपार में भीषण आगजनी, संयुक्त परिवार का आशियाना जलकर खाक, 4 घायल, 20 लाख का नुकसान तिरोड़ी तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत महकेपार में 15 सितंबर की सुबह करीब 7 बजे भीषण आगजनी की घटना ने दो सगे भाइयों के परिवार को तबाह कर दिया। नारायण कोटेकार के संयुक्त परिवार के आवास में अज्ञात कारणों से लगी आग में सबकुछ जलकर राख हो गया, वहीं परिवार के 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका उपचार जारी है।1
- किसान गर्जना की हुई बैठक,आंदोलन करने की दी चेतावनी,25 सितंबर को भावांतर योजना के खिलाफ बड़ा आंदोलन खैरलांजी में किसान गर्जना के नए ब्लॉक कार्यालय का भव्य लोकार्पण* ,खैरलांजी। किसानों की समस्याओं को लेकर किसान गर्जना संगठन अब ब्लॉक स्तर पर अपनी सक्रियता और तेज करने जा रहा है। मंगलवार को खैरलांजी में किसान गर्जना संगठन के नवागत ब्लॉक कार्यालय का भव्य लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष धुरन नगपुरे, जिला अध्यक्ष रामकुमार नागपुरे सहित बड़ी संख्या में किसान एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। नए कार्यालय के लोकार्पण के साथ ही किसानों की समस्याओं को संगठित तरीके से उठाने और उनके त्वरित निराकरण के लिए मंच तैयार करने की बात कही गई। किसानों ने कहा कि गांवों में खेती-किसानी से जुड़ी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं, ऐसे में ब्लॉक स्तर पर संगठन का स्थायी कार्यालय किसानों के लिए अपनी समस्याएं रखने का प्रमुख केंद्र बनेगा। *सैकड़ों किसानों की मौजूदगी में गूंजे किसानों के सवाल* कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने अपनी कृषि संबंधी समस्याएं संगठन के पदाधिकारियों के समक्ष रखीं। किसानों ने विशेष रूप से धान की फसल में बीमारी, कीट प्रकोप तथा फसल की सुरक्षा के लिए उपयोग किए जा रहे कीटनाशकों से जुड़ी परेशानियों का हवाला दिया। किसानों का कहना था कि मौसम और फसल संबंधी समस्याओं के बीच खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, जबकि उपज का उचित मूल्य मिलने को लेकर स्थिति अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है। किसानों ने खाद की बढ़ती कीमतों, कृषि लागत और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया। इन समस्याओं पर संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों के साथ चर्चा करते हुए आगे की रणनीति तैयार की। *25 सितंबर को भावांतर योजना के खिलाफ बड़ा आंदोलन खैरलांजी में किसान गर्जना के नए ब्लॉक कार्यालय का भव्य लोकार्पण* बैठक का सबसे बड़ा निर्णय 25 सितंबर 2026 को किसानों के हितों से परे बताई जा रही भावांतर योजना के विरोध में आंदोलन को लेकर रहा। संगठन ने घोषणा की कि बड़ी संख्या में किसान एकजुट होकर तहसील कार्यालय पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। किसान गर्जना संगठन ने भावांतर योजना को तत्काल वापस लेने की मांग को आंदोलन का प्रमुख मुद्दा बनाया है। इसके साथ ही धान का भाव ₹3100 प्रति क्विंटल किए जाने की मांग भी जोरदार तरीके से उठाई जाएगी। संगठन का कहना है कि किसानों की उपज का वास्तविक लागत के अनुरूप लाभकारी मूल्य सुनिश्चित किया जाना चाहिए। किसानों के हितों से जुड़े इन सवालों को लेकर आगामी आंदोलन को गांव-गांव तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। *नया कार्यालय बनेगा किसानों की समस्याओं का केंद्र* किसान गर्जना संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार खैरलांजी में नया ब्लॉक कार्यालय केवल संगठनात्मक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि किसानों की समस्याओं को एकत्रित कर संबंधित विभागों और शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। किसानों का कहना है कि यदि किसी किसान को फसल, खाद, बिजली, खरीदी या अन्य कृषि संबंधी समस्या आती है तो उसे संगठित रूप से उठाने के लिए अब ब्लॉक स्तर पर मंच उपलब्ध रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष अरविंद चौधरी एवं जिला अध्यक्ष रामकुमार नागपुरे सहित पदाधिकारियों ने किसानों को संगठन के माध्यम से एकजुट होकर अपने अधिकारों और समस्याओं को मजबूती से उठाने का आह्वान किया। *₹3100 धान से लेकर खाद-बिजली तक—किसानों के कई मुद्दे* बैठक में किसानों के सामने मौजूद विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। इनमें धान का ₹3100 प्रति क्विंटल मूल्य, भावांतर योजना, खाद की कीमत, बिजली कटौती, फसल में बीमारी एवं कीट प्रकोप और खेती की बढ़ती लागत प्रमुख रहे। संगठन ने स्पष्ट किया कि किसानों के मुद्दों को लेकर अब केवल ज्ञापन देने तक सीमित रहने के बजाय आवश्यकता के अनुसार चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। आगामी 25 सितंबर का आंदोलन इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। *संगठन की एकजुटता का प्रदर्शन* कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष अशोक लिल्हारे, ब्लॉक प्रभारी डेविड सेलोकर, ब्लॉक उपाध्यक्ष बंडुभाऊ गोपाले, ब्लॉक सचिव जितलाल बसिने, ब्लॉक कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेंद्र दमाहे, ब्लॉक उपाध्यक्ष अजब सिंह कृरपगये, गुड्डू भगत, ब्लॉक महासचिव राजेंद्र नगपुरे भारत शिवहरे सहित ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। नए कार्यालय के लोकार्पण को संगठन ने खैरलांजी क्षेत्र में किसान हितों की लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। वहीं किसानों ने उम्मीद जताई कि अब उनकी समस्याओं को एकजुट होकर शासन-प्रशासन के सामने मजबूती से रखा जा सकेगा। 25 सितंबर का आंदोलन अब खैरलांजी में किसानों की अगली बड़ी परीक्षा माना जा रहा है। भावांतर योजना की वापसी और ₹3100 धान की मांग को लेकर किसान कितनी संख्या में तहसील कार्यालय पहुंचते हैं, इस पर क्षेत्र की नजर रहेगी।1
- *चारपाई पर गर्भवती, अमरवाड़ा से 15 किमी दूर गांव के हैं हाल* *एक माह में दूसरी बार बने ऐसे हालात, ग्रामीणों में आक्रोश* *अमरवाड़ा।* अमरवाड़ा से 15 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत सालीवाड़ा-शारदा के खजरी वार्ड में जमीन पर चलने के लिए पक्की सड़क आज भी एक काल्पनिक सपना बनी हुई है। यहां मंगलवार सुबह 21 वर्षीय प्रदीपा पति राजकुमार उर्फ अंकित बट्टी को प्रसव पीड़ा हुई। सड़क नहीं होने के कारण लकड़ी की चारपाई को डोली बनाकर महिला को अस्पताल ले जाना ग्रामीणों की मजबूरी बन गया। ग्रामीण मोतीराम भलावी, मुकेश उईके, अंकित बट्टी, तुकाराम उईके, राहुल उईके, चारणलाल बट्टी, प्रीतलाल धुर्वे, शर्मिला बट्टी सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रदीपा को चारपाई पर लिटाया और घुटनों तक भरे कीचड़ को चीरते हुए मुख्य सड़क तक पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि एक माह में यह दूसरी बार है जब गर्भवती महिला को चारपाई पर ले जाना पड़ा है। सड़क नहीं बनने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। *चारपाई पर गर्भवती, अमरवाड़ा से 15 किमी दूर गांव के हैं हाल* *एक माह में दूसरी बार बने ऐसे हालात, ग्रामीणों में आक्रोश* *अमरवाड़ा।* अमरवाड़ा से 15 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत सालीवाड़ा-शारदा के खजरी वार्ड में जमीन पर चलने के लिए पक्की सड़क आज भी एक काल्पनिक सपना बनी हुई है। यहां मंगलवार सुबह 21 वर्षीय प्रदीपा पति राजकुमार उर्फ अंकित बट्टी को प्रसव पीड़ा हुई। सड़क नहीं होने के कारण लकड़ी की चारपाई को डोली बनाकर महिला को अस्पताल ले जाना ग्रामीणों की मजबूरी बन गया। ग्रामीण मोतीराम भलावी, मुकेश उईके, अंकित बट्टी, तुकाराम उईके, राहुल उईके, चारणलाल बट्टी, प्रीतलाल धुर्वे, शर्मिला बट्टी सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रदीपा को चारपाई पर लिटाया और घुटनों तक भरे कीचड़ को चीरते हुए मुख्य सड़क तक पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि एक माह में यह दूसरी बार है जब गर्भवती महिला को चारपाई पर ले जाना पड़ा है। सड़क नहीं बनने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।1
- *प्राथमिक शाला परतापुर परिसर में दलदल संक्रमण का खतरा* *परिसर में मवेशी बांध का पहले रहेगा व स्कूल के पास ईट एवं मोरम रखकर ग्राउंड में भर रहा पानी*2