logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने एनीमिया जागरूकता रथ को इंदौर भ्रमण के लिए किया रवाना आगामी 12 दिनों में शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में 20 लाख लोगों तक पहुंचेगा जागरूकता रथ इंदौर समाज में एनीमिया के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से 12 दिवसीय एनीमिया जागरूकता रथ अभियान की शुरुआत मंगलवार को हुई। इस रथ को इंदौर में भ्रमण के लिए राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस वर्ष अभियान रथ इंदौर शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 20 लाख लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है 1 मार्च तक चलने वाला यह 12 दिनी अभियान सांसद सेवा प्रकल्प इंदौर, आयुष मेडिकल वेलफेयर फाउंडेशन एवं एडवांस्ड होम्योपैथिक सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. ए.के. द्विवेदी के नेतृत्व में प्रतिवर्ष संचालित होने वाले इस अभियान की शुरुआत मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने हरी झंडी दिखाकर की। यह कार्यक्रम देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर परिसर में हुआ। इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के कुलगुरु प्रो. राकेश सिंघई, कुलसचिव श्री प्रज्वल खरे, डॉ. वैभव चतुर्वेदी, डॉ. अथर्व द्विवेदी, श्री दीपक उपाध्याय, विनय पांडेय सहित समस्त कार्य परिषद सदस्यगण एवं अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। अभियान को लेकर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि डॉ. द्विवेदी द्वारा चलाए जाने वाले इस एनीमिया जागरूकता रथ से समाज में एनीमिया के प्रति काफी जागरूकता आएगी। एनीमिया बीमारी की रोकथाम जागरूकता से संभव है। इस तरह के अभियान समाज के सभी वर्ग को जनजागरूकता की पहल करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। समय रहते एनीमिया को लेकर जांच एवं इलाज कराना अत्यंत आवश्यक है – डॉ. द्विवेदी इस अवसर पर डॉ. ए.के. द्विवेदी ने अपने वक्तव्य में कहा कि एनीमिया को लेकर समय रहते जांच एवं इलाज कराना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि होम्योपैथी चिकित्सा एनीमिया के विभिन्न प्रकारों में प्रभावी रूप से सहायक सिद्ध हो रही है। वहीं देश में गर्भवती महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के बीच एनीमिया जैसी गंभीर स्वस्थ्य समस्या तेजी से फैल रही है। इस समस्या के खिलाफ समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से ही एक व्यापक जन जागरूकता अभियान प्रतिवर्ष चलाया जाता है। इस वर्ष भी 12 दिन तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत दो रथ इंदौर शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के अलग-अलग हिस्सों में प्रतिदिन भ्रमण करेंगे। रथ के साथ स्टूडेंट्स की टीम भी चलेगी। जो लोगों को पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करेगी। लोगों को विशेष रूप से “गुड़-चना खाएं, रक्त बढ़ाएं” संदेश के साथ प्रतीकात्मक रूप से गुड़ एवं चना वितरित किया जाएगा। डॉ. द्विवेदी ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति एनीमिया मुक्त अभियान से जुड़ना चाहता है, वह इस मोबाइल नंबर 9826042287 पर संपर्क कर सकता है। वहीं जागरूकता रथ अभियान का शुभारंभ प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल द्वारा किए जाने पर डॉ. द्विवेदी ने उनका आभार व्यक्त किया। कहा कि वे स्वयं पिछले 30-35 वर्षों से एनीमिया एवं सिकल सेल जैसी बीमारियों के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं जो समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है।

13 hrs ago
user_Abhisek Yogi Ptrakar
Abhisek Yogi Ptrakar
Local News Reporter इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
13 hrs ago
b7f426b4-4c3a-40bc-85c6-b24b49a50dc0

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Vishal Jadhav
    1
    Post by Vishal Jadhav
    user_Vishal Jadhav
    Vishal Jadhav
    पत्रकार NCR समाचार इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बच्चा चोर समझ कर महिला से करी जमकर मारपीट महिला ने केस दर्ज कराया(99933 47030)
    1
    बच्चा चोर समझ कर महिला से करी जमकर मारपीट महिला ने केस दर्ज कराया(99933 47030)
    user_सुनील कुशवाहा प्रदेश चीफ एडिटर इंडिया न्यूज़7
    सुनील कुशवाहा प्रदेश चीफ एडिटर इंडिया न्यूज़7
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by प्रदेश खुलासा न्यूज
    1
    Post by प्रदेश खुलासा न्यूज
    user_प्रदेश खुलासा न्यूज
    प्रदेश खुलासा न्यूज
    Media company इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • इंदौर की पालदा क्षेत्र से 12 साल कि बालिका लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश ,कृपया इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करें !!!
    1
    इंदौर की पालदा क्षेत्र से 12 साल कि  बालिका लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश  ,कृपया इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करें !!!
    user_Aarti Raikwar
    Aarti Raikwar
    Media Consultant मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • इंदौर में ‘संकल्प से समाधान’ अभियान के तहत महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने विधानसभा-4 के वार्ड 84 का दोपहिया वाहन से निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद आयोजित जनता चौपाल में रहवासियों ने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं। स्थानीय नागरिकों ने पानी, ड्रेनेज, अतिक्रमण और जल जमाव जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर पार्षद और निगम अधिकारियों पर अनदेखी के आरोप लगाए। चौपाल के दौरान महापौर को लोगों के आक्रोश का सामना भी करना पड़ा। महापौर ने आश्वासन दिया कि सभी शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाएगा। ‘संकल्प से समाधान’ के माध्यम से शहर की जमीनी हकीकत सामने आ रही है और जनप्रतिनिधियों के दावों की सच्चाई भी उजागर हो रही है।
    1
    इंदौर में ‘संकल्प से समाधान’ अभियान के तहत महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने विधानसभा-4 के वार्ड 84 का दोपहिया वाहन से निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद आयोजित जनता चौपाल में रहवासियों ने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं।
स्थानीय नागरिकों ने पानी, ड्रेनेज, अतिक्रमण और जल जमाव जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर पार्षद और निगम अधिकारियों पर अनदेखी के आरोप लगाए। चौपाल के दौरान महापौर को लोगों के आक्रोश का सामना भी करना पड़ा।
महापौर ने आश्वासन दिया कि सभी शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाएगा। ‘संकल्प से समाधान’ के माध्यम से शहर की जमीनी हकीकत सामने आ रही है और जनप्रतिनिधियों के दावों की सच्चाई भी उजागर हो रही है।
    user_Amin sisgar
    Amin sisgar
    Indore, Madhya Pradesh•
    8 hrs ago
  • मध्यप्रदेश की राजनीति में आज उस वक्त हलचल मच गई जब मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट पेश किया। बजट पेश होते ही विपक्ष ने इसे जनविरोधी बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में विपक्षी विधायकों ने सदन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। विपक्ष का आरोप है कि बजट में महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं पर ठोस प्रावधान नहीं किए गए
    1
    मध्यप्रदेश की राजनीति में आज उस वक्त हलचल मच गई जब मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट पेश किया। बजट पेश होते ही विपक्ष ने इसे जनविरोधी बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में विपक्षी विधायकों ने सदन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। विपक्ष का आरोप है कि बजट में महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं पर ठोस प्रावधान नहीं किए गए
    user_Kalpana Chourasiya
    Kalpana Chourasiya
    News Anchor इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • शेखर गिरी और जनहित पार्टी ने मिलकर मल्हारगंज पर बनने वाले मेट्रो रेलवे स्टेशन का किया विरोध प्रदर्शन मल्हारगंज थाने के सामने इंदौर इंदौर के मल्हारगंज निवासी शेखर गिरी के नेतृत्व मे इंदौर मेट्रो के मल्हारगंज में बनने वाले रेलवे स्टेशन का विरोध करते आ रहे हैं पूर्व में भी कई बार प्रदर्शन किया गया लेकिन मेट्रो ने आज मल्हारगंज थाने के सामने अपना कंटेनर रखा और फेंसिंग लगा दी आज भी जनहित पार्टी के साथ शेखर गिरी के नेतृत्व में पेड़ों को बचाने के लिए प्रदर्शन किया गया
    1
    शेखर गिरी और जनहित पार्टी ने मिलकर मल्हारगंज पर बनने वाले मेट्रो रेलवे स्टेशन का किया विरोध प्रदर्शन                     मल्हारगंज थाने के सामने इंदौर                    इंदौर के मल्हारगंज निवासी शेखर गिरी के नेतृत्व मे इंदौर मेट्रो के मल्हारगंज में बनने वाले रेलवे स्टेशन का विरोध करते आ रहे हैं पूर्व में भी कई बार प्रदर्शन किया गया लेकिन मेट्रो ने आज मल्हारगंज थाने के सामने अपना कंटेनर रखा और फेंसिंग लगा दी आज भी जनहित पार्टी के साथ शेखर गिरी के नेतृत्व में पेड़ों को बचाने के लिए प्रदर्शन किया गया
    user_Naseem Khan
    Naseem Khan
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • इंदौर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर नीलकंठेशवर महादेव की भव्य बारात की शोभा यात्रा टिकरिया बादशाह रोड सुरेंद्रनगर से यादव पैलेस से होती हुई गिरना सिटी पर समाप्त हुई। यात्रा में शिव भक्त भगवान भोलेनाथ की धुन पर नाश्ते गेट चल रहे थे यात्रा समाप्ति पर मंदिर में महा आरती के साथ हरियाली खीर का वितरण हुआ। उक्त जानकारी मंदिर के पुजारी सुरेश चंद तिवारी हो सर रक्षक अशोक तिवारी ने दी इस अवसर पर मुख्य रूप से गोलू तिवारी अंकित गुर्जर देव शंकर मिश्रा खाटू श्याम किराना मुकेश चौहान अमन मालवीय कृष्ण पांचाल अभी परिहार श्रीमती मंगला तिवारी पूजा तिवारी महिमा नामदेव पप्पी जीजी गोंड सनी गोड़ दल्लू मालवीय अजय भैया मुख्य रूप से उपस्थित थे। पत्रकार राजन मालवीय
    1
    इंदौर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर नीलकंठेशवर महादेव की भव्य बारात की शोभा यात्रा टिकरिया बादशाह रोड सुरेंद्रनगर से यादव पैलेस से होती हुई गिरना सिटी पर समाप्त हुई। यात्रा में शिव भक्त भगवान भोलेनाथ की धुन पर नाश्ते गेट चल रहे थे यात्रा समाप्ति पर मंदिर में महा आरती के साथ हरियाली खीर का वितरण हुआ। उक्त जानकारी मंदिर के पुजारी सुरेश चंद तिवारी हो सर रक्षक अशोक तिवारी ने दी इस अवसर पर मुख्य रूप से गोलू तिवारी अंकित गुर्जर देव शंकर मिश्रा खाटू श्याम किराना मुकेश चौहान अमन मालवीय कृष्ण पांचाल अभी परिहार श्रीमती मंगला तिवारी पूजा तिवारी महिमा नामदेव पप्पी जीजी गोंड सनी गोड़ दल्लू मालवीय अजय भैया मुख्य रूप से उपस्थित थे। पत्रकार राजन मालवीय
    user_सुनील कुशवाहा प्रदेश चीफ एडिटर इंडिया न्यूज़7
    सुनील कुशवाहा प्रदेश चीफ एडिटर इंडिया न्यूज़7
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.