कलेक्टर ने जिले के गेहूं उपार्जन केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान मोहना समिति प्रबंधक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी मोहन बड़ोदिया - कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज शनिवार शाम 4.30 बजे शाजापुर जिले में उपार्जन केन्द्रों पर किये जा रहे गेहूं उपार्जन कार्य का निरीक्षण किया। कलेक्टर सुश्री बाफना ने पैक्स करजू, पैक्स दुधाना, पैक्स मोहना, पैक्स चौमा, प्राथमिक सहकारी संस्था बुड़लाय, पैक्स दुपाड़ा एवं पैक्स खेरखेड़ी केंद्रों पर किए जा रहे गेहूं उपार्जन कार्य का निरीक्षण किया। कलेक्टर सुश्री बाफना ने उक्त सभी केन्द्रों पर बारदानों की उपलब्धता एवं परिवहन की जानकारी भी प्राप्त की। कलेक्टर ने खुले में की जा रही खरीदी केन्द्रों पर वर्षा की संभावना को देखते हुए तिरपाल की आदि की पर्याप्त व्यवस्था रखने, आवश्यकता पड़ने पर तौल कांटो की संख्या बढ़ाने, वेयरहाउस की भण्डारण क्षमता अनुसार भण्डारण करने तथा उपज का समय पर परिवहन कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर सुश्री बाफना ने संबंधित प्रबंधको को उपार्जन कार्य पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ करने के निर्देश दिये। कलेक्टर सुश्री बाफना ने समिति प्रबंधकों को निर्देश दिये कि बिल बनाकर किसानों का भुगतान समय पर कराना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बारदाना की उपलब्धता, तौल कांटो की संख्या, भंडारण व्यवस्था, किसानों की बैठने की व्यवस्था, पेयजल, छाया एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पैक्स मोहना में बारदाना पर छपाई सही नहीं होने पर समिति प्रबंधक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर सुश्री बाफना ने उपार्जन केन्द्रों पर उपस्थित किसानों से चर्चा कर स्लॉट बुकिंग, बिल भुगतान, उनकी समस्याओं आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर सुश्री बाफना ने किसान भाईयों को जानकारी देते हुए बताया कि किसान भाई ने गेहूं उपार्जन के लिए ई-उपार्जन पोर्टल पर जिस उपार्जन केन्द्र के लिए स्लॉट बुक किया है ओर उस उपार्जन केन्द्र पर अत्यधिक भीड़ होने से उपार्जन में ज्यादा दिन का समय लग रहा है तो वे अपने नजदीकी उपार्जन केन्द्र जहां भीड़ कम हो तो जिला आपूर्ति अधिकारी के माध्यम से अपना स्लॉट ट्रांसफर करा सकते हैं । इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले, तहसीलदार मो. बड़ोदिया, उपायुक्त सहकारिता ओपी गुप्ता, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री कोमल डहाके भी उपस्थित थी।

- पचोर क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर लगी भीषण आग क्षेत्र में मछली अप्रत्यापारी जिला ब्यूरो चीफ सुमित सेन आज तक राजगढ़ जिले के पचोर क्षेत्र में भारत पेट्रोल पंप पर अचानक आग लग गई जिसके कारण क्षेत्र में अपरा तफरी मची1
- राजगढ़ जिले के पचोर शहरी क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर लगी आग राजगढ़ जिले के पचोर शहरी क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर लगी आग1
- भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में नशे का विरोध करने कलेक्ट्रेट पहुंची महिलाएं,रोक लगाने की नारेबाजी शाजापुर में भारतीय किसान संघ (मालवा प्रांत) की मातृशक्ति ने सोमवार दोपहर 1 बजे नशे के बढ़ते प्रचलन के खिलाफ प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं और मुख्यमंत्री तथा पुलिस अधीक्षक के नाम एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन संयुक्त कलेक्टर आलोक वर्मा को दिया गया। ज्ञापन में बताया गया कि शहर के विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, सार्वजनिक चौराहों और आवासीय क्षेत्रों के आसपास तंबाकू, गुटखा, सिगरेट, शराब, गांजा, एमडी, व्हाइटनर, पेट्रोल सहित अन्य नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। इसका सीधा असर विद्यार्थियों और युवाओं पर पड़ रहा है, जिससे उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। भारतीय किसान संघ ने ज्ञापन में एनडीपीएस एक्ट, सीओटीपीए एक्ट, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट और मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम का हवाला देते हुए अवैध विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। संगठन ने स्कूलों और कॉलेजों के आसपास विशेष अभियान चलाने, नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और अवैध सप्लाई नेटवर्क पर कार्रवाई करने की भी मांग की। मातृशक्ति ने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति परिवारों को आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर कर रही है। उन्होंने प्रशासन से शाजापुर को नशा मुक्त बनाने के लिए तत्काल और कठोर कदम उठाने का आग्रह किया।1
- शाजापुर में भारतीय किसान संघ की मातृशक्ति ने 42 डिग्री तापमान में रैली निकालकर जिले को नशा मुक्त करने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर स्कूलों व सार्वजनिक चौराहों के पास नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री पर तुरंत कार्रवाई की अपील की। इस मुहिम का लक्ष्य युवाओं के भविष्य को बचाना और परिवारों को नशे के दुष्परिणामों से मुक्ति दिलाना है।3
- मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर के एक निजी चुन्नीलाल भारत पेट्रोल पंप पर अचानक आज सोमवार रात्रि 8:00 बजे भीषण आग मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर के एक निजी चुन्नीलाल भारत पेट्रोल पंप पर अचानक आज सोमवार रात्रि 8:00 बजे भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दिया। मौके पर लोगों में दहशत फैल गई। इस खौफनाक घटना का वीडियो सामने आया है जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर देगा।इस घटना में 11 लोग झुलस गए हैंसभी को पचोर के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया एक की हालत गंभीर दमकल गाड़ियों से आग पर काबू करने की कोशिश जा रही है। #राजगढ़ #मध्यप्रदेश3
- Post by Shankar Damor1
- बड़ी खबर , पचोर पेट्रोल पंप पर लगी अचानक आग,कई बाइक जलकर हुई राख 1 युवक झुलसा राहत बचाव कार्य जारी पचोर में भीषण आगजनी बीच बाजार में पेट्रोल पंप पर आग लगी जिसमे कई बाइक ,टैंकर,सहित एक युवक खुलासा। जानकारी के अनुसार कई लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल ले गए घटना के बाद अफरा तफरी मच गई।4
- शाजापुर की इंद्रानगर कॉलोनी में एक गोवंश 30 फीट गहरी कुंडी में गिर गया, जिसे गौरक्षा सेना ने स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला। यह बचाव अभियान काफी चुनौतीपूर्ण रहा, जिसमें एक सदस्य को हल्की चोटें भी आईं। भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसलिए स्थानीय निवासियों ने तुरंत उस कुंडी को ढक दिया है।9