दर्जनों बटुकों का हुआ यज्ञोपवीत संस्कार, सनातन परंपराओं का दिया संदेश दर्जनों बटुकों का हुआ यज्ञोपवीत संस्कार, सनातन परंपराओं का दिया संदेश अयोध्या। रामनगरी स्थित माधव सेवा सदन के पवित्र परिसर में अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के तत्वावधान में विप्र बटुकों का निशुल्क सामूहिक यज्ञोपवीत (उपनयन) संस्कार भव्य रूप से संपन्न हुआ। चैत्र मास के पुण्य अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, अभिभावक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के बीच दर्जनों बटुकों का उपनयन संस्कार सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में परिषद के प्रदेशाध्यक्ष पंडित दिलीप राम त्रिपाठी मुख्य यजमान के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में वर्णित 16 संस्कारों में यज्ञोपवीत संस्कार का विशेष महत्व है। यह संस्कार बालक के जीवन में शिक्षा, अनुशासन और ब्रह्मचर्य की शुरुआत का प्रतीक होता है। समारोह के संरक्षक एवं माधव सेवा सदन के पीठाधिपति जगद्गुरु स्वामी रामानुजाचार्य जी महाराज के सानिध्य में पूरा कार्यक्रम संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि यज्ञोपवीत संस्कार के पश्चात बालक को वेद अध्ययन का अधिकार प्राप्त होता है तथा उसे संयमित जीवन, गुरु के सानिध्य में रहकर ज्ञानार्जन और नैतिक मूल्यों का पालन करने की प्रेरणा दी जाती है। कार्यक्रम का संचालन आचार्य वीरेन्द्र कुमार वैदिक के आचार्यत्व में हुआ, जिसमें आचार्य बृजेश कुमार पाण्डेय, आचार्य रवींद्र कुमार मिश्र, आचार्य नारायण जी महाराज, आचार्य दाशारथी, डॉ. श्याम नारायण मिश्र, आचार्य राधेश्याम मिश्र, आचार्य कृष्णानंद मिश्रा, पंडित जितेंद्र तिवारी सहित कई विद्वान आचार्यों ने वैदिक रीति से संस्कार सम्पन्न कराया। इस अवसर पर आचार्यों ने बटुकों को धर्म, आचार-विचार और संस्कारों की महत्ता से अवगत कराते हुए अनुशासित जीवन जीने तथा समाज व धर्म के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक पंडित रामानुज तिवारी, कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित धर्मदत्त पाठक, राष्ट्रीय महामंत्री आचार्य राधेश्याम शास्त्री, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महंत क्षीरेश्वर दत्त मिश्र, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत ओमप्रकाश मिश्र, सदस्य जय प्रकाश तिवारी, वीरेंद्र कुमार पाठक सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।समारोह में उपस्थित अभिभावकों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का अवसर मिलता है। अंत में सभी बटुकों को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

- अयोध्या में जल पुलिस की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी। डूबते युवक की बचाई गई जान श्रध्दालु द्वारा व्यक्त किया गया आभार । अयोध्या। आज प्रातः लगभग 06:00 बजे अयोध्या के यात्रा घाट, संत तुलसीदास घाट पर स्नान के दौरान एक युवक अचानक जल बैरिकेटिंग के बाहर कूद गया, जिसके कारण वह गहरे पानी में जाकर डूबने लगा और उसकी जान खतरे में पड़ गई। डूब रहा युवक मोहन कुमार पुत्र राम प्रकाश दास, उम्र करीब 27 वर्ष, निवासी हाजीपुर थाना बरौनी, जिला बेगूसराय, राज्य बिहार का रहने वाला है। घटना को देखते ही घाट पर ड्यूटी कर रहे जल पुलिस प्रभारी रुबे प्रताप मौर्य, कांस्टेबल नित्यानंद यादव एवं कांस्टेबल अखिलेश यादव ने अदम्य साहस, सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए बिना एक क्षण गंवाए तुरंत नदी में उतरकर बचाव अभियान शुरू किया। जल पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई के चलते कुछ ही क्षणों में डूब रहे युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यदि थोड़ी भी देर हो जाती तो एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी। बचाव के बाद युवक को सुरक्षित घाट पर लाकर उसकी स्थिति सामान्य कराई गई। घटना के समय उपस्थित श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने जल पुलिस की साहसिकता, कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय संवेदनशीलता की भूरि-भूरि प्रशंसा की। सरयू तट पर तैनात जल पुलिस की यह मुस्तैदी और जनसेवा के प्रति समर्पण एक बार फिर यह दर्शाता है कि अयोध्या जल पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए हर समय पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रही है। सरयू तट पर तैनात जल पुलिस की यह मुस्तैदी और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए महिला आरक्षी का आभार व्यक्त किया और पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।1
- प्रयागराज नौकरी दिलाने के नाम पर 4 लाख रुपये ठगने वाले व्यक्ति को महिला ने भरे बाजार में पकड़ लिया, पैसे लेकर फरार हुए आरोपी की महिला ने चप्पलों से पिटाई कर दी, मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और पुलिस बुलाकर मामला शांत कराया, बाद में थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ1
- ब्रेकिंग अयोध्या. जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए शहर में गरजा बुलडोजर,ग्राउंड जीरो पर उतरे अधिकारी. शहर में जाम की समस्या को खत्म करने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। एसपी ट्रैफिक एपी सिंह और एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्रवाई हुई। पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अभियान को अंजाम दिया। चौक से फतेहगंज तक मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटाया गया। दुकानदारों द्वारा सड़क पर रखे गए सामान को जब्त किया गया। दुकानों के सामने खड़ी गाड़ियों का चालान काटा गया। अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शा पर भी कार्रवाई की तैयारी। एसपी ट्रैफिक व एसपी सिटी के अनुसार रोस्टर बनाकर नियमित अभियान चलाया जाएगा। व्यापार मंडल के साथ मिलकर स्थायी समाधान निकालने की योजना। राम मंदिर के बाद बढ़ी श्रद्धालुओं और वाहनों की संख्या से जाम की समस्या बढ़ी, उसी से निपटने के लिए यह कदम उठाया गया। अभियान के तहत सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी, नगर निगम का प्रवर्तन दल व नगर कोतवाल अश्वनी पांडे भी अपने टीम के साथ रहे मौजूद4
- जहां पर उन्होंने प्रभु श्री राम की विधि विधान से पूजा अर्चना की तत्पश्चात बीजेपी सरकार पर हमलावर होते हुए अग्निहोत्री ने कहा हमारी पार्टी के नाम में ही बसे हैं राम साथ ही साथ उन्होंने सत्ताधारी दल पर तीखा हमला बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी को भस्मासुर पार्टी' करार दिया। और आरोप लगाया कि यह पार्टी कॉर्पोरेट की तरह काम कर रही है और सवर्ण/सनातनी समाज को प्रताड़ित कर रही है, जिस अयोध्या की धरती से भाजपा ने अपनी राजनीतिक पहचान बनाई थी आज उसी पावन धरा से उनके पतन की शुरुआत होने जा रही है। अलंकार अग्निहोत्री ने अपनी पार्टी के नाम की महत्ता बताते हुए कहा कि हमारी पार्टी 'राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा' के नाम में ही स्वयं प्रभु श्री राम समाहित हैं जो अधर्म के नाश का प्रतीक है। उन्होंने अपनी यात्रा को दैवीय संकेत बताते हुए साझा किया कि जैसे ही रामनगरी की सीमा में कदम रखा। तो मुझे एहसास हुआ कि सर्व समाज के उत्थान का समय आ गया है। वही मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने गंभीर आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने समाज के हर वर्ग चाहे वह सरकारी अधिकारी हो या आम जनता सभी का मानसिक और आर्थिक शोषण करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। विपक्षी हमलों और जांच एजेंसियों के डर पर बेबाकी से जवाब देते हुए अग्निहोत्री ने चुनौती दी कि मेरे पीछे ईडी सीबीआई या जितनी भी खुफिया एजेंसियां हैं, सब लगा दी जाएं, लेकिन मैं सर्व समाज की आवाज बुलंद करता रहूंगा। जब जब पत्रकार साथियों ने सवाल किया गया कि आप सरकारी नौकरी छोड़ने के बाद बिना पैसों के वे इतना बड़ा अभियान कैसे चला रहे हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि हमारा समाज ही हमारी ताकत है,उन्होंने साफ कहा कि हमें न दारू बांटनी है और न ही दिखावा करना है, हम साधारण लोग हैं और साधारण जनता के हितों की बात करेंगे। भ्रष्टाचार से कमाने वालों को सोचने की जरूरत है हमें नहीं। उन्होंने भीड़ तंत्र पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भीड़ से केवल दिखावा हो सकता है लेकिन भीड़ कभी वोट की गारंटी नहीं होती; जनता अब जागरूक हो चुकी है और साइलेंट तरीके से अपना काम करेगी। उन्हें विश्वास है कि लोग खुद जागरूकता के साथ उनके संदेश को आगे बढ़ाएंगे और साल 2027 में एक बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान उन्होंने समाजसेवी अर्चना तिवारी, कृपा निधान तिवारी, रामानंदन त्रिपाठी, दिग्विजय शुक्ला,वरुण शुक्ला ,गुलशन तिवारी के साथ कई घंटों तक विशेष रणनीति पर गंभीर चर्चा की, साथ ही साथ भावुक होते हुए कहा कि प्रभु श्री राम अयोध्या नगरी और सनातन धर्म हमारे हृदय में बसते हैं और इन्हीं आदर्शों को लेकर हम आगे बढ़ेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से वेद पांडे,प्रतीक पाठक,अशोक तिवारी,बृजेश सिंह,अजय श्रीवास्तव,काजल पाठक,अभय मिश्रा राजन पांडे, राजेश नारायण तिवारी सोनू और केशव सहित बड़ी संख्या में अयोध्या वासी वह पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।3
- Post by A news 881
- Post by UP 42 Ayodhya Live1
- वार्षिक परीक्षा फल वितरण सम्मान समारोह का किया गया आयोजन इटियाथोक बाजार स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतीत के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता व एडवोकेट आशीष त्रिपाठी डॉक्टर रामानंद तिवारी व अंबरीश मणि त्रिपाठी की उपस्थिति रही अतिथियों के द्वारा कक्षा के प्रथम द्वितीय व तृतीय उतरन छात्र-छात्राओं को प्रगति रिपोर्ट मेडल देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर डॉ रामानंद तिवारी ने कहां कि ऐसा कोई लक्ष्य नहीं है जिसे हासिल नहीं किया जा सकता बस उसे हासिल करने की लगन होनी चाहिए उन्होंने कहा की सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज इस क्षेत्र में नहीं पूरे देवीपाटन मंडल में इस समय शिक्षा और संस्कार के लिए जिस हिसाब से प्रसिद्ध हो रहा है इसका श्रेय संस्थापक प्रबंधक सुरेश नारायण पांडे व उनकी की टीम को जाता है कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर प्रदीप पांडे प्रधानाचार्य कीर्ति प्रकाश तिवारी व विनोद कुमार तिवारी सहित अभिभावक गण क्षेत्र के कई सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे।4
- अयोध्या। जनपद अयोध्या में जाम के से निजात दिलाने के लिए शहर में गरजा बुलडोजर,ग्राउंड जीरो पर उतरे प्राशसनिक आला अधिकारी। शहर में जाम की समस्या को खत्म करने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। एसपी ट्रैफिक एपी सिंह और एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्रवाई हुई। पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अभियान को अंजाम दिया। चौक से फतेहगंज तक मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटाया गया। दुकानदारों द्वारा सड़क पर रखे गए सामान को जब्त किया गया। दुकानों के सामने खड़ी गाड़ियों का चालान काटा गया। अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शा पर भी कार्रवाई की तैयारी। एसपी ट्रैफिक व एसपी सिटी के अनुसार रोस्टर बनाकर नियमित अभियान चलाया जाएगा। व्यापार मंडल के साथ मिलकर स्थायी समाधान निकालने की योजना। राम मंदिर के बाद बढ़ी श्रद्धालुओं और वाहनों की संख्या से जाम की समस्या बढ़ी, उसी से निपटने के लिए यह कदम उठाया गया। अभियान के तहत सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी, नगर निगम का प्रवर्तन दल व नगर कोतवाल अश्वनी पांडे भी अपने टीम के साथ रहे मौजूद।2