Shuru
Apke Nagar Ki App…
पर्यटक बनकर हिमाचल में घुसे पंजाबी गाड़ी में था बर्बादी का सामान
Satish kumar
पर्यटक बनकर हिमाचल में घुसे पंजाबी गाड़ी में था बर्बादी का सामान
More news from Haryana and nearby areas
- Delhi Jaipur highway pachgaon ke pass Kent gadi mein lagi Aag1
- Hisar ke Jivan Kundu Mamla 15 din bad Hui antim vidai Revadi Haryana1
- 🚨 राकेश तंवर के घर जुटे समाज के दिग्गज, महेश चौहान का हुआ जोरदार स्वागत अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट की ओर से समाज एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं के सम्मान और मार्गदर्शन की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भिवानी में विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष राकेश सिंह तंवर के निवास पर हुआ। समारोह में हरियाणा सरकार के किसान मोर्चा अध्यक्ष महेश सिंह चौहान का नागरिक अभिनंदन किया गया। ट्रस्ट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री नेत्रपाल तंवर भिवानी ने उन्हें पारंपरिक पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया, जबकि जिला अध्यक्ष राकेश सिंह तंवर ने पटका एवं पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। उनके साथ पहुंचे सहयोगियों और अतिथियों का भी ट्रस्ट की ओर से सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संगठन मंत्री नेत्रपाल तंवर ने कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट का मूल उद्देश्य सामाजिक समरसता, पारस्परिक सम्मान और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। राजपूत समाज की परंपरा रही है कि वह सर्व समाज को साथ लेकर आगे बढ़े और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि समाज के योग्य, कर्मठ और निष्ठावान लोगों को सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में उचित सम्मान और अवसर मिलना पूरे समाज के लिए गर्व की बात है। ट्रस्ट का प्रयास है कि ऐसे लोगों को प्रोत्साहित किया जाए, ताकि वे देश और प्रदेश की उन्नति में अपनी सकारात्मक भूमिका निभा सकें। समारोह में ट्रस्ट के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इनमें महेश चौहान प्रदेश मीडिया प्रभारी, राजकुमार सिंह तंवर प्रदेश संगठन मंत्री, विनोद सिंह परमार पहलवान, बबीता तंवर प्रदेश संगठन मंत्री महिला प्रकोष्ठ, जयबीर सिंह जिला उपाध्यक्ष तथा अजीत शेखावत जिला उपाध्यक्ष सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। कार्यक्रम का समापन सामाजिक एकता, आपसी सहयोग, राष्ट्र सेवा और सकारात्मक सोच को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ। FojiNews24 | भिवानी1
- मॉडल संस्कृति, पीएम श्री और मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं प्रारंभिक अंग्रेजी स्कूलों में चयन हेतु लिखित परीक्षा-2026 के प्रवेश-पत्र बोर्ड वेबसाइट पर हुए आज से लाईव भिवानी। राजकीय मॉडल संस्कृति, पीएम श्री और मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं प्रारंभिक अंग्रेजी स्कूलों में नियुक्ति के लिए शिक्षकों व स्कूल प्रमुखों के चयन हेतु लिखित परीक्षा- दो हजार छब्बीस के प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड) हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर आज से लाईव कर दिए गए हैं। यह परीक्षा बाइस अगस्त, दो हजार छब्बीस (शनिवार) को संचालित होगी। परीक्षा का समय दोपहर दो बजे से सायं साढ़े तीन बजे तक रहेगा। इस परीक्षा में लगभगइक्कीस हजार छियानब्बे अभ्यर्थी प्रविष्ट होंगे। यह परीक्षा कमीश्ररी स्तर पर स्थापित उनहत्तर परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित करवाई जाएगी। बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि राजकीय मॉडल संस्कृति, पीएम श्री और मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं प्रारंभिक अंग्रेजी स्कूलों में नियुक्ति के लिए शिक्षकों व स्कूल प्रमुखों के चयन हेतु लिखित परीक्षा के प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड) अठारह अगस्त, दो हजार छब्बीस से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लाईव कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपने Employee ID & Mobile Number भरकर अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र पर दिए गए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढक़र व समझकर उनकी अनुपालना करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा से संबंधित श्रेणीवार परीक्षा Content Area/Design की जानकारी शिक्षा निदेशालय पंचकूला की वेबसाइट पर उपलब्ध है। यह परीक्षा ओएमआर आधारित पेन पेपर मोड में होगी। सभी प्रश्र बहुवैकल्पिक होंगे। प्रत्येक प्रश्र एक अंक का होगा और कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होंगी। उन्होंने आगे बताया कि नेत्रहीन/दृष्टिबाधित/अशक्त अभ्यर्थी जो अपने हाथ से लिखने में असमर्थ हैं व लेखक की सुविधा लेना चाहते हैं, ऐसे अभ्यर्थी को मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण-पत्र, जिसमें उनकी अशक्तता चालीस प्रतिशत या इससे अधिक प्रमाणित की गई है, की प्रति व लेखक के मूल एवं सत्यापित दस्तावेज/प्रलेख जैसे- शैक्षणिक योग्यता, जन्म-तिथि, दो नवीनतम पासपोर्ट साईज फोटो(एक सत्यापित), फोटो युक्त पहचान पत्र/आधार कार्ड इत्यादि स्थाई/अस्थाई🙏 पता सहित स्कूल के प्राचार्य/प्रतिनिधि से सत्यापित करवाने उपरांत परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा से एक दिन पूर्व पंहुचकर केन्द्र अधीक्षक से लेखक की स्वीकृति लेना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि नेत्रहीन/दृष्टिबाधित/अशक्त अभ्यर्थी चाहे वह लेखक की सुविधा ले रहा है अथवा नहीं, को बीस मिनट प्रति घण्टा के हिसाब से कुल तीस मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इस संबंध में अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध SPL-1 प्रोफॉर्मा डाउनलोड कर सकते हैं। लेखक के लिए शैक्षिक योग्यता सीनियर सैकेण्डरी से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की कठिनाई के समाधान हेतु हैल्पलाइन नंबर 01664-254305 व ई-मेल पर संपर्क कर सकते हैं।1
- 🔥 भिवानी में क्षत्रिय महासभा का शक्ति प्रदर्शन! महेश सिंह चौहान का भव्य सम्मान, गूंजा एकता और समाजसेवा का दमदार संदेश 🚨🔥 भिवानी में गूंजा सम्मान और सामाजिक एकता का दमदार संदेश! अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के सम्मान समारोह में महेश सिंह चौहान का भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। पारंपरिक पगड़ी, पटका और पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, भाईचारे, समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। 📍 भिवानी, हरियाणा 👉 पूरी खबर और वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं। 📲 JPH NEWS HARYANA — हर खबर की सटीक आवाज़1
- #HPSC पीड़ितों के समर्थन में सर्वजातीय न्याय महापंचायत 30 को रोहतक के शहीद मदनलाल ढींगड़ा कम्युनिटी सेंटर में #राजेंदर तंवर अध्यक्ष ओबीसी ब्रिगेड हरियाणा #HPSC पीड़ितों के समर्थन में सर्वजातीय न्याय महापंचायत 30 को रोहतक के शहीद मदनलाल ढींगड़ा कम्युनिटी सेंटर में #राजेंदर तंवर अध्यक्ष ओबीसी ब्रिगेड हरियाणा1
- 22 सूत्रीय मांगों को लेकर नगरपालिका व अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल जारी फर्रूखनगर, मनोज यादव, पत्रकार। हरियाणा में नगरपालिका और अग्निशमन कर्मचारियों की 22 सूत्रीय मांगों को लेकर एक बार फिर आंदोलन तेज हो गया है। कर्मचारियों ने सरकार पर पूर्व में हुए समझौते को लागू नहीं करने का आरोप लगाते हुए 6 अगस्त से दोबारा हड़ताल शुरू कर दी है। बुधवार 19 अगस्त को भी नगरपालिका कर्मचारी शांतिपूर्ण तरीके से हड़ताल पर बैठे रहे। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इससे पहले कर्मचारियों ने 1 मई से 14 मई 2026 तक 22 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी हड़ताल की थी। हड़ताल के दौरान प्रदेश में सफाई व्यवस्था और अग्निशमन सेवाएं प्रभावित हुई थीं। 13 मई को निकाय मंत्री के साथ कर्मचारी प्रतिनिधियों की वार्ता हुई, जिसमें सरकार ने कर्मचारियों की 22 में से 17 मांगों पर सहमति जताई थी। सरकार की ओर से इन मांगों को 30 जून 2026 तक औपचारिक रूप से लागू करने और संबंधित आदेश जारी करने का आश्वासन दिया गया था। इसके बाद कर्मचारियों ने 14 मई को हड़ताल स्थगित कर दी थी। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में विभिन्न नगर निकायों में लंबे समय से कार्यरत कच्चे एवं अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करना, सफाई और सीवर कार्यों से ठेका प्रथा समाप्त कर कर्मचारियों को विभाग के सीधे पेरोल पर लेना तथा डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाले कर्मचारियों को न्यूनतम 15,220 रुपये वेतन उपलब्ध करवाना शामिल है। इसके अलावा सफाई एवं सीवर कर्मचारियों के लिए जोखिम भत्ता तथा ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले कर्मचारियों के आश्रितों को आर्थिक सहायता और पक्की नौकरी देने की मांग भी शामिल है। कर्मचारी नेताओं के अनुसार 5 अगस्त को सरकार के साथ दोबारा बातचीत हुई, लेकिन मांगों को लागू करने की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण कर्मचारियों ने 6 अगस्त से फिर से हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने जिन मांगों पर सहमति जताई थी, उनके आदेश जारी कर उन्हें लागू किया जाना चाहिए। मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी गई है। हड़ताल के विषय में जब नगर पालिका सचिव राजेश शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मेरे पास एक समानांतर टीम उपलब्ध है जो किसी प्रकार की सफाई समस्या से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है । जनता को किसी प्रकार का समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा । टीम अपना काम सुचारू रूप से कर रही है । शांतिपूर्ण तरीके से जारी है प्रदर्शन मौके पर मौजूद थाना फर्रूखनगर के एएसआई सुरेंद्र कुमार से जब हड़ताल के संबंध में बात की गई तो उन्होंने बताया कि नगरपालिका कर्मचारी शांतिपूर्ण तरीके से हड़ताल पर बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से हड़ताल का प्रदर्शन जारी है और मौके पर स्थिति सामान्य बनी हुई है।3
- राखी पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने खैरथल-तिजारा में लिए खाद्य नमूने राखी पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने खैरथल-तिजारा में लिए खाद्य नमूने खैरथल-तिजारा, 19 अगस्त। आगामी रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बुधवार को खैरथल एवं तिजारा कस्बे में निरीक्षण एवं सैंपलिंग की कार्रवाई की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट के दिशा-निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खैरथल कस्बे में मैसर्स विजय डेयरी, रीको इंडस्ट्रियल एरिया से कलाकंद एवं देसी घी तथा सखी डेयरी, किशनगढ़ बास रोड से मिश्रित दूध के नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि इसके पश्चात विभाग की टीम ने तिजारा कस्बे में मैसर्स भगत जी मिष्ठान भंडार से बर्फी तथा मैसर्स जाहिद डेयरी से मावा के नमूने लिए। सभी खाद्य नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकानदारों एवं डेयरी संचालकों को प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई बनाए रखने तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों एवं निर्धारित नियमों का पूर्ण रूप से पालन करने के निर्देश दिए। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में मनीष शर्मा, बबीता एवं सुरेंद्र यादव मौजूद रहे।4
- ततारपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की हालत गंभीर है कभी भी कोई भी बड़ी घटना हो सकती है जान माल को नुकसान हो सकता है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रशासन से अनुरोध है कि मामले को गंभीरता को समझें। इससे संबंधित जो भी अधिकारी है उनको इसकी रिपोर्ट करें ताकि भविष्य में होने वाली बड़ी घटना से बचा जा सके।1