मिशन शक्ति 5.0 के तहत गंगानगर जोन में महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक प्रयागराज। गंगानगर जोन कमिश्नरेट प्रयागराज के सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों ने शुक्रवार को मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देना रहा। पुलिस आयुक्त एवं अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त गंगानगर और अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण में महिला पुलिसकर्मियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, शिक्षण संस्थानों, धार्मिक स्थलों, कस्बों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों तथा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं और महिलाओं को साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल डायल-112 या मिशन शक्ति टीम से संपर्क करने की सलाह दी गई। साथ ही पुलिस आपात सेवा 112, वूमेन पावरलाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए पम्पलेट भी वितरित किए गए।
मिशन शक्ति 5.0 के तहत गंगानगर जोन में महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक प्रयागराज। गंगानगर जोन कमिश्नरेट प्रयागराज के सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों ने शुक्रवार को मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देना रहा। पुलिस आयुक्त एवं अपर पुलिस
आयुक्त के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त गंगानगर और अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण में महिला पुलिसकर्मियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, शिक्षण संस्थानों, धार्मिक स्थलों, कस्बों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों तथा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं और महिलाओं को साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के
सुरक्षित उपयोग तथा किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल डायल-112 या मिशन शक्ति टीम से संपर्क करने की सलाह दी गई। साथ ही पुलिस आपात सेवा 112, वूमेन पावरलाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए पम्पलेट भी वितरित किए गए।
- हरियाणा के रोज्ञताक भारतीय मुक्केबाज बेटी ने जीता सोना, मां और बहन की आंखों में छलकी खुशी हरियाणा के रोहतक में भारतीय मुक्केबाज प्रीति पवार के घर उस वक्त खुशी का माहौल छा गया, जब उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में महिला 54 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रीति की शानदार जीत के बाद घर पर मौजूद उनकी मां और बहन ने भावुक होकर जश्न मनाया। चेहरे पर गर्व, आंखों में खुशी और बेटी की कामयाबी का सुकून साफ नजर आया। रिंग में बेटी के मुक्कों ने भारत को सोना दिलाया, तो घर में मां और बहन की खुशी ने इस जीत को और भी खास बना दिया1
- तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस पर BKU भारतीय किसान यूनियन ने जिलाधिकारी प्रयागराज को सूखाग्रस्त घोषित करने को लेकर सौपा ज्ञापन1
- बारा तहसील दिवस में यमुनापार को सूखाग्रस्त घोषित करने और कर्जमाफी की मांग को लेकर BKU (अराजनैतिक) ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन प्रयागराज यमुनापार में बारिश कम होने के कारण आज भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने प्रयागराज के यमुनापार क्षेत्र में इस वर्ष बारिश न होने और सूखे जैसी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है संगठन की ओर से युवा मोर्चा के वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष दीपक तिवारी ,जिला महासचिव अंकुश शुक्ला और साथ में समर्पित भाकियू संगम के प्रदेश अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी की अगुआई में जिलाधिकारी महोदय को एक प्रार्थना पत्र सौंपा गया जिसमे सूखे की मार से बेहाल किसान, फसलें बर्बादी की कगार पर ज्ञापन में बताया गया है कि यमुनापार क्षेत्र में इस वर्ष या तो बारिश बिल्कुल नहीं हुई है या केवल नाममात्र की बारिश हुई है। इस वजह से क्षेत्र में भीषण जल संकट खड़ा हो गया है पर्याप्त बारिश न मिलने से अधिकांश किसान समय पर धान की रोपाई नहीं कर पाए हैं जिन किसानों ने किसी तरह सिंचाई की व्यवस्था करके रोपाई की भी थी, उनकी फसलें बारिश न होने के कारण खेतों में ही सूख रही हैं फसलों के नष्ट होने से किसानों की पूरे साल की मेहनत और जमा पूंजी डूबने की कगार पर है, जिससे उनके सामने जीवन-यापन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।_ भारतीय किसान यूनियन की 3 प्रमुख मांगें इस प्रकार है 1__सूखाग्रस्त घोषित हो क्षेत्र: प्रयागराज के यमुनापार क्षेत्र को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। 2__कर्जमाफी: किसानों के सभी प्रकार के सरकारी ऋण (कर्ज) को पूर्णतः माफ किया जाए। 3__बिजली बिल की छूट: किसानों के बिजली के बिल पूरी तरह से माफ किए जाएं।संगठन ने जिलाधिकारी से निवेदन किया है कि किसानों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए इन तीनों प्रमुख मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।साथ में संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे!2
- संत रविदास जयंती पर नैनी व चक मंडल में भव्य कलश यात्रा निकाली गई प्रयागराज। परम पूज्य संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नैनी मंडल एवं चक मंडल के तत्वावधान में भव्य कलश बंधन यात्रा एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कलश यात्रा नैनी क्षेत्र से प्रारंभ होकर चक क्षेत्र, इंदलपुर, सब्जी मंडी, खरकौनी सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ संत रविदास जी के संदेशों का प्रचार-प्रसार किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दक्षिणी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' तथा पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने संत रविदास जी के जीवन, उनके सामाजिक समरसता, समानता एवं मानव सेवा के संदेशों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के विचार आज भी समाज को एकता और सद्भाव का मार्ग दिखाते हैं। इस अवसर पर नैनी मंडल अध्यक्ष राजा दुबे, चक मंडल अध्यक्ष राकेश पटेल, पार्षद संजय पासवान, पार्षद बलराज पटेल, पार्षद अनुपाती, पार्षद रणविजय सिंह 'डब्बू', पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं नामित पार्षद दिलीप केसरवानी, महामंत्री ओमप्रकाश मिश्रा, दिनेश पटेल, समर सिंह, श्याम मिश्रा, प्रसाद महेवा, मुन्ना जी, पार्षद राकेश जायसवाल, रघुनाथ, योगेश सिंह सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संत रविदास जी के आदर्शों पर चलते हुए सामाजिक समरसता, समानता एवं जनसेवा को आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाया। साथ ही आगामी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में दलित समाज की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।3
- prayagraj press club mein 72 shahidon per press conference1
- राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्म वाहिनी का उग्र प्रदर्शन: सनातन के अपमान पर सांसद पप्पू यादव का पुतला फूंका, सदस्यता रद्द करने की मांग राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्म वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विमल तिवारी ने सनातन धर्म के अपमान का आरोप लगाते हुए सांसद पप्पू यादव के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया है। इस दौरान उनका पुतला दहन किया और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई।प्रदर्शन के दौरान पंडित विमल तिवारी ने कहा कि जिस प्रकार रावण ने सीता का हरण करने के लिए साधु का भेष धारण किया था और कालनेमी ने रूप बदला था, उसी प्रकार पप्पू यादव ने सनातन और लोकतंत्र के मंदिरों का अपमान करने के लिए कुकृत्य किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान राम की प्रतिमा को जमीन पर रगड़ने का काम किया गया है, जिसे सनातन समाज कभी सहन नहीं करेगा। उस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राष्ट्रपति से मांग की है कि ऐसे जनप्रतिनिधि की संसद में कोई आवश्यकता नहीं है, उनकी सदस्यता समाप्त कर उन्हें तुरंत जेल भेजा जाना चाहिए। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में शीघ्र कानूनी कदम नहीं उठाए गए, तो विरोध और अधिक तीव्र किया जाएगा।1