चरपोखरी में जलजमाव का समाधान या हादसे को न्योता? सड़क किनारे खोदा गया गड्ढा बना खतरे का सबब चरपोखरी, भोजपुर। जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के नाम पर चरपोखरी में प्रशासन की ओर से सड़क किनारे जेसीबी से खोदा गया गड्ढा अब लोगों के लिए परेशानी और संभावित हादसे का कारण बनता नजर आ रहा है। आरा-सासाराम स्टेट हाईवे के किनारे खोदे गए इस गड्ढे से राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों में दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। सोमवार की दोपहर 2:00 के करें स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के किनारे पहले से फुटपाथ की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। ऐसे में पैदल चलने वाले लोगों को मजबूरी में मुख्य सड़क पर ही आवाजाही करनी पड़ती है। अब सड़क किनारे गड्ढा खोद दिए जाने से स्थिति और खतरनाक हो गई है। तेज रफ्तार वाहनों के बीच पैदल यात्रियों और दोपहिया चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान के बजाय सड़क किनारे गड्ढा खोदकर लोगों की परेशानी और बढ़ा दी गई है। गड्ढे के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है और रात के समय खतरा और अधिक बढ़ने की आशंका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे को भरवाने, आवागमन सुरक्षित करने और जल निकासी के लिए स्थायी नाला निर्माण कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जलजमाव का समाधान जरूरी है, लेकिन ऐसा समाधान नहीं होना चाहिए जिससे आम लोगों की सुरक्षा ही खतरे में पड़ जाए।
चरपोखरी में जलजमाव का समाधान या हादसे को न्योता? सड़क किनारे खोदा गया गड्ढा बना खतरे का सबब चरपोखरी, भोजपुर। जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के नाम पर चरपोखरी में प्रशासन की ओर से सड़क किनारे जेसीबी से खोदा गया गड्ढा अब लोगों के लिए परेशानी और संभावित हादसे का कारण बनता नजर आ रहा है। आरा-सासाराम स्टेट हाईवे के किनारे खोदे गए इस गड्ढे से राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों में दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। सोमवार की दोपहर 2:00 के करें स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के किनारे पहले से फुटपाथ की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। ऐसे में पैदल चलने वाले लोगों को मजबूरी में मुख्य सड़क पर ही आवाजाही करनी पड़ती है। अब सड़क किनारे गड्ढा खोद दिए जाने से स्थिति और खतरनाक हो गई है। तेज रफ्तार वाहनों के बीच पैदल यात्रियों और दोपहिया चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान के बजाय सड़क किनारे गड्ढा खोदकर लोगों की परेशानी और बढ़ा दी गई है। गड्ढे के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है और रात के समय खतरा और अधिक बढ़ने की आशंका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे को भरवाने, आवागमन सुरक्षित करने और जल निकासी के लिए स्थायी नाला निर्माण कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जलजमाव का समाधान जरूरी है, लेकिन ऐसा समाधान नहीं होना चाहिए जिससे आम लोगों की सुरक्षा ही खतरे में पड़ जाए।
- प्रशांत किशोर पर चिराग पासवान की बेबाक राय VC:- City Post प्रशांत किशोर पर चिराग पासवान की बेबाक राय VC:- City Post1
- पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकिनगर स्थित पनीहवा पुल का यह नजारा भयावह स्थिति को बयां कर रहा है। लगातार बढ़ता पानी बता रहा है कि जलस्तर ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ने से आसपास के इलाकों में चिंता और बढ़ गई है।1
- 🚨 बनाही स्टेशन पर विशाल धरना, यात्री सुविधाओं और 4 ट्रेनों के परिचालन की उठी मांग 📍 बनाही। दानापुर–पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड के बनाही स्टेशन पर रविवार को स्थानीय लोगों, दैनिक यात्रियों और जन सुराज की प्रवक्ता पद्मा ओझा की मौजूदगी में विशाल धरना दिया गया। धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने रेलवे से बनाही स्टेशन पर मूलभूत यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने और बंद पड़ी चार प्रमुख ट्रेनों का परिचालन दोबारा शुरू करने की मांग उठाई। 🗣️ दैनिक यात्रियों का कहना है कि बड़ी संख्या में लोग रोजाना इस स्टेशन से सफर करते हैं, लेकिन पर्याप्त यात्री सुविधाएं नहीं होने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। धरनार्थियों ने रेलवे प्रशासन से बनाही स्टेशन की समस्याओं पर तत्काल ध्यान देने और यात्रियों की मांगों का जल्द समाधान करने की अपील की। 🔥 अब देखना होगा कि रेलवे प्रशासन यात्रियों की इन मांगों पर क्या कदम उठाता है। 📢 आपके हिसाब से बनाही स्टेशन पर सबसे जरूरी सुविधा कौन-सी होनी चाहिए? कमेंट में जरूर बताएं। #ARNEWS24 #AraNews #BhojpurNews #Banahi #BanahiStation #RailwayNews #BiharNews #BiharRailway #JanSuraaj #Bhojpur1
- विरेन्द्र मिश्रा प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी शहीद भवन आरा वोट चोर गदी छोड़ ज्ञैनेश कुमार मोदी और अमित शाह का पुतला दहन किया गया। वोट भारतीय लोकतंत्र की नींव है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कांग्रेस पार्टी का स्टैंड सख्त और स्पष्ट है को लेकर आज भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी ने पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ श्रीधर तिवारी के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय से विशाल प्रदर्शन एवं विरोध मार्च समाहरणालय आम्बेडकर चौक तक निकाला और मुख्य चुनाव आयुक्त एवं मोदी और अमित शाह का पुतला दहन किया। जिसमें सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित सभी वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने काला पटी बांधकर शिरकत किया । जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारी पार्टी का मुख्य मांगें है कि CEC ज्ञानेश कुमार खुद इस्तीफा दें या उन्हें पद से हटाया जाए और गिरफ्तार किया जाए उनके कार्यकाल में लिए गए सभी फैसलों, खासकर *SIR (Special Intensive Revision)* के तहत मतदाता सूची में जोड़े/हटाए गए नामों की स्वतंत्र समीक्षा हो हमारे नेता माननीय राहुल गांधीजी कई महीनों बल्कि कितने सालों से 'वोट चोरी' का आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि SIR के नाम पर विपक्षी वोटरों को वोटर लिस्ट से हटाया जा रहा है । एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चुनाव आयोग के 2 चुनाव आयुक्तों - सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में 14 बार CEC के फैसलों पर लिखित आपत्ति दर्ज की। इसे कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र पर हमला मानती है। इसी वोट से हमारे संविधान, कानून और सरकारी संस्थाओं को ताकत मिलती है। लेकिन आज यह कड़ी टूट गई है, ऐसा भारत में पहले कभी नहीं हुआ। सरकार और चुनाव आयोग ने वोट को चोरी करके हर एक भारतीय की आवाज़ पर हमला किया है। वोटों की चोरी के दम पर इस सरकार ने जो भी फैसला किया है, वह गैरकानूनी है। 'वोट चोरी' से जीता हुआ हर सांसद अवैध है, और उनके समर्थन से पास किया गया हर कानून भी अवैध है। इसलिए आज हम भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के सभी लोग जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि भोजपुर जिला में भी SIR में जो लाखों लोग का नाम कटा उसका एक बार फिर से जांच कराई जाए और जायज मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में शामिल किया जाए । यह प्रक्रिया ज्ञानेश कुमार के निर्देश पर पुरे देश में चलाई जा रही है इसलिए आज हम सब पुतला दहन कर अपनी विरोध दर्ज कराई है। कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोगों में - पुर्व अध्यक्ष अशोक राम,स्टेट बार कौंसिल के सदस्य पन्नग कुमार त्रिपाठी , मिडिया प्रभारी विरेन्द्र मिश्रा, अशोक यादव, आशुतोष कुमार सिंह,शिवजी उपाध्याय ,प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह, बबन पांडेय,राशिद इमाम मिंटु,मोहन दुबे, चितरंजन मुन्ना, मनोज कुमार अंजनी, युवा जिलाध्यक्ष डॉ भानु प्रताप सिंह, अल्पसंख्यक अध्यक्ष शारिक खां, शक्ति सिंह मनन,घनश्याम उपाध्याय, नागेन्द्र मिश्रा, डॉ शशि कुमार सिंह,डॉ मालती पांडेय, आनन्द तिवारी अमित मिश्रा, टपु तिवारी, अशोक सिंह, इमदाद अहमद, राघवेन्द्र धारी सिंह, अब्दुल सलाम कुरैशी,रामबचन तिवारी,लाल मोहन शत्रुघ्न, रमेंद्र कुमार सिंह, नर्मदेश्वर ओझा, लुटावन चौरसिया, अरविंद पाठक , बिजेंद्र राय, अरविंद कुमार सिंह, रमेंद्र कुशवाहा,नन्द जी राम, अंजनी पांडेय अजय पासवान, रविन्द्र उपाध्याय, मोहम्मद साहिद, रोहित कुमार रंजीत कुमार प्रेम रंजन घनश्याम चौधरी जयशंकर सैयद असलम नीमत अली, विशाल कुमार राय, कन्हैया कुमार चौधरी, आलोक कुमार, अनिल कुमार यादव, सतीश कुमार, मुकेश कुमार रिशु कुमार मनोज कुमार अजय सिंह अरुण कुमार अरुण, श्रीकांत राय ,अभिषेक सिंन्हा ,राजेश कुमार, घनश्याम चौधरी, रोहित कुमार ,लाल बाबू शाह ,आशुतोष सिंह, मनोरंजन सिंह, हरिकिशन तिवारी, अमीर हमजा खान, संजय यादव मनीष यादव, राम विलास पांडेय। सहित हजारों कि संख्या में लोग शामिल हुए।1
- आरा में कांग्रेस पार्टी का विरोध प्रदर्शन भाजपा के विरोध में आरा। भाजपा के विरोध में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरा में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने "वोट चोर, गद्दी छोड़" के नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी पिछले तीन वर्षों से साक्ष्य के साथ यह बात कह रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा, नरेंद्र मोदी और अमित शाह के लिए काम कर रहा है और लोकतंत्र को शर्मसार किया गया है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि ज्ञानेश कुमार को तत्काल बर्खास्त किया जाए और गिरफ्तार किया जाए। साथ ही उनके कार्यकाल में हुए 2024 के लोकसभा चुनाव, बिहार और महाराष्ट्र के चुनाव की निष्पक्ष जांच की मांग की गई। लोकतंत्र में चुनाव एक महत्वपूर्ण अंग है, जिसमें आम जनता अपने मताधिकार का प्रयोग करती है, और उन्हें वोट देने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है।1
- सड़क पर 'नकली दरोगा' और आर्मी यूनिफॉर्म में अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ 5 अपराधियों का नकाब रोहतास पुलिस ने उतारा। रोहतास जिले के दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग NH-19 पर वर्दी की आड़ में बड़े अपराध का योजना बुन रहे हाई-प्रोफाइल आपराधिक गिरोह का शिवसागर थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। रोहतास पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज के निर्देश पर एसडीपीओ वन सासाराम गौरव कुमार यादव की मौजूदगी में गठित टीम ने बड़े अपराधियों की आश्चर्यजनक नेटवर्क का खुलासा किया। शिवसागर थाना इंस्पेक्टर रितेश कुमार के मौजूदगी में की गई त्वरित कार्रवाई में पुलिस वर्दी में कथित दारोगा और आर्मी यूनिफॉर्म पहने सहयोगियों समेत कुल 5 शातिर अपराधियों को हथियार और कारतूस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार पुलिस ने किया है। सासाराम एसडीपीओ वन गौरव कुमार यादव ने बताया कि वर्दी का खौफ दिखाकर वारदात को अंजाम देने की योजना बनाते हथियार कारतूस के साथ 5 को गिरफ्तार किया है। जिसमें दो लोगों का पटना में अपराधीक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार शख्स रोहतास तथा कैमूर जिला के है। एसडीपीओ वन सासाराम गौरव कुमार यादव ने बताया कि अपराधी शिवसागर थाना क्षेत्र के हाईवे पर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे,आरोपियों ने पुलिस तथा सेना की वर्दी पहन रखी थी, ताकि घटना को अंजाम आसानी से दे सके। लेकिन रोहतास एसपी मिस्टर राज के नेतृत्व में गठित टीम के नेतृत्वकर्ता सासाराम एसडीपीओ वन गौरव कुमार यादव के साथ शिवसागर इंस्पेक्टर रितेश कुमार की मौजूदगी में हाई प्रोफाइल अपराधियों की नक़ाब उतार दिया। बड़ी बात है कि हाई प्रोफाइल अपराधियों की फेहरिस्त अपनी साजिश में कामयाब हो पाते इससे पहले शिवसागर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर सभी 5 आरोपियों को दबोच लिया। जिसके पास से 2 देशी कट्टा आर्टिफिशियल हथियार, जिंदा कारतूस और फर्जी पहचान भी बरामद किया।वर्दी के दुरुपयोग और फर्जी पहचान पत्र के सहारे गैंग हाईवे पर आतंक फैलाने की फिराक में था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गैंग ने पहले किन-किन वारदातों को अंजाम दिया है और इन्हें सेना-पुलिस की वर्दियां कहां से मिली। एसडीपीओ वन सासाराम गौरव कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में 1 प्रवीण सिंह पिता- ललित सिंह ग्राम कोनार शिवसागर,2- दिवाकर कुमार सिंह उर्फ दिवाकर मौर्या पिता- रामाकांत सिंह ग्राम अमाव कैमुर, 3- बिरेन्द्र कुमार पिता रमाशंकर सिंह, ग्राम-बसतलवा कैमुर4. इशरार आलम पिता-मो० मुस्लिम, ग्राम-बैरीबांध रोहतास तथा रजनीश कुमार पिता-संतोष सिंह ग्राम-छितराटांड रोहतास शामिल हैं। जिसमें ईशरार आलम उर्फ ईरशाद आलम बैरीबांध दूसरा दिवाकर कुमार सिंह उर्फ दिवाकर मौर्या पिता-रामाकांत सिंह शामिल हैं। पुलिस की अगली कार्रवाई जारी है।1
- जनशक्ति जनता दल के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मदन यादव बिहार सरकार के मंत्री के टिप्पणी के ऊपर क्या कुछ बोले सुनिए -1
- 🚨 यादव समाज पर मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा की टिप्पणी के बाद सियासत तेज, पूर्व विधायक लोहिया ने साधा निशाना आरा/जगदीशपुर। बिहार सरकार के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा की यादव समाज को लेकर की गई टिप्पणी के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच जगदीशपुर के पूर्व विधायक राम विशुन सिंह उर्फ लोहिया जी ने मंत्री पर तीखा हमला बोला है। राम विशुन सिंह लोहिया ने भगवान सिंह कुशवाहा पर निशाना साधते हुए कहा कि “भगवान सिंह कुशवाहा खुद कई मामलों में आरोपी हैं, लोग जानते हैं कि वह क्या हैं।” उन्होंने मंत्री की टिप्पणी पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी व्यक्ति के बयान या कृत्य के आधार पर पूरे समाज को कटघरे में खड़ा करना उचित नहीं है। दरअसल, 25 सितंबर को भगवान सिंह कुशवाहा के यादव समाज को लेकर दिए गए बयान के बाद बिहार की राजनीति में विवाद शुरू हो गया था। बाद में मंत्री ने सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने पूरे यादव समाज को ‘लुच्चा-लफंगा’ नहीं कहा और उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। अब पूर्व विधायक राम विशुन सिंह लोहिया के इस बयान के बाद मामला एक बार फिर राजनीतिक चर्चा में है। 🔥 मंत्री के बयान पर लोहिया का पलटवार—आप इस बयान को कैसे देखते हैं? कमेंट में जरूर बताइए। #ARNEWS24 #AraNews #BiharNews #BhojpurNews #Jagdishpur #BiharPolitics #BhagwanSinghKushwaha #RamVishunSingh #Lohia1
- बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा। रामवचन राय बने बिहार विधान परिषद के नए सभापति।1