निमाड़ कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल, धामनोद में पी.टी.एम. का आयोजन निप्र -जे .एन. यादव धामनोद। निमाड़ कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल, धामनोद में विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास एवं अभिभावकों से संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से पैरेंट्स-टीचर्स मीटिंग (पी.टी.एम.) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय संचालक रामेश्वर पंवार एवं संजय पंवार ने माँ सरस्वती के पूजन के साथ किया। कार्यक्रम में अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों से विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, व्यवहार एवं अन्य गतिविधियों पर चर्चा की। अभिभावकों ने भी अपने सुझाव साझा किए तथा विद्यालय द्वारा सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर प्राचार्य विशाल पाटील ने कहा कि विद्यार्थी की सफलता में विद्यालय और परिवार दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। विद्यालय संचालक संजय पंवार ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार एवं आत्मविश्वास प्रदान करना है। अभिभावकों और शिक्षकों के बीच निरंतर संवाद से विद्यार्थियों की प्रतिभा को बेहतर दिशा दी जा सकती है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्री-प्राइमरी इंचार्ज दीपिका पटेल, शीतल शेखावत, प्राइमरी इंचार्ज अंजलि नंदाने, अभिषेक सोलंकी, समन्वयक जितेंद्र बचाने सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।
निमाड़ कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल, धामनोद में पी.टी.एम. का आयोजन निप्र -जे .एन. यादव धामनोद। निमाड़ कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल, धामनोद में विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास एवं अभिभावकों से संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से पैरेंट्स-टीचर्स मीटिंग (पी.टी.एम.) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय संचालक रामेश्वर पंवार एवं संजय पंवार ने माँ सरस्वती के पूजन के साथ किया। कार्यक्रम में अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों से विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, व्यवहार एवं अन्य गतिविधियों पर चर्चा की। अभिभावकों ने भी अपने सुझाव साझा किए तथा विद्यालय द्वारा सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर प्राचार्य विशाल पाटील ने कहा कि विद्यार्थी की सफलता में विद्यालय और परिवार दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। विद्यालय संचालक संजय पंवार ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार एवं आत्मविश्वास प्रदान करना है। अभिभावकों और शिक्षकों के बीच निरंतर संवाद से विद्यार्थियों की प्रतिभा को बेहतर दिशा दी जा सकती है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्री-प्राइमरी इंचार्ज दीपिका पटेल, शीतल शेखावत, प्राइमरी इंचार्ज अंजलि नंदाने, अभिषेक सोलंकी, समन्वयक जितेंद्र बचाने सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।
- धामनोद में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन शक्कर और गैस सिलेंडर लेकर सड़कों पर उतरे कांग्रेसी1
- बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार वरला को सौंपा ज्ञापन वरला। बढ़ती महंगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के तत्वावधान में वरला में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आमजन पर बढ़ते महंगाई के बोझ को कम करने की मांग की। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय द्विवेदी, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आकाश पवार एवं किसान कांग्रेस के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण गरीब, मजदूर, किसान एवं मध्यमवर्गीय परिवारों का घरेलू बजट प्रभावित हुआ है। सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते आम परिवारों के लिए रोजमर्रा की आवश्यकताओं की पूर्ति करना भी कठिन होता जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण गरीब परिवारों के सामने गंभीर संकट उत्पन्न हो रहा है। कांग्रेस पार्टी सदैव गरीब, मजदूर, किसान और आम जनता के साथ खड़ी रही है तथा आगे भी उनके हक और अधिकारों के लिए मजबूती से संघर्ष करती रहेगी। धरना-प्रदर्शन के पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार वरला को सौंपा। ज्ञापन का वाचन जिला महामंत्री किशोर राठौड़ ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से बढ़ती महंगाई पर तत्काल नियंत्रण लगाने तथा आमजन को राहत प्रदान करने की मांग की। प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय मंडलोई, रामचंद्र पाटिल, शमशेर चौहान, पप्पू चौरसिया, शहिद कुरैशी, राकेश रावत, वरला सरपंच शांतिलाल आर्य, गिलदार कन्नौजे, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राणा नरगावे, ममताधराशिंग, संजय सोनी, विजय सिमोन, रूपेश जैन, गुच्छा जमरा, राजेंद्र पटेल, प्रह्लाद काका, अटल आर्य, साजीराम डावर, शांताराम खरते, चेतन सोलंकी, आकाश तरोले, इदरीश सामरे, यशवंत राठौड़, दिनेश अच्छाले, पूनम ठाकर, सुरेश, अजय पटेल, शिवदास देवली, जगदीश भाई, कटीराम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “महंगाई कम करो, आम जनता को राहत दो” सहित विभिन्न नारों के माध्यम से सरकार की नीतियों का विरोध किया और महंगाई के मुद्दे पर अपना आक्रोश व्यक्त किया। #कांग्रेस #महंगाई #वरला #विरोधप्रदर्शन #ज्ञापन1
- महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज के तहत नालछा ब्लॉक कांग्रेस का प्रभावशाली विरोध प्रदर्शन महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज के तहत नालछा ब्लॉक कांग्रेस का प्रभावशाली विरोध प्रदर्शन राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री स्वतंत्र जोशी जी के निर्देश पर आज नालछा ब्लॉक कांग्रेस द्वारा मांडू में “महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज” अभियान के तहत रचनात्मक एवं प्रभावशाली विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान शक्कर, पेट्रोल में E20, बढ़ते बिजली बिल, गैस सिलेंडर तथा रोजमर्रा की जरूरतों की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की महंगाई नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनता की आवाज बुलंद की। व्यंग्यात्मक प्रस्तुतियों एवं प्रतीकात्मक प्रदर्शन के माध्यम से आम परिवारों पर बढ़ती महंगाई के आर्थिक बोझ को उजागर किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कपिल वर्मा ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। पेट्रोल-डीजल, गैस, बिजली एवं खाद्य सामग्री की बढ़ती कीमतों का सीधा असर गरीब, किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और महिलाओं पर पड़ रहा है। सरकार को आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। कांग्रेस पार्टी जनता के इन ज्वलंत मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी। कार्यक्रम में सुखराम मकवाना, मेहताब कटारे, कमल जाट, लकी जी सेन, श्याम भूरिया, सरपंच एवं नेता प्रतिपक्ष पप्पू भाभर, पार्षद तुलसीराम गवार, हरसिंह गवार, सीताराम गिरवाल, सीताराम गवार, पूर्व पार्षद संतोष सिंगर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नन्नू सरिया, पूर्व पार्षद गुजर काका, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय चंदेश्वरी पटेल गाईड, नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष करण गौरी गवार, पूर्व विधायक प्रतिनिधि राहुल यादव, पूर्व पार्षद दिनेश पारगी, तेजा चौहान, मुकेश गावर, राम बाबा, आनंद सागर, मूलचंद चौहान, रोहित सागर, खड़क सिंह गावर, अजय भाभर, रवि सागर, राज वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4
- नलवा में उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक कर्मचारी वसुली को लेकर विवाद महिला घायल निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है नलवा में फाइनेंस वसूली को लेकर विवाद, महिला के घायल होने का आरोप सनावद। रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान। सनावद के समीप ग्राम नलवा में फाइनेंस की वसूली को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। ग्राम निवासी अनिल बघेल ने आरोप लगाया है कि 25 अगस्त को उजीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक, सनावद शाखा से जुड़े कर्मचारी श्याम वर्मा द्वारा वसूली के दौरान उन्हें कथित रूप से डराया-धमकाया गया तथा वाहन ले जाने की धमकी दी गई। परिजनों के अनुसार, विवाद के दौरान हुई घटना में अनिल बघेल की पत्नी घायल हुईं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। परिवार का कहना है कि घटना के बाद उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। घटना से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। संबंधित बैंक कर्मचारी और संस्था का पक्ष सामने आने के बाद खबर में उसे भी प्रमुखता से शामिल किया जाना चाहिए। फोटो कैप्शन: 📷 अस्पताल में उपचाराधीन महिला। 📷 मामले को लेकर मीडिया से बातचीत2
- महू के बियानी पेट्रोल पंप के पास विवाद युवकों में जबरदस्त मारपीट का वीडियो।1
- पाटी मे पानी की मोटर पंप चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,1
- निमाड़ मठ आश्रम में श्रावणी उपाकर्म का आयोजन,विधि विधान से हुआ यज्ञोपवीत पूजन1
- थाना बड़गौदा जिला इन्दौर क्षेत्र से चोरी गई 04 भैंस एवं 02बच्चों कोधामनोदपुलिस नें सुन्द्रेल हाट बाजार से किया बरामद धामनोद -जे .एन .यादव - पुलिस अधीक्षक जिला धार सचिन शर्मा द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला धार श्री विजय डावर एवं एसडीओपी महोदय धामनोद मोनिका सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी धामनोद संतोष सिंह यादव के नेतृत्व में थाना धामनोद पुलिस द्वारा चोरी गई भैसों को बरामद कर त्वरित कार्यवाही की गई। दिनांक 26.08.2026 को फरियादी द्वारा बड़गोंदा जिला इन्दौर पर सुचना दी गई कि सुबह करीब 07:00 बजे उसके ससुर शंकर उसकी भैंसों को गांव के पास जंगल में चराने के लिए लेकर गए थे। शाम करीब 05:00 बजे वे भैंसों को चराकर वापस घर लेकर आए। भैंसों की गिनती करने पर चार बड़ी भैंसें एवं दो बच्चे कम पाए गए। फरियादी एवं उसके परिजनों द्वारा जंगल में काफी तलाश की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। बाद फरियादी भैंसो की तलाश करते हुये ग्राम सुन्द्रेल हाट बाजार में पहुंचा जहा धामनोद पुलिस की मदद से भैसों की तलाश करते उसकी भैसे सुन्दरलाल नाम के व्यक्ति के पास मिली। पुलिस कार्यवाही फरियादी की सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा ग्राम सुन्द्रेल हाट बाजार पहुंचकर उक्त चार भैंसों एवं दो बच्चों को सुरक्षित कब्जे में लेकर वाहन के माध्यम से थाना धामनोद लाया गया। तथा उक्त चार भैसों व दो बच्चो को फरियादी के सुपुर्द की गई। प्रकरण में अग्रीम वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना बड़गाँदा जिला इन्दौर को सुचना दी गई है। सराहनीय कार्यवाही उक्त सराहनीय में निरीक्षक संतोषसिह यादव, थाना प्रभारी धामनोद, आर. 729 दिपक मण्डलोई एवं थाना धामनोद पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।1