भागवत कथा के छठे दिन श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का किया वर्णन कहलगांव उत्तरवाहिनी गंगा तट पर स्थित तुलसी विवाह भवन में आयोजित सप्तदिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ के छठे दिन कथाव्यास आचार्य ओमप्रकाश जी महाराज ने भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव, नामकरण संस्कार, पुतना उद्धार, माखन चोरी आदि की कथा व बाल लीलाओं का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया।उन्होंने कहा कि कलियुग अविद्या का प्रतीक है, जो भगवान की अनुकंपा के लिए प्रयासरत रहता है।भगवान कृष्ण के विभिन्न वर्णों का वर्णन करते हुए आचार्य जी ने कहा कि वे श्रेय साधना में प्रवृत्त जीव के लिए द्वापर में पीत वर्ण, सत्य युग में श्वेत वर्ण और त्रेता में रक्त वर्ण के होते हैं। वसुदेव का अर्थ है विशुद्ध अंतःकरण, देवकी का अर्थ है निष्काम बुद्धि, और गोविंद का अर्थ है चित्त का नित्य महोत्सव. इस दौरान मुख्य यजमान शैलेंद्र कुमार मिश्र, श्वेता मिश्र, अपूर्व आनंद, आस्था आनंद, साहित्यवाचस्पति आचार्य राम जी मिश्र रंजन, शिवानी,मीतू, स्नेहा, सुनिधि सहित भारी संख्या में धर्म परायण लोगों ने कथा श्रवण कर लौकिक एवं पारलौकिक सुख की अनुभूति प्राप्त की।

- जग के पालनहार है श्री हरि भगवान🙏🌼1
- Post by Atish Deepankar1
- बिहार के कहलगांव प्रखंड में साइबर ठगों ने अब पंचायत के मुखियाओं को अपना टारगेट बना लिया है। आधा दर्जन से ज्यादा मुखिया ठगी का शिकार हो चुके हैं। मोबाइल नंबर हैक कर व्हाट्सएप के जरिए पैसों की मांग की जा रही है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।1
- Post by BHAI MANU JI1
- Post by Abhishek ranjan C E O1
- समस्तीपुर के रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल में निगरानी की टीम ने की कार्रवाई, सीनियर क्लर्क को रिटायर्ड टेक्नीशियन से 1 लाख घूस लेते किया गिरफ्तार1
- कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नयाटोला जुराबगंज में बुधवार को पुलिस ने फरार वारंटी संजय यादव (पिता–नंदू यादव) के घर कुर्की की कार्रवाई की। माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत कुर्की वारंट के आलोक में 30 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम दलबल के साथ वारंटी के आवास पर पहुँची और गवाहों की उपस्थिति में विधिवत कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान वारंटी के परिजनों को कुर्की वारंट की जानकारी दी गई तथा नियमानुसार घर में उपलब्ध चल-अचल संपत्ति का सत्यापन किया गया। इसके बाद विधि सम्मत तरीके से कुर्की करते हुए घर में मौजूद सामानों को जब्त कर लिया गया। पुलिस के अनुसार पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कुर्क किए गए सामानों को सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है और मामले में आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है।1
- Bihar India Katihar manihari Kshetra Kumari Pur Nisha tola Kumari Pur Subhash Kendra1