थाना प्रभारी ने भाजपा नेता से की अभद्रता कार्यवाही की मांग, सोपा ज्ञापन रीवा थाना प्रभारी ने भाजपा नेता से की अभद्रता, आईजी को ज्ञापन सौंप की कार्यवाही की मांग कोरेक्स के मामले में पकड़े गए एक युवक के पक्ष में आवेदन देने सिविल लाईन थाना पहुंचे युवा व्यापारी वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष व भाजपा नेता के साथ सिविल लाईन थाना प्रभारी विजय सिंह द्वारा न सिर्फ सिर पर थप्पड़ मारा गया बल्कि उनके साथ अभद्रता की गई और एफआईआर दर्ज करने की धमकी दी,, जिसके विरोध में आज व्यापारी संगठन एकत्रित होकर आईजी कार्यालय पहुंचे जहां पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करा निर्दोष को बचाने व थाना प्रभारी पर कार्यवाही की मांग की। रीवा में सिविल लाईन थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शहर के गंगा वाटिका के पास आइसक्रीम का ठेला लगाने वाले युवक पंकज साहू को 11 सीसी कोरेक्स के साथ गिरफ्तार किया था,, जिस पर पंकज के परिजनों का आरोप था पुलिस झूठ फंसा रही है और इस बात को लेकर वो थाने पहुंचे थे जहां भाजपा नेता बंसी साहू भी उनके सहयोग के लिए थाने पहुंचे,, थाने में आरोपी को निर्दोष बताने और संबंधित कार्रवाही पर जांच की मांग को लेकर आवेदन लेकर पहुंचे थे लेकिन थाना प्रभारी की गैर मौजूदगी पर किसी ने आवेदन नहीं लिया और सभी को थाने से भगा दिया जिस पर बंसी साहू सहित परिजन थाने के सामने बैठ गए,, थाने पर धरना की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी विजय सिंह ने भाजपा नेता बंसी साहू को सिर पर थप्पड़ मार कर उठाया उसके बाद उनकी जमकर क्लास लगा दी इस दौरान थाना प्रभारी ने न सिर्फ अभद्रता की बल्कि एफआईआर दर्ज करने का भी धमकी दे डाली,, घंटों हंगामा के बाद मामला शांत हुआ और आज सभी व्यापारी व सर्व समाज के लोग आईजी कार्यालय पहुंच कर आईजी से शिकायत की,, बंसी साहू का कहना है कि जिस युवक को कोरेक्स के लिए पकड़ा गया है वो बेकसूर है,, उसका ठेला सार्वजनिक स्थान में खड़ा रहता है सुबह वह ठेला खोलने गया और पुलिस ने ठेले के ऊपर से कोरेक्स जब्त कर ली यह पूरी कार्यवाही संदिग्ध है इसलिए जांच कर निर्दोष को रिहा किया जाए और वास्तविक आरोपी पर कार्यवाही हो,, फिलहाल पूरे मामले पर आईजी ने एसपी को जांच सौंप दी है साथ ही सभी थाना प्रभारियों के भी संपूर्ण कृत्य की जांच सीएसपी को सौंप कर एक हफ्ते में प्रतिवेदन मांगा है।।

- भांडेर नगर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पहुंज नदी रपटा पुल डूबा भांडेर नगर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पहुंज नदी उफान पर आ गई है। भांडेर नगर से ठकुरास मोहल्ला होते हुए उत्तर प्रदेश की सीमा शाहजहांपुर-मोठ क्षेत्र को जोड़ने वाला रपटा पुल पूरी तरह से डूब गया है, जिससे यूपी-एमपी का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण पहुंज नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। रपटा पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण पुल पार करना अब खतरनाक हो गया है और प्रशासन ने आवागमन रोक दिया है। पुलिस का पहरा नहीं, हादसे का भय चिंता की बात यह है कि पुल डूबने के बावजूद नदी के दोनों ओर पुलिस या प्रशासनिक कर्मचारियों का कोई पहरा नहीं लगा है। सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा होने का भय बना हुआ है। इसके बावजूद लोग नदी देखने के लिए पुल के आसपास भीड़ लगा रहे हैं। कई लोग डूबे हुए पुल को पार करने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं पानी के बहाव में जानवर भी बहते हुए देखे गए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि डूबे हुए रपटा पुल के दोनों ओर तत्काल पुलिस बल तैनात किया जाए और बैरिकेडिंग लगाकर आवागमन को पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाए ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।।1
- थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा दो चोरी के मामलों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मंजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के कुशल मार्गदर्शन में थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा चोरी के दो मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई राशि भी बरामद की है। पुलिस द्वारा प्रकरणों में संदेहियों की तलाश एवं पूछताछ के दौरान करीम राज एवं सेट मोंगिया, निवासी प्रकाश नगर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ एवं विवेचना के आधार पर आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए पैसे एवं अपराध में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को दिनांक 25.08.2026 को गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय दतिया के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं के खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के खाओ मंडी से किया गिरफ्तार चोरी करना बताया swikar किया है कोतवाली पुलिस घटना की सही जानकारी नंही लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा दो चोरी के मामलों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मंजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के कुशल मार्गदर्शन में थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा चोरी के दो मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई राशि भी बरामद की है। पुलिस द्वारा प्रकरणों में संदेहियों की तलाश एवं पूछताछ के दौरान करीम राज एवं सेट मोंगिया, निवासी प्रकाश नगर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ एवं विवेचना के आधार पर आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए पैसे एवं अपराध में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को दिनांक 25.08.2026 को गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय दतिया के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं के खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के खाओ मंडी से किया गिरफ्तार चोरी करना बताया swikar किया है कोतवाली पुलिस घटना की सही जानकारी नंही लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। सराहनी भूमिका निरीक्षक दिनेश राजपूत उप निरीक्षक अजान सिंह, प्रधान आरक्षक कमलेश दिगंबरिया, प्रधान आरक्षक रामजी शरद शुक्ला, आरक्षक मुनेश बघेल, आरक्षक राममिलन गुर्जर, आरक्षक रविंद्र यादव की सराहनी भूमिका रही!2
- बेरछ में मामूली विवाद को लेकर युवक ने गाली-गलौज कर की मारपीट, भांडेर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की भांडेर थाना क्षेत्र के ग्राम बेरछ में मामूली विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित दीपक रजक पिता हरजू रजक उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम बेरछ ने पुलिस को शिकायत दी कि मुन्ना दोहरे के घर के बाहर आरोपी सोनू यादव ने उसके साथ विवाद करते हुए मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां दीं। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना भांडेर पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी सोनू यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा घटना की जांच शुरू कर दी गई है। बुधवार शाम 06 बजे भांडेर थाना प्रभारी सपना शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान घटना से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- कलेक्टर साहब का कड़क एक्शन! 10 कुपोषित बच्चों की खबर मिलते ही उड़े अधिकारियों के होश, दी दो टूक चेतावनी!" कलेक्टर साहब का कड़क एक्शन! 10 कुपोषित बच्चों की खबर मिलते ही उड़े अधिकारियों के होश, दी दो टूक चेतावनी!"1
- दतिया में चोरी के दो मामलों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार दतिया। थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई रकम और वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, संदेहियों की तलाश और पूछताछ के दौरान प्रकाश नगर निवासी करीम राज और सेट मोंगिया को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ एवं विवेचना के आधार पर चोरी की रकम और बाइक बरामद की गई। दोनों आरोपियों को 25 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला व एसडीओपी आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस की सराहनीय भूमिका: निरीक्षक दिनेश राजपूत, उप निरीक्षक अजान सिंह सहित प्रधान आरक्षक कमलेश दिगंबरिया, रामजी शरद शुक्ला और आरक्षक मुनेश बघेल, राममिलन गुर्जर व रविंद्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- दतिया ब्रेकिंग- आस्था और विश्वास के नाम पर ठगी एक करोड़ रुपए से अधिक रकम। - गुरैया के पहाड़ पर सिद्ध बाबा स्थान पर लंबे समय से रह रहे राधेश्याम बाबा ने आसपास के युवाओं से की ठगी। - धर्म, कर्म और अधिक ब्याज का लालच देकर ठगे एक करोड़ रुपए से अधिक। - ठगी के शिकार हुए ग्रामीण एसपी ऑफिस पहुंचे। एसपी को आवेदन देकर की कार्रवाई की मांग। - निरावल, बिड़निया, खैरी समेत अन्य गांव के ग्रामीणों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर की शिकायत। - एसपी ने सिविल लाइन टीआई वैभव गुप्ता को दिए कार्रवाई के निर्देश।1
- रतनगढ़ माता धाम पर श्रद्धालुओं से पार्किंग के नाम पर ₹10 लिए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बसई मलिक क्षेत्र में श्रद्धालुओं से पार्किंग शुल्क के नाम पर राशि लेते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद श्रद्धालुओं के बीच इस वसूली को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि यदि पार्किंग शुल्क निर्धारित है तो इसकी स्पष्ट जानकारी मौके पर प्रदर्शित की जानी चाहिए और प्रत्येक वाहन चालक को विधिवत रसीद उपलब्ध कराई जानी चाहिए। वहीं, यदि बिना किसी अधिकृत आदेश, ठेके या निर्धारित शुल्क के राशि ली जा रही है तो यह गंभीर जांच का विषय है।1
- सोन तलैया पर्वत गुफा सरकार हनुमान मंदिर की अद्भुत है लीला भांडेर नगर में सोन तलैया पर्वत पर स्थित गुफा सरकार प्राचीन हनुमान मंदिर पर जो भी श्रद्धा भक्ति भाव से भक्त दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करता है उसकी होती है सारी मनोकामनाएं पूरी अद्भुत नजारा1