logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हमीरपुर - नवागंतुक एसपी के आते ही पुलिस व एसओजी की टीम हुई एक्टिव, मिली सफलता,।। नवागंतुक एसपी के आते ही पुलिस व एसओजी की टीम हुई एक्टिव, मिली सफलता, कोतवाली व एसओजी की संयुक्त टीम ने चार शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरों के पास से चोरी की गई 6 ट्राली एक ट्रैक्टर किया बरामद, शातिर चोर सुनसान इलाकों में खड़ी ट्रैक्टर–ट्राली की रेकी कर उन्हें किया करते थे चोरी, शातिर चोरों के खिलाफ जनपद के अन्य थानों में भी चोरी के मामले हैं दर्ज, सदर कोतवाली क्षेत्र के चंदौखी मोड़ के पास से किया गिरफ्तार।

15 hrs ago
user_Sheelu Nishad
Sheelu Nishad
Classified ads newspaper publisher हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago
3febc9b3-0b17-48fb-ad95-bde1114ecfb0
100d8f78-7ae5-46ef-8694-52f694ead062

हमीरपुर - नवागंतुक एसपी के आते ही पुलिस व एसओजी की टीम हुई एक्टिव, मिली सफलता,।। नवागंतुक एसपी के आते ही पुलिस व एसओजी की टीम हुई एक्टिव, मिली सफलता, कोतवाली व एसओजी की संयुक्त टीम ने चार शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरों के पास से चोरी की गई 6 ट्राली एक ट्रैक्टर किया बरामद, शातिर चोर सुनसान इलाकों में खड़ी ट्रैक्टर–ट्राली की रेकी कर उन्हें किया करते थे चोरी, शातिर चोरों के खिलाफ जनपद के अन्य थानों में भी चोरी के मामले हैं दर्ज, सदर कोतवाली क्षेत्र के चंदौखी मोड़ के पास से किया गिरफ्तार।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के विदोखर मेदनी गांव में रिहायशी कच्चे मकान में आग लग जाने से घर गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। विदोखर मेदनी निवासी गिरिजा देवी ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर करीब 1 बजे उसके कच्चे घर में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जिससे घर गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया है। इस घटना में करीब 15 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे लेखपाल ने रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को सौंपी है।
    3
    हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के विदोखर मेदनी गांव में रिहायशी कच्चे मकान में आग लग जाने से घर गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
विदोखर मेदनी निवासी गिरिजा देवी ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर करीब 1 बजे उसके कच्चे घर में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जिससे घर गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया है। इस घटना में करीब 15 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे लेखपाल ने रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को सौंपी है।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ट्रफिक व्यवस्था पर काबू न पाने के कारण गुस्से से लाल पीले हुए ट्रफिक इंचार्ज हरवेंद्र यादव, गालीबाज ट्रफिक इंचार्ज का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, तीन साल बीत जाने के बाद भी ट्रफिक व्यवस्था नहीं संभाल पा रहे ट्रफिक इंचार्ज, जाम खुलवाने की वजह वाहन चालकों को दे रहे भद्दी भद्दी गलियां, ट्रफिक इंचार्ज हरविंद यादव हमीरपुर पुलिस की जनपद में करा रहे किरकिरी, मौदहा कोतवाली क्षेत्र के बड़े चौराहे का मामला।
    1
    ट्रफिक व्यवस्था पर काबू न पाने के कारण गुस्से से लाल पीले हुए ट्रफिक इंचार्ज हरवेंद्र यादव,
गालीबाज ट्रफिक इंचार्ज का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल,
तीन साल बीत जाने के बाद भी ट्रफिक व्यवस्था नहीं संभाल पा रहे ट्रफिक इंचार्ज,
जाम खुलवाने की वजह वाहन चालकों को दे रहे भद्दी भद्दी गलियां,
ट्रफिक इंचार्ज हरविंद यादव हमीरपुर पुलिस की जनपद में करा रहे किरकिरी,
मौदहा कोतवाली क्षेत्र के बड़े चौराहे का मामला।
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    Classified ads newspaper publisher हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मौदहा तहसील में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन। SDM करणवीर सिंह व पेशकार पीयूष सक्सेना के स्थानांतरण की मांग। अभद्र व्यवहार के आरोप लगाकर की जमकर नारेबाजी। बार एसोसिएशन अध्यक्ष शिवलाल पाल के नेतृत्व में प्रदर्शन। मांग पूरी न होने तक राजस्व न्यायालयों के बहिष्कार का ऐलान।
    1
    मौदहा तहसील में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन।
SDM करणवीर सिंह व पेशकार पीयूष सक्सेना के स्थानांतरण की मांग।
अभद्र व्यवहार के आरोप लगाकर की जमकर नारेबाजी।
बार एसोसिएशन अध्यक्ष शिवलाल पाल के नेतृत्व में प्रदर्शन।
मांग पूरी न होने तक राजस्व न्यायालयों के बहिष्कार का ऐलान।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • रामपुर जनपद के बिलासपुर क्षेत्र में एक शादी उस वक्त बवाल में बदल गई जब सुहागरात के दिन ही दुल्हन ने दूल्हे पर जमकर थप्पड़ बरसा दिए। बताया जा रहा है कि दुल्हन की मर्जी के बिना यह शादी कराई गई थी, जिसके चलते वह पहले से ही नाराज थी। गुस्साई दुल्हन ने न सिर्फ दूल्हे के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया, बल्कि घर में जमकर हंगामा और मारपीट भी की। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पंचायत तक नौबत पहुंच गई। पंचायत के दौरान हालात बेकाबू हो गए और दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे को जमकर पीट दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। चौंकाने वाली बात ये रही कि पिटाई के बाद दूल्हे ने भी दुल्हन के साथ रहने से इनकार कर दिया और कहा— अगर इस रिश्ते के लिए दबाव बनाया गया, तो मैं अपनी जान दे दूंगा! जानकारी के मुताबिक, दुल्हन किच्छा की रहने वाली है, जबकि दूल्हा बिलासपुर के लक्ष्मी नगर का निवासी है। फिलहाल उत्तर प्रदेश पुलिस के बिलासपुर थाना कोतवाली की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    रामपुर जनपद के बिलासपुर क्षेत्र में एक शादी उस वक्त बवाल में बदल गई जब सुहागरात के दिन ही दुल्हन ने दूल्हे पर जमकर थप्पड़ बरसा दिए।
बताया जा रहा है कि दुल्हन की मर्जी के बिना यह शादी कराई गई थी, जिसके चलते वह पहले से ही नाराज थी।
गुस्साई दुल्हन ने न सिर्फ दूल्हे के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया, बल्कि घर में जमकर हंगामा और मारपीट भी की।
मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पंचायत तक नौबत पहुंच गई।
पंचायत के दौरान हालात बेकाबू हो गए और दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे को जमकर पीट दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया।
चौंकाने वाली बात ये रही कि पिटाई के बाद दूल्हे ने भी दुल्हन के साथ रहने से इनकार कर दिया और कहा—
अगर इस रिश्ते के लिए दबाव बनाया गया, तो मैं अपनी जान दे दूंगा!
जानकारी के मुताबिक, दुल्हन किच्छा की रहने वाली है, जबकि दूल्हा बिलासपुर के लक्ष्मी नगर का निवासी है।
फिलहाल उत्तर प्रदेश पुलिस के बिलासपुर थाना कोतवाली की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_ब्यूरो चीफ विकाश सिंह
    ब्यूरो चीफ विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बौसर में जवारा मेला आयोजितः भक्तों ने मुंह में साग भेदकर पूरे गांव का भ्रमण किया कानपुर जिले के सरसौल विकासखंड के बौसर गांव में चैत्र मास के दौरान जवारा मेले का आयोजन किया गया। शुक्रवार दोपहर से शाम करीब 6 बजे मुख्य जवारा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में भक्तों ने कलश लेकर भाग लिया। कई भक्तों ने अपने मुंह में नुकीली साग भेदकर पूरे गांव का भ्रमण किया और विभिन्न देव स्थलों पर पूजा-अर्चना की।यह मेला पिछले लगभग 80 वर्षों से आयोजित हो रहा है। यात्रा के दौरान, भक्तों ने अपनी आस्था का प्रदर्शन किया। इस धार्मिक आयोजन में युवतियों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। मेले में बूढ़े, बच्चे, जवान और महिलाएं सभी भक्ति गीतों पर ढोल-बाजे के साथ थिरकते नजर आए। भक्तों ने विभिन्न करतब और लोक नृत्य प्रस्तुत किए। माता के जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा। इस मेले का आयोजन गांव के सभी लोगों के सहयोग से होता है। उन्होंने पुष्टि की कि यह परंपरा पिछले 50 वर्षों से निभाई जा रही है। इस अवसर पर आलोक यादव पूर्व प्रधान , अभिषेक यादव , सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
    4
    बौसर में जवारा मेला आयोजितः भक्तों ने मुंह में साग भेदकर पूरे गांव का भ्रमण किया
कानपुर जिले के सरसौल विकासखंड के बौसर गांव में चैत्र मास के दौरान जवारा मेले का आयोजन किया गया। शुक्रवार दोपहर से शाम करीब 6 बजे मुख्य जवारा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में भक्तों ने कलश लेकर भाग लिया। कई भक्तों ने अपने मुंह में नुकीली साग भेदकर पूरे गांव का भ्रमण किया और विभिन्न देव स्थलों पर पूजा-अर्चना की।यह मेला पिछले लगभग 80 वर्षों से आयोजित हो रहा है। यात्रा के दौरान, भक्तों ने अपनी आस्था का प्रदर्शन किया।  इस धार्मिक आयोजन में युवतियों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
मेले में बूढ़े, बच्चे, जवान और महिलाएं सभी भक्ति गीतों पर ढोल-बाजे के साथ थिरकते नजर आए। भक्तों ने विभिन्न करतब और लोक नृत्य प्रस्तुत किए। माता के जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा।
इस मेले का आयोजन गांव के सभी लोगों के सहयोग से होता है। उन्होंने पुष्टि की कि यह परंपरा पिछले 50 वर्षों से निभाई जा रही है। इस अवसर पर आलोक यादव पूर्व प्रधान , अभिषेक यादव ,  सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
    user_Prakhar kumar रिपोर्टर कानपुर
    Prakhar kumar रिपोर्टर कानपुर
    Local News Reporter नरवल, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जनपद कानपुर देहात में महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 10.03.2026 को थाना रूरा पर वादी द्वारा लिखित तहरीर दी, कि दिनांक 05.03.2026 को मेरी दो नाबालिग पुत्रियां एक साथ कपड़ा खरीदने की बात कहकर एक साथ घर से निकली थी । जब देर शाम मेरी दोनो पुत्रियां वापस नही लौटी तो मैने अपनी बड़ी पुत्री के फोन पर सम्पर्क किया तो मुझे बताया हम दोनो बहनें सोनीपत जा रहे है, जब अगले दिन मेरी पुत्रियों द्वारा मुझे विवाह कर लेने के बारे में बताया गया । मेरी पुत्रियां नाबालिग है, मेरी पुत्रियां शिवली बाजार से कन्नौज निवासी विशाल व कृष्णा नाम के व्यक्ति जबरन ले गये है। जिसके सम्बन्ध में थाना रूरा पर मु0अ0सं0 75/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस बनाम 1. विशाल पुत्र अज्ञात निवासी कन्नौज, 2. कृष्णा पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात पंजीकृत किया गया । थाना रूरा पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में कार्यवाही करते हुए, पीड़िताओं की बरामदगी कर, पीड़िताओं के धारा 180/183 बीएनएसएस के बयान माननीय न्यायालय के समक्ष अंकित कराते हुए, बयान अवलोकन व अन्य साक्ष्य संकलन से मुकदमा उपरोक्त में धारा 64(1)/65(1) बीएनएस व ¾ एवं ¾(2) पॉक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी । थाना रूरा पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त में नामित अभियुक्तगण 1. विशाल पुत्र देवदत्त निवासी ग्राम माधवपुर, थाना ठठिया, जनपद कन्नौज, 2. कृष्णा पुत्र शिवदत्त निवासी ग्राम माधवपुर, थाना ठठिया, जनपद कन्नौज को थाना रूरा गेट के पास से दिनांक 03.04.2026 को गिरफ्तार किया गया । थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
    1
    जनपद कानपुर देहात में महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 10.03.2026 को थाना रूरा पर वादी द्वारा लिखित तहरीर दी, कि दिनांक 05.03.2026 को मेरी दो नाबालिग पुत्रियां एक साथ कपड़ा खरीदने की बात कहकर एक साथ घर से निकली थी । जब देर शाम मेरी दोनो पुत्रियां वापस नही लौटी तो मैने अपनी बड़ी पुत्री के फोन पर सम्पर्क किया तो मुझे बताया हम दोनो बहनें सोनीपत जा रहे है, जब अगले दिन मेरी पुत्रियों द्वारा मुझे विवाह कर लेने के बारे में बताया गया । मेरी पुत्रियां नाबालिग है, मेरी पुत्रियां शिवली बाजार से कन्नौज निवासी विशाल व कृष्णा नाम के व्यक्ति जबरन ले गये है। जिसके सम्बन्ध में थाना रूरा पर मु0अ0सं0 75/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस बनाम 1. विशाल पुत्र अज्ञात निवासी कन्नौज, 2. कृष्णा पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात पंजीकृत किया गया । थाना रूरा पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में कार्यवाही करते हुए, पीड़िताओं की बरामदगी कर, पीड़िताओं के धारा 180/183 बीएनएसएस के बयान माननीय न्यायालय के समक्ष अंकित कराते हुए, बयान अवलोकन व अन्य साक्ष्य संकलन से मुकदमा उपरोक्त में धारा 64(1)/65(1) बीएनएस व ¾ एवं ¾(2) पॉक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी । थाना रूरा पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त में नामित अभियुक्तगण 1. विशाल पुत्र देवदत्त निवासी ग्राम माधवपुर, थाना ठठिया, जनपद कन्नौज,  2. कृष्णा पुत्र शिवदत्त निवासी ग्राम माधवपुर, थाना ठठिया, जनपद कन्नौज को थाना रूरा गेट के पास से दिनांक 03.04.2026 को गिरफ्तार किया गया । थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • डेरापुर क्षेत्र के गलुवापुर गांव में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कब्जाधारियों को 72 घंटे के भीतर जमीन खाली करने की अंतिम चेतावनी जारी की है। यह कार्रवाई ग्राम पंचायत की सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायत मिलने के बाद की गई। दत्तमपुर रोड स्थित गाटा संख्या 543, जिसका क्षेत्रफल लगभग 0.461 हेक्टेयर (करीब 5 बिस्वा) है, ग्राम पंचायत की संपत्ति के रूप में दर्ज है। आरोप है कि दस्तमपुर निवासी लाली पत्नी लालू कठेरिया द्वारा इस सरकारी जमीन पर अस्थायी “बंगला” रखकर अवैध कब्जा कर लिया गया था। शिकायत मिलते ही राजस्व विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम में नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार द्विवेदी, क्षेत्रीय लेखपाल मनोज सचान, चौकी इंचार्ज गिरीश चंद्र पुलिस बल के साथ पहुंचे, वहीं ग्राम प्रधान रेखा देवी भी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर संबंधित पक्ष को तत्काल कब्जा हटाने के निर्देश दिए। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि यदि 72 घंटे के भीतर कब्जा नहीं हटाया गया, तो प्रशासन बलपूर्वक कार्रवाई करते हुए जमीन खाली कराएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने दोहराया कि ग्राम समाज की सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चौकी इंचार्ज दस्तमपुर गिरीश चंद्र ने शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि राजस्व टीम के साथ मौके पर जाकर कब्जा हटाने के लिए संबंधित पक्ष को तीन दिन का अंतिम समय दिया गया है। समय सीमा पूरी होने के बाद प्रशासन द्वारा आगे की कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    1
    डेरापुर  क्षेत्र के गलुवापुर गांव में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कब्जाधारियों को 72 घंटे के भीतर जमीन खाली करने की अंतिम चेतावनी जारी की है। यह कार्रवाई ग्राम पंचायत की सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायत मिलने के बाद की गई।
दत्तमपुर रोड स्थित गाटा संख्या 543, जिसका क्षेत्रफल लगभग 0.461 हेक्टेयर (करीब 5 बिस्वा) है, ग्राम पंचायत की संपत्ति के रूप में दर्ज है। आरोप है कि दस्तमपुर निवासी लाली पत्नी लालू कठेरिया द्वारा इस सरकारी जमीन पर अस्थायी “बंगला” रखकर अवैध कब्जा कर लिया गया था। शिकायत मिलते ही राजस्व विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।
राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम में नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार द्विवेदी, क्षेत्रीय लेखपाल मनोज सचान, चौकी इंचार्ज गिरीश चंद्र पुलिस बल के साथ पहुंचे, वहीं ग्राम प्रधान रेखा देवी भी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर संबंधित पक्ष को तत्काल कब्जा हटाने के निर्देश दिए।
प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि यदि 72 घंटे के भीतर कब्जा नहीं हटाया गया, तो प्रशासन बलपूर्वक कार्रवाई करते हुए जमीन खाली कराएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने दोहराया कि ग्राम समाज की सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
चौकी इंचार्ज दस्तमपुर गिरीश चंद्र ने शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि राजस्व टीम के साथ मौके पर जाकर कब्जा हटाने के लिए संबंधित पक्ष को तीन दिन का अंतिम समय दिया गया है। समय सीमा पूरी होने के बाद प्रशासन द्वारा आगे की कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    user_Ashu Sriwastva
    Ashu Sriwastva
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के ग्राम अतरैया डेरा की एक विधवा संत वेशधारी महिला से हिस्ट्रीसीटर ने झांसा देकर एक लाख रुपये ले लिए। वापस मांगने पर हत्या करने की धमकी देकर सूरत चला गया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। अतरैया डेरा निवासी संत वेशधारी विधवा मिडिया निषाद ने बताया कि उसकी जान पहचान पड़ोसी गांव मिहुना निवासी जगभान यादव से थी। यह हत्या के एक मामले में अभियुक्त था। उसने कहा कि उसे सजा हो सकती है। सजा से बचने के लिए एक वकील करने की जरूरत है। जिसमें एक लाख रुपये देना है। उसने झांसे में आकर 50 हजार पेटीएम के माध्यम से तथा 50 हजार नकद दिए थे। अब रुपये वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
    3
    हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के ग्राम अतरैया डेरा की एक विधवा संत वेशधारी महिला से हिस्ट्रीसीटर ने झांसा देकर एक लाख रुपये ले लिए। वापस मांगने पर हत्या करने की धमकी देकर सूरत चला गया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंपी है।
अतरैया डेरा निवासी संत वेशधारी विधवा मिडिया निषाद ने बताया कि उसकी जान पहचान पड़ोसी गांव मिहुना निवासी जगभान यादव से थी। यह हत्या के एक मामले में अभियुक्त था। उसने कहा कि उसे सजा हो सकती है। सजा से बचने के लिए एक वकील करने की जरूरत है। जिसमें एक लाख रुपये देना है। उसने झांसे में आकर 50 हजार पेटीएम के माध्यम से तथा 50 हजार नकद दिए थे। अब रुपये वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.