जनपद देवरिया के थाना सुरौली क्षेत्रान्तर्गत गेहूं के खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने के सम्बन्ध मे..... जनपद देवरिया के थाना सुरौली क्षेत्रान्तर्गत गेहूं के खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था, जिसकी पहचान रवि प्रकाश पुत्र जगपाल निवासी चकबरेसर थाना औरास जनपद उन्नाव के रुप में हुई थी, जो कि सोनूघाट स्थित फ्रूट सप्लायर कम्पनी में काम करता था । जिसके सम्बन्ध में थाना सुरौली पर समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । थाना सुरौली पुलिस और एसओजी की टीम द्वारा आज दिनांक 12.04.2026 को घटना का सफल अनावरण करते हुए मुखबिर की सूचना पर उसमें सम्मिलित 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 1 लाठी, 1 कड़ा, 5 मोबाइल फोन, 1 अंगुठी व 2 मोटरसाइकिलों को बरामद करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह की व्यान

- Post by Pradeep srivastv3
- नकली IPS का भंडाफोड़ | महिलाओं से ₹2-3 लाख ठगी | Toy Gun से डराता था, जनता ने पकड़ा,नकली CBI कार्ड और पुलिस वर्दी में ठगी1
- Post by MANOJ KUMAR YADAV1
- #संतरामपालजी_का_विश्वको_संदेश संत रामपाल जी महाराज ने 11 अप्रैल के विशेष संदेश में कहा कि 'ना डरना है और ना लड़ना है। आगे-आगे बढ़ना है।' पूरा वीडियो देखें Sant Rampal Ji Maharaj यूट्यूब चैनल पर Sant RampalJi YtChannel2
- Post by Ajay Kumar1
- Post by Times of Uttar Pradesh1
- देवरिया में करिश्मा कपूर का स्टारडम, ज्वेलरी शोरूम उद्घाटन में उमड़ी जनसैलाब देवरिया में उस समय खासा उत्साह देखने को मिला जब बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ज्वेलरी शोरूम के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचीं। उनकी एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर उमड़ पड़े, जिससे वहां मेले जैसा माहौल बन गया। अभिनेत्री ने फीता काटकर शोरूम का विधिवत उद्घाटन किया और उपस्थित लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। करीब 10 मिनट के छोटे से कार्यक्रम में ही करिश्मा कपूर ने अपनी मौजूदगी से माहौल को यादगार बना दिया। इस दौरान उन्होंने अपने एक लोकप्रिय गीत पर हल्का-फुल्का डांस भी किया, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग झूम उठे और तालियों की गूंज से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम समाप्त होते ही करिश्मा कपूर तुरंत रवाना हो गईं, लेकिन उनके आने से देवरिया में उत्साह और चर्चा का माहौल देर तक बना रहा।4
- अवगत कराना है कि दिनांक 28.03.2026 को 1 अज्ञात व्यक्ति का शव जनपद के थाना सुरौली क्षेत्रांर्गत भटजमुआव के पास गेहूं के खेत में मिला था जिसकी पहचान रवि प्रकाश पुत्र जगपाल निवासी चकबरेसर थाना औरास जनपद उन्नाव के रुप में हुई थी, जो जनपद देवरिया के सोनूघाट स्थित फ्रूट सप्लायर कम्पनी में काम करता था। इस संबंध में मृतक के ससुर शिव बहादुर पुत्र शिवनन्दन निवासी बरादेव थाना औरास जनपद उन्नाव की लिखित तहरीर के आधार पर दिनांक 01.04.2026 को थाना सुरौली पर मु0अ0सं0-64/2026 धारा 103(1) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है। उक्त अभियोग का सफल अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था। गठित पुलिस टीमों द्वारा उक्त घटना की जांच के क्रम में सीसीटीवी फुटेज/वीडियो के आधारा पर 2 मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ व्यक्ति संदिग्ध प्रतीत हुए थे, जिनकी खोजबीन की जा रही थी। इसी क्रम में आज दिनांक 12.04.2026 को थाना सुरौली पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर तिवई बैदा मार्ग पर बिन्दवलिया पुल के पहले तिराहे के पास से 5 अभियुक्तों नाम पता क्रमशः 1. करन भारती पुत्र विनोद प्रसाद 2. धनन्जय पुत्र रामानन्द प्रसाद 3. पंकज भारती पुत्र श्रीकिशुन प्रसाद 4. अरुण कुमार पुत्र मिन्टू प्रसाद निवासीगण ग्राम पैकौली सुरौली थाना सुरौली जनपद देवरिया 5. आकाश यादव पुत्र राम प्रसाद यादव साकिन नगवा थाना सुरौली को घटना में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिलें क्रमशः हीरो स्प्लेण्डर UP52CL1311 व टीवीएस राइडर UP52CL5929 के साथ गिरफ्तार किया गया व अभियुक्तगण की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक लाठी, एक कड़ा, एक अंगूठी, पांच मोबाइल ( 4 अभियुक्त का व 1 मृतक का) बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ के क्रम में बताया गया कि अभियुक्त गण दिनांक 28.03.2026 को उक्त दोनो मोटरसाइकिल से जा रहे थे, उसी दौरान रवि प्रकाश (मृतक) द्वारा लिफ्ट मांगे जाने पर अभियुक्तगण रवि प्रकाश को मोटरसाइकिल पर बैठा लिये। कुछ दुर आगे चलने पर रवि प्रकाश द्वारा गाड़ी रोकने को कहा गया लेकिन अभियुक्तों द्वारा गाड़ी नही रोका गया किसी बात की कहासुनी को लेकर मृतक रवि प्रकाश ने इन लोगो को गाली दे दिया इसी बात से गुस्सा होकर उक्त अभियुक्तगण रवि प्रकाश को काफी बुरी तरह से लाठी-डण्डा व कड़े से काफी मारे पीटे और उसके उपर मोटरसाइकिल चढ़ाकर उसकी हत्या कर दिये। हत्या करने के पश्चात अभियुक्तगण रवि प्रकाश के शव को छुपाने के लिये अपनी मोटरसाइकिलों पर लादकर भटजमुआव के पास गेहूं के खेत में फेंक दिये थे। व अभियुक्त आकाश यादव द्वारा मृतक रवि प्रकाश का मोबाइल अपने पास रख लिया गया । इस प्रकार थाना सुरौली पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा हत्या की घटना का अनावरण करते हुए 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।2
- बाइक पर चलती लड़की को छेड़ने वाले दरिंदे का राजस्थान पुलिस ने किया अच्छे से इलाज🔥💪1