*स्मृति ईरानी के राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर कालिका धाम में हुआ दर्शन पूजन* *मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी* *अमेठी* भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री *स्मृति ईरानी* को भारतीय जनता पार्टी का *राष्ट्रीय महामंत्री* मनोनीत किए जाने पर सोमवार को अमेठी में जश्न का माहौल रहा। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने *कालिका धाम* पहुंचकर दर्शन पूजन किया और दीदी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दर्शन पूजन कार्यक्रम *मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल* के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने मां कालिका के मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की और मिठाइयां वितरित कीं। *मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल* ने कहा कि "दीदी स्मृति ईरानी के राष्ट्रीय महामंत्री बनने से न केवल अमेठी का गौरव बढ़ा है, बल्कि पूरे प्रदेश की महिलाओं को एक नई प्रेरणा मिली है। भाजपा ने एक बार फिर नारी शक्ति को सम्मान देकर यह साबित किया है कि पार्टी महिला नेतृत्व को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।" उन्होंने कहा कि स्मृति दीदी के संगठनात्मक अनुभव और संघर्ष से पार्टी और अधिक मजबूत होगी तथा 2027 के चुनावों में इसका सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। पूजन में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि दीदी के नेतृत्व में अमेठी और देश में भाजपा का जनाधार और मजबूत होगा। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण के साथ "भारत माता की जय" और "स्मृति दीदी जिंदाबाद" के नारे गूंजते रहे।
*स्मृति ईरानी के राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर कालिका धाम में हुआ दर्शन पूजन* *मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी* *अमेठी* भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री *स्मृति ईरानी* को भारतीय जनता पार्टी का *राष्ट्रीय महामंत्री* मनोनीत किए जाने पर सोमवार को अमेठी में जश्न का माहौल रहा। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने *कालिका धाम* पहुंचकर दर्शन पूजन किया और दीदी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दर्शन पूजन कार्यक्रम *मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल* के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने मां कालिका के मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की और मिठाइयां वितरित कीं। *मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल* ने कहा कि "दीदी स्मृति ईरानी के
राष्ट्रीय महामंत्री बनने से न केवल अमेठी का गौरव बढ़ा है, बल्कि पूरे प्रदेश की महिलाओं को एक नई प्रेरणा मिली है। भाजपा ने एक बार फिर नारी शक्ति को सम्मान देकर यह साबित किया है कि पार्टी महिला नेतृत्व को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।" उन्होंने कहा कि स्मृति दीदी के संगठनात्मक अनुभव और संघर्ष से पार्टी और अधिक मजबूत होगी तथा 2027 के चुनावों में इसका सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। पूजन में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि दीदी के नेतृत्व में अमेठी और देश में भाजपा का जनाधार और मजबूत होगा। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण के साथ "भारत माता की जय" और "स्मृति दीदी जिंदाबाद" के नारे गूंजते रहे।
- *ब्रेकिंग प्रतापगढ़* *प्रतापगढ़ में पारिवारिक विवाद में फायरिंग, मेडिकल स्टोर संचालक की मौत* प्रतापगढ़। कोहंडौर थाना क्षेत्र के मदाफरपुर बाजार में पारिवारिक विवाद के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपने साले देवेंद्र पर लाइसेंसी पिस्टल से कई राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगने से मेडिकल स्टोर संचालक देवेंद्र की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी मृतक का जीजा बताया जा रहा है और उसके सेना से सेवानिवृत्त होने की बात सामने आई है। वर्तमान में उसके सुल्तानपुर जिला अस्पताल में गार्ड के पद पर तैनात होने की जानकारी बताई जा रही है। घटना के दौरान करीब 10 राउंड फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही कोहंडौर थाना प्रभारी अनुपम त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों और फायरिंग में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस की जांच और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य जानकारी स्पष्ट हो सकेगी1
- रायबरेली मे आदित्य सिंह हत्याकांड में समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता पूर्व विधानसभा प्रत्याशी आरपी यादव को आजीवन कारावास होने रायबरेली मे आदित्य सिंह हत्याकांड में समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता पूर्व विधानसभा प्रत्याशी आरपी यादव को आजीवन कारावास होने पर उनके समर्थकों द्वारा जिला जेल के बाहर हजारों की संख्या में इकट्ठा हुए और किया नारेबाज1
- सुल्तानपुर में LIC एजेंट यूनियन चुनाव संपन्न; अभिषेक पाण्डेय अध्यक्ष, सतीश सिंह महामंत्री निर्वाचित सुल्तानपुर में एलआईसी एजेंट यूनियन के त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न हुए। इसमें अभिषेक पाण्डेय को अध्यक्ष और सतीश सिंह को महामंत्री चुना गया। चुनाव 18 अगस्त को ओम नगर स्थित आदर्श मैरिज लॉन में आयोजित किया गया था। शाम 6:30 बजे चुनाव का परिणाम आया है। अध्यक्ष पद के लिए अभिषेक पाण्डेय और प्रभाकर यादव ने दावेदारी की थी, जबकि महामंत्री पद के लिए सतीश सिंह और ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह मैदान में थे। सुल्तानपुर में लगभग 939 एलआईसी एजेंट मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं। निर्वाचन समिति की देखरेख में हुई मतगणना के अनुसार, अध्यक्ष पद पर अभिषेक पाण्डेय ने 415 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रभाकर यादव को 92 मतों के अंतर से हराया, जिन्हें 323 मत मिले। इस पद के लिए 22 मत अवैध घोषित किए गए। इसी तरह, महामंत्री पद पर सतीश सिंह 474 मतों के साथ विजयी रहे। उन्होंने ज्ञानेन्द्र सिंह को 206 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया, जिन्हें 268 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद के लिए 18 मत अवैध पाए गए। निर्वाचन समिति, मंडल नेतृत्व और अभिकर्ता परिवार ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय और महामंत्री सतीश सिंह को बधाई दी। समिति ने चुनाव को शांतिपूर्ण, अनुशासित और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी प्रत्याशियों, मतदाताओं और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। यह जानकारी निर्वाचन समिति के मीडिया प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा ने दी।1
- रायबरेली हत्याकांड में 14 आरोपियों को जिला जज द्वारा दोष सिद्ध घोषित किया गया और दो लोगों को बरी किया गया। बरी होने वालों में अभिषेक सिंह और आर. के. हैं। रायबरेली चर्चित सोमू ढाबा प्रकरण में आज हुवा आदेश जिला जज अमित पाल ने 14 आरोपियों की सुनाई आजीवन कारावास की सजा दो आरोपी अभितेज और राम कृष्ण यादव दोषमुक्त सपा नेता आर पी यादव, ढाबा संचालक सुरेश सहित 14 लोगों को हुई आजीवन कारावास की सजा मिल एरिया थाना क्षेत्र के रतापुर में 2019 में हुवा था सोमू ढाबा कांड।4
- धर्मनगरी चित्रकूट में लगातार बारिश के बीच मंदाकिनी नदी उफान पर, खतरे के निशान को किया पार धर्मनगरी चित्रकूट में लगातार बारिश के बीच मंदाकिनी नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ते हुए खतरे के निशान को पार कर गया, जिससे नदी किनारे बसे इलाकों और घाटों पर चिंता बढ़ गई है। मंदाकिनी का बढ़ता जलस्तर अब लोगों के लिए चेतावनी बनकर सामने आया है।1
- अमेठी में टैंक की खुदाई करते समय दो दर्जन से अधिक धातु के गोले मिलने से मचा हड़कंप, सूचना पर पहुंची पुलिस व तहसील प्रशासन टीम ने निकले धातु के गोले को कब्जे में लेते हुए किया सीज,पुलिस बल की गई तैनात धातु के गोले निकलने की सूचना पर गांव में मचा हड़कंप देखने पहुंच रहे लोग, एसडीएम ने पुरातत्व विभाग को दी सूचना,पुरातत्व विभाग के आने तक प्वाइंट पर पुलिस बल किए गए तैनात बताया जा रहा है की घर के निर्माण के दौरान टैंक की खुदाई करते समय मिला धातु का गोला, मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के भनौली गांव का है मामला4
- *ब्रेकिंग प्रतापगढ़।बारिश में डूबा सेनानी नगर मोहल्ला* ➡️नगर पालिका बेल्हा के विकास की खुली पोल, ➡️सड़क पर जलभराव के कारण लोगों का आवागमन हुआ बाधित, ➡️गंदे पानी में आवागमन के लिए मजबूर है मोहल्लेवासी ➡️घरों के अंदर तक पहुंचा गंदा पानी, ➡️विकास के दावों पर उठे सवाल, बारिश ने खोली हकीकत की पोल, ➡️मोहल्ले वासियों के शिकायत के बावजूद भी नगर पालिका बेल्हा नहीं कर पाई जल निकासी की स्थायी व्यवस्था, ➡️आखिर सेनानी नगरवासियों को जलभराव की समस्या से कब मिलेगी निजात1
- सपा नेता आरपी यादव समेत 14 लोगो को आजीवन कारावास की सजा व दो लोगो को बरी किये जान े पर मृतक आदित्य सिंह की बहन रुचि सिंह ने दिया करारा जवाब सपा नेता आरपी यादव समेत 14 लोगो को आजीवन कारावास की सजा व दो लोगो को बरी किये जाने पर मृतक आदित्य सिंह की बहन रुचि सिंह ने दिया करारा जवाब1
- प्रतापगढ़: पारिवारिक विवाद में जीजा ने साले को लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली, मौके पर दर्दनाक मौत प्रतापगढ़ के थाना कोहंडौर क्षेत्र के मदाफरपुर बाजार में पारिवारिक विवाद ने उस समय खौफनाक रूप ले लिया जब एक व्यक्ति को उसके सगे जीजा कपिल यादव ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोपी कपिल यादव पूर्व सैनिक है और वर्तमान में जिला अस्पताल सुल्तानपुर में गार्ड के पद पर कार्यरत बताया जा रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से हिरासत में ले लिया। क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।1