29 जुलाई 2026 को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राकेश टिकैत के साथ लाखों किसान जमा हुए और किसानों की मांगों को लेकर तालकटोरा स्टेडियम में एक बैठक की। वीडियो में जो नज़ारा दिख रहा है, वह दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम का है। यहाँ 29 जुलाई 2026 को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राकेश टिकैत के साथ लाखों किसान जमा हुए और किसानों की मांगों को लेकर तालकटोरा स्टेडियम में एक बैठक की। इस बैठक में किसानों ने अपनी मांगें रखते हुए चेतावनी दी कि किसान यूनियन सरकार के खिलाफ एक बड़े आंदोलन की तैयारी कर रही है। उन्होंने MSP गारंटी कानून, अमेरिका ट्रेन डील रद्द करने और किसानों के हितों की बात की। दूर-दूर से आए लाखों किसानों ने अपनी समस्याएं रखीं और माला पहनाकर राकेश टिकैत का जोरदार स्वागत किया। बैठक में गाज़ियाबाद ज़िले के कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनका नेतृत्व ज़िला अध्यक्ष चौधरी बिजेंद्र सिंह ने किया। इनके अलावा राज्य प्रवक्ता जय कुमार मलिक, युवा ज़िला अध्यक्ष छोटे चौधरी, राज्य उपाध्यक्ष राम कुमार दुहाई, मुरादनगर ज़िला मंत्री मुमताज़ खान, ज़िला उपाध्यक्ष हसीब खान, ज़िला संगठन मंत्री मुस्तफ़ा भोजपुर, युवा ब्लॉक अध्यक्ष (कलछिना) जावेद, ग्राम प्रधान (कलछिना) सुल्तान, आरिफ़ कलछिना, ज़िला उपाध्यक्ष (मोदीनगर) कुशलवीर और हज़ारों किसान मौजूद थे। चैनल को लाईक ओर सब्सक्राइब करना ना भूले। हर छोटी बड़ी खबर व सभी प्रकार के विज्ञापन हेतु। हमारे द्वारा दिए गए नंबर पर सम्पर्क करे। धन्यवाद गाजियाबाद ब्यूरो चीफ - हरीश कुमार-9639048071
29 जुलाई 2026 को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राकेश टिकैत के साथ लाखों किसान जमा हुए और किसानों की मांगों को लेकर तालकटोरा स्टेडियम में एक बैठक की। वीडियो में जो नज़ारा दिख रहा है, वह दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम का है। यहाँ 29 जुलाई 2026 को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राकेश टिकैत के साथ लाखों किसान जमा हुए और किसानों की मांगों को लेकर तालकटोरा स्टेडियम में एक बैठक की। इस बैठक में किसानों ने अपनी मांगें रखते हुए चेतावनी दी कि किसान यूनियन सरकार के खिलाफ एक बड़े आंदोलन की तैयारी कर रही है। उन्होंने MSP गारंटी कानून, अमेरिका ट्रेन डील रद्द करने और किसानों के हितों की बात की। दूर-दूर से आए
लाखों किसानों ने अपनी समस्याएं रखीं और माला पहनाकर राकेश टिकैत का जोरदार स्वागत किया। बैठक में गाज़ियाबाद ज़िले के कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनका नेतृत्व ज़िला अध्यक्ष चौधरी बिजेंद्र सिंह ने किया। इनके अलावा राज्य प्रवक्ता जय कुमार मलिक, युवा ज़िला अध्यक्ष छोटे चौधरी, राज्य उपाध्यक्ष राम कुमार दुहाई, मुरादनगर ज़िला मंत्री मुमताज़ खान, ज़िला उपाध्यक्ष हसीब खान, ज़िला संगठन मंत्री मुस्तफ़ा भोजपुर, युवा ब्लॉक अध्यक्ष (कलछिना) जावेद, ग्राम प्रधान (कलछिना) सुल्तान, आरिफ़ कलछिना, ज़िला उपाध्यक्ष (मोदीनगर) कुशलवीर और हज़ारों किसान मौजूद थे। चैनल को लाईक ओर सब्सक्राइब करना ना भूले। हर छोटी बड़ी खबर व सभी प्रकार के विज्ञापन हेतु। हमारे द्वारा दिए गए नंबर पर सम्पर्क करे। धन्यवाद गाजियाबाद ब्यूरो चीफ - हरीश कुमार-9639048071
- राहुल गांधी ने पैरों में रखा सविंधान,वीडियो हुआ वायरल! स्टेज पर राहुल गांधी भीड़ के साथ थे ,तभी एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की जाती है,जिसमें देखा जा सकता है कि पीछे खड़ा व्यक्ति सविंधान की बुक राहुल गांधी को देता है और तभी राहुल गांधी बुक पैरों में रख देते है !1
- गाजियाबाद जनपद के लोनी क्षेत्र स्थित श्री राम कॉलोनी बंथला में बिजली व्यवस्था बदहाल बनी हुई है। कॉलोनी में आज तक पर्याप्त बिजली के खंभे नहीं लगाए गए हैं। बिजली के तार अस्थायी रूप से बलियों के सहारे पूरे क्षेत्र में फैले हुए हैं, जिससे आए दिन फॉल्ट होते रहते हैं। खुले और नीचे लटकते बिजली के तार लोगों और पशुओं के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार गायों को करंट लग चुका है और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। बरसात के मौसम में यह खतरा और बढ़ जाता है। कॉलोनी में केवल एक ट्रांसफॉर्मर से बड़ी संख्या में घरों को बिजली आपूर्ति की जा रही है। अधिक भार होने के कारण बार-बार बिजली गुल हो जाती है और फॉल्ट की समस्या बनी रहती है। इससे लोगों को घंटों बिजली कटौती झेलनी पड़ती है और दैनिक जीवन प्रभावित होता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक न नए बिजली के खंभे लगाए गए हैं और न ही अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर की व्यवस्था की गई है। अब कॉलोनी के लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द बिजली के खंभे लगाए जाएं, खुले तारों को सुरक्षित किया जाए तथा अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके और लोगों को सुरक्षित एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके। संवाददाता रेनू पुरी4
- Porter App का नया झोल! 🚨 MCD Toll का नुकसान + सपोर्ट में कॉल ऑप्शन गायब 😡 ग्राहक की मनमानी, वीडियो में जिन मुख्य मुद्दों को उभारा गया है: MCD टोल का मुद्दा: नोएडा से गुड़गांव (दिल्ली होकर) जाने वाले रूट पर ऐप में MCD टोल न जुड़ना। ग्राहक का अड़ियल रवैया: टोल देने से मना करना, खुद ऑर्डर रद्द न करना और अभद्र भाषा का इस्तेमाल। ऐप सपोर्ट की कमी: Porter पार्टनर ऐप में सपोर्ट एग्जीक्यूटिव को डायरेक्ट कॉल/कॉल-बैक करने का विकल्प न होना। ड्राइवर पर पेनल्टी: कस्टमर की गलती होने के बावजूद ड्राइवर द्वारा रद्द करने पर रेटिंग पॉइंट और स्कोर गिरना।#PorterApp #ApnaCargoPartner #PorterDriverProblem #MCDToll #DriverRights #PorterScam #RatingDown #ArvindKumar #CargoPartner1
- लोनी पुलिस की बड़ी कामयाबी, महिला की गला घोंटकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार। गाजियाबाद :- थाना लोनी पुलिस ने महिला की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई 2026 को महिला की गला घोंटकर हत्या किए जाने की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 30 जुलाई को आरोपी फैजान उर्फ बहर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतका से उसकी जान-पहचान थी, लेकिन बातचीत बंद होने से वह नाराज था। इसी रंजिश में उसने महिला के घर पहुंचकर प्लास्टिक की सूतली से गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी को थाना लोनी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।2