धौलपुर |डाक विभाग द्वारा डाकघर बचत योजनाओं एवं डाक जीवन बीमा को प्रोत्साहित करने तथा भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंडल स्तरीय अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अधीक्षक डाकघर धौलपुर रामकरण मीणा रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मीणा का पारंपरिक रूप से माला एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर निरीक्षक डाकघर परिवाद वी.के. सोनी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात DO PLI महेंद्र कुमार शर्मा ने पीएल आई/आर पी एलआई योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए उनके महत्व को स्पष्ट किया। सहायक अधीक्षक बयाना मुकेश चंद एवं निरीक्षक डाकघर बाड़ी राजपाल मीणा ने प्रेरणादायक उद्बोधन देकर कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम में सर्वाधिक खाते खोलने वाले SPM एवं BPM ने अपने अनुभव साझा किए, जिससे अन्य कर्मचारियों को नई ऊर्जा एवं प्रेरणा प्राप्त हुई। कार्यालय सहायक श्री प्रशांत शर्मा ने बचत योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर प्रकाश डालते हुए बताया कि डाक विभाग ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस दौरान विभागीय लक्ष्यों की प्राप्ति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों को अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत पासबुक का वितरण भी किया गया।कार्यक्रम के अंत में अधीक्षक डाकघर रामकरण मीणा ने कर्मचारियों को योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

- Post by JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya1
- महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज भरतपुर कैलाश चंद्र विश्नोई ने पुलिस थाना कंचनपुर एवं वृताधिकारी वृत्त ग्रामीण धौलपुर (सैंपऊ) कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। अपने निरीक्षण दौरे के दौरान उन्होंने ने पुलिस व्यवस्था, साफ-सफाई, रिकॉर्ड रखरखाव, मालखाना, हवालात, मैस आदि व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। सर्वप्रथम महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज भरतपुर कैलाश चंद्र विश्नोई के थाना कंचनपुर पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने उनकी अगवानी की। इसके बाद उन्होंने थाने के स्टाफ से संवाद किया और उनकी समस्याएं आदि जानीं। क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम के निर्देश देते हुए उन्होंने लम्बित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए निस्तारण करने की बात कही। उन्होंने कहा कि बीट प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखें। अपराधियों में भय व आमजन में विश्वास की तर्ज पर काम करें। ताकि अपराधों पर अंकुश लग सके। उन्होंने उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी ली। पुलिस थाना में आने वाले फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना जाए तथा उसका समय से निस्तारण किया जाए। इसके अलावा पुलिस थाने में आने वाले किसी भी फरियादी को कोई भी परेशानी ना हो इसका ध्यान रखा जाए। साथ ही उन्होंने पुलिस थाने में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस जवानों को आमजन से आपसी समन्वय स्थापित करने सहित आदि को लेकर दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीसीटीएनएस पोर्टल पर लंबित मामलों, शिकायतों और उनकी स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों और मामलों का त्वरित निस्तारण किया जाए और पोर्टल पर अद्यतन जानकारी अपलोड की जाए ताकि पारदर्शिता बनी रहे। इससे पहले उन्होंने पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान से चर्चा की। थानाधिकारी थाना कंचनपुर रामकिशन यादव ने थाने की कार्यप्रणाली के बारे में अवगत करवाया। इसके पश्चात महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज भरतपुर ने वृताधिकारी वृत्त ग्रामीण धौलपुर (सैंपऊ) कार्यालय का निरीक्षण किया। वृताधिकारी कार्यालय पंहुचने पर पुलिस जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कार्यालय की कार्यप्रणाली को परखा। कार्यालय के रिकार्ड रुम, कम्प्यूटर कक्ष का अवलोकन किया एवं परिवादों की स्थिति की समीक्षा की। इस अवसर पर महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज भरतपुर ने कहा कि वार्षिक निरीक्षण का उद्देश्य पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावशाली और जनहितैषी बनाना है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में पारदर्शिता, समयबद्ध कार्यवाही और जनसुनवाई को प्राथमिकता दी जा रही है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, वृताधिकारी वृत्त ग्रामीण धौलपुर (सैंपऊ) अनूप सिंह, थानाधिकारी थाना कंचनपुर रामकिशन यादव सहित पुलिसकर्मी उपस्थित रहें।3
- समय सोशल मीडिया पर चर्चा शादी का मुस्लिम और लड़की हिंदू होने के साथ दोनों ने एक दूसरे का भरोसा जीता हिन्दू रीत रीवाज अनुसार शादी हुई या मुस्लिम रीती रीवाज पर की तरह शादी सम्पन्न हुई1
- Post by Banti shrivas1
- Jay khushihali baba ki 🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻1
- #LPG आम जनता की परेशानियां समय की बर्बादी: लोग सुबह 4-5 बजे से ही कतारों में लग जाते हैं, जिससे उनका दैनिक कामकाज प्रभावित होता है। बुजुर्गों और महिलाओं की दिक्कत: घंटों खड़े रहने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी वृद्धों और महिलाओं को होती है। कालाबजारी का डर: लंबी लाइनों का फायदा उठाकर कुछ असामाजिक तत्व गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री (Black1
- *तालाब में गोता लगाकर निकले, पर कपड़े तक नहीं भीगे!* *सुनिए, श्री अमित शाह ने ऐसा क्यों कहा...*1
- Post by JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya1
- अम्बाह: नगर में राजश्री सहित अन्य तम्बाकू उत्पादों और सिगरेट के दामों में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आरोप है कि कई दुकानदार मनमाने तरीके से ग्राहकों से अधिक पैसे वसूल रहे हैं, जिससे आम जनता काफी परेशान है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्धारित मूल्य से ज्यादा रकम ली जा रही है और पूछने पर दुकानदार संतोषजनक जवाब नहीं देते। खासकर रोजमर्रा के उपभोक्ताओं को इसका सीधा असर झेलना पड़ रहा है। ग्राहकों का कहना है कि एक ही सामान अलग-अलग दुकानों पर अलग-अलग दाम में मिल रहा है, जिससे भ्रम और नाराजगी की स्थिति बन रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पर सख्त कार्रवाई की जाए और निर्धारित मूल्य पर ही सामान बिकवाया जाए। वहीं जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से अभी तक इस मामले में कोई ठोस कदम सामने नहीं आया है। यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो लोगों का आक्रोश और बढ़ सकता है।1