झींझक से काँवाडियो का जठ्ठा रवाना झींझक विकास खंड क्षेत्र के मदारपुर व बहादुरपुर गांवों से करीब दो दर्जन शिवभक्त कांवड़ियों का जत्था महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर लोधेश्वर धाम के लिए रविवार की शाम करीब 6: 30बजे रवाना हुआ। कांवड़ यात्रा के शुभारंभ पर ग्रामीणों ने कांवड़ लेकर जा रहे महंत श्याम सुंदर राजपूत, कल्लू राजपूत, सर्वेश राजपूत, सुरेश राजपूत, ठेकेदार राजपूत, पुष्पेंद्र राजपूत, अजब सिंह राजपूत, अनिल राजपूत, विक्रम राजपूत, रिंकू राजपूत, सत्येंद्र राजपूत व सोमनाथ राजपूत सहित सभी शिवभक्तों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके पश्चात भगवान शिव के जयकारों के बीच कांवड़ियों का जत्था रवाना हुआ। ग्रामीण रामवीर सिंह राजपूत ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व के चलते शिवभक्त ट्रैक्टर से बिठूर पहुंचेंगे। वहां से गंगा जल भरकर पदयात्रा करते हुए लोधेश्वर बाबा के मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद शिवभक्त लोधेश्वर से पुनः बिठूर लौटेंगे और वहां से जल भरकर कानपुर देहात के ऐतिहासिक बाणेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।. 50 सेकण्ड ki खबर लिखो
झींझक से काँवाडियो का जठ्ठा रवाना झींझक विकास खंड क्षेत्र के मदारपुर व बहादुरपुर गांवों से करीब दो दर्जन शिवभक्त कांवड़ियों का जत्था महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर लोधेश्वर धाम के लिए रविवार की शाम करीब 6: 30बजे रवाना हुआ। कांवड़ यात्रा के शुभारंभ पर ग्रामीणों ने कांवड़ लेकर जा रहे महंत श्याम सुंदर राजपूत, कल्लू राजपूत, सर्वेश राजपूत, सुरेश राजपूत, ठेकेदार राजपूत, पुष्पेंद्र राजपूत, अजब सिंह राजपूत, अनिल राजपूत, विक्रम राजपूत, रिंकू राजपूत, सत्येंद्र राजपूत व सोमनाथ राजपूत सहित सभी शिवभक्तों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके पश्चात भगवान शिव के जयकारों के बीच कांवड़ियों का जत्था रवाना हुआ। ग्रामीण रामवीर सिंह राजपूत ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व के चलते शिवभक्त ट्रैक्टर से बिठूर पहुंचेंगे। वहां से गंगा जल भरकर पदयात्रा करते हुए लोधेश्वर बाबा के मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद शिवभक्त लोधेश्वर से पुनः बिठूर लौटेंगे और वहां से जल भरकर कानपुर देहात के ऐतिहासिक बाणेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।. 50 सेकण्ड ki खबर लिखो
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के आराजी बिछियापुर गांव में सोमवार की शाम करीब चार बजे एक हृदयविदारक हादसा हो गया। गांव निवासी स्वर्गीय राजेश कुमार का पांच वर्षीय इकलौता बेटा यीशु पड़ोसी रामबाबू की बाउंड्री वॉल के किनारे खेल रहा था। इसी दौरान अचानक बाउंड्री वॉल भरभरा कर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में बच्चे को उपचार के लिए संदलपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन मासूम को अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। देर रात जब मासूम का शव घर पहुंचा तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बच्चे की मां सूर्यकांती सदमे में बदहवास हो गईं, जबकि बहनें नेहा, छोटू और कंचन का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि राजेश कुमार की करीब एक वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी थी और यीशु परिवार का इकलौता चिराग था। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और ढांढस बंधाया। मंगलपुर थाना प्रभारी महेश कुमार दुबे ने बताया कि घटना की सूचना थाने पर नहीं मिली थी। मंगलवार को करीब एक बजे परिजनों ने नदी के किनारे मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया।1
- शादी से बचने को युवती ने रचा नागिन ड्रामा, बिस्तर पर छोड़ी 5 फीट सांप की कांचली, गांव में मच गया हड़कंप UP के औरैया जिले में एक युवती ने शादी से बचने के लिए ऐसा फिल्मी ड्रामा रच दिया कि पूरा गांव दहशत में आ गया। 25 साल की रीना की शादी परिजन कहीं और तय कर चुके थे, लेकिन लड़की को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। ऐसे में रीना ने घर से भागने से पहले ऐसा प्लान बनाया, जिसने सबको चौंका दिया। रीना ने अपने कमरे के बिस्तर पर करीब 5 फीट लंबे सांप की कांचली रख दी और चुपचाप घर से निकल गई। सुबह जब परिजनों की नजर केंचुल पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। गांव वालों ने तरह-तरह की बातें बनानी शुरू कर दीं। किसी ने कहा लड़की नागिन बन गई है तो कोई इसे चमत्कार बताने लगा। देखते ही देखते लड़की के घर पर भीड़ जुट गई। इधर, युवती के अचानक गायब होने की सूचना किसी ग्रामीण ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो पूरा मामला पलट गया। जांच में सामने आया कि रीना का पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जबकि घरवाले उसकी शादी कहीं और कराना चाहते थे। इसी से बचने के लिए उसने नागिन वाला ड्रामा रच दिया और प्रेमी के साथ फरार हो गई। फिलहाल पुलिस युवती की तलाश कर रही है। दो लाइन लिखो1
- [2/8, 8:41 PM] ekbalahmad88: दमनपुर मोड़ के पास से तमंचा लहराने वाला युवक गिरफ्तार, अवैध असलहा व कारतूस बरामद [2/8, 8:41 PM] ekbalahmad88: जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना राजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोशल मीडिया पर तमंचा लहराने का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने एक युवक को अवैध असलहा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, रविवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तमंचा लहराने का वीडियो वायरल करने वाला युवक दमनपुर मार्ग पर पुलिया के पास खड़ा है और उसके पास अवैध हथियार मौजूद है। सूचना के आधार पर थाना राजपुर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दमनपुर मोड़ के आगे पुलिया के पास संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक अवैध देशी तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम विकास यादव पुत्र श्रीराम, निवासी ग्राम तैतना, थाना गोदन, जनपद दतिया (मध्य प्रदेश),बताया। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध थाना राजपुर पर मु0अ0सं0 10/26 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने करीब 4बजे बताया कि जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।1
- *UGC गाइडलाइन के समर्थन में विरोध - प्रदर्शन कर रही विधायक पल्लवी पटेल को पुलिस ने इस तरह गिरफ्तार किया...*1
- शादी से बचने को युवती बनी नागिन केंचुली छोड़ प्रेमी संग फरार | SEA NEWS | रिपोर्ट - आकाश उर्फ अक्की भईया1
- औरैया में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा तथा क्षेत्राधिकारी बिधूना पी. पुनीत मिश्रा के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम टीम ने सस्ती और लुभावनी पर्यटन यात्रा का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले एक अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। दिनांक 10 फरवरी 2026 को साइबर थाना औरैया की टीम एनसीआरपी और प्रतिबंधित पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की जांच कर रही थी। शिकायतें गुजरात के भरूच, तेलंगाना, लखनऊ, नई दिल्ली और मुंबई से संबंधित थीं। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर टीम ने जिला संयुक्त चिकित्सालय (100 शैय्या अस्पताल) के पास से आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से 1,19,400 रुपये नकद, दो लैपटॉप, दस एटीएम कार्ड, एक मोबाइल फोन तथा “टूर एड ट्रैवल्स” का कार्ड बरामद हुआ। आरोपी की पहचान प्रवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ ओमजी निवासी रूरूआ सांफर, थाना अजीतमल, औरैया के रूप में हुई। पुलिस द्वारा मामले में विधिक कार्रवाई की गई है। वही अपर पुलिस अधीक्षक के द्वारा बड़ा खुलासा किया गया है।1
- थाना फफूंद क्षेत्रान्तर्गत एक लडकी के अचानक गायब हो जाने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी अजीतमल द्वारा दी गयी बाईट ।2
- रमऊ गांव से आस्था और भक्ति की खबर… रमऊ गांव में सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। सोमवार शाम करीब 4 बजे कलश यात्रा गांव से निकाली गई, जो गांव की गलियों से होते हुए नहर तक पहुंची। वहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कलश में जल भरा और पुनः यात्रा पंडाल स्थल पर आकर संपन्न हुई। कलश यात्रा के साथ ही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ, जो आगामी सात दिनों तक चलेगी। कथा का वाचन भागवताचार्य ज्ञान सिंह शास्त्री के मुखारविंद से किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि कथा के समापन अवसर पर 16 फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कलश यात्रा के दौरान पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूबा रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। 🕉️🙏1