अररिया के गैरा पंचायत में अवैध खाद से भरा ट्रक पकड़ा, कृषि विभाग ने शुरू की जांच अररिया/अल्लामा ग़ज़ाली अररिया जिले के गैरा पंचायत क्षेत्र में अवैध रूप से ले जाई जा रही खाद की खेप को प्रशासन ने पकड़ा है। जानकारी के अनुसार एक ट्रक में बड़ी मात्रा में खाद लोड कर लाई जा रही थी, जो वैशाली जिले से अररिया की ओर आ रही थी। ट्रक चालक से जब खाद से संबंधित कागजात मांगे गए तो वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। बताया जा रहा है कि ट्रक में लदी खाद की प्रत्येक बोरी करीब 45 किलोग्राम की है। गुप्त सूचना के आधार पर कृषि विभाग की टीम ने बड़ी कारवाई की है। मामले की जानकारी मिलने के बाद कृषि विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर जांच शुरू कर दी। अधिकारियों ने बताया कि खाद की गुणवत्ता, स्रोत और परिवहन से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। कृषि विभाग के अनुसार यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने कहा कि किसानों को नकली या अवैध खाद से बचाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

- User4687Araria, Bihar🙏on 12 March
- अररिया एसपी की बड़ी कार्रवाई, जोगबनी, फॉरबिसगंज व कुआड़ी थानाध्यक्ष निलंबित अररिया जिले में पुलिस कार्यप्रणाली को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए एसपी ने तीन थानाध्यक्षों सहित एक अपर थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई कार्य में लापरवाही एवं संतोषजनक प्रदर्शन नहीं करने के आरोप में की गई है। जानकारी के अनुसार, जोगबनी, फॉरबिसगंज तथा कुआड़ी थाना के थानाध्यक्षों को निलंबित किया गया है। इसके अलावा जोगबनी थाना के अपर थानाध्यक्ष को भी कार्य में शिथिलता बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में लंबित मामलों के निष्पादन, विधि-व्यवस्था संधारण एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर एसपी ने यह कड़ी कार्रवाई की है।1
- नालंदा मामले में लड़की को खुलेआम दुष्कर्म करने का प्रयास1
- Post by Araria News1
- Post by Abdul Kuddus Abdul Kuddus1
- Bhagalpur Bihar prakhand1
- भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी व एपीएफ की संयुक्त गश्ती, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। टेढ़ागाछ (किशनगंज) भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शनिवार को सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 12वीं बटालियन, बीओपी फतेहपुर के जवानों द्वारा नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल (APF) के साथ संयुक्त गश्ती अभियान चलाया गया। यह संयुक्त अभियान दोनों देशों के बीच बेहतर समन्वय, पारस्परिक सहयोग और सीमा पर शांति बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस गश्ती अभियान में नेपाल एपीएफ के डीएसपी दिनेश चेस्ट ने सक्रिय रूप से भाग लिया और अपने जवानों का नेतृत्व किया। वहीं, भारतीय पक्ष की ओर से एसएसबी किशनगंज के डीसी श्री दिनेश कुमार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। गश्ती के दौरान दोनों देशों के सुरक्षा बलों ने सीमा क्षेत्र के संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया तथा संभावित सुरक्षा चुनौतियों को लेकर आपसी विचार-विमर्श किया। संयुक्त गश्ती के दौरान जवानों ने सीमा पर हो रही गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि को रोकने के लिए सतर्कता बरती। विशेष रूप से अवैध आवाजाही, तस्करी एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए दोनों देशों के बलों ने आपसी समन्वय को और मजबूत करने पर बल दिया। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की संयुक्त गश्त से न केवल सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती है, बल्कि दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच विश्वास और तालमेल भी बेहतर होता है। इससे सीमा क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने में मदद मिलती है तथा स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना और अधिक सुदृढ़ होती है। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने भविष्य में भी इस प्रकार के संयुक्त अभियानों को नियमित रूप से जारी रखने की बात कही, ताकि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित बनाए रखा जा सके।1
- Post by Nosad1
- जोकीहाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई में दो अपराधी गिरफ्तार जोकीहाट/अररिया जोकीहाट थाना क्षेत्र में लूट की योजना बना रहे दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक देशी रिवॉल्वर, एक कट्टा, दो जिंदा कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल और टोटो चार्जर बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मो० गजनी उर्फ मुस्तजीर और मो० कलाम, दोनों निवासी ललिया, थाना जोकीहाट के रूप में हुई है।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मच गया है।1