logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गौहरपुर पंचायत भवन में अंबेडकर जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित गौहरपुर पंचायत भवन में अंबेडकर जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित कोंच प्रखंड क्षेत्र के गौहरपुर पंचायत भवन में मंगलवार को संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के शुभ अवसर पर एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गौहरपुर पंचायत के मुखिया शिवकुमार चौहान के सौजन्य से आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सराहा गया।कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि परसामा पंचायत के मुखिया दिलीप कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। सबसे पहले अतिथियों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के तैलिय चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। समारोह की अध्यक्षता स्वयं मुखिया शिवकुमार चौहान ने की, जबकि मंच का सफल संचालन दीपक कुमार रौशन द्वारा किया गया।इस विशेष अवसर पर मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले पंचायत के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि दिलीप कुमार और मुखिया शिवकुमार चौहान ने सफल छात्र-छात्राओं में मैट्रिक के सुहानी कुमारी, पिता विनित कुमार ग्राम बलवा पर,विटटु कुमार पिता संटु यादव, ग्राम मखदुमपुर इंटर खुशबू कुमारी, पिता उपेंद्र यादव ग्राम निघंई,आर्यन राज पिता अनिल कुमार ग्राम अंसारा को प्रशस्ति पत्र और पच्चास बच्चों को पुरस्कार प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब के "शिक्षित बनो" के संदेश को आत्मसात कर ही समाज और राष्ट्र का विकास संभव है।समारोह को सफल बनाने में पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर उप मुखिया गुड़िया देवी, वार्ड सदस्य अभिषेक, सुषमा देवी, बाल्मिकी पासवान और विनय शर्मा,कंचन यादव, राम ध्यान यादव,चंदन कुमार कोचिंग सेंटर के शिक्षक मुकुल कुमार सहित कई गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने बच्चों के इस प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें आगे भी इसी तरह कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

6 hrs ago
user_नौलेश कुमार
नौलेश कुमार
कोंच, गया, बिहार•
6 hrs ago

गौहरपुर पंचायत भवन में अंबेडकर जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित गौहरपुर पंचायत भवन में अंबेडकर जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित कोंच प्रखंड क्षेत्र के गौहरपुर पंचायत भवन में मंगलवार को संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के शुभ अवसर पर एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गौहरपुर पंचायत के मुखिया शिवकुमार चौहान के सौजन्य से आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सराहा गया।कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि परसामा पंचायत के मुखिया दिलीप कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। सबसे पहले अतिथियों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के तैलिय चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। समारोह की अध्यक्षता स्वयं मुखिया शिवकुमार चौहान ने की, जबकि मंच का सफल संचालन दीपक कुमार रौशन द्वारा किया गया।इस विशेष अवसर पर मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले पंचायत के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि दिलीप कुमार और मुखिया शिवकुमार चौहान ने सफल छात्र-छात्राओं में मैट्रिक के सुहानी कुमारी, पिता विनित कुमार ग्राम बलवा पर,विटटु कुमार पिता संटु यादव, ग्राम मखदुमपुर इंटर खुशबू कुमारी, पिता उपेंद्र यादव ग्राम निघंई,आर्यन राज पिता अनिल कुमार ग्राम अंसारा को प्रशस्ति पत्र और पच्चास बच्चों को पुरस्कार प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब के "शिक्षित बनो" के संदेश को आत्मसात कर ही समाज और राष्ट्र का विकास संभव है।समारोह को सफल बनाने में पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर उप मुखिया गुड़िया देवी, वार्ड सदस्य अभिषेक, सुषमा देवी, बाल्मिकी पासवान और विनय शर्मा,कंचन यादव, राम ध्यान यादव,चंदन कुमार कोचिंग सेंटर के शिक्षक मुकुल कुमार सहित कई गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने बच्चों के इस प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें आगे भी इसी तरह कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

More news from बिहार and nearby areas
  • 14 अप्रैल गया जी आज मंगलवार को जिला अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी संघ द्वारा अंबेडरकर पार्क मे संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई गई। इस अवसर पर विशिष्ट अथिति आयुक्त डॉ ए सफ़ीना ए एन ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर कठिन परिस्थितियों में शिक्षा प्राप्त की और यह साबित किया कि शिक्षा ही समाज परिवर्तन का सबसे बड़ा हथियार है।मुख्य अतिथि डीएम शंशाक शुभंकर ने कहा कि बाबा भीमराव संविधान में समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों को मजबूत किया और हमें मौलिक अधिकार दिया। सम्मानित अतिथि वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने कहा कि आज पूरे विश्व मे बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर को याद कर रहे हैं। और उनकी विचार को अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने समाज के सबसे कमजोर वर्ग के आत्म सम्मान से जीना सिखाया और लोकतंत्र को मजबूत आधार दिया।जयंती कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार दास,एडीएम परितोष कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी रविंद्र राम, मगध परिवहन सचिव जनार्दन अग्रवाल, एडीएम सफीक अहमद,एडीएम पंकज कुमार सिंह, सिविल सर्जन राजाराम प्रसाद,सदर अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार रमन ने अपने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सह जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार किया। और कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ0 जितेंद्र कुमार,सामाजिक कार्यकर्ता सह सदस्य जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति एसी एसटी अत्याचार निवारण ने कहा कि आज अंबेडकर के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लेने की जरूरत है।
    1
    14 अप्रैल गया जी 
आज मंगलवार को जिला अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी संघ द्वारा अंबेडरकर पार्क मे संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई गई। इस अवसर पर विशिष्ट अथिति आयुक्त डॉ ए सफ़ीना ए एन ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर कठिन परिस्थितियों में शिक्षा प्राप्त की और यह साबित किया कि शिक्षा ही समाज परिवर्तन का सबसे बड़ा हथियार है।मुख्य अतिथि डीएम शंशाक शुभंकर ने कहा कि बाबा भीमराव संविधान में समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों को मजबूत किया और हमें मौलिक अधिकार दिया। सम्मानित अतिथि वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने कहा कि आज पूरे विश्व मे बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर को याद कर रहे हैं। और उनकी विचार को अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने समाज के सबसे कमजोर वर्ग के आत्म सम्मान से जीना सिखाया और लोकतंत्र को मजबूत आधार दिया।जयंती कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार दास,एडीएम परितोष कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी रविंद्र राम, मगध परिवहन सचिव जनार्दन अग्रवाल, एडीएम सफीक अहमद,एडीएम पंकज कुमार सिंह, सिविल सर्जन राजाराम प्रसाद,सदर अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार रमन ने अपने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सह जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार किया। और कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ0 जितेंद्र कुमार,सामाजिक कार्यकर्ता सह सदस्य जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति एसी एसटी अत्याचार निवारण ने कहा कि आज अंबेडकर  के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लेने की जरूरत है।
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    2 hrs ago
  • हसपुरा प्रखंड क्षेत्र के जलपुरा गांव में डॉ भीमराव अंबेडकर बाल विकास संस्थान की ओर से डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया
    1
    हसपुरा प्रखंड क्षेत्र के जलपुरा गांव में डॉ भीमराव अंबेडकर बाल विकास संस्थान की ओर से डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    Photographer हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    4 hrs ago
  • Khan Sir के Gaya आगमन पर छात्रों में काफी उत्साह देखा गया। उन्होंने छात्र एवं छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता के लिए मेहनत, अनुशासन और सही दिशा में निरंतर प्रयास बहुत जरूरी है। खान सर ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को यह समझाया कि असफलता से घबराना नहीं चाहिए, बल्कि उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि “जो छात्र आज मेहनत करेगा, वही कल समाज और देश का नेतृत्व करेगा।” कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और उन्होंने खान सर के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना। उनके मोटिवेशनल शब्दों से विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास देखने को मिला। अगर आप चाहें, तो मैं इसे समाचार (News Report) या भाषण (Speech Format) में और भी प्रभावी बनाकर तैयार कर सकता हूँ।
    1
    Khan Sir के Gaya आगमन पर छात्रों में काफी उत्साह देखा गया। उन्होंने छात्र एवं छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता के लिए मेहनत, अनुशासन और सही दिशा में निरंतर प्रयास बहुत जरूरी है।
खान सर ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को यह समझाया कि असफलता से घबराना नहीं चाहिए, बल्कि उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि “जो छात्र आज मेहनत करेगा, वही कल समाज और देश का नेतृत्व करेगा।”
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और उन्होंने खान सर के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना। उनके मोटिवेशनल शब्दों से विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास देखने को मिला।
अगर आप चाहें, तो मैं इसे समाचार (News Report) या भाषण (Speech Format) में और भी प्रभावी बनाकर तैयार कर सकता हूँ।
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Local News Reporter Lakhibag, Manpur•
    11 hrs ago
  • गया जिले के गुरुआ प्रखंड अंतर्गत पंचायत बाजार निवासी पूर्व पंचायत समिति सदस्य पप्पू रजक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बुधवार की सुबह उनकी 103 वर्षीय दादी मनिया देवी का अचानक निधन हो गया, जिससे पूरे परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। बताया जाता है कि परिवार अभी चार दिन पहले ही 65 वर्षीय माता सविता देवी के निधन के गम से उबर भी नहीं पाया था कि अचानक दादी के निधन की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया। लगातार दो दुखद घटनाओं से परिजन पूरी तरह टूट चुके हैं और घर में मातम का माहौल बना हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग, रिश्तेदार और स्थानीय जनप्रतिनिधि उनके घर पहुंचने लगे। सभी ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। क्षेत्र में भी इस खबर से शोक की लहर फैल गई है और कई राजनीतिक एवं सामाजिक लोगों ने भी इस दुखद घटना पर अपनी संवेदना प्रकट की है। ग्रामीणों का कहना है कि मनिया देवी एक मिलनसार और धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं, जिनका गांव में विशेष सम्मान था। उनके निधन से समाज को भी अपूरणीय क्षति हुई है। फिलहाल परिवार के लोग अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे हैं और पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
    1
    गया जिले के गुरुआ प्रखंड अंतर्गत पंचायत बाजार निवासी पूर्व पंचायत समिति सदस्य पप्पू रजक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बुधवार की सुबह उनकी 103 वर्षीय दादी मनिया देवी का अचानक निधन हो गया, जिससे पूरे परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।
बताया जाता है कि परिवार अभी चार दिन पहले ही 65 वर्षीय माता सविता देवी के निधन के गम से उबर भी नहीं पाया था कि अचानक दादी के निधन की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया। लगातार दो दुखद घटनाओं से परिजन पूरी तरह टूट चुके हैं और घर में मातम का माहौल बना हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग, रिश्तेदार और स्थानीय जनप्रतिनिधि उनके घर पहुंचने लगे। सभी ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। क्षेत्र में भी इस खबर से शोक की लहर फैल गई है और कई राजनीतिक एवं सामाजिक लोगों ने भी इस दुखद घटना पर अपनी संवेदना प्रकट की है।
ग्रामीणों का कहना है कि मनिया देवी एक मिलनसार और धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं, जिनका गांव में विशेष सम्मान था। उनके निधन से समाज को भी अपूरणीय क्षति हुई है। फिलहाल परिवार के लोग अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे हैं और पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
    user_Prem Kr. Mishra
    Prem Kr. Mishra
    Astrologer गुरुआ, गया, बिहार•
    14 hrs ago
  • Post by SATISH KUMAR (पत्रकार)
    1
    Post by SATISH KUMAR (पत्रकार)
    user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
    SATISH KUMAR (पत्रकार)
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    23 hrs ago
  • इस गायक किशोर हलचल को इतना शेयर किजिए की आप लोग के बिच जल्द आ जाए
    1
    इस गायक किशोर हलचल को इतना शेयर किजिए की आप लोग के बिच जल्द आ जाए
    user_Singer Kishor Halchal
    Singer Kishor Halchal
    जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • रफीगंज शहर के वार्ड नंबर 14 स्थित ब्लॉक रोड के समीप मंगलवार की अहले सुबह एक आरा मशीन में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरा परिसर धू-धू कर जलने लगा। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक भारी नुकसान हो चुका था। आरा मशीन संचालक आर्यन कुमार ने बताया कि उनके कारखाने में रखे फर्नीचर, बेड, सोफा, पलंग, कुर्सियां समेत बड़ी मात्रा में लकड़ी और मशीनरी जलकर राख हो गई। इस घटना में एक गाय का बछड़ा भी आग की चपेट में आकर जल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित के अनुसार आगलगी की इस घटना में लगभग ₹4 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है। सुबह करीब 9 बजे सहायक अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी मुन्ना कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों को तत्काल मौके पर भेजा गया, जिनके प्रयास से आग को फैलने से रोक लिया गया। आग बुझाने में अग्निक चालक नीरज पासवान, सौरभ कुमार, मोहम्मद एजहार आलम, सौरव कुमार, रंजीत पासवान, रंगीता कुमारी सहित अन्य कर्मियों के साथ स्थानीय लोगों—निक्की निशा, आर्यन, तरुण और जितु—का भी सराहनीय सहयोग रहा। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, जिसकी जांच की जा रही है।
    1
    रफीगंज शहर के वार्ड नंबर 14 स्थित ब्लॉक रोड के समीप मंगलवार की अहले सुबह एक आरा मशीन में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरा परिसर धू-धू कर जलने लगा।
घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक भारी नुकसान हो चुका था।
आरा मशीन संचालक आर्यन कुमार ने बताया कि उनके कारखाने में रखे फर्नीचर, बेड, सोफा, पलंग, कुर्सियां समेत बड़ी मात्रा में लकड़ी और मशीनरी जलकर राख हो गई। इस घटना में एक गाय का बछड़ा भी आग की चपेट में आकर जल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पीड़ित के अनुसार आगलगी की इस घटना में लगभग ₹4 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।
सुबह करीब 9 बजे सहायक अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी मुन्ना कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों को तत्काल मौके पर भेजा गया, जिनके प्रयास से आग को फैलने से रोक लिया गया।
आग बुझाने में अग्निक चालक नीरज पासवान, सौरभ कुमार, मोहम्मद एजहार आलम, सौरव कुमार, रंजीत पासवान, रंगीता कुमारी सहित अन्य कर्मियों के साथ स्थानीय लोगों—निक्की निशा, आर्यन, तरुण और जितु—का भी सराहनीय सहयोग रहा।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, जिसकी जांच की जा रही है।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    11 hrs ago
  • गयाजी के आमस में 14 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब पीड़िता अपनी सहेली के साथ एक पारिवारिक कार्यक्रम से घर लौट रही थी। घटना के समय पीड़िता के साथ मौजूद लड़की ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक घंटे के अंदर वारदात में शामिल सभी 4 आरोपियों को पकड़ लिया। वारदात रविवार देर रात की है। पीड़िता के मुताबिक, जब वो अपनी सहेली के साथ घर लौट रहीपीड़िता बोली- गमछा से मेरा मुंह बांध दिया था पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने गमछा से मेरी मुंह बांध दिया था, ताकि मैं शोर न मचा पाऊं। आरोपियों ने मेरा मोबाइल भी पत्थर से कूंचकर तोड़ दिया। पुलिस को इस मामले की जानकारी सोमवार को मिली, जिसके बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आया। पीड़िता के पिता ने बताया कि घर में लड़की जब देर रात नहीं पहुंची तो उसकी मां अन्य परिजनों के साथ ढूंढना शुरू किया तो लड़की खेत मे तड़पती हुई मिली। पीड़िता के पिता ने बताया कि रात को मेरी बेटी और पत्नी ने मुझे वारदात की जानकारी नहीं दी। सुबह जब सोकर उठा तो पत्नी ने पूरे मामले की जानकारी मुझे दी। इसके बाद दोपहर में मैं अपनी बेटी और पत्नी को लेकर थाना पहुंचा और प्राथमिकी दर्ज कराई।
    1
    गयाजी के आमस में 14 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब पीड़िता अपनी सहेली के साथ एक पारिवारिक कार्यक्रम से घर लौट रही थी।
घटना के समय पीड़िता के साथ मौजूद लड़की ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक घंटे के अंदर वारदात में शामिल सभी 4 आरोपियों को पकड़ लिया। वारदात रविवार देर रात की है।
पीड़िता के मुताबिक, जब वो अपनी सहेली के साथ घर लौट रहीपीड़िता बोली- गमछा से मेरा मुंह बांध दिया था
पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने गमछा से मेरी मुंह बांध दिया था, ताकि मैं शोर न मचा पाऊं। आरोपियों ने मेरा मोबाइल भी पत्थर से कूंचकर तोड़ दिया।
पुलिस को इस मामले की जानकारी सोमवार को मिली, जिसके बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आया। पीड़िता के पिता ने बताया कि घर में लड़की जब देर रात नहीं पहुंची तो उसकी मां अन्य परिजनों के साथ ढूंढना शुरू किया तो लड़की खेत मे तड़पती हुई मिली।
पीड़िता के पिता ने बताया कि रात को मेरी बेटी और पत्नी ने मुझे वारदात की जानकारी नहीं दी। सुबह जब सोकर उठा तो पत्नी ने पूरे मामले की जानकारी मुझे दी। इसके बाद दोपहर में मैं अपनी बेटी और पत्नी को लेकर थाना पहुंचा और प्राथमिकी दर्ज कराई।
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Local News Reporter मानपुर, गया, बिहार•
    21 hrs ago
  • हसपुरा थाना क्षेत्र के सोनहथु गांव के कलयुगी बेटा ने पिता को मार मार कर अधमरा कर दिया जिनका इलाज के दौरान मौत हो गई।बड़ा भाई के लिखित आवेदन पर हसपुरा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है
    1
    हसपुरा थाना क्षेत्र के सोनहथु गांव के कलयुगी बेटा ने पिता को मार मार कर अधमरा कर दिया जिनका इलाज के दौरान मौत हो गई।बड़ा भाई के लिखित आवेदन पर हसपुरा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    Photographer हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.