चकिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न, होली सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील चकिया नगर परिषद स्थित चकिया थाना परिसर में आगामी होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष सर इंस्पेक्टर मुन्ना कुमार ने की, जबकि नगर परिषद अध्यक्ष पवन शराफ की विशेष उपस्थिति रही। बैठक में चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी पंचायतों के मुखिया, सरपंच एवं पंचायत समिति सदस्य उपस्थित रहे। सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आलोक में पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। थाना अध्यक्ष ने सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी रखें और किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। साथ ही सभी समुदायों से आपसी भाईचारा और सद्भाव बनाए रखते हुए होली मनाने की सलाह दी गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि क्षेत्र में किसी प्रकार का भेदभाव न हो और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग किया जाए।

- संविधान का प्रस्तावना लेकर किया शादी और इतिहास रच दिया यादव समाज का लड़का1
- चकिया एनएच 27 सेमरा स्थित एचपी पेट्रोल पंप के संचालक वी प्रोपराइटर चंदन सिंह ने होली मिलन समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में अपने सभी साथियों के साथ अबीर गुलाल लगाकर गले मिलते हुए मनाया।1
- सुगौली वार्ड नंबर 3 पांडे टोला में विधान परी है 400 500 वर्ष पूर्व की शिवालय मंदिर। --आज रविवार को दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार शाखा मोतिहारी के अनुमंडल ब्यूरो चीफ सन ऑफ इंडिया मनीष साह पहुंचे सुगौली, पहुंचे शिवालय मंदिर स्थान पांडे टोला,लोगों ने मंदिर जिर्णोद्धार करने की की मांग जिला प्रशासन से किया। --अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि आज के स्थानीय सांसद विधायक जनप्रतिनिधि कुर्सी की लालच में सत्ता के लिए राम मंदिर टू फालना मंदिर चिल्लाते रहते हैं लेकिन वह अपने घर को नहीं देखते हैं। --उन्हें चाहिए पहले इस मंदिर का जीर्णोद्धार के लिए कदम उठाएं और इस प्राचीन मंदिर को सौंदर्यीकरण कराकर धरोहर को बचाने का कार्य करें। (मनीष साह सन ऑफ इंडिया अनुमंडल ब्यूरो चीफ दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार शाखा मोतिहारी पूर्वी चंपारण।) मोतिहारी 01 मार्च 2026 मोतिहारी:-पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली प्रखंड के वार्ड नंबर 3 में स्थित 400-500 वर्ष पुराना शिवालय मंदिर, जो अपने जिर्णोद्धार के आशा में मुंह बाए खड़ी है। जब दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार शाखा मोतिहारी पूर्वी चंपारण के अनुमंडल ब्यूरो चीफ सन ऑफ इंडिया मनीष शाह पहुंचे तो वहां के ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर निर्माण का कार्य बेतिया राज के राजा के द्वारा किया गया था। करीब 400 से 500 वर्ष पुरानी यह मंदिर है इसमें दो बीघा जमीन मंदिर के नाम से उपलब्ध है। अशोक कुमार वर्मा ने मनीष शाह को बताया कि मैं हर तीरथ घुमा अरेराज गया बाबा धाम गया केश्वर धाम गया आदि धाम गया किंतु मुझे यहां जब भी आने का मौका मिला है तो ऐसा मुझे प्रतीत होता है जो यह शिवालय है ऐसा रमणीक स्थान मिलना मुश्किल है। अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि आज के स्थानीय सांसद विधायक जनप्रतिनिधि कुर्सी की लालच में सत्ता के लिए राम मंदिर टू फालना मंदिर चिल्लाते रहते हैं लेकिन वह अपने घर को नहीं देखते हैं। उन्हें चाहिए पहले इस मंदिर का जीर्णोद्धार के लिए कदम उठाएं और इस प्राचीन मंदिर को सौंदर्यीकरण कराकर धरोहर को बचाने का कार्य करें। दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार के द्वारा इस प्राचीन मंदिर का समाचार संकलन करने के उपरांत स्थानीय जनप्रतिनिधि गण सांसद विधायक गण एवं संबंधित अधिकारी गण से अनुरोध करती है किस मंदिर के जीर्णोद्धार के संबंध में चाहे जिस तरह हो अपनी अपनी कलम को चलते हुए इस धरोहर को सजाने की कार्य करने की कृपा करेंगे।1
- राजद कार्यालय में हुआ होली मिलन समारोह रामगढ़वा (आससे)- राजद कार्यालय में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन पूर्व विधायक इंजीनियर शशि भूषण सिंह के द्वारा किया गया था! समारोह में फगुआ गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियाँ दी गईं। बाहर से आए कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए, जिस पर उपस्थित आगंतुक जमकर झूमे। पूर्व विधायक के द्वारा सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं भी दी और समारोह में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ गुलाल खेलकर होली भी मनाई। इस मिलन समारोह में प्रखंड युवा अध्यक्ष मुकेश यादव ,जयकिशोर यादव, मिथिलेश पासवान, गुड्डू कुमार, राजेश यादव , रितिक कुमार, कुणाल सिंह, मुन्ना आलम, भूषण पटेल, सहित भारी संख्या में स्थानीय राजद नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- होली त्योहार को लेकर सुगौली पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च। शहर के प्रमुख मार्ग से भ्रमण कर लोगों को दिया संदेश।1
- Post by Santosh kumar1
- jitna jald banvane ka kam karvayen aap log ful support kijiye ki gaon ka Vikas road sabhi achcha Rahe har har Mahadev bhai1
- दूसरे के कहने पर मोटरसाइकिल से बंदूक का स्मगलिंग करने लगा और बोला कि मुन्ना पकड़ा दिया है1