logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खाकी का चक्रव्यूह: मंदिर चोरी का ‘बंटी-बबली’ गिरोह गिरफ्तार कटनी। शारदा माता मंदिर में 7 ताले तोड़कर DVR चोरी करने वाले शातिर दंपति को पुलिस ने मैहर जाते समय दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से करीब 12 लाख रुपए के जेवरात और कार जब्त की गई है खाकी का चक्रव्यूह: मंदिर चोरी का ‘बंटी-बबली’ गिरोह गिरफ्तार कटनी। शारदा माता मंदिर में 7 ताले तोड़कर DVR चोरी करने वाले शातिर दंपति को पुलिस ने मैहर जाते समय दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से करीब 12 लाख रुपए के जेवरात और कार जब्त की गई है। पुलिस के मुताबिक गिरोह ने कटनी, सतना, सिवनी और दमोह के 10 से अधिक मंदिरों व सूने मकानों को निशाना बनाया। मास्टरमाइंड पर 36 मामले दर्ज हैं, जबकि राजनंदिनी साहू और आदी उर्फ आदित्य बर्मन पर 9-9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। एक बाल अपचारी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। सराहनीय भूमिका विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी अभिषेक चौबे सहित NKJ, उमरियापान, बिलहरी चौकी पुलिस, साइबर सेल और पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

1 day ago
user_Ummed kuswaha
Ummed kuswaha
रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
1 day ago

खाकी का चक्रव्यूह: मंदिर चोरी का ‘बंटी-बबली’ गिरोह गिरफ्तार कटनी। शारदा माता मंदिर में 7 ताले तोड़कर DVR चोरी करने वाले शातिर दंपति को पुलिस ने मैहर जाते समय दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से करीब 12 लाख रुपए के जेवरात और कार जब्त की गई है खाकी का चक्रव्यूह: मंदिर चोरी का ‘बंटी-बबली’ गिरोह गिरफ्तार कटनी। शारदा माता मंदिर में 7 ताले तोड़कर DVR चोरी करने वाले शातिर दंपति को पुलिस ने मैहर जाते समय दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से करीब 12 लाख रुपए के जेवरात और कार जब्त की गई है। पुलिस के मुताबिक गिरोह ने कटनी, सतना, सिवनी और दमोह के 10 से अधिक मंदिरों व सूने मकानों को निशाना बनाया। मास्टरमाइंड पर 36 मामले दर्ज हैं, जबकि राजनंदिनी साहू और आदी उर्फ आदित्य बर्मन पर 9-9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। एक बाल अपचारी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। सराहनीय भूमिका विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी अभिषेक चौबे सहित NKJ, उमरियापान, बिलहरी चौकी पुलिस, साइबर सेल और पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नैगवा में जब बेटियां स्कूल नहीं पहुंचीं, तो शिक्षक जंगल की पगडंडी तक पहुंचे कटनी जिले के रीठी तहसील क्षेत्र के नैगवा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 10वीं की छात्राएं अंकिता और सरिता स्कूल नहीं पहुंचीं तो प्राचार्य विपिन तिवारी और स्टाफ ने उनकी तलाश शुरू की। घर पर नहीं मिलने पर शिक्षक करीब 3 किलोमीटर दूर खुसरा महादेव तक पहुंचे। वहां छात्राओं से बातचीत में सामने आया कि सरिता फीस के अभाव में, जबकि अंकिता स्कूल ड्रेस न होने के कारण पढ़ाई से दूर थी। प्राचार्य ने दोनों को भरोसा दिलाया कि वे सिर्फ स्कूल आएं, फीस और ड्रेस की व्यवस्था विद्यालय की ओर से की जाएगी। शिक्षकों की संवेदनशील पहल से दोनों छात्राओं ने दोबारा स्कूल आने की सहमति दी। प्राचार्य ने कहा कि आर्थिक परेशानी के कारण किसी बच्चे की पढ़ाई नहीं रुकनी चाहिए।
    1
    नैगवा में जब बेटियां स्कूल नहीं पहुंचीं, तो शिक्षक जंगल की पगडंडी तक पहुंचे
कटनी जिले के रीठी तहसील क्षेत्र के नैगवा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 10वीं की छात्राएं अंकिता और सरिता स्कूल नहीं पहुंचीं तो प्राचार्य विपिन तिवारी और स्टाफ ने उनकी तलाश शुरू की। घर पर नहीं मिलने पर शिक्षक करीब 3 किलोमीटर दूर खुसरा महादेव तक पहुंचे।
वहां छात्राओं से बातचीत में सामने आया कि सरिता फीस के अभाव में, जबकि अंकिता स्कूल ड्रेस न होने के कारण पढ़ाई से दूर थी। प्राचार्य ने दोनों को भरोसा दिलाया कि वे सिर्फ स्कूल आएं, फीस और ड्रेस की व्यवस्था विद्यालय की ओर से की जाएगी।
शिक्षकों की संवेदनशील पहल से दोनों छात्राओं ने दोबारा स्कूल आने की सहमति दी। प्राचार्य ने कहा कि आर्थिक परेशानी के कारण किसी बच्चे की पढ़ाई नहीं रुकनी चाहिए।
    user_Koushal tiwari
    Koushal tiwari
    Carpenter रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 354 पशुओं को ठूंसकर ले जा रहा था 12 चक्का ट्रक, निवार पुलिस ने पकड़ा 310 जीवित भेड़, 4 मृत भेड़ और 40 बकरी-बकरे मिले; 7 आरोपी गिरफ्तार, ट्रक जब्त कटनी, 20 अगस्त। माधवनगर थाना क्षेत्र की निवार चौकी पुलिस ने पशुओं के अवैध एवं क्रूरता पूर्वक परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 354 पशुओं से भरे 12 चक्का टाटा ट्रक को पकड़ा है। पुलिस ने वाहन में सवार चालक समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रक और सभी पशुओं को जब्त किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि टाटा ट्रक क्रमांक MP17HH3130 में बड़ी संख्या में भेड़-बकरी को बिना वैध परमिट के भरकर कटनी से जबलपुर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर निवार चौकी पुलिस ने कटनी-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 पर लखापतेरी स्थित पंछी ढाबा के सामने घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया। गिनती हुई तो सामने आया चौंकाने वाला आंकड़ा ट्रक की तलाशी और पशुओं की गिनती करने पर कुल 354 पशु पाए गए। इनमें 310 जीवित भेड़, 4 मृत भेड़ तथा 40 बकरी-बकरे शामिल थे। पुलिस के अनुसार पशुओं को वाहन में दो पार्टिशन बनाकर अत्यधिक संख्या में ठूंसकर रखा गया था। परिवहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज और वैध परमिट भी मौके पर प्रस्तुत नहीं किए जा सके। सात आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने वाहन चालक जितेन्द्र कुमार वर्मा (40), निवासी कटरा, रीवा सहित मोहम्मद मुस्तफा उर्फ बबलू (47), संतलाल गोंड (40), रनबहादुर सिंह (40), बब्बन सिंह (43), गुरुदेव सिंह (37) और अशोक शुक्ला (35) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 12 चक्का टाटा ट्रक और 354 पशुओं को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 तथा मोटरयान अधिनियम की धारा 66/192(ए) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। निवार चौकी पुलिस की कार्रवाई कार्रवाई चौकी प्रभारी निवार सउनि. अंजनी कुमार मिश्र के नेतृत्व में की गई। टीम में सउनि. कमलेश प्रसाद शुक्ला, प्रधान आरक्षक गौरव सेन एवं प्रधान आरक्षक संतोष प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी संख्या में पशुओं को कहां से लाया गया था और बिना वैध परमिट के इन्हें किस उद्देश्य से जबलपुर की ओर ले जाया जा रहा था।
    3
    354 पशुओं को ठूंसकर ले जा रहा था 12 चक्का ट्रक, निवार पुलिस ने पकड़ा

310 जीवित भेड़, 4 मृत भेड़ और 40 बकरी-बकरे मिले; 7 आरोपी गिरफ्तार, ट्रक जब्त
कटनी, 20 अगस्त। माधवनगर थाना क्षेत्र की निवार चौकी पुलिस ने पशुओं के अवैध एवं क्रूरता पूर्वक परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 354 पशुओं से भरे 12 चक्का टाटा ट्रक को पकड़ा है। पुलिस ने वाहन में सवार चालक समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रक और सभी पशुओं को जब्त किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि टाटा ट्रक क्रमांक MP17HH3130 में बड़ी संख्या में भेड़-बकरी को बिना वैध परमिट के भरकर कटनी से जबलपुर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर निवार चौकी पुलिस ने कटनी-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 पर लखापतेरी स्थित पंछी ढाबा के सामने घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया।
गिनती हुई तो सामने आया चौंकाने वाला आंकड़ा
ट्रक की तलाशी और पशुओं की गिनती करने पर कुल 354 पशु पाए गए। इनमें 310 जीवित भेड़, 4 मृत भेड़ तथा 40 बकरी-बकरे शामिल थे। पुलिस के अनुसार पशुओं को वाहन में दो पार्टिशन बनाकर अत्यधिक संख्या में ठूंसकर रखा गया था। परिवहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज और वैध परमिट भी मौके पर प्रस्तुत नहीं किए जा सके।
सात आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने वाहन चालक जितेन्द्र कुमार वर्मा (40), निवासी कटरा, रीवा सहित मोहम्मद मुस्तफा उर्फ बबलू (47), संतलाल गोंड (40), रनबहादुर सिंह (40), बब्बन सिंह (43), गुरुदेव सिंह (37) और अशोक शुक्ला (35) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने 12 चक्का टाटा ट्रक और 354 पशुओं को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 तथा मोटरयान अधिनियम की धारा 66/192(ए) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
निवार चौकी पुलिस की कार्रवाई
कार्रवाई चौकी प्रभारी निवार सउनि. अंजनी कुमार मिश्र के नेतृत्व में की गई। टीम में सउनि. कमलेश प्रसाद शुक्ला, प्रधान आरक्षक गौरव सेन एवं प्रधान आरक्षक संतोष प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी संख्या में पशुओं को कहां से लाया गया था और बिना वैध परमिट के इन्हें किस उद्देश्य से जबलपुर की ओर ले जाया जा रहा था।
    user_Amit Tiwari Ok News
    Amit Tiwari Ok News
    Classified ads newspaper publisher कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बिलहरी पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
    1
    बिलहरी पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
    user_विकास श्रीवास्तव
    विकास श्रीवास्तव
    पत्रकार कटनी नगर, कटनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *यह है हमारी कटनी नगर सरकार* * *नगर सरकार के कारनामे* *माधव नगर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास*और एटीएम के पास* *3 महीने से ज्यादा समय हो गया है सीएम हेल्पलाइन ,नगर निगम कमिश्नर महोदया महापौर महोदया आवेदन किया जा चुके हैं लेकिन अभी तक उनकी नींद नहीं खुली है देखिए कितना खतरनाक नाला है जो कि खुला हुआ और गंदगी से लबालब भरा हुआ है गंदगी की वजह से डेंगू जैसे कीटाणु पनप रहे हैं हजारों की संख्या में जनमानस का आना-जाना यहां से लगा रहता है सोशल मीडिया में भी तमाम बार वीडियो जनता द्वारा पोस्ट किया गया है लेकिन वार्ड पार्षद हेमू कलानी वार्ड उनकी भी नींद नहीं खुली है लगता है जब कोई घटना दुर्घटना होगी तब इन सभी नगर सरकार के नुमाइंदों की नींद खुलेगी जागो जनता जागो* *राजा जगवानी कटनी मध्य प्रदेश*
    2
    *यह है हमारी कटनी नगर सरकार* *
*नगर सरकार के कारनामे*
*माधव नगर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास*और एटीएम के पास*
*3 महीने से ज्यादा समय हो गया है सीएम हेल्पलाइन ,नगर निगम कमिश्नर महोदया महापौर महोदया आवेदन किया जा चुके हैं लेकिन अभी तक उनकी नींद नहीं खुली है देखिए कितना खतरनाक नाला है जो कि खुला हुआ और गंदगी से लबालब भरा हुआ है गंदगी की वजह से डेंगू जैसे कीटाणु पनप रहे हैं हजारों की संख्या में जनमानस का आना-जाना यहां से लगा रहता है सोशल मीडिया में भी तमाम बार वीडियो जनता द्वारा पोस्ट किया गया है लेकिन वार्ड पार्षद हेमू कलानी वार्ड उनकी भी नींद नहीं खुली है लगता है जब कोई घटना दुर्घटना होगी तब इन सभी नगर सरकार के नुमाइंदों की नींद खुलेगी जागो जनता जागो*
*राजा जगवानी कटनी मध्य प्रदेश*
    user_Naresh Bajaj
    Naresh Bajaj
    पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कटनी नगर//- श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया बाल कावड़ यात्रियों का स्वागत कटनी में दिखा अनोखा नजारा, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कांवड़ उठाकर किया भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया बाल कांवड़ यात्रियों का स्वागत कटनी। शहर में उस समय अद्भुत और भक्तिमय नजारा देखने को मिला, जब नन्हे-मुन्ने बच्चे कंधों पर कांवड़ लेकर हर-हर महादेव के जयघोष के साथ बाल कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। बच्चों की शिवभक्ति देखकर रास्ते में मौजूद श्रद्धालु भी भावविभोर हो गए और पूरे मार्ग में वातावरण भक्तिमय बना रहा। समाजसेवी संस्था जायंट्स ग्रुप ऑफ कटनी आहाना द्वारा आयोजित बाल कांवड़ यात्रा कटनी मेन स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई। यात्रा बड़े हनुमान मंदिर से होते हुए मधई मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भगवान शिव का जयघोष किया। रास्ते में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बच्चों का स्वागत किया। बाल कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए। यात्रा के मधई मंदिर पहुंचने पर बच्चों ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजन किया। इसके बाद महाआरती आयोजित हुई। बच्चों ने भगवान शिव से अपने उज्ज्वल भविष्य के साथ समाज में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के समापन अवसर पर यात्रा में शामिल सभी बच्चों को भोजन प्रसाद एवं उपहार भेंट किए गए। बच्चों की श्रद्धा और उत्साह ने इस आयोजन को विशेष बना दिया। बाल कांवड़ यात्रा में आहाना की संस्थापिका एवं अध्यक्ष वाणी गट्टानी सहित निशा गुप्ता, रश्मि राय, शालिनी बजाज, उपासना बजाज, वंदना गट्टानी, कविता लालवानी, राशि सुहाने, मोनल पॉप्तानी, पूजा कनकने, रेनू मोर, प्रीति जगाती, गुंजन गोयंका, सुनीता गट्टानी, भव्य जसूजा, शिवानी बर्मन, स्वाति नायक, शिखा गुप्ता, एकता महेश्वरी, आरती राय, प्रशंसा नायक एवं वंदना राय सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं। रिपोर्ट:- राकेश निषाद AIMA MEDIA-24×7 जन जन की आवाज़
    4
    कटनी नगर//-
श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया बाल कावड़ यात्रियों का स्वागत
कटनी में दिखा अनोखा नजारा, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कांवड़ उठाकर किया भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक
हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया बाल कांवड़ यात्रियों का स्वागत
कटनी। शहर में उस समय अद्भुत और भक्तिमय नजारा देखने को मिला, जब नन्हे-मुन्ने बच्चे कंधों पर कांवड़ लेकर हर-हर महादेव के जयघोष के साथ बाल कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। बच्चों की शिवभक्ति देखकर रास्ते में मौजूद श्रद्धालु भी भावविभोर हो गए और पूरे मार्ग में वातावरण भक्तिमय बना रहा।
समाजसेवी संस्था जायंट्स ग्रुप ऑफ कटनी आहाना द्वारा आयोजित बाल कांवड़ यात्रा कटनी मेन स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई। यात्रा बड़े हनुमान मंदिर से होते हुए मधई मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भगवान शिव का जयघोष किया। रास्ते में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बच्चों का स्वागत किया।
बाल कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए। यात्रा के मधई मंदिर पहुंचने पर बच्चों ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजन किया। इसके बाद महाआरती आयोजित हुई। बच्चों ने भगवान शिव से अपने उज्ज्वल भविष्य के साथ समाज में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर यात्रा में शामिल सभी बच्चों को भोजन प्रसाद एवं उपहार भेंट किए गए। बच्चों की श्रद्धा और उत्साह ने इस आयोजन को विशेष बना दिया।
बाल कांवड़ यात्रा में आहाना की संस्थापिका एवं अध्यक्ष वाणी गट्टानी सहित निशा गुप्ता, रश्मि राय, शालिनी बजाज, उपासना बजाज, वंदना गट्टानी, कविता लालवानी, राशि सुहाने, मोनल पॉप्तानी, पूजा कनकने, रेनू मोर, प्रीति जगाती, गुंजन गोयंका, सुनीता गट्टानी, भव्य जसूजा, शिवानी बर्मन, स्वाति नायक, शिखा गुप्ता, एकता महेश्वरी, आरती राय, प्रशंसा नायक एवं वंदना राय सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं।
रिपोर्ट:-
राकेश निषाद
AIMA MEDIA-24×7
जन जन की आवाज़
    user_AIMAMEDIA-24×7-जन जनकीआवाज़
    AIMAMEDIA-24×7-जन जनकीआवाज़
    Classified ads newspaper publisher कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पिंजरे में बंद 6 सूअरों की चोरी, अज्ञात लोगों पर आरोप, पीड़ित बाकल थाना में दिया शिकायत पत्र कटनी/बाकल। बाकल थाना क्षेत्र के ग्राम पटोरी तिराहा निवासी किसान किशन पिता सोने लाल बसोर ने अपने छह सूअरों के चोरी होने की शिकायत पुलिस थाना बाकल में दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने अज्ञात आरोपियों पर सूअर चोरी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में किशन ने बताया कि वह अपने गांव में छह सूअर पालता है और उन्हें रखने के लिए गांव में ही गुंडे/बाड़े बनाए हैं। वह रोजाना शाम को सूअरों को उनके स्थान पर बंद कर देता था। इसी क्रम में 18 अगस्त 2026 की शाम भी उसने सभी छह सूअरों को उनके बाड़े में बंद किया और खाना खाने के बाद घर जाकर सो गया। सुबह जब उसने जाकर देखा तो बाड़े में उसके छहों सूअर नहीं मिले। शिकायतकर्ता के अनुसार अज्ञात व्यक्ति बाड़े को ऊपर से खोलकर सभी सूअरों को ले गए। आसपास पता करने पर भी सूअरों का कोई पता नहीं चला। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि रात के समय आसपास के लोगों ने सूअरों के चिल्लाने की आवाज सुनी थी तथा रात में पानी गिरने जैसी आवाज भी सुनाई दे रही थी, लेकिन उस समय घटना की जानकारी नहीं हो सकी। किशन ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर अज्ञात आरोपियों का पता लगाने, चोरी हुए छहों सूअरों को बरामद करने तथा आरोपियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित द्वारा शिकायत बाकल थाना प्रभारी को सौंपकर मामले की जांच की मांग की गई है।
    3
    पिंजरे में बंद 6 सूअरों की चोरी, अज्ञात लोगों पर आरोप, पीड़ित बाकल थाना में दिया शिकायत पत्र 

कटनी/बाकल। बाकल थाना क्षेत्र के ग्राम पटोरी तिराहा निवासी किसान किशन पिता सोने लाल बसोर ने अपने छह सूअरों के चोरी होने की शिकायत पुलिस थाना बाकल में दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने अज्ञात आरोपियों पर सूअर चोरी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में किशन ने बताया कि वह अपने गांव में छह सूअर पालता है और उन्हें रखने के लिए गांव में ही गुंडे/बाड़े बनाए हैं। वह रोजाना शाम को सूअरों को उनके स्थान पर बंद कर देता था। इसी क्रम में 18 अगस्त 2026 की शाम भी उसने सभी छह सूअरों को उनके बाड़े में बंद किया और खाना खाने के बाद घर जाकर सो गया।
सुबह जब उसने जाकर देखा तो बाड़े में उसके छहों सूअर नहीं मिले। शिकायतकर्ता के अनुसार अज्ञात व्यक्ति बाड़े को ऊपर से खोलकर सभी सूअरों को ले गए। आसपास पता करने पर भी सूअरों का कोई पता नहीं चला। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि रात के समय आसपास के लोगों ने सूअरों के चिल्लाने की आवाज सुनी थी तथा रात में पानी गिरने जैसी आवाज भी सुनाई दे रही थी, लेकिन उस समय घटना की जानकारी नहीं हो सकी।
किशन ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर अज्ञात आरोपियों का पता लगाने, चोरी हुए छहों सूअरों को बरामद करने तथा आरोपियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित द्वारा शिकायत बाकल थाना प्रभारी को सौंपकर मामले की जांच की मांग की गई है।
    user_गोकुल पटेल
    गोकुल पटेल
    Local News Reporter बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • “कटनी में मिट्ठू शिकारियों पर शिकंजा!” “25 मिट्ठू बरामद, 2 शिकारी गिरफ्तार”.. “कटनी में मिट्ठू शिकारियों पर शिकंजा!” “25 मिट्ठू बरामद, 2 शिकारी गिरफ्तार”...
    1
    “कटनी में मिट्ठू शिकारियों पर शिकंजा!” “25 मिट्ठू बरामद, 2 शिकारी गिरफ्तार”..
“कटनी में मिट्ठू शिकारियों पर शिकंजा!” “25 मिट्ठू बरामद, 2 शिकारी गिरफ्तार”...
    user_Shivcharan Yadav
    Shivcharan Yadav
    Local News Reporter रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में 36 घंटे की बारिश से गिरे गरीबों मकान कटनी जिले के ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में लगातार 36 घंटे से हो रही बारिश के चलते सिलोडी में राजकुमार कोल, रामजी कोल और नेकराम काछी के कच्चे मकानों की दीवारें गिर गईं। दीवार गिरने से घर का सामान खराब हो गया और तीनों परिवारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। मलबे और मिट्टी के सड़क पर आ जाने से मार्ग भी बाधित हो गया। प्रभावित परिवारों ने शासन-प्रशासन से सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है। ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में 36 घंटे की बारिश से गिरे गरीबों मकान कटनी जिले के ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में लगातार 36 घंटे से हो रही बारिश के चलते सिलोडी में राजकुमार कोल, रामजी कोल और नेकराम काछी के कच्चे मकानों की दीवारें गिर गईं। दीवार गिरने से घर का सामान खराब हो गया और तीनों परिवारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। मलबे और मिट्टी के सड़क पर आ जाने से मार्ग भी बाधित हो गया। प्रभावित परिवारों ने शासन-प्रशासन से सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है।
    1
    ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में 36 घंटे की बारिश से गिरे गरीबों  मकान 

कटनी जिले के ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में लगातार 36 घंटे से हो रही बारिश के चलते सिलोडी में राजकुमार कोल, रामजी कोल और नेकराम काछी के कच्चे मकानों की दीवारें गिर गईं। दीवार गिरने से घर का सामान खराब हो गया और तीनों परिवारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

मलबे और मिट्टी के सड़क पर आ जाने से मार्ग भी बाधित हो गया। प्रभावित परिवारों ने शासन-प्रशासन से सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है।
ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में 36 घंटे की बारिश से गिरे गरीबों  मकान 
कटनी जिले के ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में लगातार 36 घंटे से हो रही बारिश के चलते सिलोडी में राजकुमार कोल, रामजी कोल और नेकराम काछी के कच्चे मकानों की दीवारें गिर गईं। दीवार गिरने से घर का सामान खराब हो गया और तीनों परिवारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
मलबे और मिट्टी के सड़क पर आ जाने से मार्ग भी बाधित हो गया। प्रभावित परिवारों ने शासन-प्रशासन से सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है।
    user_Koushal tiwari
    Koushal tiwari
    Carpenter रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कलश वंदन यात्रा से गूंजा समरसता का संदेश, गांव-गांव पहुंचेगी संत रविदास की सीख संत रविदास की 650वीं जयंती पर भव्य शुभारंभ, कलेक्टर बोले—विविधताओं में एकजुट रहना ही सच्ची सीख कटनी, 20 अगस्त। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर कटनी में गुरुवार को समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। नगर निगम ऑडिटोरियम बस स्टैंड से शुरू हुई यात्रा को जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा के माध्यम से संत रविदास के समानता, सामाजिक समरसता, भाईचारे और एकता के संदेश को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम में मुड़वारा विधायक संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल, बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, महापौर प्रीति संजीव सूरी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, कलेक्टर आशीष तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक सहित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। “सिर्फ सुनें नहीं, जीवन में उतारें संत रविदास की शिक्षाएं” कलेक्टर आशीष तिवारी ने संत रविदास महाराज को नमन करते हुए कहा कि भारत विविधताओं वाला देश है। अलग-अलग जाति, धर्म और समुदाय होने के बावजूद आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने समाज को समानता और सद्भाव का रास्ता दिखाया। उनकी शिक्षाओं को केवल सुनना पर्याप्त नहीं, बल्कि अपने आचरण और जीवन में आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की कि कलश वंदन यात्रा जिस भी गांव से गुजरे, उसका श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत करें तथा संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में सहभागी बनें। हर गांव तक पहुंचेगा समरसता का संदेश भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के गांवों तक कलश वंदन यात्रा पहुंचेगी। इस दौरान लोगों को संत रविदास के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत संत रविदास के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई। छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, संत रविदास के भजनों और देशभक्ति गीतों से माहौल को भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बना दिया।
    3
    कलश वंदन यात्रा से गूंजा समरसता का संदेश, गांव-गांव पहुंचेगी संत रविदास की सीख

संत रविदास की 650वीं जयंती पर भव्य शुभारंभ, कलेक्टर बोले—विविधताओं में एकजुट रहना ही सच्ची सीख
कटनी, 20 अगस्त। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर कटनी में गुरुवार को समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। नगर निगम ऑडिटोरियम बस स्टैंड से शुरू हुई यात्रा को जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा के माध्यम से संत रविदास के समानता, सामाजिक समरसता, भाईचारे और एकता के संदेश को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
कार्यक्रम में मुड़वारा विधायक संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल, बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, महापौर प्रीति संजीव सूरी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, कलेक्टर आशीष तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक सहित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
“सिर्फ सुनें नहीं, जीवन में उतारें संत रविदास की शिक्षाएं”
कलेक्टर आशीष तिवारी ने संत रविदास महाराज को नमन करते हुए कहा कि भारत विविधताओं वाला देश है। अलग-अलग जाति, धर्म और समुदाय होने के बावजूद आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
उन्होंने कहा कि संत रविदास ने समाज को समानता और सद्भाव का रास्ता दिखाया। उनकी शिक्षाओं को केवल सुनना पर्याप्त नहीं, बल्कि अपने आचरण और जीवन में आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की कि कलश वंदन यात्रा जिस भी गांव से गुजरे, उसका श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत करें तथा संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में सहभागी बनें।
हर गांव तक पहुंचेगा समरसता का संदेश
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के गांवों तक कलश वंदन यात्रा पहुंचेगी। इस दौरान लोगों को संत रविदास के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश से जोड़ा जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत संत रविदास के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई। छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, संत रविदास के भजनों और देशभक्ति गीतों से माहौल को भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बना दिया।
    user_Amit Tiwari Ok News
    Amit Tiwari Ok News
    Classified ads newspaper publisher कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.