Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोगा मेड़ी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, दो दिवसीय मेले का शुभारंभ सहारनपुर नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव मच्छरहेड़ी में गोगा जाहवीर की मेड़ी पर दो दिवसीय मेले का शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ हुआ। मेले के पहले दिन आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और गोगा जाहवीर की मेड़ी पर माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। मेले में सजी दुकानों, झूलों और अन्य आकर्षणों का बच्चों व ग्रामीणों ने जमकर आनंद लिया। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ से मेले में दिनभर चहल-पहल बनी रही। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह दिखाई दिया। रिपोर्ट कलीम अहमद
कलीम अहमद इंडिया 7 टीवी न्यूज़
गोगा मेड़ी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, दो दिवसीय मेले का शुभारंभ सहारनपुर नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव मच्छरहेड़ी में गोगा जाहवीर की मेड़ी पर दो दिवसीय मेले का शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ हुआ। मेले के पहले दिन आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और गोगा जाहवीर की मेड़ी पर माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। मेले में सजी दुकानों, झूलों और अन्य आकर्षणों का बच्चों व ग्रामीणों ने जमकर आनंद लिया। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ से मेले में दिनभर चहल-पहल बनी रही। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह दिखाई दिया। रिपोर्ट कलीम अहमद
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *पंडित दीनदयाल जन्म शताब्दी वर्ष प्रदेशीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता आरंभ* 17 मंडलों के 255 खिलाड़ी कर रहे हैं भागीदारी, पहले दिन सहारनपुर का दबदबा* *जनावेश न्यूज़* सहारनपुर। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय प्रदेशीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हो गई, प्रतियोगिता के पहले दिन मेजबान सहारनपुर का दबदबा रहा। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान क्रीड़ाधिकारी सहारनपुर मण्डल राहुल चोपड़ा ने मुख्य अतिथि को बुके भेंट कर स्वागत किया और सहायक प्रशिक्षक प्रवीन कुमार ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि संयुक्त मजिस्ट्रेट राम भरोस सारण और नगर मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह का भी बुके भेंट कर स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के कुल 17 मंडलों से 255 महिला खिलाड़ी प्रतिभाग कर रही हैं। मंच संचालन अंशमानदेय कुश्ती प्रशिक्षकआदेश कुमार द्वारा किया गया। पहला मैच में वाराणसी मंडल और अलीगढ़ मंडल के बीच खेला गया जिसमें वाराणसी मंडल ने 27-05 के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। दूसरा मैच गोरखपुर मंडल और मुरादाबाद मंडल के बीच खेला गया जिसमें गोरखपुर मंडल 25-16 से विजयी रहा।तीसरा मैच सहारनपुर मंडल बरेली मंडल के बीच खेला गया जिसमें मेजबान सहारनपुर मंडल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बरेली को 22-02 से हराया।निर्णायकों में सुरेश कुमार व सुनील कुमार (सहारनपुर), शराफत अली (लखनऊ), माया प्रसाद (आजमगढ़), अवनीश कुमार राय (मऊ), निर्भय सिंह (चंदौली), अनूप सिंह (मथुरा), देवेश सिंह (रायबरेली), सरफराज खान (वाराणसी), संजू रानी (शामली), यशोदा त्रिपाठी और कु. क्षमा शर्मा (बुलंदशहर) शामिल रहे, इस दौरान मुख्य रूप से क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अयोध्या अनिमेष सक्सेना, रेफरी बोर्ड उ.प्र. के चेयरमैन सुरेश कुमार सिंह, ईश्वर पाल मुखिया,लाल धर्मेन्द्र प्रताप, जयेन्द्र कुमार, सुश्री सुप्रिया, सुश्री भावना तोमर, सन्नी कुमार, आकाश कुमार, श्रीमती प्रियंका, बृजेश कुमार, गौरव कुमार, रविकान्त व सुनील कुमार सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे। निर्णायकों में सुरेश कुमार व सुनील कुमार (सहारनपुर), शराफत अली (लखनऊ), माया प्रसाद (आजमगढ़), अवनीश कुमार राय (मऊ), निर्भय सिंह (चंदौली), अनूप सिंह (मथुरा), देवेश सिंह (रायबरेली), सरफराज खान (वाराणसी), संजू रानी (शामली), यशोदा त्रिपाठी और कु. क्षमा शर्मा (बुलंदशहर) शामिल रहे,सहारनपुर से राकेश ठाकुर की रिपोर्ट2
- model Town LIC Ke Samne कालीचरण की हत्या करने के मामले में तीन आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार model Town LIC Ke Samne कालीचरण की हत्या करने के मामले में तीन आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार1
- मेयर, आयुक्त व पूर्व मंत्री ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश सेवा संकल्प अभियान का आगाज, मेयर, आयुक्त व पूर्व मंत्री ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश सफाई अभियान के दौरान पुरानी मंडी से साफ किया 4 टन कचरा एक माह चलेगा सेवा संकल्प अभियान, पुरानी अनाज मंडी से स्वच्छता अभियान का आगाज जगाधरी/यमुनानगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में नगर निगम द्वारा एक माह तक चलाए जाने वाले सेवा संकल्प अभियान का वीरवार को विशेष स्वच्छता अभियान के साथ आगाज किया गया। वार्ड नंबर दो स्थित पुरानी अनाज मंडी में मेयर सुमन बहमनी, नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद व पूर्व मंत्री कंवरपाल ने स्वयं झाड़ू लगाकर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने मार्केट कमेटी जगाधरी के चेयरमैन विपुल गर्ग, पार्षद अरुण कुमार, पार्षद प्रियांक शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल, सफाई मित्रों व स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर अनाज मंडी परिसर और आसपास के क्षेत्रों में झाड़ू लगाकर सफाई की। अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों व निगम अधिकारियों के अलावा तीन मुख्य सफाई निरीक्षकों, चार सफाई निरीक्षकों, सुपरवाइजर, दरोगाओं व 60 सफाई कर्मचारियों ने पुरानी अनाज मंडी से लगभग 4 टन कचरा साफ किया और उसे ट्रैक्टर ट्रॉलियों के माध्यम से कैल कचरा निस्तारण प्लांट पहुंचाया। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकने और अपने आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया। मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प है। स्वच्छ और सुंदर शहर के निर्माण में आमजन की भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम अपने स्तर पर लगातार सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रहा है, लेकिन शहर को स्वच्छ रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने कहा कि स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने नागरिकों से गीला व सूखा कचरा अलग-अलग करने, निर्धारित स्थान पर कूड़ा डालने और सफाई व्यवस्था में निगम का सहयोग करने की अपील की। पूर्व मंत्री कंवरपाल ने कहा कि स्वच्छता अभियान तभी सफल होगा, जब इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो। उन्होंने लोगों से शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग देने का आह्वान किया। फोटो कैप्शन - पुरानी अनाज मंडी जगाधरी में सफाई करती मेयर, आयुक्त, पूर्व मंत्री व अन्य। स्वच्छता के प्रति जागरूक करते जनप्रतिनिधि व निगम अधिकारी।3
- किस्त नहीं भरी तो युवक का खून निकलवाकर बेचने का आरोप, सामने आया चौंकाने वाला मामला! विडयो हुआ वायरल1
- दुनिया में सबसे बड़ा वीर कौन है एक नाटक कंपनी के माध्यम से हमें मिली जानकारी जीवन किसे कहते हैं जानिए आप लोग बताइए कमेंट में कि आपने इस वीडियो में क्या खास देखा और क्या लगा आपको1
- शामली। ग्रामीणों की मांग पर एनएचएआई सड़क का बदलेगा नक्शा, मोड़ नहीं अब सीधे बनेगी सड़क। थानाभवन क्षेत्र के मंटी हसनपुर रजवाहे के पास सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों की समस्या का मौके पर ही समाधान हो गया। सड़क को मोड़ देकर निकाले जाने के प्रस्ताव पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताते हुए सड़क को सीधे बनाए जाने की मांग की थी। किसान यूनियन टिकैत के जिला प्रवक्ता विदेश मलिक के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर एसडीएम सदर शामली सचिन राजपूत को पूरी समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने सड़क को मोड़ दिए जाने से होने वाली परेशानी बताते हुए निर्माणाधीन सड़क को सीधे बनाए जाने की मांग रखी। इसी दौरान रालोद विधायक थानाभवन अशरफ अली भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से उनकी समस्या की जानकारी ली और मौके पर मौजूद अधिकारियों से सड़क निर्माण की स्थिति पर बातचीत की। विधायक ने ग्रामीणों की मांग को अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से रखा और समस्या का नियमानुसार समाधान कराने की बात कही। ग्रामीणों की मांग सुनने के बाद एसडीएम सदर सचिन राजपूत ने मौके पर ही एनएचएआई विभाग और सड़क निर्माण ठेकेदार को आवश्यक निर्देश देते हुए सड़क को मोड़ न देकर सीधे बनाने के आदेश दिए। प्रशासन और एनएचएआई अधिकारियों की ओर से मिले समाधान के बाद ग्रामीणों ने संतोष जताया। मौके पर एनएचएआई बागपत के आदित्य राज, पृथ्वी चौहान, संजय सिंह, राजेश वर्मा (इंजीनियर रेजिडेंट) और सोनू कुमार सिंह सहित निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान किसान यूनियन के उपाध्यक्ष नरेश मास्टर, जिला प्रवक्ता विदेश मलिक, नरेश सैनी, रोहित सैनी, मास्टर प्रदीप, राजेश सैनी (मंटी हसनपुर), मास्टर संजय, नितिन, लोकेन्द्र (खेड़ागदाई), राजकुमार मुखिया, विश्वप्रताप, नीरज और उदयवीर (यारपुर) समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।1
- 4=5 एप्लीकेशन देने पर भी नहीं हुआ समाधान सफ़ाई कर्मचारी आए थे लेकिन आज तक कोई समाधान नही हुआ है और आकर गली में गाली गलौज और कर कर चलते गये जिसकी मेरी मोबाइल में वीडियो है और कहा कि तुझे 6 साल के लिए अंदर करा दूंगा मैं सफाई कर्मचारी ने दी धमकी और कहा कि मैं सफाई नही करूंगा जो कि तेरी में कोई हिम्मत नही है कि तू मेरा कुछ नहीं कर सकता है मैने यह भी विडियो बना रखी है जोकि बीडीओ और एसडीएम को भी एप्लीकेशन ओर वीडियो डाल दी है1
- 10 लाख रुपए कीमत की 264 ग्राम हीरोइन (स्मैक) सहित एक युवक को किया गिरफ्तार। एकर एंटी बरग्लरी स्टाफ कम एंटी नारकोटिक्स सेल -2 की टीम ने करीब 10 लाख रुपए कीमत की 264 ग्राम हीरोइन (स्मैक) सहित एक युवक को किया गिरफ्तार। वीओ 1 डीएसपी रजत गुलिया ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए जिला की एंटी नारकोटिक सेल की टीम लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में कार्य करते हुए एंटी बरग्लरी स्टाफ कम एंटी नारकोटिक्स सेल -2 की टीम ने करीब 10 लाख रुपए कीमत की 264 ग्राम हीरोइन (स्मैक) के साथ गुलाब नगर कैंप निवासी अर्जुन को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश का रिमांड पर लिया गया है। डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि इंचार्ज रमन चंदेल की टीम को गुप्त सूचना मिली कि गुलाब नगर कैंप में एक युवक नशीले पदार्थ लेकर बेचने की फिराक में घूम रहा है।इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक गुरदयाल सिंह, सतीश कुमार, सुखविंदर सिंह, एएसआई नवतेज, गौरव, अमन और कुलदीप की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईंटीओ कन्हैया कौशल को बुलाया गया। जिसके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी लिए तो उसके पास है 264 ग्राम हीरोइन (स्मैक) बरामद हुई। पूछताछ में जिसकी पहचान गुलाब नगर निवासी अर्जुन उर्फ खुजली पुत्र मुन्नालाल के नाम से हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश का रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान यह पता किया जाएगा कि आरोपी नशीले पदार्थ कहां से लेकर आया था और कहां पर बेचना था। जल्दी उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इंचार्ज ने बताया कि आरोपी पर पहले भी करीब तीन मामले नशा तस्करी के मुकदमे दर्ज हैं जो न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपी जमानत पर आया हुआ था और नशे का कारोबार कर रहा था आरोपी के प्रॉपर्टी की भी जांच की जाएगी यदि प्रॉपर्टी नशे से बनाई गई है तो कार्यवाही की जाएगी। बाइट रजत गुलिया डीएसपी2
- विधायक जगमोहन आनंद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को समर्पित कार्यक्रम में दिव्यांग जनों को कृत्रिम अंग एवं ट्राई साइकिल की गई वितरित।1