गौशालाओं में लापरवाही पर अब सीधे होगी कार्रवाई, 👉डीएम ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी शाहजहांपुर, 12 अगस्त। पशु चिकित्सा केंद्रों और गौशालाओं की व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही अब अधिकारियों और कर्मचारियों पर भारी पड़ेगी। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि गौशालाओं में अव्यवस्था, अनियमितता या पशुओं की देखरेख में कमी मिलने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के सभी विकासखंडों में संचालित पशु चिकित्सा केंद्रों की ब्लॉकवार समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक केंद्र का स्थलीय निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। केंद्रों की बाउंड्रीवाल सहित पूरे परिसर के फोटोग्राफ भी प्रस्तुत करने को कहा गया। बैठक में पशु चिकित्सा अधिकारियों ने उपचारित पशुओं की संख्या, बधियाकरण कार्यक्रम, कृत्रिम गर्भाधान तथा उससे उत्पन्न संतति की प्रगति की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने पिछले दो वर्षों के कृत्रिम गर्भाधान एवं उससे उत्पन्न संतति का विस्तृत डाटा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने गला घोंटू रोग की रोकथाम के लिए एचएस टीकाकरण, खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव के लिए एफएमडी टीकाकरण राउंड-8 तथा मिनी नंदनी कृषक समृद्धि योजना की प्रगति से जिलाधिकारी को अवगत कराया। गौशालाओं पर डीएम की पैनी नजर समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने गौशालाओं में साफ-सफाई, पशुओं की देखरेख, चारा-भूसा, पेयजल, रख-रखाव और सीसीटीवी कैमरों के संचालन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से यह भी पूछा कि वृहद गौशालाओं का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है या नहीं। डीएम ने दो टूक कहा कि गौशालाओं की व्यवस्थाओं में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान यदि किसी गौशाला में कमी या अनियमितता सामने आती है तो संबंधित अधिकारी अथवा कर्मचारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने तथा पशुपालन विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति में प्रभावी सुधार लाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रताप सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

- तिलहर में शिक्षिका पर छात्राओं से अभद्रता और जातिसूचक शब्द कहने के आरोप, थाने में दी तहरीर #Tilhar #Shahjahanpur #ShahjahanpurNews #SchoolNews #TeacherNews #PrimarySchool #EducationNews #UPNews #BreakingNews #LatestNews #PoliceComplaint #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur तिलहर में शिक्षिका पर छात्राओं से अभद्रता और जातिसूचक शब्द कहने के आरोप, थाने में दी तहरीर #Tilhar #Shahjahanpur #ShahjahanpurNews #SchoolNews #TeacherNews #PrimarySchool #EducationNews #UPNews #BreakingNews #LatestNews #PoliceComplaint #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur1
- सुरेश खन्ना ने दी मित्र को नम आंखों से अंतिम विदाई, उमड़ा जनसैलाब शाहजहांपुर: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव बुधवार को पैतृक गांव नियामतपुर में पंचतत्व में विलीन हो गए। दिल्ली एम्स में निधन के बाद अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अपने करीबी मित्र की अर्थी को कंधा दिया। इस दौरान वे भावुक हो गए और कहा कि वीरेंद्र उनके लिए भाई और सब कुछ थे।1
- अभिनेता राजपाल यादव ने वीरेंद्र पाल यादव के निधन पर जताया शोक शाहजहांपुर। वीरेंद्र पाल यादव अभिनेता राजपाल यादव ने वीरेंद्र पाल यादव के निधन पर जताया शोक शाहजहांपुर। वीरेंद्र पाल यादव के निधन की खबर से शोक की लहर है। उनके निधन पर अभिनेता राजपाल यादव ने वीडियो संदेश के माध्यम से गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत वीरेंद्र पाल यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका निधन परिवार, शुभचिंतकों और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। राजपाल यादव ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल देने की प्रार्थना की। उनका यह भावुक संदेश सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।1
- pairon mein Janardan gharelu upay video ko like karo share karo follow karo1
- कांवड़ियों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, दो की मौत कांट थाना क्षेत्र में कांवड़ ला रहे ट्रैक्टर की टक्कर से तीन कांवड़िए घायल हो गए। उपचार के दौरान दो कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि एक घायल का इलाज जारी है। मामले में पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।1