Shuru
Apke Nagar Ki App…
25 करोड़ की सड़क परियोजना पर बोले तेजा ठाकुर, विक्रमादित्य व गडकरी के प्रयास सराहनीय, जताया आभार रिपोर्ट: सैंज (बुद्धि सिंह): औट-बंजार सड़क सुधार के लिए 25.11 करोड़ रुपये मंजूर होने पर पूर्व बंजार कांग्रेस अध्यक्ष तेजा ठाकुर ने प्रदेश सरकार और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल की प्राथमिकताओं को केंद्र के समक्ष प्रमुखता से उठाया, जिसका लाभ क्षेत्र की जनता को मिल रहा है। इस मौके पर वरिष्ठ नेता मोती राम पालसरा, गोविंद सिंह, ग्राम पंचायत रैला के प्रधान टेक सिंह और उपप्रधान पराग ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Budhi Singh Thakur
25 करोड़ की सड़क परियोजना पर बोले तेजा ठाकुर, विक्रमादित्य व गडकरी के प्रयास सराहनीय, जताया आभार रिपोर्ट: सैंज (बुद्धि सिंह): औट-बंजार सड़क सुधार के लिए 25.11 करोड़ रुपये मंजूर होने पर पूर्व बंजार कांग्रेस अध्यक्ष तेजा ठाकुर ने प्रदेश सरकार और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल की प्राथमिकताओं को केंद्र के समक्ष प्रमुखता से उठाया, जिसका लाभ क्षेत्र की जनता को मिल रहा है। इस मौके पर वरिष्ठ नेता मोती राम पालसरा, गोविंद सिंह, ग्राम पंचायत रैला के प्रधान टेक सिंह और उपप्रधान पराग ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- 'रिद्धि सिद्धि फाउंडेशन कुल्लू' के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक अधिकारी (ADM) को समाज के तीन गंभीर एवं प्रमुख मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा। संस्था ने प्रशासन से नशा मुक्ति, कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने तथा गैर-कानूनी धर्म परिवर्तन पर रोक लगाने की मांग उठाई है। ज्ञापन के माध्यम से रिद्धि सिद्धि फाउंडेशन ने प्रशासन के समक्ष निम्नलिखित मुख्य बिंदु रखे: कूड़ा डंपिंग साइट का स्थायी निदान: कुल्लू शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से कूड़ा डंपिंग साइट को जल्द से जल्द हटाकर कचरा प्रबंधन का उचित और स्थायी समाधान किया जाए। नशा उन्मूलन: कुल्लू क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई कर एक महीने के भीतर इसे समाप्त किया जाए। जनता यह जानना चाहती है कि बड़े पैमाने पर अभियान चलाने के बावजूद नशा लगातार क्यों बढ़ रहा है। 'रिद्धि सिद्धि फाउंडेशन कुल्लू' के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक अधिकारी (ADM) को समाज के तीन गंभीर एवं प्रमुख मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा। संस्था ने प्रशासन से नशा मुक्ति, कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने तथा गैर-कानूनी धर्म परिवर्तन पर रोक लगाने की मांग उठाई है। ज्ञापन के माध्यम से रिद्धि सिद्धि फाउंडेशन ने प्रशासन के समक्ष निम्नलिखित मुख्य बिंदु रखे: कूड़ा डंपिंग साइट का स्थायी निदान: कुल्लू शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से कूड़ा डंपिंग साइट को जल्द से जल्द हटाकर कचरा प्रबंधन का उचित और स्थायी समाधान किया जाए। नशा उन्मूलन: कुल्लू क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई कर एक महीने के भीतर इसे समाप्त किया जाए। जनता यह जानना चाहती है कि बड़े पैमाने पर अभियान चलाने के बावजूद नशा लगातार क्यों बढ़ रहा है।1
- उद्यान विभाग मे नहीं मिल रही रासायनिक दवाएं व अन्य सामान, केबिनेट मंत्री बेसुध -सूरत नेगी प्रदेश के पूर्व वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने शुक्रवार को रिकांग पीओ मे मिडिया से रूबरू होते हुए कहा कि किन्नौर ज़िला के विधायक एवं प्रदेश के केबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी अब केवल प्रदेशभर मे दौरा मंत्री मात्र रह गए है। उन्हें स्वयं अपने संबंधित विभाग का भी ध्यान नहीं रहा है। सूरत नेगी ने कहा कि केबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी का जनजातीय विभाग व उद्यान विभाग मे सुविधाएं और व्यवस्थाओ का टोटा पड़ा हुआ है लेकिन वे सुध नहीं ले रहे है। उन्होंने कहा कि किन्नौर ज़िला बागवानी व किसानी क्षेत्र के लिए जाना जाता है लेकिन मंत्री के ही क्षेत्र मे किसान और बागवान परेशान है. वो इसलिए क्योंकि उद्यान विभाग मे न तो रासायनिक दवाएं मिल रही न ही अन्य चीजे मिल रही है। साथ ही साथ किसान भी फसलों के बीज व दवाओं के न मिलने से परेशान नज़र आ रहे है। सूरत नेगी ने कहा कि केबिनेट मंत्री जगत सिंह से संबंधित विभाग उद्यान विभाग मे बागवानो को वस्तुओं दवाओं, सेब के पौधे व अन्य पौधो मे मिलने वाली सब्सिडी भी अब सरकार ने समाप्त कर बागवानो के साथ खिलवाड़ किया है। सूरत नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार की हालत खस्ता ज़रूर है लेकिन जनजातीय क्षेत्रों के लिए केंद्र से आने वाले बजट को जनजातीय क्षेत्रों मे उपयोग करने के बजाय प्रदेश के मुख्यमंत्री उस धनराशि को नादौन मे प्रयोग कर रहे है लेकिन केबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी चुप्पी साधे हुए है।उन्होंने कहा कि केबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी शिमला मे बैठकर पत्रकार वार्ता कर केवल देश के प्रधानमंत्री को गाली देने के अलावा कुछ और काम नहीं कर रहे है। न उन्हें किन्नौर की चिंता है न ही यहाँ के विकास कार्यों पर उनका ध्यान है। मंत्री केवल मात्र जिले का दौरा कर केंद्र सरकार पर झूठे ठीकरे फोड़कर किन्नौर की जनता को ठगने का काम कर रहे है। जिसका जनता निकट दिनों मे जवाब जरूर देगी। सूरत नेगी ने कहा कि आज किन्नौर मे हर विभाग के हालत खराब है कहीं कर्मचारियों की कमी तो कई विभागों मे बैठे अधिकारी काम करने को तैयार नहीं ख़ासकर पीडबल्यूडी विभाग के सभी काम ठप पड़े हुए है। और अधिशासी अभियंता कल्पा डिवीजन तो मंत्री के इशारों के बिना जनता के काम नहीं करता न ही ठेकेदारों के किये काम का पेमेंट करता है। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों के करोड़ो की देनदारी मे फंसा पीडबल्यूडी विभाग अब वेंटीलेटर पर लेटा हुआ है। और मंत्री जगत सिंह नेगी मुख्यमंत्री के समक्ष नतमस्तक होकर अपने निजी काम कर रहे है। बाकी सरकारी खजाना व काम खाली खाली रह गया है।इस दौरान किन्नौर भाजपा जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह नेगी भी मौके पर मौजूद रहे।1
- कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा का जन्मदिवस 10 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा, फ्री मेडिकल कैंप व रक्तदान शिविर का आयोजन कुटलैहड़ के समूर लता मंगेश्वर केंद्र होगा आयोजन,दोपहर के भोजन की भी व्यवस्था, विवेक मिंका बंगाणा, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक विवेक शर्मा का जन्मदिवस 10 अगस्त 2026 को सेवा,जनकल्याण सामाजिक सरोकारों के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर समूर कला स्थित लता मंगेशकर केंद्र में विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप, रक्तदान शिविर तथा प्रीतिभोज का आयोजन किया जाएगा, कार्य क्रम में कुटलैहड़ क्षेत्र के लोगों की बड़ी भागीदारी रहने की उम्मीद है। कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विवेक कुमार मिंका ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक विवेक शर्मा के जन्मदिवस को केवल उत्सव के रूप में नहीं बल्कि जनसेवा के संकल्प दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और सामाजिक सेवा जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करेगी तथा आवश्यक परामर्श और दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही स्वैच्छिक रक्तदान के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। विवेक कुमार मिंका ने बताया कि विधायक विवेक शर्मा के जन्मदिवस समारोह में कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि विधायक विवेक शर्मा ने अपने कार्यकाल में विकास और जनसेवा को प्राथमिकता दी है, इसलिए उनके जन्मदिवस को भी समाजहित के कार्यों के साथ मनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने समस्त कुटलैहड़ क्षेत्र की जनता से अपील की कि वे 10 अगस्त को लता मंगेशकर केंद्र, समूर कला पहुंचकर निःशुल्क मेडिकल कैंप का लाभ लें, रक्तदान जैसे पुण्य कार्य में भागीदारी निभाएं तथा प्रीतिभोज में सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सामाजिक एकता, सेवा भावना और जनकल्याण का संदेश देगा। कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी सूचना के अनुसार कार्यक्रम की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अध्यक्ष विवेक कुमार मिंका ने कहा कि विधायक विवेक शर्मा का जन्मदिवस इस बार पूरे उत्साह, भाईचारे और सेवा भाव के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने अंत में समस्त क्षेत्रवासियों को सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण देते हुए कहा कि सभी की उपस्थिति ही इस आयोजन की सबसे बड़ी सफलता होगी। साथ ही उन्होंने "जय श्री हरि" का उद्घोष करते हुए सभी से कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।1
- अचानक बढ़ी बिजली की लोड से मीटर और तारें जलीं, बड़ा हादसा टला कांगड़ा बैग, अजौली गांव में भटौली कॉलेज के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक बिजली का लोड बढ़ने से एक बिजली का मीटर जल गया और तारें भी सड़ गईं। घटना के दौरान आग लगने की स्थिति बन गई थी, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत स्थिति को संभाल लिया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ। अगर समय रहते स्थिति पर काबू नहीं पाया जाता तो आग फैलने का खतरा भी बन सकता था। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि इलाके में बिजली के लोड और तारों की व्यवस्था की जांच की जाए, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो। देखिए घटना की तस्वीरें और पूरी जानकारी #HimachalPunjabNews #Ajouli #KangraBank #Electricity #BreakingNews #UnaNews1
- भाजपा की बिलासपुर जिला प्रभारी रश्मि धर सूद ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दस गारंटियां देने वाली सरकार अपने वादे पूरे करने में विफल रही है। बिलासपुर भाजपा की बिलासपुर जिला प्रभारी रश्मि धर सूद ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दस गारंटियां देने वाली सरकार अपने वादे पूरे करने में विफल रही है। अब चुनाव नजदीक आते देख सरकार विभिन्न वर्गों को लुभाने के लिए नई-नई घोषणाएं कर रही है, लेकिन प्रदेश की जनता सब समझ रही है। रश्मि धर सूद ने कहा कि कभी महिलाओं, कभी किसानों, कभी युवाओं और अब मछुआरों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणाएं की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 2027 के चुनावों के लिए जो "गुगली" फेंकी है, वही उसके लिए बूमरैंग साबित होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा जो कहती है, उसे पूरा करती है। वर्ष 2027 में हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और पार्टी प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी। रश्मि धर सूद ने कहा कि उन्हें बिलासपुर जिले का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर संगठन का आभार है। वह तीन दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंची हैं और जिले की पहली संगठनात्मक बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुट चुकी है और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए कार्य किया जा रहा है।1
- सीएम सैनी ने की विपक्ष से अपील, राजनीति से ऊपर उठकर संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश उत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में सहयोग करें।1
- हाउस टैक्स भरने की 31 अगस्त लास्ट तारीख, मिलेगा 75% का डिस्काउंट1
- बागीपुल से जाओं को जोड़ने वाली सड़क के ढह जाने से चायल पंचायत में रहने वाले बागबानो की बढ़ी परेशानियां #kullutodaynews #himachalpradesh #himachalupdate #MediaPower #himachalkiawaaz #KTN #ATM #shimla #kullu #rampur1