वार्ड 30 में सुंदरकांड मंडली ने किया श्रमदान, टूटी सीवरेज लाइन के चेंबर को किए दुरुस्त बूंदी। नगर परिषद बूंदी के वार्ड नंबर 30 में छत्रपुरा सुंदरकांड नवयुवक मंडली के सदस्यों ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए श्रमदान किया। मंडली के सदस्यों ने आम सड़क पर टूटे हुए सीवरेज लाइन के चेंबर की मरम्मत कर उन्हें दुरुस्त किया। टूटे हुए चेंबर के कारण राहगीरों और आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या को देखते हुए सुंदरकांड मंडली के युवाओं ने स्वयं आगे आकर श्रमदान किया और चेंबर को ठीक करने का कार्य किया। मंडली के सदस्यों ने कहा कि समाज और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए सभी को मिलकर आगे आना चाहिए। धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक सेवा और जनहित के कार्य करना भी मंडली का उद्देश्य है। स्थानीय लोगों ने सुंदरकांड मंडली के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं द्वारा किया गया यह श्रमदान क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है।
वार्ड 30 में सुंदरकांड मंडली ने किया श्रमदान, टूटी सीवरेज लाइन के चेंबर को किए दुरुस्त बूंदी। नगर परिषद बूंदी के वार्ड नंबर 30 में छत्रपुरा सुंदरकांड नवयुवक मंडली के सदस्यों ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए श्रमदान किया। मंडली के सदस्यों ने आम सड़क पर टूटे हुए सीवरेज लाइन के चेंबर की मरम्मत कर उन्हें दुरुस्त किया। टूटे हुए चेंबर के कारण राहगीरों और आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या को देखते हुए सुंदरकांड मंडली के युवाओं ने स्वयं आगे आकर श्रमदान किया और चेंबर को ठीक करने का कार्य किया। मंडली के सदस्यों ने कहा कि समाज और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए सभी को मिलकर आगे आना चाहिए। धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक सेवा और जनहित के कार्य करना भी मंडली का उद्देश्य है। स्थानीय लोगों ने सुंदरकांड मंडली के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं द्वारा किया गया यह श्रमदान क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है।
- छत्रपुरा में हर्षोल्लास से मनाई तेजा दशमी, बिंदोरी में बच्चों ने अलगोजा व कच्छी घोड़ी से मोहा मन बूंदी। छत्रपुरा क्षेत्र में तेजा दशमी का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। तेजा दशमी के अवसर पर नवमी की रात तेजाजी महाराज की भव्य बिंदोरी निकाली गई। बिंदोरी में छोटे-छोटे बच्चों ने अलगोजा गायन और कच्छी घोड़ी नृत्य की प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। अलगोजा गायन पर महिला-पुरुष जमकर थिरके और माहौल भक्तिमय हो गया। दशमी के दिन छत्रपुरा में एक दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। क्षेत्र के लोगों ने तेजाजी महाराज के मंदिर पहुंचकर भोग लगाया और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान जहरीले कीड़े के काटने से पीड़ित लोगों की परंपरागत रूप से ढस्सियां काटने की रस्म भी की गई। श्री वीर तेजाजी सेवा समिति के सदस्यों गजानंद जांगिड़, चेतराम सैनी और चंद्रप्रकाश कुमावत ने बताया कि छत्रपुरा में यह आयोजन वर्षों से हर साल किया जाता है। उन्होंने बताया कि तेजाजी महाराज के प्रति क्षेत्रवासियों की गहरी आस्था है और मेले में दूर-दराज से भी लोग पहुंचते हैं। समिति सदस्यों के अनुसार, उनकी जानकारी में यहां जहरीले कीड़े के काटने से उपचार/ढस्सी कटवाने आए किसी मरीज की अब तक मृत्यु नहीं हुई है। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। मेले में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर तेजाजी महाराज के दर्शन किए।1
- कोटा शहर के विज्ञान नगर इलाके में मौजूद असली जायका रेस्टोरेंट पिछले करीब 10 सालों से अपने लजीज नॉनवेज खाने और शानदार मेहमाननवाजी के लिए खास पहचान बनाए हुए है। यहां आने वाले जायके के शौकीन लोगों के लिए हर दिन कुछ नया और लजीज पेश करने की कोशिश की जाती है। असली जायका में नॉनवेज की अलग-अलग वैरायटी और खास अंदाज में तैयार किए गए व्यंजन ग्राहकों को पसंद आ रहे हैं। रेस्टोरेंट की ओर से चलाए जा रहे कॉम्बो ऑफर्स भी ग्राहकों के बीच खासे लोकप्रिय हैं।,,, किफायती कॉम्बो में अलग-अलग जायकों का लुत्फ उठाने का मौका मिलने से यहां आने वाले लोगों की तादाद लगातार बनी हुई है।,,,,,खास बात यह है ,,कि असली जायका को सिर्फ नॉनवेज के शौकीनों के लिए ही नहीं, ,,बल्कि फैमिली डाइनिंग के तौर पर भी तैयार किया गया है। कोटा के अलग-अलग इलाकों के अलावा ,,,,,,दूर-दराज से आने वाले लोग भी यहां परिवार के साथ खाने का लुत्फ उठाते हैं।,,,,,,रेस्टोरेंट की मेहमाननवाजी,,,खाने का स्वाद और अलग-अलग ऑफर्स इसे विज्ञान नगर इलाके में खाने-पीने के शौकीनों के बीच चर्चा में बनाए हुए हैं। ,,,,दस साल के सफर में असली जायका ने स्वाद के साथ रिश्ते और मेहमाननवाजी को अपनी पहचान बनाने की कोशिश की है। कोटा शहर के विज्ञान नगर इलाके में मौजूद असली जायका रेस्टोरेंट पिछले करीब 10 सालों से अपने लजीज नॉनवेज खाने और शानदार मेहमाननवाजी के लिए खास पहचान बनाए हुए है। यहां आने वाले जायके के शौकीन लोगों के लिए हर दिन कुछ नया और लजीज पेश करने की कोशिश की जाती है। असली जायका में नॉनवेज की अलग-अलग वैरायटी और खास अंदाज में तैयार किए गए व्यंजन ग्राहकों को पसंद आ रहे हैं। रेस्टोरेंट की ओर से चलाए जा रहे कॉम्बो ऑफर्स भी ग्राहकों के बीच खासे लोकप्रिय हैं।,,, किफायती कॉम्बो में अलग-अलग जायकों का लुत्फ उठाने का मौका मिलने से यहां आने वाले लोगों की तादाद लगातार बनी हुई है।,,,,,खास बात यह है ,,कि असली जायका को सिर्फ नॉनवेज के शौकीनों के लिए ही नहीं, ,,बल्कि फैमिली डाइनिंग के तौर पर भी तैयार किया गया है। कोटा के अलग-अलग इलाकों के अलावा ,,,,,,दूर-दराज से आने वाले लोग भी यहां परिवार के साथ खाने का लुत्फ उठाते हैं।,,,,,,रेस्टोरेंट की मेहमाननवाजी,,,खाने का स्वाद और अलग-अलग ऑफर्स इसे विज्ञान नगर इलाके में खाने-पीने के शौकीनों के बीच चर्चा में बनाए हुए हैं। ,,,,दस साल के सफर में असली जायका ने स्वाद के साथ रिश्ते और मेहमाननवाजी को अपनी पहचान बनाने की कोशिश की है।1
- हाडोती के चाणक्य ने एक दिन दिल्ली से कोटा आकर बदल दिए सारे समीकरण बूंदी इटावा सुल्तानपुर रामगंज मंडी मैं भारतीय जनता पार्टी के सभापति बनाकर एक राजनीतिक स्टोक फिर मारा। इटावा में कांग्रेस का बोर्ड बना था लेकिन बिरला का जादू चला और वहां भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड बना। ज्यादातर सभापति युवा करते हैं सभी समाज का समायोजन है बूंदी में शर्मा के माध्यम से ब्राह्मण को सधा गया है। इटावा में श्रीमती नागर के माध्यम से धाकड़ वोटो को सधा गया है। वही सांगोद में स्वर्णकार वोटो को सधा गया है। सुल्तानपुर में मेघवाल दलित सभापति बना था मेघवाल वोटो को सधा गया है।1
- वार्ड 94 में गणेश महोत्सव की धूम, छप्पन भोग के साथ हुई महाआरती कोटा। तलवंडी के वार्ड नंबर 94 स्थित सेक्टर-2 में युवा शक्ति ग्रुप की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। महोत्सव में क्षेत्र के छोटे बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसी क्रम में सोमवार, 21 सितंबर को तलवंडी महिला मंडल की ओर से भगवान श्री गणेश को छप्पन भोग अर्पित किया गया। इस अवसर पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने सहभागिता निभाई। रात्रि 8:30 बजे भगवान श्री गणेश की महाआरती संपन्न हुई। महाआरती के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ भगवान श्री गणेश का पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में समाजसेवी दीपक राजवंशी,, मंदिर समिति अध्यक्ष मनोज गर्ग, पार्षद दीपिका शर्मा, एवं पार्षद शोभा अहलूवालिया, राजू नामा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में तलवंडी वार्ड के गणमान्य नागरिकों, माताओं-बहनों, युवाओं और क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि बच्चों द्वारा पहली बार आयोजित किए जा रहे गणेश महोत्सव को लेकर क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह है। प्रतिदिन होने वाली आरती एवं धार्मिक आयोजनों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु सहभागिता कर रहे हैं। छप्पन भोग एवं महाआरती के दौरान पूरा परिसर गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने धार्मिक उल्लास के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। बच्चों द्वारा गणेश महोत्सव हर्ष उलास के साथ बनाया जा रहा है बच्चों में उपस्थित रहे युवराज सिंह, यशराज सिंह, वंश, शिवांश गुप्ता, आर्जेंव, आदि उपस्थित रहे..1
- कोटा में SI भर्ती री-एग्जाम, 58 केंद्रों पर 16,448 अभ्यर्थी, कड़ी चेकिंग के बाद मिला प्रवेश कोटा में SI भर्ती री-एग्जाम, 58 केंद्रों पर 16,448 अभ्यर्थी, कड़ी चेकिंग के बाद मिला प्रवेश1
- कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में फैक्ट्री मेनेजमेंट पर काली माता मंदिर के रिनोवेशन का काम रुकवाने का आरोप कोटा में मंदिर निर्माण और रास्ता बंद करने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है: उद्योग नगर थाना क्षेत्र में सूर सागर कॉलोनी स्थित काली माता मंदिर में रिनोवेशन के दौरान फैक्ट्री मैनेजमेंट पर काम रुकवाने और टीन शेड तोड़ने का आरोप लगा है: वहीं किशोरपुरा थाना क्षेत्र में नगर निगम द्वारा जड़ के बालाजी और रामद्वारा जाने वाले रास्ते को बंद करने के लिए बनवाए जा रहे गेट को लेकर लोगों में नाराजगी है...1
- तेजाजी महाराज मंदिर तलाब की पाल स्थित तेजा दशमी के पावन पर्व पर मंदिर के महंत खास चर्चा करते हुए1
- बूंदी में नारायणी माता मंदिर पर सैन समाज की बैठक, मंदिर विकास को लेकर हुआ मंथन बूंदी। मंगलवार, 15 सितंबर को बूंदी स्थित नारायणी माता मंदिर परिसर में सैन समाज की बैठक आयोजित हुई। बैठक में समाजबंधुओं ने मंदिर के विकास एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में आदर्श सैन समाज विकास समिति के प्रतिनिधियों ने समाजबंधुओं को एकजुटता के साथ रहने का संदेश दिया। साथ ही मंदिर विकास को लेकर उपस्थित समाजबंधुओं से सुझाव और विचार लिए गए। समाज की ओर से मंदिर परिसर के विकास के लिए विभिन्न आवश्यक कार्यों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान स्थानीय वार्ड पार्षद नरेंद्र मीणा ने मंदिर विकास में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द मंदिर परिसर में ट्यूबवेल लगवाया जाएगा, जिससे मंदिर परिसर में पानी की सुविधा बेहतर हो सकेगी। बैठक में बड़ी संख्या में सैन समाज के समाजबंधु मौजूद रहे। सभी ने नारायणी माता मंदिर के विकास के लिए आपसी सहयोग और एकता के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।1