9 करोड़ का ऋण न चुकाने पर जिला प्रशासन ने PNB बैंक को दिलाया राम चंद ज्वैलर्स की दुकानों का कब्जा इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर प्रशासन की कार्रवाई, PNB बैंक को सौंपी गई बंधक संपत्ति 9 करोड़ का ऋण न चुकाने पर जिला प्रशासन ने PNB बैंक को दिलाया राम चंद ज्वैलर्स की दुकानों का कब्जा इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर प्रशासन की कार्रवाई, PNB बैंक को सौंपी गई बंधक संपत्ति गाजियाबाद। 9 करोड़ रुपये के बकाया ऋण की अदायगी न करने पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए राम चंद ज्वैलर्स की दुकानों का कब्जा लेकर PNB बैंक (पंजाब नेशनल बैंक) को दिला दिया। यह कार्रवाई इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई। मामले के अनुसार, PNB बैंक (पंजाब नेशनल बैंक) द्वारा दायर रिट याचिका पर न्यायाधीश अजीत कुमार एवं गरिमा प्रसाद की खंडपीठ ने प्राधिकृत अधिकारी (जिला मजिस्ट्रेट) को संबंधित बंधक संपत्ति का भौतिक कब्जा लेकर बैंक को दिलाने का निर्देश दिया था। यह कार्रवाई सरफेसी अधिनियम, 2002 की धारा 14 के तहत की गई। PNB बैंक के प्राधिकृत अधिकारी सुशील कुमार मलिक ने बताया कि राम चंद ज्वैलर्स ने वर्ष 2016 में चंद्र नगर शाखा से 3.95 करोड़ रुपये का ऋण लिया था। इसके बदले नोएडा की एक जमीन तथा गाजियाबाद के चोपला मंदिर स्थित दो दुकानों के कागजात बैंक में गिरवी रखे गए थे। वर्ष 2019 में यह खाता एनपीए हो गया, जो बढ़कर वर्तमान में लगभग 9 करोड़ रुपये हो गया। बैंक के अनुसार, रविंद्र गोयल एवं उनके परिवार द्वारा योजनाबद्ध तरीके से बैंक की राशि हड़पने का प्रयास किया जा रहा था। हालांकि, ऋण वसूली अधिकरण, लखनऊ ने अक्टूबर 2025 में उनकी दलीलों को निराधार मानते हुए बैंक के पक्ष में निर्णय दिया। इसके बावजूद बार-बार नोटिस देने के बाद भी बकायेदार द्वारा संपत्ति का कब्जा बैंक को नहीं सौंपा गया। इसके बाद मामला उच्च न्यायालय पहुंचा, जहां से चार सप्ताह के भीतर कब्जा लेकर बैंक को दिलाने का निर्देश जारी किया गया। उक्त आदेश के अनुपालन में नायब तहसीलदार सदर गाजियाबाद द्वारा कार्रवाई करते हुए दोनों दुकानों का कब्जा लेकर PNB बैंक को दिला दिया गया। प्राधिकृत अधिकारी सुशील कुमार मलिक ने स्पष्ट किया कि बैंक का उद्देश्य किसी की संपत्ति बेचना नहीं होता, बल्कि वर्षों से बकाया सार्वजनिक धन की नियमानुसार वसूली करना होता है।
9 करोड़ का ऋण न चुकाने पर जिला प्रशासन ने PNB बैंक को दिलाया राम चंद ज्वैलर्स की दुकानों का कब्जा इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर प्रशासन की कार्रवाई, PNB बैंक को सौंपी गई बंधक संपत्ति 9 करोड़ का ऋण न चुकाने पर जिला प्रशासन ने PNB बैंक को दिलाया राम चंद ज्वैलर्स की दुकानों का कब्जा इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर प्रशासन की कार्रवाई, PNB बैंक को सौंपी गई बंधक संपत्ति गाजियाबाद। 9 करोड़ रुपये के बकाया ऋण की अदायगी न करने पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए राम चंद ज्वैलर्स की
दुकानों का कब्जा लेकर PNB बैंक (पंजाब नेशनल बैंक) को दिला दिया। यह कार्रवाई इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई। मामले के अनुसार, PNB बैंक (पंजाब नेशनल बैंक) द्वारा दायर रिट याचिका पर न्यायाधीश अजीत कुमार एवं गरिमा प्रसाद की खंडपीठ ने प्राधिकृत अधिकारी (जिला मजिस्ट्रेट) को संबंधित बंधक संपत्ति का भौतिक कब्जा लेकर बैंक को दिलाने का निर्देश दिया था। यह कार्रवाई सरफेसी अधिनियम, 2002 की धारा 14 के तहत की गई। PNB बैंक के प्राधिकृत अधिकारी सुशील कुमार मलिक ने बताया कि राम चंद ज्वैलर्स ने वर्ष 2016 में
चंद्र नगर शाखा से 3.95 करोड़ रुपये का ऋण लिया था। इसके बदले नोएडा की एक जमीन तथा गाजियाबाद के चोपला मंदिर स्थित दो दुकानों के कागजात बैंक में गिरवी रखे गए थे। वर्ष 2019 में यह खाता एनपीए हो गया, जो बढ़कर वर्तमान में लगभग 9 करोड़ रुपये हो गया। बैंक के अनुसार, रविंद्र गोयल एवं उनके परिवार द्वारा योजनाबद्ध तरीके से बैंक की राशि हड़पने का प्रयास किया जा रहा था। हालांकि, ऋण वसूली अधिकरण, लखनऊ ने अक्टूबर 2025 में उनकी दलीलों को निराधार मानते हुए बैंक के पक्ष में निर्णय दिया। इसके
बावजूद बार-बार नोटिस देने के बाद भी बकायेदार द्वारा संपत्ति का कब्जा बैंक को नहीं सौंपा गया। इसके बाद मामला उच्च न्यायालय पहुंचा, जहां से चार सप्ताह के भीतर कब्जा लेकर बैंक को दिलाने का निर्देश जारी किया गया। उक्त आदेश के अनुपालन में नायब तहसीलदार सदर गाजियाबाद द्वारा कार्रवाई करते हुए दोनों दुकानों का कब्जा लेकर PNB बैंक को दिला दिया गया। प्राधिकृत अधिकारी सुशील कुमार मलिक ने स्पष्ट किया कि बैंक का उद्देश्य किसी की संपत्ति बेचना नहीं होता, बल्कि वर्षों से बकाया सार्वजनिक धन की नियमानुसार वसूली करना होता है।
- संवाददाता रेनू पुरी की रिपोर्ट2
- Post by पत्रकार धीरेंद्र त्रिपाठी1
- मेरठ के प्रसिद्ध सर्राफा बाजार में पार्किंग को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है। जानकारी के अनुसार, एक वकील ने अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी की थी, जिस पर पास के ही एक दुकानदार ने आपत्ति जताई। विरोध करने पर दुकानदार और उसके साथियों ने वकील को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा, जिससे वकील की नाक की हड्डी (नसल बोन) टूट गई। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बीच सड़क पर मारपीट की जा रही है। इस घटना के बाद मेरठ के वकीलों में भारी आक्रोश है और उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। #kaltakdigital #kaltakofficial #MeerutNews1
- Post by MOHD Ahsan. 95406238261
- अमेरिका की ईरान के न्यूक्लियर सेंटर पर एयर स्ट्राइक! इस्फ़हान पर करीब 2000 पाउंड के बंकर बस्टर बम गिराए ईरान के इस्फहान शहर में जोरदार धमाके हुए हैं. इस हमले को अमेरिकी सेना ने अंजाम दिया है, जिसके लिए सेना ने बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल किया। मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच ईरान के शहर इस्फहान में जोरदार धमाकों से हड़कंप मच गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह धमाके मंगलवार (31 मार्च 2026) को किया गया. The Wall Street Journal की रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में न्यूक्लियर ठिकाने को निशाना बनाया गया. बताया जा रहा है कि इस दौरान बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल किया गया, जो जमीन के अंदर बने ठिकानों को नष्ट करने के लिए इस्तेमाल होते हैं. हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें रात के समय हुए कई बड़े धमाके होते दिखाई दिए. वीडियो में तेज आग और आसमान में उठती लपटें साफ नजर आ रही थीं, जिससे पूरे इलाके में भारी नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है. हालांकि उन्होंने वीडियो के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी. मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि यह वीडियो इसी हमले का हो सकता है, जिसमें इस्फहान के एक गोला-बारूद डिपो को निशाना बनाया गया. इस्फहान करीब 23 लाख आबादी वाला बड़ा शहर है और यहां बद्र एयरबेस भी स्थित है, जो सैन्य रूप से काफी अहम माना जाता है. 907 किलोग्राम बम का इस्तेमाल एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि अमेरिक सेना ने इस्फहान के गोला-बारूद डिपो पर करीब 2,000 पाउंड (लगभग 907 किलोग्राम) वजन वाले बंकर-बस्टर बमों से हमला किया. अधिकारी के अनुसार इस हमले में बड़ी संख्या में पेनिट्रेटर म्यूनिशन यानी ऐसे बम इस्तेमाल किए गए जो जमीन के अंदर तक जाकर विस्फोट करते हैं और मजबूत ठिकानों को भी नष्ट कर देते हैं.1
- भारत जोड़ो यात्रा में कई नक्सली राहुल के साथ दिखे बोले शाह, सरकार युद्ध पर चर्चा से भाग रही प्रियंका का जवाब, धर्मेंद्र यादव ने बताया मोदीजी की साख घट रही है, मेरी मां को केरल की नर्सों के भरोसे छोड़कर आया हूं बोले राहुल, शाह, ज्ञानेंद्र को हराकर रहेंगे- अभिषेक बनर्जी और अमेरिकी प्रवक्ता का बयान युद्ध रोकने के लिए बातचीत चल रही है.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- दिल्ली पुलिस और बदमाशो की बीच चली गोलिया पुलिस ने 2 आरोपियो को पकड़ा। दिल्ली के द्वारका जिला में दो अलग-अलग जगह पर स्पेशल स्टाफ और एएटीएस की टीम ने मुठभेड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया ये दोनों आरोपी हत्या के प्रयास और हत्या के मामले चल रहे थे फरार दोनों आरोपियो ने 2 अलग अलग जागो पर 15 मिंट की दूरी पर 2 वारदातों को अंजाम दिया था।1
- Post by Subham Kumar1