*आरएसएस सभी धर्मों का सम्मान करता है, छात्र संगठनों को एकजुट रहना चाहिए: स्वस्तिक गौतम* मनोज शर्मा,चंडीगढ़ । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) सभी धर्मों का सम्मान करने वाला संगठन है। यह विश्व का सबसे बड़ा देशभक्त संगठन है और देशहित के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। यह बात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के ज्वाइंट सेक्रेटरी स्वस्तिक गौतम ने कही। स्वस्तिक गौतम ने कहा कि छात्र संगठनों को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर काम करना चाहिए, ताकि समाज और राष्ट्र के हित में सकारात्मक वातावरण बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ ऑडिटोरियम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आरएसएस के उत्तर क्षेत्र के प्रचारक बनवीर सिंह, भाई धर्म सिंह जी की 11वीं पीढ़ी से जुड़े गुरप्रीत सिंह दलाल, ग्लोबल पंजाबी एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ. सोरन सिंह, पंजाब यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर प्रो. रेनू विग तथा भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य इकबाल सिंह लालपुरा ने संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सिख गुरुओं, विशेषकर गुरु तेग बहादुर जी और पंज प्यारे के भारतीय सभ्यता और संस्कृति में योगदान तथा देश के लिए उनके महान बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। स्वस्तिक गौतम ने स्पष्ट किया कि इस कार्यक्रम का किसी भी प्रकार की राजनीति से कोई संबंध नहीं था। यह कार्यक्रम पूरी तरह से पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक होने के कारण कुछ छात्र संगठनों द्वारा कार्यक्रम का विरोध किया गया, जो उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का विरोध छात्रों और विरोध करने वालों की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है।

- Post by Subham Raj2
- अनुराग शर्मा को कांग्रेस पार्टी की ओर से कागड़ा राज्यसभा सीट से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य मनोनीत किया गया। और आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिव द्वारा जो की इस चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए गए थे उनके द्वारा राज्यसभा सांसद नियुक्ति पत्र दिया गया।2
- Post by Dharamvir Singh1
- डी.ए.वी. कॉलेज फॉर गर्ल्स, यमुनानगर के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (IIC) द्वारा डिपार्टमेंट ऑफ फैशन डिजाइनिंग के सहयोग से 10 मार्च 2026 को एक विशेष कार्यक्रम “Pretty & Powerful – She Innovates: Women Empowerment Modeling Showcase” का आयोजन किया जा रहा है। प्रवीण कुमार गोयल जी मुख्य अतिथि के रूप में आ रहे हैं इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और आत्मविश्वास, रचनात्मकता तथा व्यक्तित्व विकास को मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम में प्रतिभागी Traditional और Indo-Western थीम पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को दो समूहों में विभाजित किया गया है— ग्रुप 1: आयु 18–35 वर्ष ग्रुप 2: आयु 35 वर्ष से अधिक यह कार्यक्रम 10 मार्च 2026 को सुबह 11:00 बजे से कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को अपनी प्रस्तुति के माध्यम से नारी शक्ति, आत्मविश्वास और नवाचार की भावना को दर्शाने का अवसर मिलेगा। इस कार्यक्रम के आयोजन में Mrs. Vivek (Convenor, IIC), Mrs. Manjeet Kaur (Program Convenor एवं Startup Coordinator, IIC) का विशेष योगदान है। कार्यक्रम की अध्यक्षता Dr. Surinder Kaur (Officiating Principal एवं President, IIC) द्वारा की जाएगी। कॉलेज प्रशासन ने सभी छात्राओं और स्टाफ सदस्यों से कार्यक्रम में भाग लेकर महिला सशक्तिकरण के इस उत्सव को सफल बनाने की अपील क4
- चंडीगढ़ की वीडियो मे युवक ने पुलिस कांस्टेबल को पेट्रोल पंप पर ही चालान करने ओर बाइक की चाबी निकलने की कोशिश की जिसे विवाद बड़ गया ओर आप सभी को अपने कानून का पता होना चाहिए1
- jisko bhi hamare Sath kam karna hai hamare mobile number per message Karen WhatsApp 87955361156
- 👉🏾👉🏾 *प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर रात के अंधेरे में चल रहा मिट्टी का खेल, अवैध खनन से धरती का सीना चीर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली*! 👉🏾👉🏾 *ग्रामीणों का आरोप: दबंगई और कथित परमिशन का रौब दिखाकर कराया जा रहा मिट्टी का खनन* 📍 *मिर्ज़ापुर/सहारनपुर* क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का मामला लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि रात के अंधेरे में बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन किया जा रहा है, जिससे न केवल पर्यावरण को नुकसान हो रहा है बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि देर रात होते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली और मशीनें सक्रिय हो जाती हैं और खेतों से मिट्टी निकालकर अलग-अलग स्थानों पर डंप की जाती है। आरोप है कि इस काम में कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से प्रशासनिक अनुमति होने का दावा किया जाता है, जिसके कारण विरोध करने वाले ग्रामीणों को दबाने की कोशिश भी की जाती है। 🌾 पर्यावरण पर भी खतरा लगातार हो रहे मिट्टी खनन से जमीन की ऊपरी उपजाऊ परत हटने का खतरा बढ़ गया है। इससे भू-जल स्तर, जल संचयन और खेती पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर इसी तरह खुदाई जारी रही तो आने वाले समय में क्षेत्र की उपजाऊ भूमि को भारी नुकसान हो सकता है। 🚜 रात भर दौड़ते ट्रैक्टर-ट्रॉली से ग्रामीण परेशान ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि रात के समय गांव के बीचों-बीच से गुजरने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के कारण धूल और शोर से लोगों की नींद हराम हो रही है। इससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। ⚖️ कानून क्या कहता है? मिट्टी या खनिज का अवैध खनन MMDR (माइंस एंड मिनरल्स डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। इसके तहत अवैध खनन पर भारी जुर्माना और जेल की सजा का प्रावधान है। 📑 सिर्फ कागजों में कार्रवाई? खनन विभाग की ओर से समय-समय पर कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि जमीन पर हालात अलग नजर आते हैं। सूत्रों के अनुसार इस अवैध खनन से प्रतिदिन लाखों रुपये का कारोबार होने की चर्चा है। ❗ ग्रामीणों की चेतावनी स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही इस मामले में सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वे प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और अवैध खनन पर कब तक लगाम लग पाती है। ✍️✍️ *रजत गुप्ता सहारनपुर प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष*1
- हिमाचल के नामित राज्यपाल कविंदर गुप्ता का लोकभवन में गर्मजोशी से स्वागत हिमाचल प्रदेश के नामित राज्यपाल कविंदर गुप्ता और उनकी पत्नी बिंदु गुप्ता के सोमवार शाम शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। गुप्ता 10 मार्च को सुबह 11:45 बजे हिमाचल प्रदेश के 30वें राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे।इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कविंदर गुप्ता ने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश के विकास और कल्याण के लिए समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर हिमाचल प्रदेश की बेहतरी के लिए आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि वे संभवतः पहले व्यक्ति हैं, जिसे सात महीने के भीतर ऐसा प्रमोशन मिला है। राज्यपाल के रूप में सेवा करना बड़ी जिम्मेदारी और चुनौती है, जिसे वे पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास करेंगे। VO—- शिमला स्थित लोक भवन में आयोजित स्वागत समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, विभिन्न विधायक, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, विश्वविद्यालयों के कुलपति, राज्य सरकार के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी तथा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। लोक भवन में आयोजित यह स्वागत समारोह राज्य के लोगों और नेतृत्व की ओर से राज्यपाल (नामित) के प्रति व्यक्त किए गए स्नेह और शुभकामनाओं का प्रतीक रहा, जो उनके शपथ ग्रहण समारोह से पहले देखने को मिला। बाइट—- कविंदर गुप्ता, नामित राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश2