बरेली में दहेज के लिए दरिंदगी! पति-ससुरालियों ने महिला को बेरहमी से पीटा, सिर फोड़कर मारने की कोशिश बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां गुलफशा नाम की महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने कथित रूप से दहेज के लिए बेरहमी से पीट दिया। आरोप है कि 2 अप्रैल को पति अरवाज, जेठ शाहरुख, देवर फरमान और सलमान समेत सास-ससुर ने मिलकर महिला पर लात-घूंसों और डंडों से हमला किया, यहां तक कि उसके सिर पर ईंट मार दी गई। घटना के बाद गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चोट को जानलेवा बताया। पीड़िता का आरोप है कि थाना बारादरी पुलिस ने मामले को हल्की धाराओं में दर्ज किया और पति का नाम भी एफआईआर में शामिल नहीं किया। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि मामले में सख्त धाराएं बढ़ाई जाएं और सभी आरोपियों, खासकर पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पूरे मामले में आज शनिवार समय लगभग दोपहर के 2:00 बजे दी गई जानकारी
बरेली में दहेज के लिए दरिंदगी! पति-ससुरालियों ने महिला को बेरहमी से पीटा, सिर फोड़कर मारने की कोशिश बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां गुलफशा नाम की महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने कथित रूप से दहेज के लिए बेरहमी से पीट दिया। आरोप है कि 2 अप्रैल को पति अरवाज, जेठ शाहरुख, देवर फरमान और सलमान समेत सास-ससुर ने मिलकर महिला पर लात-घूंसों और डंडों से हमला किया, यहां तक कि उसके सिर पर ईंट मार दी गई। घटना के बाद गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चोट को जानलेवा बताया। पीड़िता का आरोप है कि थाना बारादरी पुलिस ने मामले को हल्की धाराओं में दर्ज किया और पति का नाम भी एफआईआर में शामिल नहीं किया। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि मामले में सख्त धाराएं बढ़ाई जाएं और सभी आरोपियों, खासकर पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पूरे मामले में आज शनिवार समय लगभग दोपहर के 2:00 बजे दी गई जानकारी
- बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के पूरनापुर गांव में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुरानी रंजिश ने खतरनाक मोड़ ले लिया और चली गोली एक महिला के माथे में जा लगी। गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार को गांव के ही अमित, सुमित और कुनाल ने विनोद उर्फ बंटू के घर में घुसकर उसकी मां शिव देवी के साथ मारपीट की थी। इस मामले में पहले ही थाना बिथरी चैनपुर में मुकदमा दर्ज कराया गया था। रविवार को जब विनोद खेत से लौट रहा था, तभी रास्ते में आरोपियों ने उसे घेर लिया और बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर भागा, लेकिन इसी दौरान एक आरोपी ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली विनोद को नहीं लगी, बल्कि पास में खड़ी महिला गीता के माथे में जा धंसी। गोली लगते ही महिला खून से लथपथ होकर गिर पड़ी और पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश जारी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। पूरे मामले में आज रविवार समय लगभग सुबह के 10:00 बजे की बताई जा रही है घटना1
- #पीपल के पेड़ के पास गंदगी से त्रस्त व्यापारी, नगर निगम से लगाई गुहार#1
- बरेली नाथ नगरी में 6 अप्रैल 2026 को सुबह 9:00 बजे त्रिबटी नाथ मंदिर में लगभग 1000 वर्षों बाद सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पावन अवशेष पहुंच रहे हैं आर्ट ऑफ लिविंग परिवार, बरेली द्वारा 6 अप्रैल 2026 को त्रिबटी नाथ मंदिर में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि लगभग 1000 वर्षों बाद सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पावन अवशेष नाथ नगरी बरेली आर्ट ऑफ लिविंग, बरेली चैप्टर द्वारा ऐतिहासिक आयोजन पर प्रेस वार्ता बरेली। आर्ट ऑफ लिविंग परिवार, बरेली द्वारा 6 अप्रैल 2026 को त्रिबटी नाथ मंदिर में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि लगभग 1000 वर्षों बाद सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पावन अवशेष नाथ नगरी बरेली पहुंच रहे हैं। परमपूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के मार्गदर्शन में बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम से स्वामी भव्यतेज जी इन प्राचीन अवशेषों को लेकर देशव्यापी यात्रा पर हैं। यह यात्रा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु सहित उत्तर प्रदेश के झांसी, कानपुर, आगरा, मेरठ और मुरादाबाद होते हुए 6 अप्रैल को बरेली पहुंचेगी। VDS कोऑर्डिनेटर (UP) श्वेता कुनार ने बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारतीय आध्यात्मिक विरासत और सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा 1000 वर्षों की तपस्या, भक्ति और राष्ट्रीय स्वाभिमान को दर्शाती है। वहीं बरेली के VDS कोऑर्डिनेटर गोपाल शरण अग्रवाल ने बताया कि ऐतिहासिक रूप से 1026 ईस्वी में महमूद गजनवी द्वारा सोमनाथ मंदिर को ध्वस्त किया गया था, लेकिन आस्था की ज्योति निरंतर जलती रही। उन्होंने बताया कि शिवलिंग के अवशेषों को सदियों तक सुरक्षित रखा गया और जनवरी 2025 में महाशिवरात्रि के अवसर पर इन्हें गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी को सौंपा गया। आर्ट ऑफ लिविंग शिक्षक सौरभ मेहरोत्रा ने कहा कि यह आयोजन बरेली को धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से एक नई पहचान देगा। कार्यक्रम 6 अप्रैल को प्रातः 8:30 बजे से 1:00 बजे तक त्रिबटी नाथ मंदिर में आयोजित होगा, जिसमें शिवलिंग पूजा, भजन-कीर्तन और दर्शन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर ब्रजवासी अग्रवाल ने बताया कि पावन अवशेषों का भव्य स्वागत सुबह 9 बजे किया जाएगा। प्रेस वार्ता में श्वेता कुनार, रीना अग्रवाल, अमित नारनोली, जी सौरभ मल्होत्रा, पार्थो कुनार, ब्रजवासी जी, नवीन गोयल (मंदिर ट्रस्ट), गोपाल शरण, अशोक भसीन सहित अन्य लोग उपस्थित वाइट श्वेता कुनार1
- थाना इज्जतनगर पुलिस द्वारा स्मैक माफिया व सदस्यों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट पिट एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई करते हुए कुल 6,800, 594 चल व अचल संपत्ति को किया गया फ्रिज।2
- बरेली: फतेहगंज पश्चिमी में धूमधाम से निकली कलश यात्रा, भागवत कथा का शुभारंभ फतेहगंज पश्चिमी (बरेली): नगर के शाही लोदीपुर विटोरा स्थित देवस्थान घुंघरू वाले बाबा मंदिर पर सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे नगर में श्रद्धा व उत्साह का माहौल देखने को मिला।1
- आज भगवान शंकराचार्य का काशी से बरेली प्रस्थान हुआ। आज शाम 5 बजे देवभूमि ITI कॉलेज में भगवान शंकराचार्य जी देंगे दर्शन एवं प्रवचन। पता : देवभूमि आई .टी .आई कॉलेज इटुआ बाजार के सामने , लालपुर चौराहा जिला बरेली ।1
- बरेली स्टेडियम रोड पर स्थित महर्षि कश्यप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया1
- बरेली से एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने आम जनता का भरोसा एक बार फिर जीत लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मार्च महीने में 410 गुम/खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है। आज 5 अप्रैल 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित रविन्द्रालय में इन सभी मोबाइल फोन को उनके असली मालिकों को सौंपा गया। जैसे ही लोगों को उनके खोए हुए फोन वापस मिले, उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक उठी और उन्होंने पुलिस का दिल से आभार जताया। इस पूरे ऑपरेशन में साइबर टीम, सर्विलांस सेल और थानों के कम्प्यूटर ऑपरेटरों ने CEIR पोर्टल और तकनीकी मदद से लगातार मेहनत की। खास बात ये है कि 2025 जनवरी से अब तक बरेली पुलिस 4455 मोबाइल फोन (करीब 8.8 करोड़ रुपये) बरामद कर चुकी है। बेहतरीन काम करने वाले कोतवाली, प्रेम नगर, सीबीगंज, मीरगंज समेत कई थानों की टीम को 2000 रुपये नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। 👉 बरेली पुलिस का साफ संदेश— “आपका मोबाइल खो गया है, तो उम्मीद मत छोड़िए… पुलिस आपके साथ है!” पूरे मामले में एसपी शिवम आशुतोष ने आज रविवार समय लगभग दोपहर के 3:00 जानकारी देते हुए बताया1
- बरेली। थाना भमोरा क्षेत्र में मोटरसाइकिल पोल से टकराने के बाद दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। परिजनों ने बताया जिला बदायूं के थाना विनवार क्षेत्र के रहने वाले 25 वर्षीय रोहित शर्मा पुत्र महेंद्र पाल शर्मा मोटरसाइकिल से अपने दोस्त 18 वर्षीय अमित शर्मा पुत्र रामसेवक शर्मा के घर बिशारतगंज आए थे। रात में बिशारतगंज के इफको कालोनी निवासी अमित शर्मा दोस्त रोहित के साथ दोनों देवचरा जाने के लिए बिशारतगंज से मोटरसाइकिल से निकले थे थाना भमोरा क्षेत्र के गांव रमपुरा के पास रेलवे के बने अंडरपास में मोटरसाइकिल पोल से टकरा गई जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया डॉक्टर ने दोनों मृत घोषित कर दिया पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया रोहित शर्मा की शादी को 5 वर्ष हो गए पत्नी नीता शर्मा और एक बेटा है परिवार में सभी का रो रो कर बुरा हाल है।1