Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिला बैडमिंटन संघ करौली का चुनाव निर्विरोध हुआ संपन्न..... हिंडौन सिटी। आर्य समाज भवन में रविवार को करौली जिला बैडमिंटन संघ का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ।जिसमें डॉ आशीष शर्मा को अध्यक्ष,ममता देवी को सचिव और नरेश कंबलवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया है। चुनाव अधिकारी नरपत सिंह मावई ने बताया कि संघ के चुनाव मे अध्यक्ष सहित पांच उपाध्यक्ष,सचिव, तीन उप सचिव और ग्यारह सदस्य चुने गए है। चुनाव अधिकारी मावई ने बताया कि जिला खेल अधिकारी के निर्देश पर जुगल किशोर शर्मा,रामहरि गुर्जर और राजस्थान बैडमिंटन संघ की ओर से जाकिर हुसैन पर्यवेक्षक रहे। इस अवसर पर जिला बैडमिंटन संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ तरनजीत सिंह मक्कड़ ने संघ की नवनियुक्त जिला कार्यकारणी को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी ने जिला बैडमिंटन संघ की नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।
Krishan murari rajora
जिला बैडमिंटन संघ करौली का चुनाव निर्विरोध हुआ संपन्न..... हिंडौन सिटी। आर्य समाज भवन में रविवार को करौली जिला बैडमिंटन संघ का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ।जिसमें डॉ आशीष शर्मा को अध्यक्ष,ममता देवी को सचिव और नरेश कंबलवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया है। चुनाव अधिकारी नरपत सिंह मावई ने बताया कि संघ के चुनाव मे अध्यक्ष सहित पांच उपाध्यक्ष,सचिव, तीन उप सचिव और ग्यारह सदस्य चुने गए है। चुनाव अधिकारी मावई ने बताया कि जिला खेल अधिकारी के निर्देश पर जुगल किशोर शर्मा,रामहरि गुर्जर और राजस्थान बैडमिंटन संघ की ओर से जाकिर हुसैन पर्यवेक्षक रहे। इस अवसर पर जिला बैडमिंटन संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ तरनजीत सिंह मक्कड़ ने संघ की नवनियुक्त जिला कार्यकारणी को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी ने जिला बैडमिंटन संघ की नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।
More news from राजस्थान and nearby areas
- सर मथुरा धौलपुर राजस्थान समाचार नेशन लाइव लोकल पब्लिकशुरू सरमथुरा कन्हैया पैलेस में आज शादी में मनोरंजन लेते हुए विधायक सुखराम कोली जी आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष ST अनुसूचित जनजाति भरत सिंह मीणा सरमथुरा धौलपुर राजस्थान शामिल हुए थे3
- नादौती, ग्राम विकास रथ यात्रा के तत्वावधान में कैमला एवं खेडला में ग्राम विकास रात्रि चौपाल का आयोजन भाजपा के जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन की अध्यक्षता में हुआ! चौपाल के मुख्य वक्ता भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत@2047 के दूरदर्शी संकल्प और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्णायक, परिणामोन्मुख नेतृत्व से राजस्थान आज नवोन्मेषी यात्रा में विकास की नई ऊंचाईयों की ओर उन्मुख है! जहाँ परंपरा और प्रगति, शौर्य और सुशासन, सांस्कृतिक गौरव और तकनीकी नवाचार सभी एक साझा दृष्टि में एकीकृत होते दिखाई दे रहे हैं! . परनामी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्राम विकास रथ यात्रा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में गांव -गांव, ढाणी-ढाणी पहुंचकर आमजन को सरकारी योजनाओं के बारे में बता रहे हैं तथा सुझाव पेटिकाओं के माध्यम से प्राप्त जन-सुझावों को आगामी योजनाओं में शामिल किया जायेगा! . परनामी ने राजस्थान सरकार सेवक रूप में काम कर रही है! जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को नल से जल उपलब्ध कराया गया! अमृत सरोवर के निर्माण किये जिससे भूजल स्तर में वृद्धि दर्ज की गई! 27 जिलों में किसानों को दिन में बिजली दी जा रही है! पीएम- सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत 1.06 लाख रूफटाफ सोलर यंत्र लगाये! परनामी ने कहा कि " एक पेड माँ के नाम "अभियान में बर्ष 2025-26 में राज्य प्रथम स्थान पर रहा है! भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेन्द्र सिंह मीना ने सम्बोधित करते हुए विकसित भारत की व्याख्या करते हुए कहा कि भारत के लिए विकास का का पैमाना यह होगा कि जमीन की उर्वरा शक्ति बढी या नहीं, जलस्तर में सुधार हुआ या नहीं! वनाच्छादन और मनुष्य -मवेशी अनुपात बढा कि नहीं! भारत परस्त व्यवस्था में नदियाँ, पहाड, वृक्ष, तीर्थ और पूजा स्थल के संरक्षण को सुनिश्चित करना शामिल है! मीना ने कहा कि हमारी सरकार गरीबपरस्त की बात करते हुए सबको रोटी मिले और सबको काम मिले इसकी प्रति संकल्पित है! हर वर्ग के बच्चों को मनचाही शिक्षा मिले और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों पूरा करना हमारा ध्येय है! चौपाल को भाजपा के जिला गोवर्धन सिंह जादौन, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष शिवकुमार सैनी, बृजलाल डिकोलिया ने सम्बोधित किया! संचालन भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुमरन सिंह खटाना किया! चौपाल में जिला पुलिस अधीक्षक -लोकेश सोनवाल, नादौती तहसीलदार दीनदयाल सारस्वत, कार्यवाहक ब्लाक विकास अधिकारी -बाल मुकुंद गु्प्ता, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष -अमित पारीक, शिब्बू राम मीना, श्रीमहावीर जी के मंडल अध्यक्ष -कपलेश शर्मा, गुढाचंद जी के मंडल अध्यक्ष -बलराम सिंह, बालाजी के मंडल अध्यक्ष -नमोनारायण मीना, जिला सह कार्यलय प्रभारी- अमर सिंह, हिण्डोन सिटी नेता प्रतिपक्ष-दिनेश सैनी, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री -भूपेन्द्र गुर्जर, नादौती के पूर्व मंडल अध्यक्ष -देवेन्द्र सिंह, विजेन्द्र जीरना नादौती मंडल महामंत्री -देवेन्द्र सिंह, भगवान सहाय मीना आदि उपस्थित रहे गायक कलाकार जलसिंह खेडी ने राजस्थान सरकार की उपलब्धियों के बारे में सुन्दर शब्दों में प्रस्तुत किया!1
- मातृ दिवस पर आप सभी को बहुत बहुत हार्दिक 🙏शुभकामनाएँ🙏1
- राजस्थान में रेलवे के चीफ कंट्रोलर पंकज मीणा मुंबई-अमृतसर मेल में बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए। सवाई माधोपुर-गंगापुर के बीच टीटीई ने उनसे जुर्माना वसूला और आरपीएफ ने भी कार्रवाई की। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे महकमे में दिनभर चर्चा रही।1
- यह देखिए नदबई की मुख्य सड़क का हाल हो गए हैं गहरे गड्ढे। आप देख रहे हैं नदबई से लाइव। नदबई की मुख्य सड़क की जर्जर अवस्था और सड़क पर बने हुए गहरे गड्ढे।1
- राजस्थान की राजधानी जयपुर में ट्रैफिक मार्शल पहुंचे जनसुनवाई के लिए राजस्थान के राजधानी जयपुर में ट्रैफिक मार्शल पहुंचे डॉक्टर किरोडी लाल मीणा उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी अब क्या होता है ट्रैफिक बार सेलों के साथ आगे देखते रहिए अपना चैनल जयपुर ट्रैफिक मार्शल1
- सिकराय: नाहर खोहरा में पैंथर का खौफ, वन विभाग का पिंजरा अब तक खाली सिकराय उपखंड क्षेत्र के नाहर खोहरा गांव में पिछले कई दिनों से पैंथर की लगातार मूवमेंट देखी जा रही है। पैंथर द्वारा ग्रामीणों के मवेशियों का शिकार किए जाने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलने पर वन विभाग हरकत में आया और पहाड़ी की तलहटी में एक बड़ा पिंजरा लगाकर पैंथर को पकड़ने के प्रयास शुरू किए। शुरुआत में पिंजरे में पैंथर को लुभाने के लिए कुत्ते को शिकार के रूप में रखा गया, लेकिन पूरी रात कुत्ता भौंकता रहा और पैंथर पिंजरे के पास नहीं आया। इसके बाद वन विभाग की चिंता बढ़ गई और रणनीति बदलते हुए अब पिंजरे में बकरे को शिकार के रूप में रखा जा रहा है। पिछले तीन-चार दिनों से लगातार बकरे को पिंजरे में रखा जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद पैंथर वन विभाग की पकड़ से दूर बना हुआ है। इधर ग्रामीणों का कहना है कि पैंथर गांव के आसपास लगातार घूम रहा है, जिससे लोगों में डर बना हुआ है। ग्रामीणों को आशंका है कि पैंथर फिर से किसी पशु को अपना शिकार बना सकता है। वन विभाग की टीम लगातार निगरानी में जुटी हुई है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिलने से ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है।1
- सरमथुरा इलाके के जंगलों में कूनो से पहुंचे चीते का मूवमेंट1
- गंगापुर सिटी के महूकला क्षेत्र में 41 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना से दो बच्चों सहित परिवार में मातम पसरा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।2