logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

₹2 करोड़ की ठगी का मास्टरप्लान फेल, राजगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह के 14 आरोपी दबोचे ₹2 करोड़ की ठगी का मास्टरप्लान फेल, राजगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह के 14 आरोपी दबोचे 10 राज्यों में 30 हजार किमी पीछा, 3 हजार CCTV फुटेज खंगाले; ₹2.92 करोड़ का मशरूका जब्त जिला ब्यूरो चीफ सुमित सेन आज तक अभियान ब्यावरा। पैसे दोगुने करने का लालच देकर एक व्यक्ति से ₹2 करोड़ की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का राजगढ़ पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने करीब 35 दिनों तक लगातार कार्रवाई करते हुए 10 राज्यों में दबिश देकर गिरोह के 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस टीमों ने करीब 30 हजार किलोमीटर का सफर तय किया और 3 हजार से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। कार्रवाई के दौरान आरोपियों से ₹1 करोड़ 73 लाख 16 हजार नकद, 4 लग्जरी वाहन और 19 एंड्रॉयड मोबाइल सहित कुल ₹2 करोड़ 92 लाख 91 हजार का मशरूका जब्त किया गया। बड़ी कंपनी का नाम लेकर बनाया जाल गिरोह के सदस्यों ने खुद को बड़ी कंपनी से जुड़ा बताकर पीड़ित को निवेश की रकम दोगुनी करने का झांसा दिया। फर्जी ई-मेल, दस्तावेज और भुगतान के स्क्रीनशॉट दिखाकर उसका विश्वास जीता गया। इसके बाद भोपाल में पीड़ित से ₹2 करोड़ नकद ले लिए गए। रकम लेने के बाद आरोपियों ने ₹4 करोड़ के RTGS का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर पीड़ित को भरोसे में रखा और मौके से फरार हो गए। बाद में जब रकम वापस नहीं मिली तो पीड़ित को ठगी का पता चला और उसने ब्यावरा पुलिस को सूचना दी। हवाला और आंगड़िया नेटवर्क से रकम ठिकाने लगाते थे जांच में सामने आया कि गिरोह कई स्तरों पर काम करता था। पहले मालदार लोगों की पहचान की जाती थी, फिर बड़ी कंपनी, महंगी गाड़ियों और होटल में बैठकों के जरिए विश्वास जीता जाता था। रकम मिलने के बाद उसे हवाला और आंगड़िया नेटवर्क के जरिए अलग-अलग शहरों और लोगों तक पहुंचाया जाता था। इंदौर में भी थी बड़ी ठगी की तैयारी पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी इंदौर में भी इसी तरह की ठगी को अंजाम देने की तैयारी में थे, लेकिन राजगढ़ पुलिस की कार्रवाई के चलते उनका प्लान फेल हो गया। पुलिस को आरोपियों द्वारा पश्चिम बंगाल और दिल्ली में भी लाखों रुपये की धोखाधड़ी किए जाने की जानकारी मिली है। राजगढ़ पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों, फर्जी कंपनियों, ई-मेल, बैंक खातों और हवाला नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। मामले में विवेचना जारी है। राजगढ़ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कम समय में पैसा दोगुना करने या भारी मुनाफे का लालच देने वालों के झांसे में न आएं और किसी भी निवेश से पहले कंपनी व योजना का सत्यापन जरूर करें।

2 hrs ago
user_Sumit San
Sumit San
प्लम्बर Sarangpur, Rajgarh•
2 hrs ago
366b6c80-60b6-404c-9c07-f337f80b0b97

₹2 करोड़ की ठगी का मास्टरप्लान फेल, राजगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह के 14 आरोपी दबोचे ₹2 करोड़ की ठगी का मास्टरप्लान फेल, राजगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह के 14 आरोपी दबोचे 10 राज्यों में 30 हजार किमी पीछा, 3 हजार CCTV फुटेज खंगाले; ₹2.92 करोड़ का मशरूका जब्त जिला ब्यूरो चीफ सुमित सेन आज तक अभियान ब्यावरा। पैसे दोगुने करने का लालच देकर एक व्यक्ति से ₹2 करोड़ की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का राजगढ़ पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने करीब 35 दिनों तक लगातार कार्रवाई करते हुए 10 राज्यों में दबिश देकर गिरोह के 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस टीमों ने करीब 30 हजार किलोमीटर का सफर तय किया और 3 हजार से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। कार्रवाई के दौरान आरोपियों से ₹1 करोड़ 73 लाख 16 हजार नकद, 4 लग्जरी वाहन और 19 एंड्रॉयड मोबाइल सहित कुल ₹2 करोड़ 92 लाख 91 हजार का मशरूका जब्त किया गया। बड़ी कंपनी का नाम लेकर बनाया जाल गिरोह के सदस्यों ने खुद को बड़ी कंपनी से जुड़ा बताकर पीड़ित को निवेश की रकम दोगुनी करने का झांसा दिया। फर्जी ई-मेल, दस्तावेज और भुगतान के स्क्रीनशॉट दिखाकर उसका विश्वास जीता गया। इसके बाद भोपाल में पीड़ित से ₹2 करोड़ नकद ले लिए गए। रकम लेने के बाद आरोपियों ने ₹4 करोड़ के RTGS का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर पीड़ित को भरोसे में रखा और मौके से फरार हो गए। बाद में जब रकम वापस नहीं मिली तो पीड़ित को ठगी का पता चला और उसने ब्यावरा पुलिस को सूचना दी। हवाला और आंगड़िया नेटवर्क से रकम ठिकाने लगाते थे जांच में सामने आया कि गिरोह कई स्तरों पर काम करता था। पहले मालदार लोगों की पहचान की जाती थी, फिर बड़ी कंपनी, महंगी गाड़ियों और होटल में बैठकों के जरिए विश्वास जीता जाता था। रकम मिलने के बाद उसे हवाला और आंगड़िया नेटवर्क के जरिए अलग-अलग शहरों और लोगों तक पहुंचाया जाता था। इंदौर में भी थी बड़ी ठगी की तैयारी पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी इंदौर में भी इसी तरह की ठगी को अंजाम देने की तैयारी में थे, लेकिन राजगढ़ पुलिस की कार्रवाई के चलते उनका प्लान फेल हो गया। पुलिस को आरोपियों द्वारा पश्चिम बंगाल और दिल्ली में भी लाखों रुपये की धोखाधड़ी किए जाने की जानकारी मिली है। राजगढ़ पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों, फर्जी कंपनियों, ई-मेल, बैंक खातों और हवाला नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। मामले में विवेचना जारी है। राजगढ़ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कम समय में पैसा दोगुना करने या भारी मुनाफे का लालच देने वालों के झांसे में न आएं और किसी भी निवेश से पहले कंपनी व योजना का सत्यापन जरूर करें।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सोयाबीन की फसल में आफलन से किसान चिंतित, सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग मोहना क्षेत्र के किसानों ने राजस्व विभाग से की प्रभावित फसलों का सर्वे कराने की मांग मोहन बड़ोदिया। तहसील अंतर्गत ग्राम मोहना सहित आसपास के क्षेत्र में सोयाबीन की फसल में आफलन की समस्या सामने आने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि फसल में इस समस्या के कारण उत्पादन प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। खेतों में सोयाबीन की फसल को नुकसान पहुंचने से किसान आर्थिक रूप से भी चिंतित नजर आ रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मोहना के किसान रामप्रसाद ईटावदिया, पवन जामलिया, खन्नू प्रसाद जामलिया सहित अन्य किसानों ने बताया कि उनके खेतों में लगी सोयाबीन की फसल में आफलन की समस्या देखने को मिल रही है। किसानों का कहना है कि फसल में लगातार समस्या बढ़ने से पैदावार कम होने की संभावना है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसानों ने बताया कि इस वर्ष पहले से ही खेती में बीज, खाद, दवाई एवं अन्य कृषि कार्यों पर काफी खर्च किया गया है। ऐसे में यदि सोयाबीन की फसल को नुकसान होता है तो किसानों की आर्थिक स्थिति पर इसका सीधा असर पड़ेगा। किसानों का कहना है कि प्रशासन द्वारा समय रहते प्रभावित खेतों का निरीक्षण किया जाना आवश्यक है, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। किसानों ने राजस्व विभाग एवं प्रशासन से मांग की है कि मोहना क्षेत्र के सोयाबीन उत्पादक किसानों के खेतों का शीघ्र सर्वे कराया जाए। सर्वे के दौरान फसल में हुए नुकसान का सही आकलन कर शासन के नियमानुसार प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। किसानों ने कहा कि राजस्व विभाग की टीम द्वारा समय पर सर्वे किए जाने से फसल नुकसान की वास्तविक स्थिति का सही आकलन हो सकेगा और जरूरतमंद किसानों को शासन की राहत योजना का लाभ मिल सकेगा। क्षेत्र के किसानों को अब प्रशासन द्वारा सर्वे कराए जाने का इंतजार है।
    1
    सोयाबीन की फसल में आफलन से किसान चिंतित, सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग

मोहना क्षेत्र के किसानों ने राजस्व विभाग से की प्रभावित फसलों का सर्वे कराने की मांग
मोहन बड़ोदिया। तहसील अंतर्गत ग्राम मोहना सहित आसपास के क्षेत्र में सोयाबीन की फसल में आफलन की समस्या सामने आने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि फसल में इस समस्या के कारण उत्पादन प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। खेतों में सोयाबीन की फसल को नुकसान पहुंचने से किसान आर्थिक रूप से भी चिंतित नजर आ रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मोहना के किसान रामप्रसाद ईटावदिया, पवन जामलिया, खन्नू प्रसाद जामलिया सहित अन्य किसानों ने बताया कि उनके खेतों में लगी सोयाबीन की फसल में आफलन की समस्या देखने को मिल रही है। किसानों का कहना है कि फसल में लगातार समस्या बढ़ने से पैदावार कम होने की संभावना है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
किसानों ने बताया कि इस वर्ष पहले से ही खेती में बीज, खाद, दवाई एवं अन्य कृषि कार्यों पर काफी खर्च किया गया है। ऐसे में यदि सोयाबीन की फसल को नुकसान होता है तो किसानों की आर्थिक स्थिति पर इसका सीधा असर पड़ेगा। किसानों का कहना है कि प्रशासन द्वारा समय रहते प्रभावित खेतों का निरीक्षण किया जाना आवश्यक है, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके।
किसानों ने राजस्व विभाग एवं प्रशासन से मांग की है कि मोहना क्षेत्र के सोयाबीन उत्पादक किसानों के खेतों का शीघ्र सर्वे कराया जाए। सर्वे के दौरान फसल में हुए नुकसान का सही आकलन कर शासन के नियमानुसार प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।
किसानों ने कहा कि राजस्व विभाग की टीम द्वारा समय पर सर्वे किए जाने से फसल नुकसान की वास्तविक स्थिति का सही आकलन हो सकेगा और जरूरतमंद किसानों को शासन की राहत योजना का लाभ मिल सकेगा। क्षेत्र के किसानों को अब प्रशासन द्वारा सर्वे कराए जाने का इंतजार है।
    user_Rajesh jamliya
    Rajesh jamliya
    Local News Reporter मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • महंगाई के विरोध मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन *महंगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम मोहन बड़ोदिया तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन* 📡 *_साधना प्लस न्यूज_* *गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 📱 *9584097180* 📡📡 *साधना प्लस नेशनल न्यूज चैनल* _टाटा प्ले के चैनल नंबर 1138_ और _जियो टीवी_ सहित विभिन्न केबल टीवी पर उपलब्ध है ।
    1
    महंगाई के विरोध मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
*महंगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम मोहन बड़ोदिया तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन*
📡  *_साधना प्लस न्यूज_* 
*गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 
📱 *9584097180*
📡📡 *साधना प्लस नेशनल न्यूज चैनल* _टाटा प्ले के चैनल नंबर 1138_ और _जियो टीवी_ सहित विभिन्न केबल टीवी पर उपलब्ध है ।
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • राजगढ़ पुलिस ने 10 राज्य में 30 हजार किमी पीछे किया,3 हजार सीसीटीवी कैमरे खंगाल 14 आरोपी पकड़े मध्य प्रदेश की राजगढ़ पुलिस ने 2 करोड़ रुपये की सनसनीखेज ठगी के मामले का खुलासा करते हुए एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। ‘ऑपरेशन मनी ट्रैप’ के तहत पुलिस ने 10 राज्यों में दबिश देकर गिरोह के 14 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.73 करोड़ रुपये नकद, 4 वाहन और 19 एंड्रॉइड मोबाइल सहित कुल 2.92 करोड़ रुपये से अधिक का मशरूका बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने 30 हजार किमी पीछा किया और 3 हजार CCTV खंगाले राजगढ़ एसपी अमित तोलानी के निर्देशन में चली इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने 35 दिनों तक लगातार अभियान चलाया। आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस ने लगभग 30 हजार किलोमीटर तक पीछा किया और 3 हजार से अधिक सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाले, तब जाकर गिरोह के तार अलग-अलग राज्यों से जुड़े मिले। ऐसे दिया वारदात को अंजाम जांच में सामने आया कि गिरोह ने पैसे दोगुने करने का लालच देकर पीड़ित से 2 करोड़ रुपये ठगे थे। आरोपियों ने पीड़ित का विश्वास जीतने के लिए फर्जी कंपनी, फर्जी ई-मेल, कूटरचित दस्तावेज और 4 करोड़ रुपये के आरटीजीएस (RTGS) का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाया था। इसके बाद गिरोह के सदस्य भोपाल में पीड़ित से 2 करोड़ रुपये कैश लेकर चंपत हो गए। आरोपियों ने हवाला नेटवर्क से फैलाया पैसा, इंदौर में भी थी ठगी की तैयारी,लेकिन धराएं ठगी की रकम को आरोपियों ने हवाला और आंगड़िया नेटवर्क के जरिए देश के अलग-अलग राज्यों में ट्रांसफर कर दिया था। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि इस गिरोह ने पश्चिम बंगाल और दिल्ली में भी 50-50 लाख रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के शिकंजे में आने से पहले यह गिरोह इंदौर में भी एक अगली बड़ी ठगी की योजना बना रहा था। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क की तलाश में जुटी हुई है।पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की भी तलाशी कर रही हे।
    4
    राजगढ़ पुलिस ने 10 राज्य में 30 हजार किमी पीछे किया,3 हजार सीसीटीवी कैमरे खंगाल 14 आरोपी पकड़े
मध्य प्रदेश की राजगढ़ पुलिस ने 2 करोड़ रुपये की सनसनीखेज ठगी के मामले का खुलासा करते हुए एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। ‘ऑपरेशन मनी ट्रैप’ के तहत पुलिस ने 10 राज्यों में दबिश देकर गिरोह के 14 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.73 करोड़ रुपये नकद, 4 वाहन और 19 एंड्रॉइड मोबाइल सहित कुल 2.92 करोड़ रुपये से अधिक का मशरूका बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने 30 हजार किमी पीछा किया और 3 हजार CCTV खंगाले राजगढ़ एसपी अमित तोलानी के निर्देशन में चली इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने 35 दिनों तक लगातार अभियान चलाया। आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस ने लगभग 30 हजार किलोमीटर तक पीछा किया और 3 हजार से अधिक सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाले, तब जाकर गिरोह के तार अलग-अलग राज्यों से जुड़े मिले। ऐसे दिया वारदात को अंजाम जांच में सामने आया कि गिरोह ने पैसे दोगुने करने का लालच देकर पीड़ित से 2 करोड़ रुपये ठगे थे। आरोपियों ने पीड़ित का विश्वास जीतने के लिए फर्जी कंपनी, फर्जी ई-मेल, कूटरचित दस्तावेज और 4 करोड़ रुपये के आरटीजीएस (RTGS) का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाया था। इसके बाद गिरोह के सदस्य भोपाल में पीड़ित से 2 करोड़ रुपये कैश लेकर चंपत हो गए। आरोपियों ने हवाला नेटवर्क से फैलाया पैसा, इंदौर में भी थी ठगी की तैयारी,लेकिन धराएं ठगी की रकम को आरोपियों ने हवाला और आंगड़िया नेटवर्क के जरिए देश के अलग-अलग राज्यों में ट्रांसफर कर दिया था। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि इस गिरोह ने पश्चिम बंगाल और दिल्ली में भी 50-50 लाख रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के शिकंजे में आने से पहले यह गिरोह इंदौर में भी एक अगली बड़ी ठगी की योजना बना रहा था। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क की तलाश में जुटी हुई है।पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की भी तलाशी कर रही हे।
    user_Jagdish nagar
    Jagdish nagar
    पत्रकारिता,सोशल मीडिया पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बारिश में खुले आसमान के नीचे अंतिम संस्कार को मजबूर ग्रामीण, श्मशान घाट पर टिनशेड की दरकार राजगढ़। जनपद पंचायत राजगढ़ की ग्राम पंचायत समेली में श्मशान घाट पर टिनशेड नहीं होने से ग्रामीणों को बारिश के मौसम में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अंतिम संस्कार के दौरान बारिश होने पर परिजनों और ग्रामीणों को खुले आसमान के नीचे बरसाती के सहारे अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट पर आवश्यक सुविधाओं का अभाव लंबे समय से परेशानी का कारण बना हुआ है। बारिश के दौरान शव के अंतिम संस्कार के साथ-साथ वहां मौजूद लोगों को भी बारिश से बचने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती है। सबसे अधिक परेशानी उस समय होती है, जब अचानक बारिश शुरू हो जाती है। ऐसी स्थिति में अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया प्रभावित होती है और लोगों को मजबूरी में बरसाती लगाकर व्यवस्था करनी पड़ती है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और ग्राम पंचायत प्रशासन से श्मशान घाट पर स्थायी टिनशेड निर्माण कराने की मांग की है, ताकि बारिश और धूप दोनों मौसम में अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को परेशानी न हो। ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट जैसी मूलभूत सुविधा की ओर प्रशासन को प्राथमिकता से ध्यान देना चाहिए और जल्द से जल्द टिनशेड का निर्माण कराया जाना चाहिए।
    1
    बारिश में खुले आसमान के नीचे अंतिम संस्कार को मजबूर ग्रामीण, श्मशान घाट पर टिनशेड की दरकार
राजगढ़। जनपद पंचायत राजगढ़ की ग्राम पंचायत समेली में श्मशान घाट पर टिनशेड नहीं होने से ग्रामीणों को बारिश के मौसम में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अंतिम संस्कार के दौरान बारिश होने पर परिजनों और ग्रामीणों को खुले आसमान के नीचे बरसाती के सहारे अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती है।
ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट पर आवश्यक सुविधाओं का अभाव लंबे समय से परेशानी का कारण बना हुआ है। बारिश के दौरान शव के अंतिम संस्कार के साथ-साथ वहां मौजूद लोगों को भी बारिश से बचने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती है।
सबसे अधिक परेशानी उस समय होती है, जब अचानक बारिश शुरू हो जाती है। ऐसी स्थिति में अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया प्रभावित होती है और लोगों को मजबूरी में बरसाती लगाकर व्यवस्था करनी पड़ती है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और ग्राम पंचायत प्रशासन से श्मशान घाट पर स्थायी टिनशेड निर्माण कराने की मांग की है, ताकि बारिश और धूप दोनों मौसम में अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को परेशानी न हो।
ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट जैसी मूलभूत सुविधा की ओर प्रशासन को प्राथमिकता से ध्यान देना चाहिए और जल्द से जल्द टिनशेड का निर्माण कराया जाना चाहिए।
    user_Banwari katariya
    Banwari katariya
    राजगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कालापीपल की बेटियों ने हॉकी में रचा इतिहास 🏑🥉 राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में अंडर-17 बालिका टीम ने जबलपुर को 2-0 से हराकर कांस्य पदक जीता। वहीं बालक टीम ने चौथा स्थान हासिल कर कालापीपल का नाम रोशन किया। कालापीपल की बेटियों ने हॉकी में रचा इतिहास 🏑🥉 राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में अंडर-17 बालिका टीम ने जबलपुर को 2-0 से हराकर कांस्य पदक जीता। वहीं बालक टीम ने चौथा स्थान हासिल कर कालापीपल का नाम रोशन किया। 👏🏑 #कालापीपल #हॉकी #नेहरूहॉकी #राज्यस्तरीयप्रतियोगिता #एसडीस्कॉलर्सएकेडमी #कालापीपलकीबेटियां #BronzeMedal #Hockey #SchoolSports #SportsNews #MadhyaPradesh #UjjainDivision #GirlsHockey #ProudMoment
    1
    कालापीपल की बेटियों ने हॉकी में रचा इतिहास 🏑🥉
राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में अंडर-17 बालिका टीम ने जबलपुर को 2-0 से हराकर कांस्य पदक जीता। वहीं बालक टीम ने चौथा स्थान हासिल कर कालापीपल का नाम रोशन किया। 
कालापीपल की बेटियों ने हॉकी में रचा इतिहास 🏑🥉
राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में अंडर-17 बालिका टीम ने जबलपुर को 2-0 से हराकर कांस्य पदक जीता। वहीं बालक टीम ने चौथा स्थान हासिल कर कालापीपल का नाम रोशन किया। 👏🏑
#कालापीपल #हॉकी #नेहरूहॉकी #राज्यस्तरीयप्रतियोगिता #एसडीस्कॉलर्सएकेडमी #कालापीपलकीबेटियां #BronzeMedal #Hockey #SchoolSports #SportsNews #MadhyaPradesh #UjjainDivision #GirlsHockey #ProudMoment
    user_Anil Sharma
    Anil Sharma
    Local News Reporter कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *सहारा शिक्षा समूह के एस.डी. स्कॉलर्स एकेडमी की बेटियों ने रचा इतिहास,राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक।* *संदीप गेहलोत* *कालापीपल समाचार* *मो.9098869175*
    1
    *सहारा शिक्षा समूह के एस.डी. स्कॉलर्स एकेडमी की बेटियों ने रचा इतिहास,राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक।*

*संदीप गेहलोत*
*कालापीपल समाचार*
*मो.9098869175*
    user_Sandeep Gehlot
    Sandeep Gehlot
    Local News Reporter कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठूंगा!” वर्ग 2-3 चयनित शिक्षकों के समर्थन में दिग्विजय सिंह की सरकार को चेतावनी
    1
    24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठूंगा!” वर्ग 2-3 चयनित शिक्षकों के समर्थन में दिग्विजय सिंह की सरकार को चेतावनी
    user_ALL IN ONE MEDIA
    ALL IN ONE MEDIA
    Newspaper advertising department राजगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सावन सवारी में महिलाओं के मंगलसूत्र चुराने वाली 4 महिलाएं पकड़ाई नरसिंहगढ़ पुलिस ने सावन सोमवार सवारी में महाई के मंगलसूत्र ,जेवर चुराने वाली महिलाओं की एक गैंग को पुलिस ने पकड़ा जिसमे 4 महिलाएं पकड़ाई जिनके पास से मंगलसूत्र भी बरामद हुए हे ।
    1
    सावन सवारी में महिलाओं के मंगलसूत्र चुराने वाली 4 महिलाएं पकड़ाई
नरसिंहगढ़ पुलिस ने सावन सोमवार सवारी में महाई के मंगलसूत्र ,जेवर चुराने वाली महिलाओं की एक गैंग को पुलिस ने पकड़ा जिसमे 4 महिलाएं पकड़ाई जिनके पास से मंगलसूत्र भी बरामद हुए हे ।
    user_Jagdish nagar
    Jagdish nagar
    पत्रकारिता,सोशल मीडिया पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.