logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस मुठभेड़ में लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार, दो के पैर में लगीं गोली दिबियापुर, औरैया। थाना क्षेत्र में शनिवार को हुई लूट की घटना में एसपी की ओर से गठित टीमों ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपियों फायरिंग के जवाब में पुलिस की ओर से बचाव में की गई फायरिंग में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 24 घंटे में लूट की घटना का खुलासा और आरोपियों की गिरफ्तारी पर लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की है। घटना का खुलासा करते हुए एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि 18 अप्रैल को पीड़ित बृजेश कुमार गुप्ता ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर लूट होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें खुलासे को लेकर तीन टीमें दिबियापुर थाना, सर्विलांस व स्वॉट टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। रविवार को पुलिस टीम को मुखबिर से आरोपियों का सुराग मिला। जिस पर पुलिस ने हीरा का पुर्वा पुलिया के पास वाहनों की चेकिंग को अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि तभी एक बाइक पर तीन संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। जिस पर पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। अचानक से पुलिस को देखकर बाइक चालक ने बाइक को हीरा पुर्वा रोड पर तेजी से मोड़ दी। जिससे बाइक फिसल गई। तभी वहां मौजूद पुलिस ने बाइक सवारों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। एसपी ने बताया कि पुलिस को देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जिस पर पुलिस ने बचाव में फायरिंग की। जिसमें दो आरोपियों के पैर में गोली लगने से वह घायल होकर वहीं गिर गए। इस पर पुलिस ने उन्हें घेरकर गिरफ्तार कर लिया। वहीं तीसरा आरोपी विवेकानद स्कूल के पास थाना सहार निवसी असद पुत्र याकूब अहदम उर्फ कल्लू वहीं झाड़ियों में छिप गया। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम शिवम, आशीष व असद बताया है। इनमें ग्राम पचपेडा थाना सहार निवासी शिवम पुत्र प्रदीप कुमार व ग्राम फतेहपुर थाना सहार निवासी आशीष पुत्र पुत्र कप्तान सिंह के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए हैं। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनसे पूछताछ की गई। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने साथ मिलकर पीड़ित बृजेश कुमार गुप्ता को लूटने की योजना बनाई थी। इसके लिए उन्होंने कई दिनों तक उनके रास्तों की रेकी की थी। योजनानुसार, 17 अप्रैल को पेप्सी गोदाम में काम करने वाले असद की सूचना पर, अभियुक्तगणों ने बाइक से पीछा कर असैनी-बरू के बीच टक्कर मारकर ब्रजेश कुमार गुप्ता को रोका और तमंचे के बल पर रुपयों से भरा बैग, लैपटॉप व मोबाइल लूट लिया। आरोपियों ने बताया कि आज लूट की रकम का बंटवारा कर वह सभी भागने की फिराक में थे। एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों पर औरैया के अलावा कानपुर देहात में कई मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने उनके पास से लूटा गया एक अदद लैपटाप, एक अदद आधार कार्ड छाया प्रति, दो अदद बैग के अंदर कुल दो लाख 53 हजार 200 रूपये, घटना में प्रयुक्त टीवीएस अपाचे बाइक, दो तमंचे 315 बोर व दो जिंदा कारतूस व चार खोका कारतूस 315 बोर बरामद किए हैं। इस घटना के खुलासे में प्रभारी निरीक्षक थाना दिबियापुर पंकज मिश्रा मय हमराह, प्रभारी स्वाट टीम उनि. कुलदीप कुमार मय टीम, प्रभारी सर्विलांस टीम उनि. समित चौधरी मय टीम, उनि. राजेंद्र सिंह मय हमराह थाना दिबियापुर, उनि. अनिल कुमार मय हमराह थाना दिबियापुर व उनि. सुरेंद्र कुमार थाना दिबियापुर शामिल रहे।

9 hrs ago
user_P Chaturvedi
P Chaturvedi
रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago
0a932fce-0e89-4c55-9d3b-4896c75e04cd

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *जनपद में ब्राह्मण समाज और परशुराम सेवा समिति द्वारा भगवान परशुराम जयंती पर निकाली गई विशाल एवं भव्य शोभायात्रा, यूजीसी विरोध के नेतृत्वकर्ता पंडित अनिल मिश्रा एडवोकेट भी हुई यात्रा में हुए शामिल*
    1
    *जनपद में ब्राह्मण समाज और परशुराम सेवा समिति द्वारा भगवान परशुराम जयंती पर निकाली गई विशाल एवं भव्य शोभायात्रा, यूजीसी विरोध के नेतृत्वकर्ता पंडित अनिल मिश्रा एडवोकेट भी हुई यात्रा में हुए शामिल*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बिधूना में भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मना, ब्राह्मण समाज एकजुट दिखा औरैया जिले के कस्बा बिधूना के रामलीला के समीप स्थित चुचुकं मेमोरियल इंटरनेशनल प्राथमिक विद्यालय में रविवार को ‘जय ब्राह्मण सेवा समिति’ के तत्वावधान में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नगर एवं क्षेत्र के ब्राह्मण बंधुओं की भारी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन का उत्साह और बढ़ गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विप्र समाज द्वारा भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने समाज के उत्थान, शिक्षा के प्रसार और युवा पीढ़ी में नैतिक मूल्यों के विकास पर विशेष जोर दिया। सभी ने एकजुट होकर समाज के गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रनिया (कानपुर) से परशुराम के स्वरूप में पधारे केपी शुक्ला ने समाज की एकता को वर्तमान समय की आवश्यकता बताया। कार्यक्रम आयोजकों ने मुख्य अतिथि सहित कई लोगों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उन्हें न्याय और वीरता का प्रतीक बताया तथा उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीप्रकाश अग्निहोत्री ने की। मंच संचालन कौशल किशोर शुक्ला और प्रेमशंकर (छुन्नू) तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान महंत शरद विज्ञानानन्द महाराज के अलावा समिति के अध्यक्ष कौशल किशोर शुक्ला, विशेश्वर दयाल तिवारी, रमेश चंद्र अग्निहोत्री, विभूशंकर पांडेय, सुनील मिश्रा, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अनुराग त्रिपाठी, हरी चौबे, राजीव अग्निहोत्री, हरीशंकर तिवारी, पंकज द्विवेदी, अवधेश दुबे, रविंद्र कुमार मिश्रा, आनंद तिवारी, अखिलेश शुक्ला, अखिलेश त्रिपाठी, जय शंकर शुक्ला, अभिषेक मिश्रा, कुनाल तिवारी, टिंचू मिश्रा, रानू पांडेय, पवन अग्निहोत्री, रूपेश तिवारी, लालजी मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।
    1
    बिधूना में भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मना, ब्राह्मण समाज एकजुट दिखा
औरैया जिले के कस्बा बिधूना के रामलीला के समीप स्थित चुचुकं मेमोरियल इंटरनेशनल प्राथमिक विद्यालय में रविवार को ‘जय ब्राह्मण सेवा समिति’ के तत्वावधान में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नगर एवं क्षेत्र के ब्राह्मण बंधुओं की भारी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन का उत्साह और बढ़ गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विप्र समाज द्वारा भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने समाज के उत्थान, शिक्षा के प्रसार और युवा पीढ़ी में नैतिक मूल्यों के विकास पर विशेष जोर दिया। सभी ने एकजुट होकर समाज के गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर रनिया (कानपुर) से परशुराम के स्वरूप में पधारे केपी शुक्ला ने समाज की एकता को वर्तमान समय की आवश्यकता बताया। कार्यक्रम आयोजकों ने मुख्य अतिथि सहित कई लोगों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उन्हें न्याय और वीरता का प्रतीक बताया तथा उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीप्रकाश अग्निहोत्री ने की। मंच संचालन कौशल किशोर शुक्ला और प्रेमशंकर (छुन्नू) तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान महंत शरद विज्ञानानन्द महाराज के अलावा समिति के अध्यक्ष कौशल किशोर शुक्ला, विशेश्वर दयाल तिवारी, रमेश चंद्र अग्निहोत्री, विभूशंकर पांडेय, सुनील मिश्रा, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अनुराग त्रिपाठी, हरी चौबे, राजीव अग्निहोत्री, हरीशंकर तिवारी, पंकज द्विवेदी, अवधेश दुबे, रविंद्र कुमार मिश्रा, आनंद तिवारी, अखिलेश शुक्ला, अखिलेश त्रिपाठी, जय शंकर शुक्ला, अभिषेक मिश्रा, कुनाल तिवारी, टिंचू मिश्रा, रानू पांडेय, पवन अग्निहोत्री, रूपेश तिवारी, लालजी मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • औरैया परशुराम जयंती पर , सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब—शोभायात्रा बनी ऐतिहासिक
    1
    औरैया परशुराम जयंती पर , सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब—शोभायात्रा बनी ऐतिहासिक
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया* *24 घंटे में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को दिबियापुर पुलिस और एसओजी टीम धर दबोचा* जनपद में कानून-व्यवस्था को लेकर सक्रिय थाना दिबियापुर पुलिस व एसओजी/सर्विलांस टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए व्यापारी से हुई लूट की घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों—शिवम् कुमार, आशीष कुमार और असद उर्फ पोपे—को गिरफ्तार कर लिया। घटना के खुलासे के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें दो आरोपियों के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक आते दिखाई दिए, जिन्होंने पुलिस टीम को देखते ही भागने का प्रयास किया। तेजी में भागते समय उनकी मोटरसाइकिल फिसल गई, जिसके बाद आरोपियों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई और तीनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में इस वारदात का चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि गिरफ्तार आरोपी असद उर्फ पोपे, जो कि ब्रजेश कुमार के यहां ड्राइवर के रूप में काम करता था, उसी ने अंदरूनी जानकारी अपने साथियों को दी थी। इसी सूचना के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से व्यापारी को निशाना बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक लैपटॉप, आधार कार्ड, दो तमंचा (315 बोर), दो जिंदा कारतूस और चार खोखा कारतूस बरामद किए हैं, जो घटना में प्रयुक्त हुए थे। इस पूरी कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने पुलिस टीम की तत्परता और साहस की प्रशंसा की है।
    3
    *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया*
*24 घंटे में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को दिबियापुर पुलिस और एसओजी टीम धर दबोचा*
जनपद में कानून-व्यवस्था को लेकर सक्रिय थाना दिबियापुर पुलिस व एसओजी/सर्विलांस टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए व्यापारी से हुई लूट की घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों—शिवम् कुमार, आशीष कुमार और असद उर्फ पोपे—को गिरफ्तार कर लिया। घटना के खुलासे के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें दो आरोपियों के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक आते दिखाई दिए, जिन्होंने पुलिस टीम को देखते ही भागने का प्रयास किया। तेजी में भागते समय उनकी मोटरसाइकिल फिसल गई, जिसके बाद आरोपियों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई और तीनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में इस वारदात का चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि गिरफ्तार आरोपी असद उर्फ पोपे, जो कि ब्रजेश कुमार के यहां ड्राइवर के रूप में काम करता था, उसी ने अंदरूनी जानकारी अपने साथियों को दी थी। इसी सूचना के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से व्यापारी को निशाना बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक लैपटॉप, आधार कार्ड, दो तमंचा (315 बोर), दो जिंदा कारतूस और चार खोखा कारतूस बरामद किए हैं, जो घटना में प्रयुक्त हुए थे। इस पूरी कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने पुलिस टीम की तत्परता और साहस की प्रशंसा की है।
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • औरैया। रविवार को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में देश के विभिन्न हिस्सों में भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। यह उत्सव भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी की जयंती के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।स्थान-स्थान पर शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। यात्रा शहर के भूतेश्वर मंदिर से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई मंदिर प्रांगण में ही संपन्न हुई। सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने यात्रा में भाग लिया। वहीं यात्रा में यूजीसी का मुद्दा भी उठाया गया।
    2
    औरैया। रविवार को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में देश के विभिन्न हिस्सों में भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। यह उत्सव भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी की जयंती के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।स्थान-स्थान पर शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। यात्रा शहर के भूतेश्वर मंदिर से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई मंदिर प्रांगण में ही संपन्न हुई। सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने यात्रा में भाग लिया।
वहीं यात्रा में यूजीसी का मुद्दा भी उठाया गया।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • औरैया। भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर जनपद में आस्था, उत्साह और सामाजिक एकता का अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला। ब्राह्मण महासभा एवं परशुराम सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई विशाल शोभायात्रा ने पूरे शहर को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया। शोभायात्रा का शुभारंभ विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जिसके बाद सजे-धजे रथों, झांकियों और बैंड-बाजों के साथ यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। यात्रा में भगवान परशुराम का भव्य और आकर्षक रथ मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान हजारों की संख्या में विप्र समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं और युवा शामिल हुए। पूरे मार्ग में “जय-जय परशुराम” और “जय श्रीराम” के गगनभेदी जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से ब्राह्मण स्वाभिमान के प्रमुख चेहरे, ग्वालियर हाईकोर्ट बार के पूर्व एसोसिएशन अध्यक्ष एवं यूजीसी कानून विरोध के नेतृत्वकर्ता पंडित अनिल मिश्रा एडवोकेट की उपस्थिति रही। उन्होंने समाज को एकजुट रहने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के कई प्रमुख चेहरे भी इस आयोजन में शामिल हुए। सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता लालजी शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता सहित विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। शोभायात्रा का नगर के विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। खासतौर पर समाजवादी नेता लालजी शुक्ला द्वारा समर्थकों के साथ किया गया स्वागत चर्चा का केंद्र बना रहा। नगर पालिका परिषद के सामने अध्यक्ष अनूप गुप्ता द्वारा भगवान परशुराम का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया, साथ ही ब्राह्मण समाज के वरिष्ठजनों का माल्यार्पण कर सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी, परशुराम सेवा समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष के.के. चतुर्वेदी, राजमणि त्रिपाठी उर्फ लल्ला, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार दुबे सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। युवाओं की भागीदारी ने आयोजन में नई ऊर्जा भर दी। आशीष चौबे उर्फ सिंटू भैया, आदर्श चतुर्वेदी उर्फ लकी, शिवगोपाल दुबे, अंकुर त्रिपाठी, रजत मिश्रा समेत बड़ी संख्या में युवाओं ने पूरे जोश के साथ भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। समापन पर यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता, संगठन शक्ति और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का भी सशक्त संदेश दे गया।
    4
    औरैया। भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर जनपद में आस्था, उत्साह और सामाजिक एकता का अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला। ब्राह्मण महासभा एवं परशुराम सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई विशाल शोभायात्रा ने पूरे शहर को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया। शोभायात्रा का शुभारंभ विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जिसके बाद सजे-धजे रथों, झांकियों और बैंड-बाजों के साथ यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। यात्रा में भगवान परशुराम का भव्य और आकर्षक रथ मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान हजारों की संख्या में विप्र समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं और युवा शामिल हुए। पूरे मार्ग में “जय-जय परशुराम” और “जय श्रीराम” के गगनभेदी जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से ब्राह्मण स्वाभिमान के प्रमुख चेहरे, ग्वालियर हाईकोर्ट बार के पूर्व एसोसिएशन अध्यक्ष एवं यूजीसी कानून विरोध के नेतृत्वकर्ता पंडित अनिल मिश्रा एडवोकेट की उपस्थिति रही। उन्होंने समाज को एकजुट रहने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के कई प्रमुख चेहरे भी इस आयोजन में शामिल हुए। सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता लालजी शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता सहित विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। शोभायात्रा का नगर के विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। खासतौर पर समाजवादी नेता लालजी शुक्ला द्वारा समर्थकों के साथ किया गया स्वागत चर्चा का केंद्र बना रहा। नगर पालिका परिषद के सामने अध्यक्ष अनूप गुप्ता द्वारा भगवान परशुराम का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया, साथ ही ब्राह्मण समाज के वरिष्ठजनों का माल्यार्पण कर सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी, परशुराम सेवा समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष के.के. चतुर्वेदी, राजमणि त्रिपाठी उर्फ लल्ला, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार दुबे सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। युवाओं की भागीदारी ने आयोजन में नई ऊर्जा भर दी। आशीष चौबे उर्फ सिंटू भैया, आदर्श चतुर्वेदी उर्फ लकी, शिवगोपाल दुबे, अंकुर त्रिपाठी, रजत मिश्रा समेत बड़ी संख्या में युवाओं ने पूरे जोश के साथ भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। समापन पर यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता, संगठन शक्ति और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का भी सशक्त संदेश दे गया।
    user_Ashutosh Awasthi Reporter
    Ashutosh Awasthi Reporter
    Voice of people औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by दिलीप कुमार
    1
    Post by दिलीप कुमार
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • *पवन पर्व अक्षय तृतीय के अवसर पर समाजसेवियों द्वारा नारायणपुर चुंगी पर बांटा गया शर्बत*
    1
    *पवन पर्व अक्षय तृतीय के अवसर पर समाजसेवियों द्वारा नारायणपुर चुंगी पर बांटा गया शर्बत*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.