बैंक ऋण न चुकाने पर एसबीआई ने संपत्ति किया नोटिस चस्पा जिलाधिकारी के आदेश से हुई कार्रवाई सासनी-10 मार्च। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) से ऋण लेने के बाद उसे चुकाने में चूक होने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाते हुए डीएम अतुल वत्स के आदेशानुसार कस्बा में एक संपत्ति का भौतिक कब्जा लेते हुए बैंक द्वारा संपत्ति पर नोटिस चस्पा किया है। मंगलवार को जिलाधिकारी के आदेशानुसार, सासनी शाखा की भारतीय स्टेट बैंक नेएसडीएम नीरज शर्मा के नेतृत्व में कानूनगो, लेखपाल और बैंक अधिकारी के साथ संपत्ति नोटिस चस्पा किया है। जिसमे बैंक ने चेतावनी दी गई है कि इस संपत्ति की खरीद या बिक्री के संबंध में किसी भी प्रकार के लेनदेन के लिए केवल एसबीआई की सासनी शाखा से संपर्क किया जाना चाहिए। बैंक ने नोटिस में चेतावनी दी है कि बिना उसकी अनुमति के इस संपत्ति के साथ किया गया कोई भी लेनदेन अवैध माना जाएगा। बैंक मैनेजर तोशी गुप्ता ने बताया कि बैंेक द्वारा आमतौर पर ऐसी कार्रवाई तब की जाती हैं जब कर्ज लेने वाला व्यक्ति लंबे समय तक ऋण की किश्तें चुकाने में विफल रहता है। सरफेसी एक्ट के तहत बैंकों को ऐसी संपत्तियों को कुर्क करने और बेचने का अधिकार प्राप्त है।
बैंक ऋण न चुकाने पर एसबीआई ने संपत्ति किया नोटिस चस्पा जिलाधिकारी के आदेश से हुई कार्रवाई सासनी-10 मार्च। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) से ऋण लेने के बाद उसे चुकाने में चूक होने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाते हुए डीएम अतुल वत्स के आदेशानुसार कस्बा में एक संपत्ति का भौतिक कब्जा लेते हुए बैंक द्वारा संपत्ति पर नोटिस चस्पा किया है। मंगलवार को जिलाधिकारी के आदेशानुसार, सासनी शाखा की भारतीय स्टेट बैंक नेएसडीएम नीरज शर्मा के नेतृत्व में कानूनगो, लेखपाल और बैंक अधिकारी के साथ संपत्ति नोटिस चस्पा किया है। जिसमे बैंक ने चेतावनी दी गई है कि इस संपत्ति
की खरीद या बिक्री के संबंध में किसी भी प्रकार के लेनदेन के लिए केवल एसबीआई की सासनी शाखा से संपर्क किया जाना चाहिए। बैंक ने नोटिस में चेतावनी दी है कि बिना उसकी अनुमति के इस संपत्ति के साथ किया गया कोई भी लेनदेन अवैध माना जाएगा। बैंक मैनेजर तोशी गुप्ता ने बताया कि बैंेक द्वारा आमतौर पर ऐसी कार्रवाई तब की जाती हैं जब कर्ज लेने वाला व्यक्ति लंबे समय तक ऋण की किश्तें चुकाने में विफल रहता है। सरफेसी एक्ट के तहत बैंकों को ऐसी संपत्तियों को कुर्क करने और बेचने का अधिकार प्राप्त है।
- सासनी के गांव रूदायन में गूंगा बनकर भीख मांग रहे एक किशोर की पोल खुलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों को शक होने पर जब उसे पकड़ा गया, तो वह बोलने लगा। हालांकि, वह शातिर किशोर भीड़ का फायदा उठाकर ग्रामीणों को चकमा देकर भाग निकला। गांव के प्रधान बंटी सिंह ने बताया कि किशोर की गतिविधियां संदिग्ध थीं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लेकिन मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर चेतावनी दी है कि भविष्य में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या बाहरी फेरीवाला बिना पहचान पत्र के गांव में प्रवेश न करे। ग्रामीणों ने अन्य लोगों से भी सतर्क रहने और संदिग्ध दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है।2
- लग़समा क्षेत्र के प्रसिद्ध भ्यामल खेड़ा मंदिर परिसर पर आयोजित मेले का विहंगम दृश्य। बैल दौड #NewsUpdate #News1
- इगलास कोतवाली क्षेत्र में हथियारों के सौदागर बेखौफ अवैध पिस्तौल की हो रही है खुली मंडी यह सिर्फ अपराध नहीं, बल्कि आम जनता की जान से खिलवाड़ पूरी अवैध सौदेबाजी व्हाट्सएप चैटिंग पर समय रहते कार्रवाई न हुई तो अंजाम भयानक हो सकते हैं व्यक्ति व्हाट्सप पर हथियारों की मंडी दिखाता हुआ वीडिओ में साफ दिखाई दे रहा है.1
- हाथरस के टुकसान गांव में एक 55 वर्षीय किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के मुंह से झाग निकलने के बाद परिजनों ने जहर दिए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव टुकसान निवासी 55 वर्षीय हरबंश पुत्र सुंदरलाल खेती-बाड़ी का काम करते थे। कल देर शाम उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिवार के सदस्य उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि हरबंश के मुंह से झाग निकल रहे थे, जिससे उन्हें जहर दिए जाने या खुद जहर खाने का संदेह है। पुलिस कर रही मामले की जांच पड़ताल... सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हरबंश अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।1
- खाटू श्याम जी को “हारे का सहारा” कहा जाता है। जो भी भक्त सच्चे मन से उन्हें याद करता है, श्याम बाबा उसकी मदद करते हैं। माना जाता है कि श्याम बाबा दुखी और निराश लोगों का सहारा बनते हैं। महाभारत के वीर बर्बरीक ही आज खाटू श्याम के रूप में पूजे जाते हैं। उन्होंने भगवान कृष्ण को अपना शीश दान किया था। उनकी भक्ति और त्याग से प्रसन्न होकर कृष्ण ने उन्हें वरदान दिया। वरदान में कहा गया कि कलयुग में तुम श्याम नाम से पूजे जाओगे। जो भी हारकर तुम्हारे दरबार में आएगा, उसे जीत और सहारा मिलेगा। इसलिए लाखों भक्त खाटू धाम जाकर श्याम बाबा के दर्शन करते हैं। श्याम बाबा की कृपा से भक्तों के जीवन में आशा और विश्वास बना रहता है।2
- अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त डॉ. कंचन जैन को स्त्री शक्ति सम्मान 2026 से नेपाल में सम्मानित किया गया।1
- Post by Mohit kumar2
- हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव शाहपुर गंगरी में एक किसान ने पारंपरिक खेती छोड़कर ड्रैगन फ्रूट की खेती शुरू कर मिसाल कायम की है। कृषि विभाग से सेवानिवृत्त जेई रामवीर सिंह द्वारा उगाया गया ड्रैगन फ्रूट अब स्थानीय बाजार के साथ-साथ सऊदी अरब और दुबई जैसे खाड़ी देशों तक पहुंच रहा है। अच्छी कीमत मिलने से उन्हें अच्छा मुनाफा हो रहा है। कम पानी में होने वाली इस खेती को देखकर अब क्षेत्र के अन्य किसान भी ड्रैगन फ्रूट की खेती की ओर आकर्षित हो रहे हैं।1