Shuru
Apke Nagar Ki App…
किंग कोबरा से लड़ता एक सख्श,
Keshav Maurya
किंग कोबरा से लड़ता एक सख्श,
More news from Himachal Pradesh and nearby areas
- शिमला। हिमाचल प्रदेश में चेस्टर हिल में भ्रष्टाचार के आरोपों के मामले में मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने सफ़ाई दी है. साथ ही हिमाचल सरकार के पूर्व तीन मुख्य सचिवों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. IAS संजय गुप्ता ने पूर्व मुख्य सचिव प्रमोद सक्सेना और RD धीमान पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए इन IAS अधिकारियों की इंटीग्रिटी पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना और RD धीमान की इंटीग्रिटी डाउटफुल है ऐसे में वे उनके खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं. संजय गुप्ता ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना और RD धीमान के कहने पर ही उनके खिलाफ चेस्टर हिल मामले को लेकर छोटा शिमला में शिकायत दी गई. मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने कहा कि पूरे मामले में उनके खिलाफ छोटा शिमला पुलिस थाना में दर्ज की गई शिकायत पूरी तरह से बेबुनियाद और भ्रामक है. मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि उन पर 3 एकड़ ज़मीन लेने का जो आरोप लगाया जा रहा है, वह तथ्यात्मक रूप से गलत है. उन्होंने कहा कि यह ज़मीन जुलाई 2025 में सरकार की विधिवत अनुमति के बाद ली गई. इसमें किसी प्रकार की अनियमितता नहीं बरती गई है. कम रेट पर जमीन खरीदने के आरोपों पर संजय गुप्ता ने कहा कि ज़मीन का कलेक्टर रेट 1 करोड़ 10 लाख रुपये था और उनकी ओर से जमीन एक करोड़ 35 लाख में खरीदी गई. खरीदारी के स्रोत को लेकर संजय गुप्ता ने कहा कि उन्होंने 75 लाख रुपये जून महीने में जीपीएफ से लिए थे. उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व कांग्रेस सरकार में अतिरिक्त महाधिवक्ता रहे विनय शर्मा द्वारा की गई शिकायत प्रेरित और वाहवाही लेने के उद्देश्य से की गई है है. मुख्य सचिव ने कहा कि उन्होंने बिजली बोर्ड के चेयरमैन रहते हुए 5 हजार करोड़ रुपये का मुनाफा कमाकर दिया था. उनके कार्यकाल में कई बड़े फैसले पारदर्शिता के साथ लिए गए थे. उन्होंने कहा कि उनकी कार्यशैली को बदनाम करने के लिए यह साजिश रची जा रही है. उन्होंने आगे बताया कि एक ग्रोवर और पूर्व मुख्य सचिव आरडी धीमान के खिलाफ 2 FIR पहले ही विजिलेंस में है. साथ ही ईडी ने भी इस मामले को टेकअप किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि 130 करोड़ की लागत वाली कुनिहार-नालागढ़ लाइन में नियमों की अवहेलना हुई थी जिनकी जांच चल रही है. संजय गुप्ता ने कहा कि विधायक सतपाल सत्ती के OID से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने डाउटफुल इंटीग्रेटि वाले अधिकारियों को एक्सटेंशन न देने के साथ निर्देश दिए हैं. मुख्य सचिव ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्य सचिव और हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के अध्यक्ष प्रबोध सक्सेना की इंटिग्रिटी डाउटफुल रही है. हिमाचल सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल ने भी उनकी इंटिग्रिटी पर सवाल उठाए हैं. मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री के साफ निर्देश हैं कि जिन अधिकारियों की इंटिग्रिटी डाउटफुल है, उन्हें कोई महत्वपूर्ण पद नहीं दिया जाएगा. इसी वजह से यह पूरा षड़यंत्र रचा गया है. इसके अलावा संजय गुप्ता ने चेस्टर हिल मामले में पूर्व रेरा चीफ़ श्रीकांत बालदि पर भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि अगर चेस्टर हल में कुछ गड़बड़ी थी भी फिर भी इसकी रेरा से अप्रूवल पूर्व IAS अधिकारी श्रीकांत बालदि के समय में दी गई थी. उन्होंने पूर्व अधिकारियों प्रबोध सक्सेना और RD धीमान का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि इन अधिकारियों द्वारा विपक्ष और आम जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है. इसके अलावा संजय गुप्ता ने आरोप लगाया कि इन अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को गुमराह किया और सभी तथ्य उनके ध्यान में नहीं लाए गए. Byte - IAS संजय गुप्ता, मुख्य सचिव4
- नकुड़ (सहारनपुर)। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की ओडिशा में किसान पंचायत के दौरान गिरफ्तारी की खबर से क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश फैल गया। इसी के विरोध में नकुड़ कोतवाली परिसर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।भाकियू (टिकैत गुट) के युवा विंग प्रदेश सचिव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान कोतवाली पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने आरोप लगाया की टिकैत की गिरफ्तारी किसानों की आवाज को दबाने की साजिश है। राकेश टिकैत लंबे समय से किसानों के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाते रहे हैं, और ओडिशा में भी वे किसान पंचायतों में सक्रिय रहे हैं। धरने पर बैठे किसानों ने मांग की है की राकेश टिकैत को तत्काल रिहा किया जाए। साथ ही चेतावनी दी की यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र के कई किसान नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, किसानों ने कहा की यदि प्रशासन ने उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शदन-प्रशासन की होगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस घटना को लेकर किसानों में लगातार रोष बढ़ता नजर आ रहा है। वीडियो:- धरना प्रदर्शन करते किसान एवं कार्यकर्ता1
- एक माँ की ममता पर नशे की लत भारी पड़ गई। अमेरिका के केंटकी से आई इस खबर ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है। 21 साल की एरिका लॉसन पर आरोप है कि उसने ड्रग्स के लिए अपनी 17 महीने की मासूम बेटी को हैवानों के हवाले कर दिया। अस्पताल में तड़पते हुए उस नन्ही जान ने दम तोड़ दिया। क्या समाज में बढ़ता नशा हमें हैवानियत की ओर ले जा रहा है? अपनी राय कमेंट्स में ज़रूर दें।”1
- Post by Rajkumar mehra press reporter1
- देहरादून का पॉश इलाका वसंत विहार उस समय थर्रा उठा जब इंदिरा नगर मार्ग पर चार अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति पर बेरहमी से हमला कर दिया। हमलावरों ने इस वारदात को सरेआम अंजाम दिया और घटना के बाद बिना किसी खौफ के मौके से फरार हो गए। पीड़ित लहूलुहान हालत में सड़क पर काफी देर तक तड़पता रहा। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि आपातकालीन सेवाओं (पुलिस 112 और एम्बुलेंस) को तुरंत सूचना देने के बावजूद समय पर कोई मदद नहीं पहुँची। अंततः, मानवता का परिचय देते हुए स्थानीय लोगों ने ही गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को निजी प्रयासों से अस्पताल पहुँचाया। इस घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था और पुलिस की प्रतिक्रिया प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के तहत थानाभवन पुलिस ने एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के आदेश एवं क्षेत्राधिकारी थानाभवन अमरदीप मौर्य के निर्देशन में की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रणपाल सिंह पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आबिद पुत्र भूरा निवासी मोहल्ला सैय्यदान, कस्बा व थाना थानाभवन, जनपद शामली के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक कों गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रणपाल सिंह, हेड कांस्टेबल अंकुर निर्वाल एवं कांस्टेबल पंकज कुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि अपराध एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- Post by HR02 City News1
- हिमाचल में एंट्री टैक्स की बढ़ी दरें वापस, पुराने रेट ही रहेंगे लागू,बड़ी मशीनरी वाहनों पर मामूली वृद्धि - राजेश धर्माणि शिमला:हिमाचल में एंट्री टैक्स को लेकर सियासी घमासान के बीच आज पूर्णतः विराम लग गया है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश में आने वाले बाहरी राज्यों के वाहनों पर बढ़ाए गए एंट्री टैक्स (प्रवेश शुल्क) को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणि ने स्पष्ट किया है कि सरकार ने जनता और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बढ़ी हुई दरों को वापस लेने का निर्णय लिया है। मंत्री धर्माणि ने कहा कि विशेष रूप से 5-सीटर यात्री वाहनों (प्राइवेट और कमर्शियल) के लिए एंट्री टैक्स की बढ़ी हुई दरों को घटाकर फिर से ₹70 कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश की टैक्सियों को अब पूरी तरह से इस टैक्स से छूट (Exemption) दी गई है। अब हिमाचल की टैक्सियों से कोई एंट्री टैक्स नहीं लिया जाएगा। मंत्री ने विपक्ष (भाजपा) द्वारा किए जा रहे विरोध को 'राजनीति से प्रेरित' बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने यह फैसला विपक्ष के दबाव में नहीं, बल्कि अपनी पार्टी की लीडरशिप और पंजाब के मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेताओं के सुझावों पर जनहित में लिया है। उन्होंने बताया कि पहले दरों में वृद्धि NHAI (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के मानदंडों के साथ समानता लाने के लिए की गई थी, लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इसे वापस लेने के निर्देश दिए। राजेश धर्माणि ने उन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया जिनमें कहा जा रहा था कि टैक्स बढ़ने से पर्यटक वापस जा रहे हैं। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि कोई एक ऐसा पर्यटक दिखा दें जो मात्र ₹50-60 के टैक्स अंतर की वजह से हिमाचल न आया हो। उन्होंने कहा कि ऐसी बातें केवल सोशल मीडिया और विपक्ष द्वारा गुमराह करने के लिए फैलाई जा रही हैं।1
- Post by Rajkumar mehra press reporter1