Shuru
Apke Nagar Ki App…
डॉ. रत्नेश की सपा में एंट्री से बीसलपुर में चढ़ा सियासी पारा, जगह-जगह हुआ स्वागत
Prashant mishra
डॉ. रत्नेश की सपा में एंट्री से बीसलपुर में चढ़ा सियासी पारा, जगह-जगह हुआ स्वागत
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *सपा में आते ही पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- षड्यंत्र करके भाजपा ने मुझे पार्टी में शामिल किया था* *रौनक अली अंसारी, पीलीभीत।* समाजवादी पार्टी में घर वापसी के बाद पूर्व राज्य मंत्री हेमराज वर्मा ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। पीलीभीत में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने मुझे षड्यंत्र करके पार्टी में शामिल किया था। पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने कहा कि भाजपा में सम्मान नहीं है, वहां केवल छलावा है। भाजपा ने हमेशा पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज को धोखा दिया है। मैं भटका हुआ था जो भाजपा में चला गया था, लेकिन अब अपनी असली घर समाजवादी पार्टी में वापस आ गया हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा में रहकर घुटन महसूस हो रही थी, वहां कार्यकर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं होती। केवल बड़े नेताओं की तानाशाही चलती है। समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जहां सभी वर्गों को सम्मान मिलता है। हेमराज वर्मा ने कहा कि अब 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जी-जान लगा देंगे और पीलीभीत की चारों सीटों पर सपा का परचम लहराएंगे। उनके इस बयान के बाद जिले की सियासत में हलचल तेज हो गई है।1
- बरेली जिला के गांव रम्पुरा प्रवीण में दिखा तेंदुआ।. ग्रामीण मैं दहशत बरेली जिला गांव रम्पुरा प्रवीण में दिखा तेंदुआ। भुता, थाना क्षेत्र के गांव रम्पुरा प्रवीण में सुबह के वक्त खेत की ओर जाते हुए। ग्रामीणों ने चक रोड पर करते हुए तेंदुए को देखा गया। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दी गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए निगरानी और बड़ा दी गई है। बुधवार की सुबह रम्पुरा प्रवीण के ग्रामीण अपने अपने खेतों की ओर जा रहे थे। कि उन्होंने देखा शमशान भूमि के तरफ जाने वाले चक रोड पर एक तेंदुआ चक रोड पार कर खेतों की ओर जा रहा है। जिसको देखते ही मौके पर मौजूद ग्रामीणों में डर बन गया। जिसमें से कुछ ग्रामीणों ने हिम्मत कर मौके पर तेंदुए की वीडियो बना ली। और अपने घर वापस आकर इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके पर ताजा हालात के तेंदुए के पंजे के फोटो लेकर काफी देर तक कांबिंग की। लेकिन तेंदुए का कुछ पता नहीं चल सका। इधर ग्रामीणों का कहना है तेंदुआ आबादी के तरफ घुस आया है। जिसके कारण ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। इधर वन विभाग के क्षेत्राधिकारी ऋषि ठाकुर ने बताया सूचना पर मैंने जाकर मौके पर जांच पड़ताल करी है। वन विभाग की टीम द्वारा गस्त और बढ़ा दी गई है। जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा।2
- बरेली जिला के गांव रम्पुरा प्रवीण में दिखा तेंदुआ। गांव रम्पुरा प्रवीण में दिखा तेंदुआ। भुता, थाना क्षेत्र के गांव रम्पुरा प्रवीण में सुबह के वक्त खेत की ओर जाते हुए। ग्रामीणों ने चक रोड पर करते हुए तेंदुए को देखा गया। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दी गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए निगरानी और बड़ा दी गई है। बुधवार की सुबह रम्पुरा प्रवीण के ग्रामीण अपने अपने खेतों की ओर जा रहे थे। कि उन्होंने देखा शमशान भूमि के तरफ जाने वाले चक रोड पर एक तेंदुआ चक रोड पार कर खेतों की ओर जा रहा है। जिसको देखते ही मौके पर मौजूद ग्रामीणों में डर बन गया। जिसमें से कुछ ग्रामीणों ने हिम्मत कर मौके पर तेंदुए की वीडियो बना ली। और अपने घर वापस आकर इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके पर ताजा हालात के तेंदुए के पंजे के फोटो लेकर काफी देर तक कांबिंग की। लेकिन तेंदुए का कुछ पता नहीं चल सका। इधर ग्रामीणों का कहना है तेंदुआ आबादी के तरफ घुस आया है। जिसके कारण ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। इधर वन विभाग के क्षेत्राधिकारी ऋषि ठाकुर ने बताया सूचना पर मैंने जाकर मौके पर जांच पड़ताल करी है। वन विभाग की टीम द्वारा गस्त और बढ़ा दी गई है। जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा।2
- यूपीसीओएस के शुभारंभ पर गांधी प्रेक्षागृह में आयोजित हुआ सम्मान समारोह। यूपीसीओएस के शुभारम्भ पर गांधी प्रेक्षागृह में आयोजित हुआ सम्मान समारोह मा0 जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी ने योजनाओं के लाभार्थियों को प्रदान किए गए डेमो चेक उत्कृष्ट आउटसोर्स कर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं सफाई कर्मचारियों को प्रदान की गई सुरक्षा किट पीलीभीत,।गांधी प्रेक्षागृह में नगर पालिका परिषद की ओर से उत्तर प्रदेश आउट सोर्सिंग निगम के पोर्टल का शुभारंभ किया गया। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को डेमो चेक और सफाई कर्मियों को सुरक्षा किट प्रदान की गई। मा0 मुख्यमंत्री जी के भाषण का लाइव प्रसारण किया गया। उत्तर प्रदेश आउट सोर्सिंग निगम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत की प्रशासक डाॅ दलजीत कौर और विषिश्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, बरखेडा के विधायक जयद्रथ उर्फ प्रवक्तानंद समेत अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आउट सोर्सिंग निगम की सेवाओं जैसे आउटसोसिंग सेवा निगम के लोगो का अनावरण, वेबसाइट का शुभारंभ, पोर्टल का शुुभारंभ, बढे हुए पारिश्रमिक की घोषणा के बारे में जानकारी दी गई। लखनउ से मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषण का लाइव प्रसारण दिखाया गया। मुख्य अतिथि डाॅ दलजीत कौर ने कहा कि राज्य सरकार जो कहती है। उस पर अमल करने का काम करती है। आज आउट सोर्सिंग निगम से कर्मियों की सेवा सुरक्षा होगी; उन्हें सम्मानजनक मानदेय मिल सकेगा। विधायक प्रवक्तानंद ने कहा कि आप लोगों को सरकार ने तोहफा दिया है। हर क्षेत्र में कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने आउट सोर्सिंग कर्मचारियों के लिए अच्छा काम किया है। अगर किसी कर्मचारी को कोई दिक्कत है तो जनपदीय समिति के समक्ष अपनी बात रख सकते है। कार्यक्रम में श्रम विभाग की हितलाभ योजना के 15 लाभार्थियों को धनराशि के डेमो चेक प्रदान किए गए। सफाई कर्मियों को सुरक्षा टूल किट प्रदान की गई। इस मौके पर नगर पंचायत नौगवां पकडिया की चेयरमैन संदीप कौर, नगर पालिका परिषद पूरनपुर के चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता, बरखेडा चेयरमैन श्याम बिहारी लाल भोजवाल, सीडीओ सतीश प्रसाद मिश्र, नगर मजिस्टेट प्यारेलाल मौर्य, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी, जिला कार्यक्रम अधिकारी युगल किशोर सांगुडी, जिला सेवायोजन कार्यालय के राजेश कुमार, यशवंत सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी अनुज कुमार, शशिाबाला आदि उपस्थित रहे।3
- पीलीभीत में बाढ़ का खतरा! चंदिया हजारा में घरों तक पहुंचा पानी1
- युवा संवाद में संघ के सेवा कार्यों और राष्ट्र निर्माण पर हुआ मंथन पायनियर कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. डी.पी. गंगवार ने की अध्यक्षता, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मनीष रहे मुख्य वक्ता भुता (बरेली), भुता नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संघ के सेवा कार्यों, शिक्षा, राष्ट्र निर्माण तथा वर्तमान समय में युवाओं के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने युवाओं को उनके अधिकारों के साथ-साथ देश और समाज के प्रति अपने नागरिक कर्तव्यों का भी बोध कराया। कार्यक्रम का संयोजन खंड विद्यार्थी प्रमुख इंजीनियर राम एवं महेश गुप्ता ने किया। मुख्य वक्ता प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मनीष ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लंबे समय से समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और वर्तमान समय में उन्हें मानसिक, सामाजिक एवं करियर से जुड़ी अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में अपने कर्तव्यों का भी निष्ठापूर्वक पालन करना चाहिए। संवाद सत्र के दौरान विद्यार्थियों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्होंने समाज को नशामुक्त बनाने के लिए युवाओं से आगे आने का आह्वान किया। कहा कि छात्र टोलियां बनाकर अपने मित्रों और सहपाठियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। मुख्य वक्ता ने युवाओं को अपनी संस्कृति, नैतिक मूल्यों और पारिवारिक परंपराओं को दैनिक जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए पर्याप्त खेल मैदान और स्टेडियम विकसित किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने समाचार माध्यमों की सजग भूमिका की सराहना करते हुए 'डिस्कवरी अब तक समाचार' के कवरेज की भी प्रशंसा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पायनियर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. डी.पी. गंगवार ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जित करना नहीं, बल्कि उत्तम चरित्र का निर्माण करना और युवाओं में राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करना भी है। उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा का सकारात्मक दिशा में उपयोग करते हुए समाज और देश के उत्थान में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर नगर संघचालक धर्मपाल, विभाग कार्यवाह मिथिलेश, जिला कार्यवाह अभिमन्यु, नगर कार्यवाह रामाशंकर, खंड विद्यार्थी प्रमुख इंजीनियर राम, सह जिला गौसेवा प्रमुख राजविंदर, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रेशम सिंह, खंड संघचालक राजीव, फतेहबहादुर, राजवीर, मंडल कार्यवाह प्रिंस, विश्वेश्वर और हरपाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। युवा संवाद में संघ के सेवा कार्यों और राष्ट्र निर्माण पर हुआ मंथन पायनियर कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. डी.पी. गंगवार ने की अध्यक्षता, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मनीष रहे मुख्य वक्ता भुता (बरेली), भुता नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संघ के सेवा कार्यों, शिक्षा, राष्ट्र निर्माण तथा वर्तमान समय में युवाओं के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने युवाओं को उनके अधिकारों के साथ-साथ देश और समाज के प्रति अपने नागरिक कर्तव्यों का भी बोध कराया। कार्यक्रम का संयोजन खंड विद्यार्थी प्रमुख इंजीनियर राम एवं महेश गुप्ता ने किया। मुख्य वक्ता प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मनीष ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लंबे समय से समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और वर्तमान समय में उन्हें मानसिक, सामाजिक एवं करियर से जुड़ी अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में अपने कर्तव्यों का भी निष्ठापूर्वक पालन करना चाहिए। संवाद सत्र के दौरान विद्यार्थियों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्होंने समाज को नशामुक्त बनाने के लिए युवाओं से आगे आने का आह्वान किया। कहा कि छात्र टोलियां बनाकर अपने मित्रों और सहपाठियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। मुख्य वक्ता ने युवाओं को अपनी संस्कृति, नैतिक मूल्यों और पारिवारिक परंपराओं को दैनिक जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए पर्याप्त खेल मैदान और स्टेडियम विकसित किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने समाचार माध्यमों की सजग भूमिका की सराहना करते हुए 'डिस्कवरी अब तक समाचार' के कवरेज की भी प्रशंसा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पायनियर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. डी.पी. गंगवार ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जित करना नहीं, बल्कि उत्तम चरित्र का निर्माण करना और युवाओं में राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करना भी है। उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा का सकारात्मक दिशा में उपयोग करते हुए समाज और देश के उत्थान में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर नगर संघचालक धर्मपाल, विभाग कार्यवाह मिथिलेश, जिला कार्यवाह अभिमन्यु, नगर कार्यवाह रामाशंकर, खंड विद्यार्थी प्रमुख इंजीनियर राम, सह जिला गौसेवा प्रमुख राजविंदर, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रेशम सिंह, खंड संघचालक राजीव, फतेहबहादुर, राजवीर, मंडल कार्यवाह प्रिंस, विश्वेश्वर और हरपाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- आस्था बरेली न्यूज लाईव। नेपाल के इस स्कूल मास्टर सहाब ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया और बच्चों की जान बचा ली सलाम है इस जांबाज देशभक्तों को1
- *पीलीभीत में सपा को मिली नई ताकत: राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा का पीलीभीत में हुआ भव्य स्वागत* *रौनक अली अंसारी, पीलीभीत।* बुधवार को जनपद पीलीभीत में समाजवादी पार्टी के लिए गौरवपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण अवसर रहा। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी में शामिल होने के उपरांत पूर्व मंत्री आदरणीय श्री हेमराज वर्मा का जनपद पीलीभीत में प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला कैंप कार्यालय, केजीएन कॉलोनी, नकटादाना चौराहा, पीलीभीत पर सम्मानित नेतागण, पदाधिकारी एवं समाजवादी साथियों द्वारा उनका हार्दिक स्वागत, अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा के स्वागत के लिए सुबह से ही जिला कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि हेमराज वर्मा के समाजवादी परिवार में शामिल होने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर माननीय अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए की आवाज को मजबूत करते हुए 2027 में समाजवादी सरकार बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे। पूर्व मंत्री के प्रथम आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।1