Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखनऊ में ट्रैफिक पुलिस के नाम पर वसूली का एक अजीब मामला सामने आया है। आरोप है कि कथित पत्रकार इरफान खान ने एक ट्रैक्टर चालक पर दबाव बनाकर झूठा वीडियो बनवाने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक, केशव नगर मोड़ पर इरफान खान ने ट्रैक्टर चालक से कहा कि वह वीडियो में बोले कि ट्रैफिक पुलिस उससे अवैध रूप से पैसे वसूलती है। हालांकि चालक ने साफ इनकार करते हुए कहा कि उससे कोई पैसा नहीं लिया जाता। इस पर पत्रकार भड़क गया और चालक को धमकी देते हुए कहा कि खबर चलाकर उसकी गाड़ी सीज करवा देगा। आरोप है कि इसके बाद उसने चालक से ₹500 भी लिए और गाली-गलौज करते हुए मौके से फरार हो गया।
NEWS INDIA GROUND REPORT INDIA
लखनऊ में ट्रैफिक पुलिस के नाम पर वसूली का एक अजीब मामला सामने आया है। आरोप है कि कथित पत्रकार इरफान खान ने एक ट्रैक्टर चालक पर दबाव बनाकर झूठा वीडियो बनवाने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक, केशव नगर मोड़ पर इरफान खान ने ट्रैक्टर चालक से कहा कि वह वीडियो में बोले कि ट्रैफिक पुलिस उससे अवैध रूप से पैसे वसूलती है। हालांकि चालक ने साफ इनकार करते हुए कहा कि उससे कोई पैसा नहीं लिया जाता। इस पर पत्रकार भड़क गया और चालक को धमकी देते हुए कहा कि खबर चलाकर उसकी गाड़ी सीज करवा देगा। आरोप है कि इसके बाद उसने चालक से ₹500 भी लिए और गाली-गलौज करते हुए मौके से फरार हो गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लखनऊ से बड़ी खबर 🚨 *थाना इंदिरा नगर क्षेत्र के मुंशी पुलिया इलाके में चल रहा खतरनाक काम* *बताया जा रहा है कि बेसमेंट की खुदाई कर ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी ढोई जा रही है, जबकि आसपास घनी मार्केट मौजूद है* । ⚠️ इस तरह की लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ⚠️ दुकानदारों और राहगीरों की जान को खतरा बना हुआ है। 👉 स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तुरंत संज्ञान लेने और कार्य रुकवाने की मांग की है। 📢 प्रशासन और संबंधित विभाग जल्द कार्रवाई करें, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। थाना प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है ⚠️ ऐसे में बड़ा सवाल—आखिर इतनी बड़ी गतिविधि बिना जानकारी के कैसे चल रही है? *अगर अवैध है तो अवैध खनन में लिप्त वाहनों (ट्रक, ट्रैक्टर, पोकलेन मशीन) को तत्काल सीज करने के निर्देश है अधिकारियों द्वारा* *समीर नक़वी*1
- झांसी में एक सिपाही की कथित दबंगई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सिपाही दिनेश कुमार अपने पड़ोसी के साथ मारपीट कर रहा था। इसी दौरान मकान मालकिन ने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया। वीडियो बनते देख सिपाही ने गुस्से में आकर महिला का मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया और उसके साथ भी मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। फिलहाल मामले में कार्रवाई की मांग उठ रही है और पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े हो रहे हैं।1
- लखनऊ त्रिवेणी नगर मारुति पार्क में महापद्मनंद जयंती पर कर्मयोगी बब्लू श्रीवास्तव राष्ट्रीय अध्यक्ष संयुक्त जनादेश पार्टी ने कहा1
- राजधानी लखनऊ में आज विकास वंचित इंसान पार्टी ने प्रेस वार्ता कर बड़ा राजनीतिक ऐलान किया। पार्टी ने घोषणा की कि वह उत्तर प्रदेश में 92 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप निषाद (हेलीकॉप्टर बाबा) ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य निषाद समाज को आगे बढ़ाना और उन्हें राजनीतिक भागीदारी दिलाना है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि वंचित समाज अपनी ताकत दिखाए और राजनीति में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराए। प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और आगामी चुनाव को लेकर रणनीति पर भी चर्चा की गई। 👉 अब देखना होगा कि विकास वंचित इंसान पार्टी का यह ऐलान उत्तर प्रदेश की राजनीति में क्या असर डालता है। _पार्टी ने महिला प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी निहारिका को दी साथ ही प्रदेश अध्यक्ष अक्षय निषाद को चुना वही इस मौके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष दुबे व जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ, पवन आदि रहे मौज1
- फुफेरी बहन के प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर भाई की हत्या,रामगंगा नदी में डुबाकर दोस्तों ने की हत्या; 3 आरोपी गिरफ्तार, हरदोई मझिला थाना पुलिस ने एक खौफनाक हत्याकांड का सनसनी खेज खुलासा किया है।जहां बहन के प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर एक युवक को उसके ही दोस्तों ने खौफनाक साजिश रचकर मौत के घाट उतार दिया।पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर,उनके पास से मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक प्रेम प्रसंग ही बना हत्या की वजह बन गया।मझिला थाना क्षेत्र के आंझी गांव निवासी मृतक अभय प्रताप और तीनों आरोपियों के बीच गहरी दोस्ती थी। अभय के दोस्त धीरज सिंह का उसकी फुफेरी बहन के साथ पिछले लगभग एक साल से प्रेम प्रसंग था। जब अभय ने इसका कड़ा विरोध किया। तो बहन के प्रेमी आरोपी धीरज ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली।आरोपी मृतक को घूमने के बहाने ले गए और शराब पिलाई।25 फरवरी की शाम सभी ने एक साथ शराब पिलाकर धीरज को नदी में डूबो दिया।तथा उसे राजेपुर थाना क्षेत्र में एक पुल के नीचे रामगंगा नदी में फेंक दिया और पानी में डुबाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा किया।सूचना पर मझिला पुलिस टीम ने बीती रात करीब 1:55 बजे चटिया पुल के पास से तीनों नामजद आरोपियों को धर दबोचा।जिनके पास से मृतक अभय का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।जो इस हत्याकांड का एक अहम सुबूत माना जा रहा है।गिरफ्तार किए गए आरोपी:आशीष सिंह उर्फ हवलदार पुत्र प्रेमपाल सिंह,निवासी ग्राम आझी,धीरज सिंह पुत्र नवल सिंह, थाना मझिला,भंवर पाल सिंह उर्फ मुले पुत्र विश्वराज सिंह निवासी रनियामऊ थाना पिहानी हरदोई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।2
- सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करके युवाओं को हिंसात्मक गतिविधियों के लिए उकसाने के सम्बन्ध में जनपद बिजनौर में पंजीकृत अभियोग में आरोपी 02 अभियुक्तों उवैद मलिक एवं जलाल हैदर उर्फ समीर जाफरी की गिरफ्तारी एवं विदेश में रह रहे 03 अभियुक्तों के विरुद्ध लुकआउट नोटिस जारी किए जाने के सम्बन्ध में अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था, श्री अमिताभ यश की वीडियो बाइट ।1
- कवयित्री सोनी शुक्ला क्रांति लखनऊ उत्तर प्रदेश #हाईलाइट1
- *लखनऊ में विकास वंचित इंसान पार्टी की प्रेस वार्ता* राजधानी लखनऊ में आज विकास वंचित इंसान पार्टी ने प्रेस वार्ता कर बड़ा राजनीतिक ऐलान किया। पार्टी ने घोषणा की कि वह उत्तर प्रदेश में 92 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप निषाद (हेलीकॉप्टर बाबा) ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य निषाद समाज को आगे बढ़ाना और उन्हें राजनीतिक भागीदारी दिलाना है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि वंचित समाज अपनी ताकत दिखाए और राजनीति में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराए। प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और आगामी चुनाव को लेकर रणनीति पर भी चर्चा की गई। 👉 अब देखना होगा कि विकास वंचित इंसान पार्टी का यह ऐलान उत्तर प्रदेश की राजनीति में क्या असर डालता है। _पार्टी ने महिला प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी निहारिका को दी साथ ही प्रदेश अध्यक्ष अक्षय निषाद को चुना वही इस मौके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष दुबे व जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ, पवन आदि रहे मौजूद_ *समीर नक़वी* ✍️👆🏻1
- लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में दलित महिला से कथित छेड़छाड़ का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि न सिर्फ उसके साथ रास्ते में अभद्रता हुई, बल्कि न्याय मांगने पर उसे ही प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। महिला का कहना है कि अवध फार्म हाउस के पास एक व्यक्ति ने उसे रोककर छेड़छाड़ की और जातिसूचक टिप्पणियां कीं। विरोध करने पर आरोपी ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार, जब वह शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची तो पुलिस ने उसकी बात सुनने के बजाय उसे डांटकर भगा दिया। वहीं, आरोप है कि आरोपी पक्ष ने पहले ही पुलिस से सांठगांठ कर पीड़ित परिवार और अन्य महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। पीड़ित पक्ष का यह भी कहना है कि बाद में पुलिसकर्मियों द्वारा घर जाकर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया गया। इस मामले को लेकर इलाके में नाराजगी है और निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है।1