Shuru
Apke Nagar Ki App…
Umesh Kumar
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए एक दरोगा के किराए के घर में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। नकाबपोश चोर ताला तोड़कर घर में घुसा और सोने-चांदी के आभूषण समेत करीब 40 लाख रुपये से अधिक का माल समेटकर फरार हो गया। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस टीम फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है। ट्रांसयमुना फेस-2 के डी-ब्लॉक स्थित मकान में थाना छत्ता की डिविजन चौकी के इंचार्ज दरोगा रॉबिन सिंह परिवार सहित किराए पर रहते हैं। मकान मालिक बरहन के बुर्ज अतिवल निवासी राजेश त्यागी हैं। उनके बेटे सूरज भी परिवार के साथ उसी मकान में रहते हैं। शनिवार दोपहर दरोगा ड्यूटी पर गए थे और रात की शिफ्ट भी लग गई। घर के मुख्य गेट पर बाहर से ताला लगा हुआ था। रविवार तड़के नकाबपोश चोर सरिये से गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसा। आरोप है कि उसने पहले सीसीटीवी कैमरे बंद किए और फिर घर में मौजूद सूरज को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। सुबह उठने पर टूटे ताले देखकर घटना की जानकारी हुई। इसके बाद दरोगा को सूचना दी गई। चोर पहली मंजिल पर पहुंचा और दरोगा के घर का ताला तोड़कर अलमारी खंगाल ली। पीड़ित के मुताबिक चोर 100 ग्राम से अधिक सोने के आभूषण, दो किलो से ज्यादा चांदी के जेवर और करीब 20 हजार रुपये नकद ले गया। कुल नुकसान लगभग 40 लाख रुपये बताया गया है। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि चोरी के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।1
- Maharajpur1
- नगर के स्थानीय महाविद्यालय में दो-दिवसीय 'वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता' का सोमवार दोपहर करीब 2 बजे भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहित सिंह ने दीप प्रज्वलित कर औपचारिक उद्घाटन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल अनुशासन और टीम वर्क सीखने का सर्वोत्तम माध्यम हैं, जो विद्यार्थी के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करते हैं। उद्घाटन के साथ ही मैदान पर प्रतिस्पर्धाओं का दौर शुरू हुआ। छात्राओं के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला जहा 100 मीटर और 200 मीटर की दौड़ में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। गोला फेंक और लंबी कूद में भी छात्राओं ने अपना कौशल प्रदर्शित किया। इस अवसर पर समस्त शिक्षकगण ने मैदान में मौजूद रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में खेल भावना जागृत करना और उनके शारीरिक विकास को बढ़ावा देना है।1
- Post by Jammmnu1
- Post by Shiva Singh1
- kar1
- फ़िरोज़ाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र क्षेत्र फ्लाइ ओवर पर दो बाइकर्सो का आतंक, हाइवे पर बाइको रहलते हुए जानलेवा स्टंटबाजी की, वीडियो हुआ वायरल, पुलिस तलाश में जुटी हाइवे पर बाइकर्सो की स्टंटबाजी जान लेवा है। तस्वीर फ़िरोज़ाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के कोटला चुंगी फ्लाइ ओवर की है। जानलेवा स्टंटबाजी का वीडियो शोसल मीडिया पर सुर्खियों में छाया हुआ है। वायरल वीडियो में आप देख सकते है दो बाइको पर 4-4 युवक सवार है और हाइवे पर लहराते हुए स्टंटबाजी कर रहे है। अपनी तो अपनी दूसको की भी जान को खतरे में डालने से बाज नहीं आ रहे है। वीडियो वायरल के बाद पुलिस इनकी तलाश में जुट गयी है। रविवार की सुवह करीव 10 बजे वीडियो सामने आया है।1
- सिरसागंज के प्रतिष्ठित धार्मिक स्थल जदुद्धारा मंदिर के संचालन हेतु जदुद्धारा सेवा संस्थान की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से एडवोकेट यशवंत सिंह जादौन को अध्यक्ष चुना गया। नई समिति में प्रमोद कुमार जादौन उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र सिंह प्रबंधक, हीरा सिंह उपप्रबंधक,रविंद्र पाल सिंह अकेला सचिव, दिगेंद्र सेन उप सचिव, शिवकुमार चंदेल कोषाध्यक्ष, प्रेम प्रताप सेंगर अंकेक्षक और पंकज जादौन को गौशाला प्रबंधक की जिम्मेदारी दी गई है। अध्यक्ष यशवंत सिंह ने कहा कि अगले 5 वर्षों में मंदिर को भव्य स्वरूप देना समिति का मुख्य लक्ष्य है।उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस पुनीत कार्य में सहयोग की अपील की।1
- Post by Jammmnu1