logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*(RY) UP : "ये लंगूर बागपत की DM अस्मिता लाल का पालतू है, नाम है मटरू.. कभी उनका पल्लू पकड़ लेता है तो कभी उनकी कुर्सी पर बैठ जाता है"......!!* IAS अस्मिता लाल पशुप्रेमी हैं, 2015 बैच की अफसर हैं, जनता के बीच में रहती हैं, संवेदनशील हैं। उनका लंगूर मटरू दिनभर DM ऑफिस में ही टहलता रहता है। अस्मिता लाल किसान दिवस पर बैठक कर रही थीं कि अचानक मटरू आ गया, मीटिंग हॉल में। टेबल से होता हुआ मटरू सीधे डीएम अस्मिता लाल के पास पहुंच गया। उसे देखते ही DM कुर्सी से खड़ी हो गईं और मुस्कुराते हुए बोलीं, “बैठो.. इधर बैठो”। इसके बाद लंगूर उनकी कुर्सी पर बैठ गया। *इससे पहले जब जिलाधिकारी अस्मिता लाल किसानों के धरने पर गई थीं वहां भी मटरू उनका पल्लू पकड़कर खड़ा हो गया था।*

4 days ago
user_रजत यादव
रजत यादव
Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
4 days ago

*(RY) UP : "ये लंगूर बागपत की DM अस्मिता लाल का पालतू है, नाम है मटरू.. कभी उनका पल्लू पकड़ लेता है तो कभी उनकी कुर्सी पर बैठ जाता है"......!!* IAS अस्मिता लाल पशुप्रेमी हैं, 2015 बैच की अफसर हैं, जनता के बीच में रहती हैं, संवेदनशील हैं। उनका लंगूर मटरू दिनभर DM ऑफिस में ही टहलता रहता है। अस्मिता लाल किसान दिवस पर बैठक कर रही थीं कि अचानक मटरू आ गया, मीटिंग हॉल में। टेबल से होता हुआ मटरू सीधे डीएम अस्मिता लाल के पास पहुंच गया। उसे देखते ही DM कुर्सी से खड़ी हो गईं और मुस्कुराते हुए बोलीं, “बैठो.. इधर बैठो”। इसके बाद लंगूर उनकी कुर्सी पर बैठ गया। *इससे पहले जब जिलाधिकारी अस्मिता लाल किसानों के धरने पर गई थीं वहां भी मटरू उनका पल्लू पकड़कर खड़ा हो गया था।*

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Urvashi singh
    1
    Post by Urvashi singh
    user_Urvashi singh
    Urvashi singh
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    30 min ago
  • Post by Rohit Kumar
    1
    Post by Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    33 min ago
  • Post by Kanhaiya lal
    1
    Post by Kanhaiya lal
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सीओ ने संभाला मोर्चा,हाईवे पर सघन चेकिंग में 110 वाहनों के चालान 2.19लगाया जुर्माना जसवंतनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार रात सीओ आयुषी सिंह ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जोनई चौकी और बस स्टैंड चौराहे के आसपास थानाध्यक्ष कमल भाटी, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार व शिवशंकर समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने करीब 110 वाहनों के चालान किए, जिनमें मोटरसाइकिल सवार, प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने वाले और काली फिल्म लगी गाड़ियां शामिल रहीं। इसके अलावा 10 वाहनों को सीज भी किया गया। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में कुल लगभग 2 लाख 19 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, बिना कागजात और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों को भी चेतावनी दी गई। सीओ आयुषी सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग की अपील के साथ विना हेल्मेट और विना कागजात के वाहन को नहीं चलाये इस दौरान नव विवाहित महिलाओं को समझाया कि मेरी इस बात की गांठ बांध लो कि जब भी आपके पति घर से वाहन लेकर निकल कर बाहर जाएं तो चाबी से पहले अपने पति को हेल्मेट लगाने के लिए दे। फोटो: राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार रात वाहन चेकिंग अभियान चलाती सीओ आयुषी सिंह व मौजूद पुलिस बल।
    1
    सीओ ने संभाला मोर्चा,हाईवे पर सघन चेकिंग में 110 वाहनों के चालान 2.19लगाया जुर्माना
जसवंतनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार रात सीओ आयुषी सिंह ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जोनई चौकी और बस स्टैंड चौराहे के आसपास थानाध्यक्ष कमल भाटी, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार व शिवशंकर समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने करीब 110 वाहनों के चालान किए, जिनमें मोटरसाइकिल सवार, प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने वाले और काली फिल्म लगी गाड़ियां शामिल रहीं। इसके अलावा 10 वाहनों को सीज भी किया गया।
पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में कुल लगभग 2 लाख 19 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, बिना कागजात और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों को भी चेतावनी दी गई।
सीओ आयुषी सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग की अपील के साथ विना हेल्मेट और विना कागजात के वाहन को नहीं चलाये इस दौरान नव विवाहित महिलाओं को समझाया कि मेरी इस बात की गांठ बांध लो कि जब भी आपके पति घर से वाहन लेकर निकल कर बाहर जाएं तो चाबी से पहले अपने पति को हेल्मेट लगाने के लिए दे।
फोटो: राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार रात वाहन चेकिंग अभियान चलाती सीओ आयुषी सिंह व मौजूद पुलिस बल।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • इटावा, 20 अप्रैल। इटावा में यमुना और चंबल के बीहड़ों में गर्मी का असर काफ़ी ज़्यादा महसूस होता है। बीहड़ों में पानी की कमी के साथ ही जीव जंतुओं को धूप से बचाव हेतु छाया की भी भारी कमी हो जाती है। उक्त के क्रम में इटावा सफारी पार्क में वास कर रहे वन्य जीवों को गर्मी तथा लू से बचाने के लिए हर वर्ष कुछ विशेष तैयारियों की आवश्यकता पड़ती है। जिसके अंतर्गत सफारी क्षेत्र में फूस के छप्पर लगाना तथा पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करना है। साथ ही सभी नाईट सेल के तापमान को नियंत्रित करने के लिये खिड़कियों एवं दरवाजों में ख़स की चटाई लगाकर पानी से लगातार गीला रखा जाता है एवं डेज़र्ट कूलर भी लगाये जाते है। उक्त के अतिरिक्त ब्रीडिंग सेंटर एवं पार्चुरिशन हाउस में एसी लगाए गए है जिससे कि शेरनी और उनके नवजात शावकों को बेहतर और ध्वनिरहित वातावरण मिल सके। वर्तमान समय में ब्रीडिंग सेंटर में पेड़ पौधों की छाया काफ़ी बेहतर हो गई है जो बब्बर शेरों को प्राकृतिक वातावरण प्रदान कर रहा है। सफारी क्षेत्र तथा क्राल में भी फोगर लगाये गए है जिससे लॉयन सफारी क्षेत्र एवं क्राल को ठंडा रखा जा सके। भालू और लेपर्ड हाउस में कूलर और ख़स की चटाई लगाकर नाईट सेल को ठंडा रखा जा रहा है। इसी प्रकार डियर और एंटीलोप सफारी में तालाबों में लगातार ट्यूबवेल से पानी भरने की कार्यवाही की जा रही है ताकि सांभर और बारहसिंघा प्रजाति के हिरणों को अपना तापमान नियंत्रित करने हेतु पर्याप्त स्थान मिल सके। ज्ञातव्य हो कि लॉयन हाउस 02 में वृद्ध बब्बर शेर गीगो पिछले कुछ समय से कॉन्स्टिपेशन की समस्या से ग्रसित था जिसका उपचार दिनांक 15.04.2026 को डॉ आरपी पाण्डे, सेवा निवृत प्रोफेसर सर्जरी विभाग, पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विष्वविद्यालय द्वारा किया गया। उक्त उपचार के परिणाम स्वरूप अब गीगो स्वस्थ है तथा पूर्ण मात्रा में आहार और पानी ग्रहण कर रहा है। वृद्ध बब्बर शेरों में बढ़ती उम्र के कारण कई बार कॉन्स्टिपेशन (कब्ज) की समस्या होना एक सामान्य लक्षण है। लायन हाउस 2 में भी बुजुर्ग बब्बर शेरों को गर्मी और लू से बचाने के लिए फॉगर लगाए गए हैं ताकि हवा में नमी बनी रहे। सफारी पार्ट-2 में वृद्ध बब्बर शेरों को बारी बारी छोड़ा जाता है ताकि बुजुर्ग शेर बड़े क्षेत्र में चहलकदमी करते हुए एक्सरसाइज कर सके। गर्मी के मौसम और तेज धूप को ध्यान में रखते हुए सफारी पार्क के खुलने के समय में भी परिवर्तन किया गया है और दिनाँक 01/04/2026 से प्रातः 6.30 बजे से सफारी पार्क पर्यटकों के लिए खोला जा रहा है क्योंकि सुबह और देर शाम के समय वन्य जीवों में सक्रियता काफ़ी अधिक दिखाई देती है।
    1
    इटावा, 20 अप्रैल। इटावा में यमुना और चंबल के बीहड़ों में गर्मी का असर काफ़ी ज़्यादा महसूस होता है। बीहड़ों में पानी की कमी के साथ ही जीव जंतुओं को धूप से बचाव हेतु छाया की भी भारी कमी हो जाती है। उक्त के क्रम में इटावा सफारी पार्क में वास कर रहे वन्य जीवों को गर्मी तथा लू से बचाने के लिए हर वर्ष कुछ विशेष तैयारियों की आवश्यकता पड़ती है। जिसके अंतर्गत सफारी क्षेत्र में फूस के छप्पर लगाना तथा पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करना है। साथ ही सभी नाईट सेल के तापमान को नियंत्रित करने के लिये खिड़कियों एवं दरवाजों में ख़स की चटाई लगाकर पानी से लगातार गीला रखा जाता है एवं डेज़र्ट कूलर भी लगाये जाते है।
उक्त के अतिरिक्त ब्रीडिंग सेंटर एवं पार्चुरिशन हाउस में एसी लगाए गए है जिससे कि शेरनी और उनके नवजात शावकों को बेहतर और ध्वनिरहित वातावरण मिल सके। वर्तमान समय में ब्रीडिंग सेंटर में पेड़ पौधों की छाया काफ़ी बेहतर हो गई है जो बब्बर शेरों को प्राकृतिक वातावरण प्रदान कर रहा है। सफारी क्षेत्र तथा क्राल में भी फोगर लगाये गए है जिससे लॉयन सफारी क्षेत्र एवं क्राल को ठंडा रखा जा सके। भालू और लेपर्ड हाउस में  कूलर और ख़स की चटाई लगाकर नाईट सेल को ठंडा रखा जा रहा है। इसी प्रकार डियर और एंटीलोप सफारी में तालाबों में लगातार ट्यूबवेल से पानी भरने की कार्यवाही की जा रही है ताकि सांभर और बारहसिंघा प्रजाति के हिरणों को अपना तापमान नियंत्रित करने हेतु पर्याप्त स्थान मिल सके।
ज्ञातव्य हो कि लॉयन हाउस 02 में वृद्ध बब्बर शेर गीगो पिछले कुछ समय से कॉन्स्टिपेशन की समस्या से ग्रसित था जिसका उपचार दिनांक 15.04.2026 को डॉ आरपी पाण्डे, सेवा निवृत प्रोफेसर सर्जरी विभाग, पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विष्वविद्यालय द्वारा किया गया। उक्त उपचार के परिणाम स्वरूप अब गीगो स्वस्थ है तथा पूर्ण मात्रा में आहार और पानी ग्रहण कर रहा है। वृद्ध बब्बर शेरों में बढ़ती उम्र के कारण कई बार कॉन्स्टिपेशन (कब्ज) की समस्या होना एक सामान्य लक्षण है। लायन हाउस 2 में भी बुजुर्ग बब्बर शेरों को गर्मी और लू से बचाने के लिए फॉगर लगाए गए हैं ताकि हवा में नमी बनी रहे। सफारी पार्ट-2 में वृद्ध बब्बर शेरों को बारी बारी छोड़ा जाता है ताकि बुजुर्ग शेर बड़े क्षेत्र में चहलकदमी करते हुए एक्सरसाइज कर सके।
गर्मी के मौसम और तेज धूप को ध्यान में रखते हुए सफारी पार्क के खुलने के समय में भी परिवर्तन किया गया है और दिनाँक 01/04/2026 से प्रातः 6.30 बजे से सफारी पार्क पर्यटकों के लिए खोला जा रहा है क्योंकि सुबह और देर शाम के समय वन्य जीवों में सक्रियता काफ़ी अधिक दिखाई देती है।
    user_Ankur Tripathi
    Ankur Tripathi
    Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ग्वालियर से दर्दनाक हादसा ग्वालियर में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां ट्रक के नीचे काम कर रहे एक युवक के दोनों हाथ बुरी तरह दब गए। बताया जा रहा है कि युवक ट्रक की मरम्मत के दौरान जैक के सहारे नीचे घुसा हुआ था, तभी अचानक जैक का लॉक टूट गया। जैक फेल होते ही ट्रक नीचे आ गिरा और युवक उसके नीचे फंस गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और काफी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में लापरवाही और खराब उपकरण को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    1
    ग्वालियर से दर्दनाक हादसा 
ग्वालियर में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां ट्रक के नीचे काम कर रहे एक युवक के दोनों हाथ बुरी तरह दब गए। बताया जा रहा है कि युवक ट्रक की मरम्मत के दौरान जैक के सहारे नीचे घुसा हुआ था, तभी अचानक जैक का लॉक टूट गया।
जैक फेल होते ही ट्रक नीचे आ गिरा और युवक उसके नीचे फंस गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और काफी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में लापरवाही और खराब उपकरण को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    14 min ago
  • Post by Urvashi singh
    1
    Post by Urvashi singh
    user_Urvashi singh
    Urvashi singh
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    30 min ago
  • Post by Rohit Kumar
    2
    Post by Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    41 min ago
  • *गरीब घायल दिव्यांग को आर्थिक सहायता न मिलने पर परिवारिक जनों ने उसकी इच्छा मृत्यु की मांग शासन से की* दिव्यांग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बांबी गोला अपने दिव्यांग संगठन के कार्यकताओं के साथ मानिकपुर मोड़ के पास मजदूरी का कार्य करने वाले मजदूर आशुतोष उम्र 25 वर्ष निवासी नेवल पुर थाना इकदिल क्षेत्र की 11 हजार विधुत करंट की चपेट में आकर इस हादसे में वह एक हाथ व दोनों पैर गंवाने के बाद मौत की जिन्दगी से संघर्ष कर रहे मजदूर को एम्बुलेंस से लेकर आयें जिला अधिकारी आफिस में उसको आर्थिक सहायता दिलाने की तथा विधुत अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग की। तथा डी एम साहब ने उन्हें हर सहायता देने का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बांबी गोला ने पत्रकारों से कहा कि इस गरीब मजदूर को दिव्यांग बनाने मकान मालिक, विधुत विभाग और डाक्टरों की लापरवाही से दिव्यांग बनाने में पूरा षड्यंत्र है। इस घायल दिव्यांग मजदूर की गत तीन माह पूर्व शादी हुई थी। उन्होंने चेतावनी दी अगर एक सप्ताह तक उनकी इस मांग को जिला प्रशासन ने नहीं मानी तो एक बड़ा दिव्यांग आन्दोलन जिला कचहरी में होगा और उसे जीने से बढ़िया उसको इच्छा मृत्यु की इजाजत दी जाये और परिवार को आर्थिक मदद व पत्नी को सरकारी नौकरी दिलायें जिससे परिवार का भरण पोषण हो सकें। रजत यादव पत्रकार नव भारत संवाद इटावा
    2
    *गरीब घायल दिव्यांग को आर्थिक सहायता न मिलने पर परिवारिक जनों ने उसकी इच्छा मृत्यु की मांग शासन से की*
दिव्यांग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बांबी गोला अपने दिव्यांग संगठन के कार्यकताओं के साथ मानिकपुर मोड़ के पास मजदूरी का कार्य करने वाले मजदूर आशुतोष उम्र 25 वर्ष निवासी नेवल पुर थाना इकदिल क्षेत्र की 11 हजार विधुत करंट की चपेट में आकर इस हादसे में वह एक हाथ व दोनों पैर गंवाने के बाद मौत की जिन्दगी से संघर्ष कर रहे मजदूर को एम्बुलेंस से लेकर आयें जिला अधिकारी आफिस में उसको आर्थिक सहायता दिलाने की तथा विधुत अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग की। तथा डी एम साहब ने उन्हें हर सहायता देने का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बांबी गोला ने पत्रकारों से कहा कि इस गरीब मजदूर को दिव्यांग बनाने मकान मालिक, विधुत विभाग और डाक्टरों की लापरवाही से दिव्यांग बनाने में पूरा षड्यंत्र है। इस घायल दिव्यांग मजदूर की गत तीन माह पूर्व शादी हुई थी। उन्होंने चेतावनी दी अगर एक सप्ताह तक उनकी इस मांग को जिला प्रशासन ने नहीं मानी तो एक बड़ा दिव्यांग आन्दोलन जिला कचहरी में होगा और उसे जीने से बढ़िया उसको इच्छा मृत्यु की इजाजत दी जाये और परिवार को आर्थिक मदद व पत्नी को सरकारी नौकरी दिलायें जिससे परिवार का भरण पोषण हो सकें।
रजत यादव पत्रकार 
नव भारत संवाद इटावा
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.