*सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें..* *16 - अप्रैल - गुरुवार* 👇 ============================== *1* ईरान की 3 समुद्री रास्ते बंद करने की धमकी, कहा- होर्मुज में नाकेबंदी जारी रही तो रेड सी, ओमान सागर और पर्शियन गल्फ में व्यापार रोकेंगे *2* ट्रंप को भारी पड़ रही जंग: अमेरिका ने माना लापता 'MQ-4सी ट्राइटन' ड्रोन हुआ था क्रैश, अब तक 25 ड्रोन का नुकसान, 9 अप्रैल को फारस की खाड़ी में अमेरिका का 2000 करोड़ रुपये की कीमत का MQ-4C ट्राइटन ड्रोन भी क्रैश हुआ *3* 'व्यापारिक जहाजों पर हमले अस्वीकार्य', AZEC बैठक में बोले विदेश मंत्री जयशंकर; होर्मुज स्ट्रेट-सप्लाई चेन पर लंबी चर्चा *4* महिला आरक्षण संशोधन बिल आज संसद में पेश होगा, लोकसभा सीटें 543 से बढ़कर 850 होंगी, 2029 लोकसभा चुनाव में लागू किया जाएगा *5* विपक्ष महिला आरक्षण के साथ, परिसीमन के खिलाफ, बिल पर आज चर्चा होगी, खड़गे ने कहा- लोकसभा की सीटें बढ़ाने के खिलाफ वोट करेंगे *6* केंद्र सरकार लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों की संख्या को बढ़ाकर 850 करने और इसके आधार पर महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने के लिए संसद के विशेष सत्र में प्रस्ताव रखने वाली है। विधेयक के ड्राफ्ट के अनुसार, नए स्वरूप में राज्यों के लिए 815 सीटें और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 35 सीटें निर्धारित की गई हैं। *7* राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। इस दौरान वह गुरुवार को वर्धा में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी *8* राहुल गांधी का सरकार पर हमला: 'परिसीमन से सत्ता हथियाने की कोशिश', छोटे राज्यों के साथ अन्याय का भी लगाया आरोप *9* राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण कानून का पूरी तरह समर्थन करती है। संसद ने वर्ष 2023 में इसे सर्वसम्मति से पारित किया था और यह अब संविधान का हिस्सा बन चुका है। *10* नौसेना प्रमुख बोले- अब धारणा की जंग जीतना भी जरूरी, प्रतिस्पर्धा से संघर्ष की ओर बढ़ चुकी दुनिया *11* ममता बोलीं- हिम्मत है तो मेरी गाड़ी रोज चेक करें, पीएम, गृहमंत्री की गाड़ी भी चेक करके दिखाएं; सेंट्रल मिनिस्टर पैसा लेकर आते हैं *12* यूपी में बड़ा हादसा: ट्रेन से कटकर पांच लोगों की मौत, शव की सूचना मिलने पर ट्रैक पर देखने गए थे सभी *13* लखनऊ में 250 से ज्यादा झोपड़ियां जलीं, 30 सिलेंडर फटे, युवक बोला- मेरे 4 बच्चे जिंदा जल गए; 10 km दूर तक दिखीं लपटें *14* बंगलूरू में एक सनसनीखेज घटना में 42 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 75 वर्षीय लकवाग्रस्त मां को चार मंजिला इमारत की छत से धक्का देकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपनी मां को छत पर ले गया और वहां से उन्हें नीचे धक्का दे दिया, जिससे बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। *15* महाराष्ट्र समेत कई राज्य इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है और हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। MP-छत्तीसगढ़ सहित 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, महाराष्ट्र के 4 शहर देश में सबसे गर्म, 44°C तापमान; राजस्थान में रातें भी तपा रहीं *16* बेंगलुरु की इस IPL सीजन में चौथी जीत, लखनऊ को 5 विकेट से हराया; टेबल के टॉप पर आई, कोहली ने 49 रन बनाए *17* आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला जाएगा। यह मैच में शाम के 7:30 से शुरू होगा। *18* तुर्किये में 13 साल के छात्र ने गोलीबारी की, 9 की मौत, हमलावर ने खुद को भी गोली मारी, 2 दिन में दूसरी स्कूल शूटिंग ===============================

- थाना सुनगढ़ी क्षेत्रान्तर्गत प्राइवेट अस्पताल के गार्ड द्वारा उपचार के दौरान महिला के कुंडल चोरी करने की घटना के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। *प्रकरण में क्षेत्राधिकारी नगर की प्रेस बाइट।*1
- जिला पीलीभीत में जनगणना 2027 के सुपरवाइजरो की ट्रेनिंग का डीएम ने किया शुभारंभ,1
- आप सभी देशवाशियो को होली की हार्दिक शुभकामनायें डॉ.विपिन कुमार यादव संस्थापक &राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय मजदूर हक़ पर्यावरण फाउंडेशन1
- महाराणा प्रताप जयंती पर क्षत्रिय महासभा की बैठक आयोजित भुता/बरेली। उत्तर प्रदेश क्षत्रिय महासभा के जिला संगठन मंत्री अजय प्रताप सिंह के निवास पर महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय महासचिव आलोक चौहान संघर्षी, जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह तोमर एवं जिला महामंत्री देवेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में वक्ताओं ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जीवन, संघर्ष और त्याग पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और वीरता की मिसाल है, जिससे आज की पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर क्षत्रिय महासभा के कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सूरजपाल सिंह, दिनेश चौहान, नरेश सिंह एवं रामवीर सिंह (बीडीसी सदस्य) शामिल रहे। बैठक में आगामी जयंती कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाने की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। एंकरिंग1
- भुता, । थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर के एक युवक ने सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज को लेकर अभद्र टिप्पणी की पोस्ट इंस्टाग्राम पर डाली है। जिसका वीडियो क्षेत्र में खूब वायरल हो रहा है। क्षेत्र के ब्राह्मण समाज में आरोपी के खिलाफ काफी नाराजगी है। थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी संजू पुत्र सोमवीर ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर पोस्ट डाली है। जो इस समय क्षेत्र में आग की तरह फैली हुई है जिसकी शिकायत कस्बा फरीदपुर निवासी सत्यम गौड़ ने एक्स पर की है। इस पोस्ट से नाराज क्षेत्र के दर्जनों पंडित समाज के लोगों ने पुलिस थाने जाकर आरोपी के खिलाफ नाराजगी जताई है। और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इधर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की जांच व आरोपी की तलाश कर रही है।1
- Post by रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक1
- Post by समाचार Crime News1
- *ट्रेजरी सरकारी धन गबन प्रकरण में अभियुक्त इल्हाम उर्र रहमान शम्सी द्वारा किये गए फर्जी लेनदेन की जांच में अब तक प्रकाश में आए 53 खातों में संदिग्ध ₹5,28,57,605/- की धनराशि फ्रीज कराई गई है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 13.02.2026 को जिला विद्यालय निरीक्षक पीलीभीत द्वारा दी गई सूचना के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 60/26 धारा 336(3)/316(5)/338/340(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसमें अभियुक्त द्वारा फर्जी एवं कूटरचित तरीके से वेतन मद से गलत बेनिफिशियरी बनाकर 12.09.2024 से 98 ट्रांजेक्शन के माध्यम से ₹1,01,95,135/- की धनराशि अपनी पत्नी के खाते में ट्रांसफर कर गबन किया जाना पाया गया। प्रकरण एवं की गई कार्यवाही के संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय की प्रेस बाइट।*👇🏻👇🏻1