Shuru
Apke Nagar Ki App…
भाजपा नेता का बयान के बाद राजद के खेमा में मचा खलबली..! भाजपा नेता का दावा मंगल पांडे ईमानदार, तेजस्वी डस्टबिन चोर.. #Mangalpandey #Tejashwiyadav #DustbinScam #BJP #RJD #fbreels #viral
Prime Express News
भाजपा नेता का बयान के बाद राजद के खेमा में मचा खलबली..! भाजपा नेता का दावा मंगल पांडे ईमानदार, तेजस्वी डस्टबिन चोर.. #Mangalpandey #Tejashwiyadav #DustbinScam #BJP #RJD #fbreels #viral
More news from बिहार and nearby areas
- गोपालगंज ब्रेकिंग : गोपालगंज में बेकाबू ट्रैक्टर ने किसान को रौंदा, मौतः ड्राइवर हिरासत में ; घटना भोरे थाना क्षेत्र में रामपुर चकरवा गांव के पास कि है; मृतक की पहचान कोरिया दीक्षित गांव निवासी रामतपस्या तिवारी के बेटे संजय तिवारी के रूप में हुई है। वह पेशे से किसान थे...1
- महाराजगंज का रेलवे फाटक हुआ बेकार आगमन ठप लोगों पर बड़ी परेशानी1
- आंदर थाना परिसर में महावीरी झंडा जुलुस को लेकर शांति समिति की हुई बैठक,डीजे और आपत्तिजनक हथियार पर पूर्ण प्रतिबंध आंदर थाना परिसर में महावीरी झंडा जुलुस को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित थानाध्यक्ष सुनील कुमार,सीओ शुभम वर्मा,बीडीओ रवि कुमार के संयुक्त अध्यक्ष और नेतृत्व में की गई।बैठक में पुलिस पदाधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग शामिल हुए।इस दौरान पूजा स्थलों, जुलूस की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और सोशल मीडिया पर निगरानी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित महावीरी झंडा पूजा स्थलों की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी।अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान संवेदनशील पूजा स्थलों और जुलूस के मार्गों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।बैठक में निर्णय लिया गया कि महावीरी झंडा पर्व के दौरान डीजे का प्रयोग नहीं किया जाएगा।पूजा या जुलूस के दौरान आपत्तिजनक हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आयोजकों और श्रद्धालुओं से निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की।पुलिस पदाधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान अफवाह फैलाने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। बिना पुष्टि किसी भी सूचना को इंटरनेट या अन्य माध्यमों से प्रसारित नहीं करने की अपील की गई।सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेश, आपत्तिजनक पोस्ट और अफवाहों की निगरानी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई है।प्रशासन ने लोगों से महावीरी झंडा पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।किसी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने को कहा गया। बैठक में कुंज बिहारी सिंह,परमात्मा राम,सुभाष सिंह,शंभू प्रसाद,योगेंद्र यादव,दिलीप कुमार,मोo अकरम,पंकज कुमार समेत आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।1
- महावीरी मेला को लेकर मंगलवार की संध्या 5 बजे आंदर थाना परिसर में थानाध्यक्ष सुनील कुमार,बीडीओ रवि कुमार एवं सीओ शुभम कुमार वर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक की गई।इस दौरान मेला के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सौहार्द कायम रखने तथा शांतिपूर्ण माहौल में आयोजन कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।पदाधिकारियों ने कहा कि महावीरी मेला के दौरान किसी भी प्रकार की अशांति अथवा उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।मेला में आर्केस्ट्रा एवं डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।इस बैठक में एसआई टुनटुन कुमार,पूर्व एमएलसी परमात्मा राम,विधूत जेई राजीव रंजन,कांग्रेस नेता विभूतिशरण सिंह, कुंजबिहारी सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष अंकित कुमार,मनोज कुमार सिंह, लक्ष्मण पासवान समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे। महावीरी मेला को लेकर मंगलवार की संध्या 5 बजे आंदर थाना परिसर में थानाध्यक्ष सुनील कुमार,बीडीओ रवि कुमार एवं सीओ शुभम कुमार वर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक की गई।इस दौरान मेला के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सौहार्द कायम रखने तथा शांतिपूर्ण माहौल में आयोजन कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।पदाधिकारियों ने कहा कि महावीरी मेला के दौरान किसी भी प्रकार की अशांति अथवा उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।मेला में आर्केस्ट्रा एवं डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।इस बैठक में एसआई टुनटुन कुमार,पूर्व एमएलसी परमात्मा राम,विधूत जेई राजीव रंजन,कांग्रेस नेता विभूतिशरण सिंह, कुंजबिहारी सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष अंकित कुमार,मनोज कुमार सिंह, लक्ष्मण पासवान समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।1
- आंदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में मंगलवार की संध्या 4 बजे जिला पदाधिकारी विजय प्रकाश मीणा की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।संवाद कार्यक्रम से पूर्व बीडीओ रवि कुमार,बीपीआरओ आकाश द्विवेदी, सीओ शुभम कुमार वर्मा,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीपक कुमार ने पौधा देकर डीएम का स्वागत किया गया।साथ ही सभी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ डीएम ने परिचय प्राप्त किए।इस कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने के साथ जनप्रतिनिधियों से स्थानीय समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी लेना था।संवाद कार्यक्रम में एडीएम प्रमोद कुमार,आंदर थानाध्यक्ष सुनील कुमार,असांव थानाध्यक्ष संतोष कुमार,स्वास्थ्य प्रबंधक अरविंद कुमार राय,उपप्रमुख नीतीश कुमार सिंह,मुखिया सतीशचंद्र गुप्ता,बीडीसी सदस्य मुन्ना गुप्ता,कुंजबिहारी सिंह, समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे। आंदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में मंगलवार की संध्या 4 बजे जिला पदाधिकारी विजय प्रकाश मीणा की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।संवाद कार्यक्रम से पूर्व बीडीओ रवि कुमार,बीपीआरओ आकाश द्विवेदी, सीओ शुभम कुमार वर्मा,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीपक कुमार ने पौधा देकर डीएम का स्वागत किया गया।साथ ही सभी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ डीएम ने परिचय प्राप्त किए।इस कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने के साथ जनप्रतिनिधियों से स्थानीय समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी लेना था।संवाद कार्यक्रम में एडीएम प्रमोद कुमार,आंदर थानाध्यक्ष सुनील कुमार,असांव थानाध्यक्ष संतोष कुमार,स्वास्थ्य प्रबंधक अरविंद कुमार राय,उपप्रमुख नीतीश कुमार सिंह,मुखिया सतीशचंद्र गुप्ता,बीडीसी सदस्य मुन्ना गुप्ता,कुंजबिहारी सिंह, समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।1
- मंगलपुर के बरियारपुर में मिला अजगर लोगों ने वन विभाग को बुलाकर किया हवाले नौतन थाना क्षेत्र के मंगलपुर कला पंचायत के बरियारपुर में मछुआरों को एक विशाल अजगर जाल में फंसा वन विभाग टीम को बुलाकर किया हवाले अजगर को वन विभाग अपने साथ लेकर गई1
- आंदर प्रखंड मुख्यालय सभा कक्षा में जिला पदाधिकारी, सिवान विजय प्रकाश मीणा ने प्रखंड एवं अंचल स्तरीय पदाधिकारियों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद कार्यक्रम कर बैठक की।।बैठक में क्षेत्र के विकास, विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, जनसमस्याओं तथा आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि कुमार ,अंचलाधिकारी शुभम वर्मा,आंदर थानाध्यक्ष सुनील कुमार,असांव थानाध्यक्ष संतोष कुमार सहित प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारियों ने अपना परिचय देते हुए अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यों की जानकारी जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की।इसके पश्चात नगर पंचायत समेत प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने भी अपना परिचय दिया तथा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं एवं विकास से जुड़े विषयों को जिला पदाधिकारी के समक्ष रखा।जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार द्वारा संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ साझा की जाए, ताकि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक प्रभावी एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जा सके। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, जवाबदेही तथा अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने खुले व लटके तारों को ठीक करने तथा जर्जर ग्रामीण सड़कों की मरम्मत के तत्काल निर्देश दिए गए।पंचायतों में खराब सोलर लाइट और नल-जल योजनाओं की समस्याओं,विद्यालय छात्रों पाटन पाठ करने में हो रही असुविधाओं को दूर करने के लिए संबंधित विभागों को सर्वे कर व्यवस्था सुधारने को कहा गया।अधिकारियों को समय पर अपने कार्यालयों में उपस्थित रहने की सख्त हिदायत दी गई,ताकि दूर-दराज से आने वाले आम नागरिकों को असुविधा न हो।वही महाबीर झंडा जुलूस में पुलिस प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने के साथ-साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहा गया मौके पर प्रखंड प्रमुख राधा देवी,उपप्रमुख राजा सिंह,नगर पंचायत उपाध्यक्ष दिलीप कुमार,भाजपा बीस सूत्री अध्यक्ष सुभाष सिंह,उपाध्यक्ष कुंज बिहारी सिंह समेत प्रखंड और अंचल पदाधिकारी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे1
- कमल साह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध व महिला सुरक्षा की दी जानकारी नौतन। कमल साह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नौतन के परिसर में मंगलवार को बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वित्तीय सर्किल के इंस्पेक्टर ने विद्यार्थियों को वर्तमान परिवेश में बढ़ रहे साइबर अपराध एवं अन्य सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान विद्यार्थियों को मुख्य रूप से साइबर क्राइम, सूखा नशा तथा महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इंस्पेक्टर ने छात्र-छात्राओं से साइबर अपराध से सतर्क रहने, नशे से दूर रहने तथा महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की। कार्यक्रम में थानाध्यक्ष, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका तथा शिक्षक नंद किशोर प्रसाद यादव, कौशलेंद्र राम, अजय कुमार, शारदा कुमारी, मनीष कुमार चौरसिया, मोहम्मद शमीम, महरेश द्विवेदी, रामचंद्र यादव, रजनीश चौरसिया सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। विद्यालय में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय की चुनौतियों को समझने और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी मिली।1
- गोपालगंज में दहेज के दंश ने उजाड़ा एक घर, शादी के चंद महीनों बाद नवविवाहिता की मौत, पति गिरफ्तार! गोपालगंज जिले के भोरे में जिस बेटी को एक दिव्यांग पिता ने अपनी जमीन बेचकर और पाई पाई जोड़कर बड़े अरमानों से विदा किया था, उसकी शादी के महज कुछ महीनों बाद मौत की खबर ने पूरे मायके को झकझोर दिया। गोपालगंज के जगतौली ओपी क्षेत्र के विश्रामपुर गांव में नवविवाहिता प्रतिमा कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के गले पर गहरे निशान मिलने के बाद मायके वालों ने दहेज के लिए गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।1