logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पटियाली तहसील में समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश पटियाली तहसील में समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश कासगंज, 01 अगस्त। जन समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। शनिवार को तहसील पटियाली में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने स्वयं पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समाधान दिवस के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने अपनी शिकायतें प्रशासन के सामने रखीं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने हर एक प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लेते हुए राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का शत-प्रतिशत, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा गया कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही राजस्व और पुलिस विभाग के बीच बेहतर समन्वय बनाकर समस्याओं का समाधान करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने शिकायत पंजिका का निरीक्षण भी किया और पूर्व में निस्तारित शिकायतों का फीडबैक लेकर उनकी गुणवत्ता परखी। इस मौके पर राजस्व और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे। समाधान दिवस के माध्यम से प्रशासन ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी तरह की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।

3 hrs ago
user_Amit kumar
Amit kumar
कासगंज, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
412a14d1-0598-4f16-8b37-ab4d1c76bae4

पटियाली तहसील में समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश पटियाली तहसील में समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश कासगंज, 01 अगस्त। जन समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। शनिवार को तहसील पटियाली में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने स्वयं पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समाधान दिवस के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने अपनी शिकायतें प्रशासन के सामने रखीं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने हर एक प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लेते हुए राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का शत-प्रतिशत, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा गया कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही राजस्व और पुलिस विभाग के बीच बेहतर समन्वय बनाकर समस्याओं का समाधान करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने शिकायत पंजिका का निरीक्षण भी किया और पूर्व में निस्तारित शिकायतों का फीडबैक लेकर उनकी गुणवत्ता परखी। इस मौके पर राजस्व और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे। समाधान दिवस के माध्यम से प्रशासन ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी तरह की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।

More news from Kasganj and nearby areas
  • बदायूं के कछला गंगा घाट पर गंगा का जलस्तर बढ़ने से किसानों की फसलों पर छाया संकट
    1
    बदायूं के कछला गंगा घाट पर गंगा का जलस्तर बढ़ने से किसानों की फसलों पर छाया संकट
    user_देवेन्द्र प्रताप सिंह
    देवेन्द्र प्रताप सिंह
    Local News Reporter Sahawar, Kasganj•
    2 hrs ago
  • सहसवान में विकास की खुली पोल, सड़क पर जलभराव से स्कूल जाने को मजबूर बच्चे सहसवान में विकास की खुली पोल, सड़क पर जलभराव से स्कूल जाने को मजबूर बच्चे जरीफपुर गढ़िया–खिरकवारी–मानपुर पुख्ता मार्ग बना तालाब, ग्रामीणों में नाराजगी बदायूं के सहसवान क्षेत्र में जरीफपुर गढ़िया, खिरकवारी और मानपुर पुख्ता मार्ग पर विकास के दावों की हकीकत सामने आ रही है। सड़क पर भरे पानी और कीचड़ के बीच स्कूली बच्चों को रोज जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। बारिश के दिनों में यह मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो जाता है, जिससे बच्चों, राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
    1
    सहसवान में विकास की खुली पोल, सड़क पर जलभराव से स्कूल जाने को मजबूर बच्चे
सहसवान में विकास की खुली पोल, सड़क पर जलभराव से स्कूल जाने को मजबूर बच्चे
जरीफपुर गढ़िया–खिरकवारी–मानपुर पुख्ता मार्ग बना तालाब, ग्रामीणों में नाराजगी
बदायूं के सहसवान क्षेत्र में जरीफपुर गढ़िया, खिरकवारी और मानपुर पुख्ता मार्ग पर विकास के दावों की हकीकत सामने आ रही है। सड़क पर भरे पानी और कीचड़ के बीच स्कूली बच्चों को रोज जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। बारिश के दिनों में यह मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो जाता है, जिससे बच्चों, राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
    user_Vivek Chauhan reporters
    Vivek Chauhan reporters
    Actor बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    47 min ago
  • कृषि यंत्र कारखाने में डेढ़ लाख की चोरी, अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दे कर कार्यवाही की मांग जलेसर। एटा। उत्तर प्रदेश। जनपद एटा में कोतवाली जलेसर क्षेत्र के रेलवे रोड़ स्थित एक कृषि यंत्र निर्माण एवं मरम्मत कारखाने में अज्ञात चोरों ने देर रात सेंध लगाकर लगभग 1.50 लाख मूल्य का सामान एवं नकदी चोरी कर ली। घटना के संबंध में कारखाना स्वामी ने कोतवाली जलेसर में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार ग्राम गोपालपुर निवासी देवेन्द्र कुमार का रेलवे रोड़, कस्बा जलेसर में कृषि यंत्र निर्माण एवं पुराने कृषि यंत्रों की मरम्मत का कारखाना संचालित है। आरोप है, कि 1 अगस्त 2026 की बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने कारखाने की छत पर बने जीने की दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया और वहां रखा कीमती सामान व नकदी चोरी कर ले गए। तहरीर में चोरी हुए सामान में चार बैटरियां, ऑटो स्पेयर पार्ट्स, विभिन्न प्रकार की बेरिंग, लगभग 50 किलोग्राम से अधिक कॉपर युक्त विद्युत केबल तथा स्पेयर पार्ट्स की दराज में रखी पाँच हजार रुपए से अधिक की नकदी शामिल बताई गई है। प्रार्थी के अनुसार चोरी गए सामान और नकदी का कुल अनुमानित मूल्य करीब 1.50 लाख है। पीड़ित ने पुलिस से अज्ञात चोरों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर शीघ्र कानूनी कार्यवाही, चोरी गए सामान की बरामदगी तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
    2
    कृषि यंत्र कारखाने में डेढ़ लाख की चोरी, अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दे कर कार्यवाही की मांग
जलेसर। एटा। उत्तर प्रदेश। जनपद एटा में कोतवाली जलेसर क्षेत्र के रेलवे रोड़ स्थित एक कृषि यंत्र निर्माण एवं मरम्मत कारखाने में अज्ञात चोरों ने देर रात सेंध लगाकर लगभग 1.50 लाख मूल्य का सामान एवं नकदी चोरी कर ली। घटना के संबंध में कारखाना स्वामी ने कोतवाली जलेसर में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार ग्राम गोपालपुर निवासी देवेन्द्र कुमार का रेलवे रोड़, कस्बा जलेसर में कृषि यंत्र निर्माण एवं पुराने कृषि यंत्रों की मरम्मत का कारखाना संचालित है। आरोप है, कि 1 अगस्त 2026 की बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने कारखाने की छत पर बने जीने की दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया और वहां रखा कीमती सामान व नकदी चोरी कर ले गए। तहरीर में चोरी हुए सामान में चार बैटरियां, ऑटो स्पेयर पार्ट्स, विभिन्न प्रकार की बेरिंग, लगभग 50 किलोग्राम से अधिक कॉपर युक्त विद्युत केबल तथा स्पेयर पार्ट्स की दराज में रखी पाँच हजार रुपए से अधिक की नकदी शामिल बताई गई है। प्रार्थी के अनुसार चोरी गए सामान और नकदी का कुल अनुमानित मूल्य करीब 1.50 लाख है। पीड़ित ने पुलिस से अज्ञात चोरों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर शीघ्र कानूनी कार्यवाही, चोरी गए सामान की बरामदगी तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
    user_JURM KA PARDAAPHAASH
    JURM KA PARDAAPHAASH
    Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 👉*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया वीडियो* गाली-गलौज से कभी कोई समस्या हल नहीं होती। आइए, भटक गए लोगों को सही रास्ता दिखाएं। 👉 पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया नया वीडियो, बोले- जंतर-मंतर पर बच्चों ने मुझे, मेरी मां को गालियां दी, मैं उन्हें माफ करना चाहता हूं
    1
    👉*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया वीडियो*
गाली-गलौज से कभी कोई समस्या हल नहीं होती।
आइए, भटक गए लोगों को सही रास्ता दिखाएं।
👉 पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया नया वीडियो, बोले- जंतर-मंतर पर बच्चों ने मुझे, मेरी मां को गालियां दी, मैं उन्हें माफ करना चाहता हूं
    user_Pankaj Kumar all india virochi
    Pankaj Kumar all india virochi
    पत्रकार Jalesar, Etah, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • पुलिस वाले अगर गुंडागर्दी करें तो लोकतंत्र में जवाब देना सीखो लोकतंत्र में कोई भी व्यक्ति या संस्था कानून से ऊपर नहीं होती। यदि कोई पुलिसकर्मी अपने अधिकारों का दुरुपयोग करता है या अनुचित व्यवहार करता है, तो नागरिकों को संविधान और कानून के दायरे में रहकर उसका जवाब देने का अधिकार है। जवाब का अर्थ हिंसा या अभद्रता नहीं, बल्कि शिकायत दर्ज कराना, उच्च अधिकारियों से संपर्क करना, न्यायालय का सहारा लेना और अपने अधिकारों की रक्षा करना है। एक मजबूत लोकतंत्र में पुलिस और जनता दोनों की जिम्मेदारी है कि वे कानून का सम्मान करें तथा न्याय, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखें ।
    1
    पुलिस वाले अगर गुंडागर्दी करें तो लोकतंत्र में जवाब देना सीखो

लोकतंत्र में कोई भी व्यक्ति या संस्था कानून से ऊपर नहीं होती। यदि कोई पुलिसकर्मी अपने अधिकारों का दुरुपयोग करता है या अनुचित व्यवहार करता है, तो नागरिकों को संविधान और कानून के दायरे में रहकर उसका जवाब देने का अधिकार है। जवाब का अर्थ हिंसा या अभद्रता नहीं, बल्कि शिकायत दर्ज कराना, उच्च अधिकारियों से संपर्क करना, न्यायालय का सहारा लेना और अपने अधिकारों की रक्षा करना है। एक मजबूत लोकतंत्र में पुलिस और जनता दोनों की जिम्मेदारी है कि वे कानून का सम्मान करें तथा न्याय, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखें ।
    user_Hari Singh Gautam
    Hari Singh Gautam
    Teacher जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने कांवड़ यात्रियों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, 

तेज रफ्तार पिकअप ने कांवड़ यात्रियों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_Sandprakash
    Sandprakash
    सहसवान, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.