logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौन जिले में जब मजिस्ट्रेट की गाड़ी भी नहीं है सुरक्षित नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के उरई तहसील से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज एक अजीबोगरीब घटनाक्रम चर्चा का विषय बन गया दरअसल एक व्यक्ति ने मजिस्ट्रेट की गाड़ी चुराई और उसे ले जाने वाला ही था कि पकड़ा गया उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है

3 hrs ago
user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

जालौन जिले में जब मजिस्ट्रेट की गाड़ी भी नहीं है सुरक्षित नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के उरई तहसील से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज एक अजीबोगरीब घटनाक्रम चर्चा का विषय बन गया दरअसल एक व्यक्ति ने मजिस्ट्रेट की गाड़ी चुराई और उसे ले जाने वाला ही था कि पकड़ा गया उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • विकास खण्ड जालौन के ग्राम पहाड़पुरा पहुंचकर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं विकास कार्यों को पूरा करने के दिये निर्देश विकास खण्ड जालौन के ग्राम पहाड़पुरा पहुंचे जिलाधिकारी, ग्रामीणों की समस्याएं सुन विकास कार्यों को दी नई गति *तालाबों के सौंदर्यीकरण, पानी की टंकी तक सड़क निर्माण एवं ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा देने के दिए निर्देश* जालौन। जनपद के ग्राम पहाड़पुरा के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं एवं विकास संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने गांव में स्थित दो बड़े तालाबों के सौंदर्यीकरण तथा पेयजल टंकी तक पहुंचने के लिए संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग जिलाधिकारी के समक्ष रखी। ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि गांव के दोनों तालाबों का वीबीजी राम जी योजना के अंतर्गत सौंदर्यीकरण कराए जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही पेयजल टंकी तक पहुंचने के लिए संपर्क मार्ग निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र स्वीकृति हेतु भेजा जाए, ताकि ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से पंचायत भवन के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही जनसेवाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने पूछा कि जन्म प्रमाण-पत्र, मृत्यु प्रमाण-पत्र सहित अन्य शासकीय सेवाएं समयबद्ध रूप से मिल रही हैं या नहीं। इस पर ग्रामीणों ने एक स्वर में बताया कि पंचायत भवन के माध्यम से अधिकांश छोटे-बड़े कार्य आसानी से संपन्न हो रहे हैं तथा उन्हें आवश्यक सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो रही हैं।जिलाधिकारी ने ग्राम स्थित बहुउद्देशीय सहकारी समिति का भी निरीक्षण किया। परिसर में पर्याप्त खाली स्थान उपलब्ध होने पर उन्होंने वहां नियमित साप्ताहिक बाजार संचालित किए जाने की संभावनाओं पर कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही समिति परिसर में बंद पड़ी दुकानों का नियमानुसार आवंटन कर छोटे उद्यमियों एवं स्वरोजगार से जुड़े लोगों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित हों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गांवों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, स्थानीय रोजगार के अवसरों का सृजन तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, एआर कोऑपरेटिव शिव कुमार ग्रामीण जन मौजूद रहे।
    1
    विकास खण्ड जालौन के ग्राम पहाड़पुरा पहुंचकर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं विकास कार्यों को पूरा करने के दिये निर्देश 
विकास खण्ड जालौन के ग्राम पहाड़पुरा पहुंचे जिलाधिकारी, ग्रामीणों की समस्याएं सुन विकास कार्यों को दी नई गति 
*तालाबों के सौंदर्यीकरण, पानी की टंकी तक सड़क निर्माण एवं ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा देने के दिए निर्देश* 
जालौन। जनपद के ग्राम पहाड़पुरा के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं एवं विकास संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने गांव में स्थित दो बड़े तालाबों के सौंदर्यीकरण तथा पेयजल टंकी तक पहुंचने के लिए संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग जिलाधिकारी के समक्ष रखी। ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि गांव के दोनों तालाबों का वीबीजी राम जी योजना के अंतर्गत सौंदर्यीकरण कराए जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही पेयजल टंकी तक पहुंचने के लिए संपर्क मार्ग निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र स्वीकृति हेतु भेजा जाए, ताकि ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से पंचायत भवन के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही जनसेवाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने पूछा कि जन्म प्रमाण-पत्र, मृत्यु प्रमाण-पत्र सहित अन्य शासकीय सेवाएं समयबद्ध रूप से मिल रही हैं या नहीं। इस पर ग्रामीणों ने एक स्वर में बताया कि पंचायत भवन के माध्यम से अधिकांश छोटे-बड़े कार्य आसानी से संपन्न हो रहे हैं तथा उन्हें आवश्यक सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो रही हैं।जिलाधिकारी ने ग्राम स्थित बहुउद्देशीय सहकारी समिति का भी निरीक्षण किया। परिसर में पर्याप्त खाली स्थान उपलब्ध होने पर उन्होंने वहां नियमित साप्ताहिक बाजार संचालित किए जाने की संभावनाओं पर कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही समिति परिसर में बंद पड़ी दुकानों का नियमानुसार आवंटन कर छोटे उद्यमियों एवं स्वरोजगार से जुड़े लोगों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित हों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गांवों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, स्थानीय रोजगार के अवसरों का सृजन तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। 
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, एआर कोऑपरेटिव शिव कुमार ग्रामीण जन मौजूद रहे।
    user_Anurag Shrivastava
    Anurag Shrivastava
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • जालौन राजमिस्त्री ठेकेदार संग दबंगों ने की मारपीट, मारपीट के ठेकेदार का फोड़ा सिर राजमिस्त्री ठेकेदार संग दबंगों ने की मारपीट, मारपीट के ठेकेदार का फोड़ा सिर, मारपीट कर मौके से फरार हुए दबंग, पीड़ित ने पुलिस को सौंपी मामले की तहरीर, उरई कोतवाली के कोंच रोड विधि महाविद्यालय के पास का मामला।
    2
    जालौन

राजमिस्त्री ठेकेदार संग दबंगों ने की मारपीट,
मारपीट के ठेकेदार का फोड़ा सिर
राजमिस्त्री ठेकेदार संग दबंगों ने की मारपीट,
मारपीट के ठेकेदार का फोड़ा सिर,
मारपीट कर मौके से फरार हुए दबंग,
पीड़ित ने पुलिस को सौंपी मामले की तहरीर,
उरई कोतवाली के कोंच रोड विधि महाविद्यालय के पास का मामला।
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कोंच में अखिल भारतीय खंगार क्षत्रिय समाज ने विधायक मूलचंद्र निरंजन का किया सम्मान, प्रेरणा द्वार निर्माण पर जताया आभार जालौन के कोंच में शनिवार सुबह 10 बजे अखिल भारतीय खंगार क्षत्रिय समाज द्वारा माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन का आभार पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। समाज के पदाधिकारियों ने विधायक द्वारा जनपद जालौन-भिंड मुख्य मार्ग पर बंगरा स्थित जनपद सीमा पर खंगार क्षत्रिय समाज के महापुरुष एवं प्रथम हिंदू राष्ट्र निर्माता गढ़कुंडार नरेश महाराजा खेत सिंह खंगार जूदेव की स्मृति में भव्य प्रेरणा द्वार स्थापित कराए जाने पर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि विधायक के इस प्रयास से न केवल खंगार क्षत्रिय समाज की गौरवशाली विरासत को सम्मान मिला है, बल्कि जनपद जालौन की ऐतिहासिक पहचान भी मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि प्रेरणा द्वार आने वाली पीढ़ियों को अपने महापुरुषों के इतिहास और उनके योगदान से परिचित कराएगा तथा समाज में गौरव और प्रेरणा का भाव उत्पन्न करेगा। विधायक मूलचंद्र निरंजन के जनसेवा के प्रति समर्पण और समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समाज के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास और सामाजिक एकता के लिए ऐसे प्रयास जारी रहेंगे। कार्यक्रम में अखिल भारतीय खंगार क्षत्रिय समाज के जिलाध्यक्ष प्रताप भान सिंह (पिंटू) हरिपुरा, महेंद्र सिंह, सूरज सिंह, नरेंद्र परिहार, सुरेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह परिहार, आलोक कुमार, धगुबा, दिलीप कुमत, भूपत सिंह, प्रधानाचार्य प्रकाश परिहार, भगवत शरण, राजकुमार, रमेश सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज की एकजुटता और सामाजिक उत्थान के संकल्प के साथ हुआ।
    1
    कोंच में अखिल भारतीय खंगार क्षत्रिय समाज ने विधायक मूलचंद्र निरंजन का किया सम्मान, प्रेरणा द्वार निर्माण पर जताया आभार
जालौन के कोंच में शनिवार सुबह 10 बजे अखिल भारतीय खंगार क्षत्रिय समाज द्वारा माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन का आभार पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। समाज के पदाधिकारियों ने विधायक द्वारा जनपद जालौन-भिंड मुख्य मार्ग पर बंगरा स्थित जनपद सीमा पर खंगार क्षत्रिय समाज के महापुरुष एवं प्रथम हिंदू राष्ट्र निर्माता गढ़कुंडार नरेश महाराजा खेत सिंह खंगार जूदेव की स्मृति में भव्य प्रेरणा द्वार स्थापित कराए जाने पर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि विधायक के इस प्रयास से न केवल खंगार क्षत्रिय समाज की गौरवशाली विरासत को सम्मान मिला है, बल्कि जनपद जालौन की ऐतिहासिक पहचान भी मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि प्रेरणा द्वार आने वाली पीढ़ियों को अपने महापुरुषों के इतिहास और उनके योगदान से परिचित कराएगा तथा समाज में गौरव और प्रेरणा का भाव उत्पन्न करेगा।
विधायक मूलचंद्र निरंजन के जनसेवा के प्रति समर्पण और समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समाज के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास और सामाजिक एकता के लिए ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय खंगार क्षत्रिय समाज के जिलाध्यक्ष प्रताप भान सिंह (पिंटू) हरिपुरा, महेंद्र सिंह, सूरज सिंह, नरेंद्र परिहार, सुरेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह परिहार, आलोक कुमार, धगुबा, दिलीप कुमत, भूपत सिंह, प्रधानाचार्य प्रकाश परिहार, भगवत शरण, राजकुमार, रमेश सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज की एकजुटता और सामाजिक उत्थान के संकल्प के साथ हुआ।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    3 hrs ago
  • जालौन के कोंच तहसील के ग्राम हिंगुटा में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे कबर बिज्जू दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास एक खेत से तीन कबर बिज्जू पकड़े गए, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, पिछले तीन दिनों से सरमन कुशवाहा के खेत में छह से सात कबर बिज्जू घूमते हुए देखे जा रहे थे। यह खेत गांव के प्राथमिक विद्यालय के बगल में स्थित है। इन वन्यजीवों की मौजूदगी से ग्रामीणों, विशेषकर स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों में भय का माहौल था। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए इनमें से तीन कबर बिज्जू को सुरक्षित पकड़ लिया। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
    1
    जालौन के कोंच तहसील के ग्राम हिंगुटा में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे कबर बिज्जू दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास एक खेत से तीन कबर बिज्जू पकड़े गए, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, पिछले तीन दिनों से सरमन कुशवाहा के खेत में छह से सात कबर बिज्जू घूमते हुए देखे जा रहे थे। यह खेत गांव के प्राथमिक विद्यालय के बगल में स्थित है। इन वन्यजीवों की मौजूदगी से ग्रामीणों, विशेषकर स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों में भय का माहौल था।

शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए इनमें से तीन कबर बिज्जू को सुरक्षित पकड़ लिया। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • *कम्पोजिट कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय मुरलीमनोहर में बच्चों ने सोशल मीडिया की लत पर दिया प्रेरणादायक संदेश* जालौन।नगर के मोहल्ला मुरलीमनोहर में संचालित कम्पोजिट कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय जालौन के कक्षा पाँच के बच्चों द्वारा एक प्रेरणादायक नाटक का मंचन किया गया। बच्चों को सोशल मीडिया की लत से बचने के लिए जागरूक करना था। नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने प्रभावशाली अभिनय करते हुए यह संदेश दिया कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का अनियंत्रित उपयोग बच्चों का बहुमूल्य समय नष्ट करता है। इससे पढ़ाई, एकाग्रता, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बच्चों ने अपने संवादों के माध्यम से यह भी बताया कि मोबाइल की दुनिया में खोने के बजाय यदि विद्यार्थी अपना समय पढ़ाई, खेलकूद, पुस्तक पठन, रचनात्मक गतिविधियों और परिवार के साथ बिताएँ, तो वे अपने सपनों को साकार कर सकते हैं और एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।विद्यालय परिवार ने इस सराहनीय प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों में अच्छे संस्कार, सही आदतें और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित करना भी विद्यालय का प्रमुख उद्देश्य है।कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे सोशल मीडिया का उपयोग केवल आवश्यक कार्यों के लिए करेंगे, उसकी लत से दूर रहेंगे और अपने समय का सदुपयोग करते हुए शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।
    1
    *कम्पोजिट कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय मुरलीमनोहर में बच्चों ने सोशल मीडिया की लत पर दिया प्रेरणादायक संदेश*

जालौन।नगर के मोहल्ला मुरलीमनोहर में संचालित कम्पोजिट कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय जालौन के कक्षा पाँच के बच्चों द्वारा एक प्रेरणादायक नाटक का मंचन किया गया। बच्चों को सोशल मीडिया की लत से बचने के लिए जागरूक करना था।
नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने प्रभावशाली अभिनय करते हुए यह संदेश दिया कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का अनियंत्रित उपयोग बच्चों का बहुमूल्य समय नष्ट करता है। इससे पढ़ाई, एकाग्रता, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
बच्चों ने अपने संवादों के माध्यम से यह भी बताया कि मोबाइल की दुनिया में खोने के बजाय यदि विद्यार्थी अपना समय पढ़ाई, खेलकूद, पुस्तक पठन, रचनात्मक गतिविधियों और परिवार के साथ बिताएँ, तो वे अपने सपनों को साकार कर सकते हैं और एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।विद्यालय परिवार ने इस सराहनीय प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों में अच्छे संस्कार, सही आदतें और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित करना भी विद्यालय का प्रमुख उद्देश्य है।कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे सोशल मीडिया का उपयोग केवल आवश्यक कार्यों के लिए करेंगे, उसकी लत से दूर रहेंगे और अपने समय का सदुपयोग करते हुए शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।
    user_Anurag Shrivastava
    Anurag Shrivastava
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • उरई तहसील की सरकारी गाड़ी पर कथित हाथ साफ करने की कोशिश! चौकीदार ने रोका, युवक पुलिस के हवाले उरई/जालौन। 31 जुलाई की शाम करीब 4 बजे नवीन तहसील परिसर में तहसीलदार की सरकारी गाड़ी को कथित रूप से ले जाने के मामले में नया अपडेट सामने आया है। वायरल जानकारी के अनुसार युवक राजा बाबू पासवान को चौकीदार की सतर्कता से रोक लिया गया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले में तहसीलदार के ड्राइवर ने कोतवाली उरई में शिकायती पत्र भी दे दिया है। अब पुलिस युवक से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। गाड़ी में चाबी क्यों छोड़ी गई? युवक सरकारी वाहन तक पहुंचा कैसे? क्या CCTV से पूरा सच सामने आएगा? और आखिर युवक की गाड़ी ले जाने के पीछे क्या मंशा थी? नोट: मामले में पुलिस जांच जारी है। वायरल जानकारी के आधार पर लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच और आधिकारिक कार्रवाई के बाद ही होगी।
    1
    उरई तहसील की सरकारी गाड़ी पर कथित हाथ साफ करने की कोशिश! 
चौकीदार ने रोका, युवक पुलिस के हवाले

उरई/जालौन। 31 जुलाई की शाम करीब 4 बजे नवीन तहसील परिसर में तहसीलदार की सरकारी गाड़ी को कथित रूप से ले जाने के मामले में नया अपडेट सामने आया है। 
वायरल जानकारी के अनुसार युवक राजा बाबू पासवान को चौकीदार की सतर्कता से रोक लिया गया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया।

 मामले में तहसीलदार के ड्राइवर ने कोतवाली उरई में शिकायती पत्र भी दे दिया है।
 अब पुलिस युवक से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

गाड़ी में चाबी क्यों छोड़ी गई?
 युवक सरकारी वाहन तक पहुंचा कैसे? 
क्या CCTV से पूरा सच सामने आएगा? 
और आखिर युवक की गाड़ी ले जाने के पीछे क्या मंशा थी?

 नोट: मामले में पुलिस जांच जारी है। 
वायरल जानकारी के आधार पर लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच और आधिकारिक कार्रवाई के बाद ही होगी।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.