ग्राम रथ अभियानः राज्य सरकार का संकल्प, पात्र को मिले योजनाओं का लाभ गांव-गांव पहुंच रहे ग्राम रथों से जागरूक और लाभान्वित हो रहे हैं ग्रामीण खैरथल-तिजारा, 10 मई। राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण अंचलों तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से जिले में संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत रविवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में उत्साहपूर्ण और आकर्षक कार्यक्रम हुए। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए योजनाओं की जानकारी लेने के साथ.साथ इनका लाभ भी लिया जा रहा है। 10 मई को किशनगढ़ बास विधानसभा क्षेत्र के घीकाका, बघाना,जकोपुर, बीलाहेडी, एवं रामपुर गांवों, मुंडावर विधानसभा के सुंदरवाडी, जोगावाड, माजरा, सिरोड़कला, नांगलसिया, तिजारा विधानसभा के ककराली, टिहली, ढाकी, नौरंगाबाद, मैनाकी के गांवों में एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया। इन गांवों में ग्राम रथ पहुँचते ही ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भीड़ उमड पडी। इस दौरान 13 विभागों की प्रमुख योजनाओं का डिजिटल माध्यम से जीवंत प्रसारण किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का संदेश भी ग्रामीणों को सुनाया गया, जिसमें उन्होंने आमजन से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामदयाल ने बताया कि कार्यक्रम में स्थानीय लोक कलाकारों ने गीत, भजन के माध्यम से योजनाओं की जानकारी को रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया। कलाकारों की प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने जहां ग्रामीणों का मनोरंजन कियाए वहीं योजनाओं के लाभ और आवेदन प्रक्रिया को भी सरल भाषा में समझाया। विभागीय अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं से संबंधित मार्गदर्शिका एवं प्रचार सामग्री वितरित कर उन्हें जागरूक किया। ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्राम रथ के साथ विशेष सुझाव पेटिका भी रखी गई, जिसमें ग्रामीणों ने अपने सुझाव और फीडबैक दर्ज कराए। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुँचाकर उसे लाभ से जोडना है। ग्राम रथ अभियान के तहत कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पंचायती राज, ग्रामीण विकास विभाग की सहभागिता से कृषकों एवं पशुपालकों सहित ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक रथ में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से योजनाओं की ऑडियो, वीडियो प्रस्तुति की व्यवस्था की गई है।
ग्राम रथ अभियानः राज्य सरकार का संकल्प, पात्र को मिले योजनाओं का लाभ गांव-गांव पहुंच रहे ग्राम रथों से जागरूक और लाभान्वित हो रहे हैं ग्रामीण खैरथल-तिजारा, 10 मई। राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण अंचलों तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से जिले में संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत रविवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में उत्साहपूर्ण और आकर्षक कार्यक्रम हुए। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए योजनाओं की जानकारी लेने के साथ.साथ इनका लाभ भी लिया जा रहा है। 10 मई को किशनगढ़ बास विधानसभा क्षेत्र के घीकाका, बघाना,जकोपुर, बीलाहेडी, एवं रामपुर गांवों, मुंडावर विधानसभा के सुंदरवाडी, जोगावाड, माजरा, सिरोड़कला, नांगलसिया, तिजारा विधानसभा के ककराली, टिहली, ढाकी, नौरंगाबाद, मैनाकी के गांवों में एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया। इन गांवों में ग्राम रथ पहुँचते ही ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भीड़ उमड पडी। इस दौरान 13 विभागों की प्रमुख योजनाओं का डिजिटल माध्यम से जीवंत प्रसारण किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का संदेश भी ग्रामीणों को सुनाया गया, जिसमें उन्होंने आमजन से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। अतिरिक्त
मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामदयाल ने बताया कि कार्यक्रम में स्थानीय लोक कलाकारों ने गीत, भजन के माध्यम से योजनाओं की जानकारी को रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया। कलाकारों की प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने जहां ग्रामीणों का मनोरंजन कियाए वहीं योजनाओं के लाभ और आवेदन प्रक्रिया को भी सरल भाषा में समझाया। विभागीय अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं से संबंधित मार्गदर्शिका एवं प्रचार सामग्री वितरित कर उन्हें जागरूक किया। ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्राम रथ के साथ विशेष सुझाव पेटिका भी रखी गई, जिसमें ग्रामीणों ने अपने सुझाव और फीडबैक दर्ज कराए। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुँचाकर उसे लाभ से जोडना है। ग्राम रथ अभियान के तहत कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पंचायती राज, ग्रामीण विकास विभाग की सहभागिता से कृषकों एवं पशुपालकों सहित ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक रथ में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से योजनाओं की ऑडियो, वीडियो प्रस्तुति की व्यवस्था की गई है।
- किशनगढ़ बास में भाजपा नेता भूपेंद्र यादव का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। बंगाल चुनाव में पार्टी की जीत के बाद क्षेत्र में पहली बार पहुंचने पर समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।1
- 'अंधेरे के सौदागर' सक्रिय, पेड़ों के लगाई गई जाली चोरी 'अंधेरे के सौदागर' सक्रिय, पेड़ों के लगाई गई जाली चोरी ..शाम को नशेड़ियों का रहता है बोलाबोल...साहबी नदी क्षेत्र में सोडावास कस्बे के साहबी नदी क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र सिंह चौहान एन्ड पार्टी ने सार्वजनिक तौर पर वृक्षारोपण किया। जिसमें बरगद,पीपल के पेड़ लगाए गए थे। जिनके चारों ओर सीमेंट के खम्बे लगाकर जाली लगाकर उनका सुरक्षित इंतजाम किया गया, ताकि पशुओं से बचाए जा सके । मगर नशेड़ी और अंधेरे के सौदागर सक्रिय होने के चलते बीती रात्रि को उनकी जाली ले गए।घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है ।सोडावास सरपंच सरजीत चौधरी ने बताया कि इस तरह की पुनीत धार्मिक कार्य के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जा सकती। बड़ी अजीब विडंबना तो यह है कि कोई धर्म- कर्म के तहत पेड़ लगाए। कोई उनका विनाश करें। अंधेरे के सौदागर इस तरह का कार्य करते हैं यह शर्मनाक बात है। इस संदर्भ में पुलिस चौकी प्रभारी का कहना है कि सभी कबाड़ियों एवं दूर दराज निगरानी की जा रही है। सोडावास... साहबी नदी में लगाए गए बरगद व पीपल के पेड़ों की जाली चोर ले गए1
- खैरथल की अनाज मंडी में दलित उत्थान और संघर्ष सेवा समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें दलितों, पिछड़ों, विकलांगों और गरीबों के उत्थान, शिक्षा व संगठन विस्तार पर कई अहम निर्णय लिए गए।3
- एक युवा ने खुलेआम मोदी और योगी को गाली देते हुए पुलवामा हमले में 300 किलो आरडीएक्स के स्रोत पर सवाल उठाया। यह विवादित बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे देशभर में तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।1
- हरियाणा के फिरोजपुर झिरका, नूंह और पुनहाना में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल दसवें दिन भी जारी है। इसके चलते शहरों में जगह-जगह गंदगी का अंबार लग गया है, जिससे लोग बेहद परेशान हैं। जल्द समाधान न होने पर स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं खड़ी हो सकती हैं।1
- गुरुग्राम की सड़कों पर एक लड़की हैरतअंगेज करतब दिखा रही है। उसकी कड़ी मेहनत और कला देख दर्शक दंग रह गए।1
- पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण के बाद मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रतिक्रिया दी। उनके बयान से सियासी गलियारों में नई चर्चाएं शुरू हो गईं।1
- केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने किशनगढ़ बास पहुंचकर अलवर और भिवाड़ी के लिए एक बड़ी सौगात की बात कही। बंगाल में अपनी जीत के बाद जोरदार स्वागत के बीच उन्होंने इस 'मास्टर प्लान' का संकेत दिया।1