मेरठ में बुलडोजर एक्शन पर सपा का हल्लाबोल, बीजेपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन मेरठ में बुलडोजर एक्शन को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के विरोध में समाजवादी पार्टी ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सपा विधायक अतुल प्रधान, शाहिद मंजूर और रफीक अंसारी समेत पार्टी नेताओं ने प्रदर्शन किया और बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सपा नेताओं का आरोप है कि कार्रवाई से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हो रहे हैं और प्रशासन को इस मामले में मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। वहीं, प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने सरकार और प्रशासन से कार्रवाई पर पुनर्विचार करने की मांग की। मेरठ में बुलडोजर कार्रवाई के मुद्दे पर अब सियासत और तेज होती नजर आ रही है। मामला सुप्रीम कोर्ट के आदेश से जुड़ा है, ऐसे में आने वाले दिनों में इस पर राजनीतिक और कानूनी दोनों मोर्चों पर हलचल बढ़ सकती है।
मेरठ में बुलडोजर एक्शन पर सपा का हल्लाबोल, बीजेपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन मेरठ में बुलडोजर एक्शन को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के विरोध में समाजवादी पार्टी ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सपा विधायक अतुल प्रधान, शाहिद मंजूर और रफीक अंसारी समेत पार्टी नेताओं ने प्रदर्शन किया और बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सपा नेताओं का आरोप है कि कार्रवाई से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हो रहे हैं और प्रशासन को इस मामले में मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। वहीं, प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने सरकार और प्रशासन से कार्रवाई पर पुनर्विचार करने की मांग की। मेरठ में बुलडोजर कार्रवाई के मुद्दे पर अब सियासत और तेज होती नजर आ रही है। मामला सुप्रीम कोर्ट के आदेश से जुड़ा है, ऐसे में आने वाले दिनों में इस पर राजनीतिक और कानूनी दोनों मोर्चों पर हलचल बढ़ सकती है।
- कपड़े के शोरूम में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, मेरठ के आबूलेन बाजार का मामला मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात आबलेन स्थित एक कपड़े के शोरूम में अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन नहीं हो सका है।1
- मेरठ के होटल में फर्जी ID का आरोप, दो युवकों पर गंभीर दावे मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र के अमन विहार स्थित रेड पैलेस होटल को लेकर नरसिंह वाहिनी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। संगठन का दावा है कि दो युवकों ने कथित तौर पर पहचान छिपाकर ‘अंकित’ नाम की फर्जी ID का इस्तेमाल किया और एक युवती को होटल लाया गया। मामले की जानकारी मिलने पर संगठन के पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस-प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। होटल संचालकों द्वारा फर्जी ID पर कमरा देने के आरोप की भी जांच की मांग की गई है। हालांकि, संगठन द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की जांच और आधिकारिक पक्ष के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी। #Meerut #Ganganagar #MeerutNews #RedPalaceHotel #FakeID #PoliceInvestigation #CrimeNews #UPNews #UttarPradesh #BreakingNews #LatestNews #ERadioIndia1
- मेरठ रेलवे ट्रैक के पास भ्रूण मिलने से क्षेत्र में पहली सनसनी मेरठ बुधवार सुबह परतापुर थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक के पास एक लगभग 7 वर्षीय बच्चे का भ्रूण मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची परतापुर पुलिस ने बच्चों के भ्रूण को कब्जे मैं लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई वहीं क्षेत्र में चर्चा है कि ब्रिज विहार की रहने वाली एक महिला की मौत मंगलवार शाम सुभारती में हो गई थी जिसका परिजनों ने चुपचाप अंतिम संस्कार कर दिया था क्षेत्रीय लोगों का मानना है कि इस महिला का यह है भ्रूण है वहीं पुलिस हर बिंदु पर जांच करने में छूट गई है देखिए पूरी खबर का वीडियो4
- SSP ऑफिस के बाहर महिला का हाईवोल्टेज हंगामा, चाकू लेकर नस काटने की दी धमकी मेरठ में SSP ऑफिस के बाहर बुधवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला चाकू लेकर पहुंची और हाथ की नस काटने की धमकी देने लगी। करीब आधे घंटे तक महिला चाकू हाथ में लेकर हंगामा करती रही। सूचना पर सिविल लाइन इंस्पेक्टर अरुण भाटी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। काफी समझाने के बाद भी महिला नहीं मानी। पुलिस के मुताबिक, महिला का ध्यान भटकाकर इंस्पेक्टर ने पीछे से चाकू उसके हाथ से छीन लिया और उसे थाने ले जाया गया। बताया जा रहा है कि महिला अपनी शिकायत लेकर SSP ऑफिस पहुंची थी। गेट पर रोकने के बाद विवाद बढ़ा और उसने चाकू निकाल लिया। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। #Meerut #SSPOffice #MeerutPolice #CivilLines #PoliceAction #HighVoltageDrama #MeerutNews #BreakingNews #UPNews #UttarPradesh #LatestNews #ERadioIndia1
- मेरठ में कचहरी से BJP को खुली चुनौती! नेताओं की ‘NO ENTRY’, वकीलों का ऐलान— “बेंच नहीं तो वोट नहीं!” मेरठ की कचहरी में सियासी संग्राम तेज! हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर मेरठ बार एसोसिएशन ने बड़ा ऐलान किया है। कचहरी में पोस्टर चस्पा हुए— “बेंच नहीं तो वोट नहीं!” वकीलों ने भाजपा के सांसदों, विधायकों और जनप्रतिनिधियों के कचहरी परिसर में प्रवेश पर रोक का फैसला किया है। वकीलों का कहना है— पश्चिमी यूपी की जनता दशकों से हाईकोर्ट बेंच की मांग कर रही है, लेकिन अब सिर्फ आश्वासन नहीं चलेगा। मामला गरमा चुका है… अब सवाल है— क्या मेरठ की कचहरी से उठी ये आवाज सत्ता के गलियारों तक पहुंचेगी?2
- थाना सिविल लाईन क्षेत्रान्तर्गत एक महिला द्वारा खुद को चोट पहुंचाने की सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर महिला का इलाज कराने व अग्रिम कार्यवाही के सम्बन्ध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय की बाईट1
- मेरठ, ब्रेकिंग। दर्दनाक सड़क हादसा ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला कॉलेज में इलेक्ट्रिशियन का काम खत्म कर घर लौट रहा था रोहित दस टायरा ट्रक की चपेट में आने से मौत मची चीख-पुकार ट्रक बाइक को कई मीटर तक घसीटता हुआ ले गया पुलिस ने ट्रक के नीचे फंसे युवक को बाहर निकाला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने 26 वर्षीय रोहित को मृत घोषित किया मोहिउद्दीनपुर निवासी था मृतक रोहित दो साल पहले हुई थी शादी, दो साल का एक बेटा भी हैं काव्य हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस परतापुर थाना क्षेत्र के बाईपास की घटना।2
- पुरानी रंजिश के चलते महिला और परिजनों पर लाठी-डंडों से हमला, अस्पताल में भर्ती मेरठ थाना जानी क्षेत्र के सिसोला कला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर एक महिला और उसके परिजनों पर लाठी-डंडों से बेरहमी से हमला कर दिया, जिससे एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी गोजुल पुत्र स्व. किशान सिंह (निवासी सिसोला कला थाना जानी) ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि दिनांक 23 सितंबर 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे उसकी बहन रेनू (पत्नी सुशील कुमार) के साथ मदनपाल, जित्तू, नेनू, सौरभ, बाबुसू, गोलू और सीमा ने मारपीट की थी। इस मामले में पहले भी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। शाम को दोबारा हुआ हमला: आरोप है कि इसी रंजिश के चलते उसी दिन शाम करीब 5:30 बजे अनिल पुत्र किशान ने घर के बाहर आकर गंदी गालियां दीं और विरोध करने पर वह धमकी देकर चला गया। इसके कुछ देर बाद अनिल अपने अन्य साथियों के साथ दोबारा वहां पहुंचा और गोजुल, रेनू तथा अन्य परिजनों पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस मारपीट में रेनू को गंभीर चोटें आईं, जिसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- बिजनौर के चांदपुर में चेकिंग करने गए जई को बंधक बनाकर पीटा, वीडियो हुआ वायरल *बिजनौर* बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र के बागड़पुर गांव में बिजली चेकिंग करने गए जेई सुदीप कुमार शर्मा को दबंगों ने बंधक बनाकर पीटा। वायरल वीडियो में हरा पटका पहने युवक थप्पड़ बरसाता दिख रहा है, जिसे किसान यूनियन से जुड़ा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जेई टीम के साथ एक घर में चेकिंग करने गए थे, जहां मीटर की इनकमिंग केबल में कट लगाकर चोरी से हीटर और दुकानों में बिजली इस्तेमाल हो रही थी। वीडियोग्राफी शुरू करते ही विवाद हो गया। आरोप है कि ग्राम प्रधान पति नवनीत कुमार समेत 20-30 लोगों ने जेई को बंधक बना लिया, मोबाइल छीन लिया और मारपीट की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेई को मुक्त कराया। बिजली विभाग के अधिकारियों ने कोतवाली में तहरीर दी, वहीं ग्रामीणों ने भी जेई के दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। पुलिस ने प्रधान पति समेत 30 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है, जिसमें 6 नामजद हैं। भाकियू टिकैत गुट ने कार्रवाई को एकतरफा बताकर गांव में धरना शुरू कर दिया है।1