Shuru
Apke Nagar Ki App…
गंगापुर सिटी के वजीरपुर स्थित मीना बड़ौदा गांव में देर रात 27 वर्षीय युवक अवधेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शादी से लौट रहे अवधेश को पहले पैरों में गोली मारी गई, फिर धारदार हथियारों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। पुरानी रंजिश के चलते हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
Uttam Kumar Meena
गंगापुर सिटी के वजीरपुर स्थित मीना बड़ौदा गांव में देर रात 27 वर्षीय युवक अवधेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शादी से लौट रहे अवधेश को पहले पैरों में गोली मारी गई, फिर धारदार हथियारों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। पुरानी रंजिश के चलते हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
More news from Sawai Madhopur and nearby areas
- *जिला कलक्टर ने किया वजीरपुर उपखण्ड का दौरा, विकास कार्यों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा* *सीएचसी एवं उपखण्ड कार्यालय का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश* *सवाई माधोपुर, 7 मई।* जिला कलक्टर काना राम ने गुरुवार को वजीरपुर उपखण्ड क्षेत्र का दौरा कर उपखण्ड कार्यालय में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आमजन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से निस्तारित करते हुए विकास कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर ने विभागवार योजनाओं की प्रगति, रसद, राजस्व एवं राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण की समीक्षा की। उन्होंने गर्मी के मौसम को देखते हुए निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने, जल जीवन मिशन एवं समर कंटीजेंसी कार्यों में तेजी लाने तथा खराब हैंडपंपों को तत्काल ठीक करवाने के निर्देश दिए। साथ ही, विद्युत विभाग को बिजली आपूर्ति संबंधी शिकायतों का त्वरित समाधान करने एवं पीएम कुसुम योजना के तहत अधिकाधिक किसानों को सोलर सिस्टम के प्रति जागरूक करने के निर्देश प्रदान किए। जिला कलक्टर ने सड़कों की स्थिति, कानून व्यवस्था, कृषि, चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए राजस्व के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान करने तथा अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड में जाकर आमजन से संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से निक्षय मित्र बनकर निक्षय किट वितरण में सहयोग करने एवं अभियान को जनआंदोलन बनाने की अपील की। उन्होंने हरियालो राजस्थान अभियान की पूर्व तैयारियों की समीक्षा करते हुए विभागवार लक्ष्य अनुसार पौधारोपण स्थलों का चयन, गड्ढे खुदवाने एवं जियो टैगिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी ब्लॉक स्तरीय कार्यालयों में ई-फाइल एवं ई-डाक प्रणाली के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए कार्यालयी कार्यों को डिजिटल माध्यम से संचालित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़कों की मरम्मत प्राथमिकता से करवाने तथा आवश्यकता पड़ने पर टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास अधिकारी डॉ. जगदीश गुर्जर को सड़कों की मरम्मत कार्यों की जांच करने तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग को डीएलपी अवधि में आने वाली सड़कों पर 30 मई तक पेचवर्क कार्य पूर्ण कराने के निर्देश भी प्रदान किए। *उपखण्ड अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण:-* जिला कलक्टर ने उपखण्ड अधिकारी कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अभिलेखों एवं दस्तावेजों की जांच की। उन्होंने लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने पर जोर दिया। *सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्थाओं का लिया जायजा:-* जिला कलक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरपुर का निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी, आईपीडी, आपातकालीन कक्ष, दवा वितरण केंद्र एवं विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। महिला वार्ड में भर्ती नव प्रसूताओं एवं उनके परिजनों से संवाद कर उपचार एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने, भवन मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण कार्यों पर ध्यान देने तथा मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि सभी चिकित्सक एवं कार्मिक निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करें, ताकि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी सुधा रानी मीणा, विकास अधिकारी डॉ. जगदीश गुर्जर, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। फोटो कैप्शन:- 17 पीआरओ 17 एवं 18 बैठक में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते जिला कलक्टर काना राम। ---000---1
- जेसीबी ने खुदाई के दौरान पानी की राइजिंग लाइन, तीन दिनों से नलों में नहीं आ रहा पानी लोग झेल रहे पानी पेयजल समस्या जेसीबी ने खुदाई के दौरान पानी की राइजिंग लाइन, तीन दिनों से नलों में नहीं आ रहा पानी लोग झेल रहे पानी पेयजल समस्या गंगापुर सिटी। इन दिनों गर्मी में वैसे ही लोगों का हाल बेहाल है। पानी के लिए भी लोगों को जूझना पड़ रहा है, ऐसे में इस भीषण गर्मी में अग्रसेन कॉलोनी, बंदरिया का बालाजी सहित आसपास के क्षेत्र में विगत 4 दिनों से नलों में एक बूंद पानी नहीं आया। इसके कारण उक्त क्षेत्र में कॉलोनी और वार्डवासियों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी के योगेन्द्र शर्मा, विनोद गुरुजी, गृहणी संतोष शर्मा, शिवचरण बामौरी, रेखा शर्मा आदि ने बताया कि कॉलोनी में विगत 4 दिनों से नलों में एक बूंद पानी नहीं आया। कॉलोनी में विजय पैलेस से बंदरिया के बालाजी के मार्ग पर जेसीबी ने खुदाई की, इस दौरान मुख्य राइजिंग लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके कारण जलापूर्ति ठप हो गई। पिछले 4 दिनों से नलों में पानी नहीं आने से अब कॉलोनीवासियों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बोरिंग में आने वाला पानी खारा और पीने योग्य नहीं है। ऐसे में महिलाओं को पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। गर्मी में पहले ही पानी की खपत अधिक होती है। उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों से क्षतिग्रस्त राइजिंग लाइन की मरम्मत कराकर नलों में शीघ्र स्वच्छ जलापूर्ति की मांग की है।1
- गंगापुर शहर के वार्ड नंबर 8 में अचानक मौसम बदल गया, जहाँ तेज आंधी के साथ ओलों की जबरदस्त बारिश हुई। सड़कों पर ओलों की सफेद चादर बिछ गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली और कई पेड़ों की टहनियां टूट गईं। लोगों ने घरों से लाइव वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किए, वहीं मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की सलाह दी है।1
- गंगापुर सिटी जिला कलेक्टर ने वजीरपुर उपखंड के खण्डीप ग्राम पंचायत में जनसुनवाई कर आमजन की 25 शिकायतें सुनीं। उन्होंने पीएम आवास की अंतिम किस्त जारी करने, सिलिकोसिस के लिए स्वास्थ्य सर्वे कराने और अन्य समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को स्थानीय स्तर पर ही समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण समाधान पर जोर दिया ताकि ग्रामीणों को जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।1
- वजीरपुर के मीना बड़ौदा गांव में शादी समारोह से लौट रहे 27 वर्षीय अवधेश मीणा की गोली मारकर और धारदार हथियारों से निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे गांव में दहशत और गुस्से का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- राजस्थान में पहली बार अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता शांतिपूर्ण संपन्न हुई। यह अनूठा आयोजन राज्य में पहली बार हुआ, जिसे संजय जांगिड़ कटकड़ ने महत्वपूर्ण बताया।1
- करौली के हिंडौन बाईपास ओवरब्रिज पर एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर नीचे कूद गई। गनीमत रही कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए छलांग लगाकर अपनी जान बचाई और कोई बड़ा हादसा टल गया।1
- सीवरेज गड्ढे में गिरे दो गोवंश, गोसेवकों ने सुरक्षित निकाला सुरक्षा इंतजामों की कमी पर उठे सवाल, खुले गड्ढे से हादसे की आशंका सीवरेज गड्ढे में गिरे दो गोवंश, गोसेवकों ने सुरक्षित निकाला सुरक्षा इंतजामों की कमी पर उठे सवाल, खुले गड्ढे से हादसे की आशंका गंगापुर सिटी। शहर के उदेई मोड़ स्थित नेहरू पब्लिक स्कूल के पास हनुमान मिस्त्री वाली गली में सीवरेज लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में दो गोवंश गिर गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे गोसेवकों ने रस्सों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों गोवंश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जानकारी के अनुसार शहर में इन दिनों अमृत योजना के दूसरे चरण के तहत सीवरेज कार्य चल रहा है। गोसेवक वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि उदेई मोड़ क्षेत्र में सीवरेज लाइन डाली जा रही है, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं और न ही कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुसार हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों की ओर से कार्य की मॉनिटरिंग पर भी पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा। गली में सीवरेज के लिए गहरा गड्ढा खोदा गया था, लेकिन खुदाई के बाद न तो आवागमन रोका गया और न ही कोई सुरक्षा व्यवस्था की गई। इसी लापरवाही के चलते रात के अंधेरे में दो गोवंश गड्ढे में गिर गए। सुबह स्थानीय लोगों की सूचना पर गोसेवक मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाया। गोसेवकों ने बताया कि उदेई मोड़ सर्किल पर भी कई महीनों से गड्ढा खोदा हुआ है, जिसे अब तक न तो भरा गया और न ही सीवरेज लाइन डाली गई है। खुला पड़ा यह गड्ढा लगातार हादसे की आशंका बढ़ा रहा है।1