logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Bhagalpur Bihar

9 hrs ago
user_MOHAMMAD SADDAM
MOHAMMAD SADDAM
Artist Araria, Bihar•
9 hrs ago

Bhagalpur Bihar

More news from Bihar and nearby areas
  • Post by Araria News
    1
    Post by Araria News
    user_Araria News
    Araria News
    Media company Araria, Bihar•
    19 hrs ago
  • राज्य स्तरीय निपुण TLM मेला 3.0 में कसबा की दो शिक्षिकाओं का शानदार प्रदर्शन पूर्णिया। राज्य स्तरीय निपुण TLM मेला 3.0 में पूर्णिया जिले के कसबा प्रखंड की दो शिक्षिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉप-10 में स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। कसबा प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय जनकबाग की शिक्षिका पूजा बोस (हिन्दी विषय) तथा मध्य विद्यालय बरेटा संथाल की शिक्षिका नुजहत आरा (उर्दू विषय) ने अपने अभिनव शिक्षण सामग्री (TLM) और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान पूजा बोस ने अपने TLM के माध्यम से प्राथमिक शिक्षा निदेशक को भी गतिविधि कराकर उसकी उपयोगिता और प्रभाव को प्रदर्शित किया, जिसे काफी सराहना मिली। इस उपलब्धि से कसबा प्रखंड सहित पूरे पूर्णिया जिले में खुशी का माहौल है। शिक्षा जगत से जुड़े लोगों और स्थानीय नागरिकों ने दोनों शिक्षिकाओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणादायक है। सभी ने आशा व्यक्त की कि दोनों शिक्षिकाएँ भविष्य में भी इसी तरह बेहतर कार्य करते हुए कसबा प्रखंड और पूर्णिया जिले का मान-सम्मान बढ़ाती रहेंगी।
    1
    राज्य स्तरीय निपुण TLM मेला 3.0 में कसबा की दो शिक्षिकाओं का शानदार प्रदर्शन
पूर्णिया। राज्य स्तरीय निपुण TLM मेला 3.0 में पूर्णिया जिले के कसबा प्रखंड की दो शिक्षिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉप-10 में स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
कसबा प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय जनकबाग की शिक्षिका पूजा बोस (हिन्दी विषय) तथा मध्य विद्यालय बरेटा संथाल की शिक्षिका नुजहत आरा (उर्दू विषय) ने अपने अभिनव शिक्षण सामग्री (TLM) और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान पूजा बोस ने अपने TLM के माध्यम से प्राथमिक शिक्षा निदेशक को भी गतिविधि कराकर उसकी उपयोगिता और प्रभाव को प्रदर्शित किया, जिसे काफी सराहना मिली।
इस उपलब्धि से कसबा प्रखंड सहित पूरे पूर्णिया जिले में खुशी का माहौल है। शिक्षा जगत से जुड़े लोगों और स्थानीय नागरिकों ने दोनों शिक्षिकाओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणादायक है।
सभी ने आशा व्यक्त की कि दोनों शिक्षिकाएँ भविष्य में भी इसी तरह बेहतर कार्य करते हुए कसबा प्रखंड और पूर्णिया जिले का मान-सम्मान बढ़ाती रहेंगी।
    user_SHIPRA KUMARI
    SHIPRA KUMARI
    रिपोर्टर जलालगढ़, पूर्णिया, बिहार•
    19 min ago
  • ईरान, इज़राइल और अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव अब नई दिशा लेता दिख रहा है। आखिर अब आगे क्या हो सकता है? आपको क्या लगता है आगे क्या होगा? Comment में अपनी राय जरूर बताएं।
    1
    ईरान, इज़राइल और अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव अब नई दिशा लेता दिख रहा है।
आखिर अब आगे क्या हो सकता है?
आपको क्या लगता है आगे क्या होगा?
Comment में अपनी राय जरूर बताएं।
    user_Csi news
    Csi news
    Local News Reporter फारबिसगंज, अररिया, बिहार•
    9 hrs ago
  • फारबिसगंज में भव्य दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश
    1
    फारबिसगंज में भव्य दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश
    user_Crime Darpan News
    Crime Darpan News
    Social Media Manager Forbesganj, Araria•
    11 hrs ago
  • Post by Laloo Rishidev
    1
    Post by Laloo Rishidev
    user_Laloo Rishidev
    Laloo Rishidev
    Nurse रानीगंज, अररिया, बिहार•
    11 hrs ago
  • किशनगंज (टेढ़ागाछ): किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत भोरहा पंचायत स्थित फुलवरिया हाट में आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहज़ीब की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। रमजान के पाक महीने में जुम्मे की नमाज़ के दौरान हिंदू समुदाय के लोगों ने रोज़ेदारों के लिए वज़ू के पानी की विशेष व्यवस्था कर सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व प्रमुख बिंदेश्वर प्रसाद साह के पुत्र विजय कुमार शाह एवं विकास कुमार साह द्वारा फुलवरिया जामा मस्जिद में नमाज़ अदा करने आने वाले रोज़ेदारों के लिए वज़ू के पानी का भरपूर इंतज़ाम किया गया। रमजान के महीने में जुम्मे की नमाज़ के अवसर पर बड़ी संख्या में आसपास के गांवों से लोग फुलवरिया जामा मस्जिद में इबादत के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में रोज़ेदारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पानी की समुचित व्यवस्था की गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पहल कई वर्षों से लगातार की जा रही है, जिससे क्षेत्र में आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव का माहौल मजबूत होता है। इस व्यवस्था की पूरे इलाके में सराहना हो रही है और यह चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के प्रयास समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा देते हैं तथा सभी समुदायों के बीच आपसी विश्वास को मजबूत करते हैं।
    1
    किशनगंज (टेढ़ागाछ):
किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत भोरहा पंचायत स्थित फुलवरिया हाट में आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहज़ीब की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। रमजान के पाक महीने में जुम्मे की नमाज़ के दौरान हिंदू समुदाय के लोगों ने रोज़ेदारों के लिए वज़ू के पानी की विशेष व्यवस्था कर सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व प्रमुख बिंदेश्वर प्रसाद साह के पुत्र विजय कुमार शाह एवं विकास कुमार साह द्वारा फुलवरिया जामा मस्जिद में नमाज़ अदा करने आने वाले रोज़ेदारों के लिए वज़ू के पानी का भरपूर इंतज़ाम किया गया। रमजान के महीने में जुम्मे की नमाज़ के अवसर पर बड़ी संख्या में आसपास के गांवों से लोग फुलवरिया जामा मस्जिद में इबादत के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में रोज़ेदारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पानी की समुचित व्यवस्था की गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पहल कई वर्षों से लगातार की जा रही है, जिससे क्षेत्र में आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव का माहौल मजबूत होता है। इस व्यवस्था की पूरे इलाके में सराहना हो रही है और यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के प्रयास समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा देते हैं तथा सभी समुदायों के बीच आपसी विश्वास को मजबूत करते हैं।
    user_Sawan Akhtar
    Sawan Akhtar
    तेरहागछ, किशनगंज, बिहार•
    3 hrs ago
  • Bhagalpur Bihar
    1
    Bhagalpur Bihar
    user_MOHAMMAD SADDAM
    MOHAMMAD SADDAM
    Artist Araria, Bihar•
    9 hrs ago
  • कस्बा में चाकू से गोदकर प्राइवेट टीचर की हत्या, शव मक्का के खेत में मिला; मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम कस्बा (पूर्णिया)। कस्बा थाना क्षेत्र के भबरा लागन पंचायत अंतर्गत मथौर गांव के एक निजी शिक्षक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद अपराधियों ने शव को मक्का के खेत में फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोहम्मद आबिद (लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गांव में बच्चों को निजी ट्यूशन पढ़ाते थे। परिजनों के अनुसार, आबिद शुक्रवार को दोपहर करीब 2 बजे घर से ट्यूशन पढ़ाने के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह कमालपुर के समीप एक खेत में पानी पटाने जा रहे शरीफ नामक व्यक्ति की नजर मक्का के खेत में पड़े शव पर पड़ी। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना कस्बा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कस्बा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाए। बताया जा रहा है कि शव आबिद के घर से लगभग तीन किलोमीटर दूर खेत में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटना के कारणों और आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस जांच में जुट गई है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
    1
    कस्बा में चाकू से गोदकर प्राइवेट टीचर की हत्या, शव मक्का के खेत में मिला; मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम
कस्बा (पूर्णिया)। कस्बा थाना क्षेत्र के भबरा लागन पंचायत अंतर्गत मथौर गांव के एक निजी शिक्षक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद अपराधियों ने शव को मक्का के खेत में फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान मोहम्मद आबिद (लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गांव में बच्चों को निजी ट्यूशन पढ़ाते थे। परिजनों के अनुसार, आबिद शुक्रवार को दोपहर करीब 2 बजे घर से ट्यूशन पढ़ाने के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।
शनिवार सुबह कमालपुर के समीप एक खेत में पानी पटाने जा रहे शरीफ नामक व्यक्ति की नजर मक्का के खेत में पड़े शव पर पड़ी। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना कस्बा थाना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही कस्बा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाए। बताया जा रहा है कि शव आबिद के घर से लगभग तीन किलोमीटर दूर खेत में मिला है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटना के कारणों और आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस जांच में जुट गई है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
    user_SHIPRA KUMARI
    SHIPRA KUMARI
    रिपोर्टर जलालगढ़, पूर्णिया, बिहार•
    22 min ago
  • Post by Laloo Rishidev
    1
    Post by Laloo Rishidev
    user_Laloo Rishidev
    Laloo Rishidev
    Nurse रानीगंज, अररिया, बिहार•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.