Shuru
Apke Nagar Ki App…
ये Decade भारत का Techade बनेगा बोले मोदी, गोरखपुर में गोरख धंधा -अखिलेश, भजनलाल गिनाए कांग्रेस के जीरो, प्रियंका ने बताए दो तरह के नेता, इफ्तार की टेबल पर सोनिया-जया साथ में और धर्माचार्य बोले यूजीसी ने हिन्दू चोला हटा दिया... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....
Rajpath News
ये Decade भारत का Techade बनेगा बोले मोदी, गोरखपुर में गोरख धंधा -अखिलेश, भजनलाल गिनाए कांग्रेस के जीरो, प्रियंका ने बताए दो तरह के नेता, इफ्तार की टेबल पर सोनिया-जया साथ में और धर्माचार्य बोले यूजीसी ने हिन्दू चोला हटा दिया... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....
More news from Bihar and nearby areas
- चोरी कांड का सफल उद्भेदन, 02 अभियुक्त गिरफ्तार दिनांक 30.01.2026 को #बख्तियारपुर थाना में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि अज्ञात अपराधियों द्वारा उनके घर से सोने-चांदी के आभूषण सहित अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी विश्लेषण एवं साक्ष्यों के आधार पर घटना में संलिप्त 02 अभियुक्तों की पहचान कर उन्हें #गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी किए गए सोने एवं चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान #बरामद किए गए हैं। पूछताछ के क्रम में अभियुक्तों द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई है। इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है। उक्त मामले एवं अग्रतर कार्रवाई के संबंध में श्री आयुष श्रीवास्तव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02 बाढ़ द्वारा दी गई बाइट.. Bihar PoliceHome Department, Govt. of BiharDistrict Administration PatnaSP Rural PatnaAIR News PATNADDNewsLive #BakhtiyarpurPS #PatnaPolice #Bihar Police #CrimeControl #SwiftAction #PublicSafety1
- सहरसा जिलान्तर्गत सिमराहा गोलीकांड का सफल उद्भेदन 03 अभियुक्त गिरफ्तार। सहरसा जिले के सदर थांनातर्गत दिनांक 18.02.2026 को सिमराहा चौक के समीप गोली लगने से 13 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हुआ था, जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मामले में गठित विशेष टीम के द्वारा घटनास्थल एवं आसपास लगे CCTV फुटेज के सूक्ष्म विश्लेषण, तकनीकी साक्ष्य एवं मानवीय सूचना के आधार पर कांड का सफल उद्भेदन करते हुए घटना में संलिप्त 03 अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार। कार्रवाई के क्रम में उक्त गिरफ्तार किये गए अपराधकर्मियों के पास से घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल, घटना के समय पहने गए कपड़े एवं जूते एवं अन्य महत्वपूर्ण सामानों को किया गया बरामद। #Bihar Police #Hain TaiyaarHum #CrimeControl #Zero Tolerance Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Saharsa Police1
- हरि सुमन साड़ी और जेंट्स वियर के मैनेजर सर के साथ विशेष साक्षात्कार1
- **कैम्ब्रिज नाइटिंगेल पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मना l* कोईलवर प्रखंड के शिक्षा नगर चाँदी अवस्थित कैम्ब्रिज नाइटिंगेल पब्लिक स्कूल प्रांगण में विद्यालय का 12वां वार्षिकोत्सव प्रभारी प्राचार्य राजीव रंजन की अध्यक्षता में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया l जिसका संचालन फंक्शन इंचार्ज दिव्यांशु मिश्रा,रितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सचिन कुमार, आयुष कुमार तिवारी,अंकिता कुमारी,शिवान्या, विराट,सोलंकी, प्रिंसी, हर्षिता, अंशिका, आरुषि, परी, दिव्या, सिया ने संयुक्त रूप से किया l वार्षिकोत्सव का भव्य उद्घाटन बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संजय सिंह (टाइगर), जिला अपर समहर्ता बलदेव चौधरी, सरपंच संघ की जिलाध्यक्ष मंजू देवी, प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के लीडर्स हेमंत कुमार,अनंत कुमार सिंह, राजेंद्र सिंह,सौरभ कुमार, प्रभारी प्राचार्य राजीव रंजन कुमार ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया l मुख्य अतिथि के रूप बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह"टाईगर" ने अपने वकतव्य में कहा कि इस स्कूल की नींव से ही जुड़ा हूँ और जुड़ा रहूंगा उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों की चर्चा करते विद्यालय प्रबंधक, शिक्षक, छात्र छात्राओं सहित अभिभावकों को भी शिक्षा के साथ - साथ संस्कार और रोजगारपरक शिक्षा से संबंधित आवश्यक टिप्स दिए l जिला अपर समहर्ता बलदेव चौधरी ने शिक्षा की गुणवत्ता पर प्रकाश डालते हुए छात्रों की जिम्मेदारी को बखूबी बताया l इस अवसर पर मुख्य रूप से जागा कुशवाहा,रामदिनेश यादव, सोनू गुप्ता,मुखिया शालिनी सिंह, सरपंच सविता सिंह सोनू गुप्ता, आश कुमार, नवीन सिंह, विनोद दास, अखिलेश मिश्रा उपस्थित रहें l सभी आगत अतिथियों का सम्मान अंगवस्त्र और विद्यालय के मोमेंटो से प्रभारी प्राचार्य राजीव रंजन के द्वारा किया गया l तत्पश्चात छात्राओं के द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत कर फूल बरसाते हुए सभी का भव्य स्वागत किया गया l छोटे - छोटे बच्चों के द्वारामेरे पापा,मेड इन इंडिया, एक दिन बिक जाएगा माटी के मोल, हवा हवाई फनी डांस, पापा - मम्मी, ग्रामर प्ले, कॉमेडी अनपढ़ नेता, डांस ऑफ बिहार, सत्यम शिवम सुन्दरम सहित अनेकों प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया l इस अवसर पर अच्छे परफॉर्मेंस के लिए अंशिका कुमारी, परी सिंह, मिस्टी पाठक, आयुष कुमार,अदिति चंद्रा, श्रेया सिंह, आयुष राज, शिवानी सिंह, जिया सिंह, सौम्या परी, रॉनित, प्रिंसी, अनु प्रिया, सत्यम, जान्हवी, अनुष्का, प्रत्यूष केशरी, वैष्णवी, माधवी, हर्षिता, आयुष तिवारी, जिया कुमारी, अनोखी, अनमोल राज, वीराट, अथर्व, लक्ष्मी, प्रतीक्षा, अंशिका, आदर्शिनी, राशि को शिल्ड,मेडल से सम्मानित किया गया l अतिथियों ने कहा कि इस ग्रामीण क्षेत्र में यह विद्यालय शहर के स्कूलों से भी अच्छी शिक्षा देता है जो इस क्षेत्र के लिए वरदान है और इस क्षेत्र के लोग काफी लाभान्वित है इस तरह की व्यवस्था देना काबीले तारीफ है बच्चें बहुत टैलेंटेड हैं और अच्छा कर रहे हैं l धन्यवाद ज्ञापन प्रभारी प्राचार्य राजीव रंजन ने किया l इस अवसर पर मुख्य रूप से अविनाश कुमार,अरविंद कुमार वर्मा सहित शिक्षक दीपक कुमार, सर्वानंद सिंह, ,रीता वर्मा, कृष्णा देवी, किशन कुमार, रोहित कुमार, मीना देवी, निहारिका सिंह, अंजनी सिंह, अमित कुमार सिंह, सरोज कुमार, महेश कुमार,सचिन कुमार ,रीता कुँवर, हरि पंडित, मुकेश कुमार सिंह,गुड्डी कुमारी, विशाल, मुनि सहित हजारों की संख्या में छात्र - छात्रायें एवं अभिभावकों से सभागार की शोभा देखते बन रही थी l1
- बेटा को चाहत रखने वाला बेटी ने ने दिया जवाब1
- सोनारू पटेल नगर में लेनदेन विवाद में गोलीबारी, इलाके में दहशत।1
- बिहार पुलिस सप्ताह 2026 सामुदायिक पुलिसिंग और जन-जागरूकता के लिए राज्य के सभी जिलों में मैराथन दौड़... #BiharPolice #Cybersecurity #Awareness #janpolice #bihar #biharpoliceweek2026 Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar1
- इवेंट प्रोडक्शन ने आयोजित किया होली मिलन समरोहा निर्देशक ऋचा प्रकाश बहुत धाम से मनाया गया होली मिलन1
- त्याग और एकता की मिसाल: मो. इमरान अहमद की पहल पर गड़हनी जदयू में निर्विरोध निर्वाचन संपन्न -------------------- गड़हनी, भोजपुर: राजनीति में पद के मोह से ऊपर उठकर संगठन और सिद्धांतों को प्राथमिकता देने का अनूठा उदाहरण आज गड़हनी में देखने को मिला। स्थानीय नई बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव के दौरान, पार्टी के वरिष्ठ और कद्दावर नेता मो. इमरान अहमद ने अपने त्याग और दूरदर्शिता से संगठन को एक नई ऊंचाई दी। वरिष्ठ नेता मो. इमरान अहमद, जो लंबे समय से सभी कार्यकर्ताओं को एकसाथ लेकर चलने वाले संगठन के स्तंभ माने जाते हैं, ने स्वयं के बजाय श्री अमरीश सिंह के नाम का प्रस्ताव अध्यक्ष पद के लिए रखा। इमरान अहमद जी का यह कदम उनके 'स्व' से ऊपर 'संगठन' को रखने के महान चरित्र को दर्शाता है। उनके इस त्याग और निस्वार्थ भावना ने न केवल कार्यकर्ताओं का दिल जीत लिया, बल्कि पार्टी के भीतर आपसी विश्वास को और अधिक गहरा कर दिया। निर्वाचन पदाधिकारी जनाब जियाउल वारसी एवं पर्यवेक्षक श्री अवधेश राम की देख-रेख में आयोजित इस चुनाव में, मो. इमरान अहमद के प्रति कार्यकर्ताओं का अगाध प्रेम और भरोसा ही था कि उनके द्वारा प्रस्तावित नाम पर सभी सक्रिय सदस्यों ने बिना किसी विरोध के अपनी सर्वसम्मति जता दी। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि इमरान साहब का निर्णय ही हमारे लिए सर्वोपरि है, क्योंकि वे माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के सिद्धांतों के सच्चे सिपाही हैं। इस अवसर पर श्री शंभु प्रसाद सोनी, जनाब अकबर अली, श्री राम प्रवेश सिंह कुशवाहा, जनाब अमजद हुसैन, श्री मनोज राम, श्री संजीत चंद्रवंशी, श्री राम बच्चन सिंह, श्री दिवाकर गांधी, मो. इस्तेयक आलम, इन्द्र सूर्यपाल राम, दीपक सिंह एवं कुंअर सिंह सहित अन्य साथियों ने मो. इमरान अहमद के इस सराहनीय कदम की प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि मो. इमरान अहमद जैसे कद्दावर नेताओं के त्याग और कुशल नेतृत्व के कारण ही आज गड़हनी में जदयू एक परिवार की तरह एकजुट है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अमरीश सिंह ने भी इमरान अहमद के मार्गदर्शन में काम करने और नीतीश कुमार जी के "न्याय के साथ विकास" के सपने को साकार करने का संकल्प लिया।2