*सेंट एंथोनी विद्यालय में शहीद खुदीराम बोस की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि* नगर स्थित सेंट एंथोनी विद्यालय, जामताड़ा में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं अमर शहीद खुदीराम बोस की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद खुदीराम बोस के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। विद्यालय के मुख्य संरक्षक डॉ. दुर्गा दास भंडारी, निदेशक डॉ. चंचल भंडारी, प्राचार्य लारेब खान, उप प्राचार्य उत्पल मंडल, विजन-ई सेक्रेटरी अपर्णा भंडारी, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों को खुदीराम बोस के जीवन, संघर्ष, त्याग एवं अदम्य साहस से परिचित कराया गया। उनके देशप्रेम, साहस एवं बलिदान से प्रेरणा लेने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के मुख्य संरक्षक डॉ. दुर्गा दास भंडारी ने खुदीराम बोस के जीवन एवं देशभक्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम युवा पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। वहीं विद्यालय के निदेशक डॉ. चंचल भंडारी ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए अनेक वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया, जिनमें खुदीराम बोस का नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित है। उन्होंने कहा कि मात्र 18 वर्ष की आयु में देश की स्वतंत्रता के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले खुदीराम बोस का जीवन युवाओं के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य लारेब खान ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम तथा महान स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करते हैं। मौके पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
*सेंट एंथोनी विद्यालय में शहीद खुदीराम बोस की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि* नगर स्थित सेंट एंथोनी विद्यालय, जामताड़ा में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं अमर शहीद खुदीराम बोस की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद खुदीराम बोस के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। विद्यालय के मुख्य संरक्षक डॉ. दुर्गा दास भंडारी, निदेशक डॉ. चंचल भंडारी, प्राचार्य लारेब खान, उप प्राचार्य उत्पल मंडल, विजन-ई सेक्रेटरी अपर्णा भंडारी, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों को खुदीराम बोस के जीवन, संघर्ष, त्याग एवं अदम्य साहस से परिचित कराया गया। उनके देशप्रेम, साहस एवं बलिदान से प्रेरणा लेने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय
के मुख्य संरक्षक डॉ. दुर्गा दास भंडारी ने खुदीराम बोस के जीवन एवं देशभक्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम युवा पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। वहीं विद्यालय के निदेशक डॉ. चंचल भंडारी ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए अनेक वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया, जिनमें खुदीराम बोस का नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित है। उन्होंने कहा कि मात्र 18 वर्ष की आयु में देश की स्वतंत्रता के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले खुदीराम बोस का जीवन युवाओं के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य लारेब खान ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम तथा महान स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करते हैं। मौके पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
- अंतरराष्ट्रीय वुशु दिवस पर जामताड़ा में दिखा मार्शल आर्ट का दम, वुशु खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन, स्पीड किकिंग और चित्रांकन प्रतियोगिता के साथ काटा केक। जामताड़ा: झारखंड राज्य वुशु एसोसिएशन के निर्देशानुसार जामताड़ा जिला वुशु एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को नगर स्थित सामर्थ्य सेल्फ डिफेंस एंड फिटनेस सेंटर के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय वुशु दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में जिला वुशु एसोसिएशन के पदाधिकारियों, मार्शल आर्ट खिलाड़ियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस अवसर पर स्पीड किकिंग, वुशु मार्शल आर्ट प्रदर्शन, खिलाड़ियों के बीच जागरूकता को लेकर चित्रांकन प्रतियोगिता सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के अंत में केक काटकर सभी ने एक-दूसरे को अंतरराष्ट्रीय वुशु दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जामताड़ा जिला वुशु एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रोफेसर तुषार कांति माजी ने कहा कि वुशु केवल खेल नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, मानसिक मजबूती और अनुशासन का माध्यम है। नियमित अभ्यास और व्यायाम से शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास संभव है। उन्होंने विशेष रूप से बालिकाओं को मार्शल आर्ट से जोड़ने पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान समय में बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण बेहद जरूरी है। एसोसिएशन का प्रयास है कि जामताड़ा जिले की अधिक से अधिक बालिकाएं वुशु मार्शल आर्ट से जुड़ें और आत्मरक्षा के साथ आत्मविश्वास भी विकसित करें। वहीं एसोसिएशन के निदेशक दीपक दुबे ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय वुशु दिवस की पहल इंटरनेशनल वुशु फेडरेशन (IWUF) द्वारा वैश्विक स्तर पर वुशु मार्शल आर्ट को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से की गई है। इसका उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन और मानसिक मजबूती के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रोफेसर तुषार कांति माजी, उपाध्यक्ष महाप्रसाद दत्ता, निदेशक दीपक दुबे, राहुल सिंह, सूरज कुमार पासवान, किरण मिश्रा, भास्कर चांद, संजीव सिंह, अजीत यादव, मनोज पांडे, अरुण मंडल सहित दर्जनों अभिभावक और खिलाड़ी मौजूद रहे।1
- झारखंड बंद को लेकर कतरास में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कराया बाजार बंद झारखंड बंद को लेकर कतरास में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कराया बाजार बंद कतरास। झारखंड बंद के आह्वान को लेकर मंगलवार को कतरास भाजपा मंडल के दर्जनों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। सुबह करीब 10:30 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न दुकानों पर पहुंचकर दुकानदारों से प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और हेमंत सोरेन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। भाजपा कार्यकर्ता बाजार में घूम-घूमकर दुकानदारों से बंद का समर्थन करने तथा अपनी दुकानें बंद रखने का आग्रह कर रहे थे। बंद को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज रही।1
- JPSC/JSSC Protest रांची,झारखण्ड लडाई छोडब नही #jpsc #jssc #cgl #paperleak paper leak के बिरोध मे छात्र प्रद्रर्शन1
- छाताबाद भू-धंसान पर बड़ा एक्शन! BCCL के अधिकारियों पर FIR दर्ज1
- दिव्यांग बच्चों को मिली बैटरी चालित ट्राई साइकिल, उपायुक्त के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग ने की पहल उपायुक्त, रामनिवास यादव के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा सोमवार को 12 बजे प्लस टू जिला स्कूल, गिरिडीह एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय के 26 दिव्यांग बच्चों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई। बैटरी चालित ट्राई साइकिल मिलने के बाद लाभुक कौशल कुमार यादव ने जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।1
- स्लग: झारखंड बंद का जामताड़ा में मिला-जुला असर, सड़क पर उतरे भाजपाई एंकर बाइट: जामताड़ा में JPSC-JSSC सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक के विरोध में रांची में आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ भाजपा की ओर से मंगलवार को आहूत झारखंड बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला। सुबह के वक्त बंद का असर लगभग नहीं के बराबर था, लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद भाजपा कार्यकर्ता बंद को सफल बनाने के लिए सड़कों पर उतर आए। जिला कमेटी की ओर से गांधी मैदान के समीप भाजपा कार्यकर्ता जुटे और जुलूस की शक्ल में शहर का भ्रमण करते हुए दुकानदारों से प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर मोर्चा संभाल लिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने करीब एक घंटे तक इंदिरा चौक के पास सड़क जाम कर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही और कई दुकानें भी बंद रहीं। करीब दोपहर 1:30 बजे के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम और बंद समाप्त कर दिया। भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के खिलाफ छात्र कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि छात्रों की मांगों पर कार्रवाई करने के बजाय सरकार ने आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज कराया। इसी के विरोध में भाजपा ने झारखंड बंद का आह्वान किया था। बाइट-1: सत्यानंद झा बाटुल, पूर्व मंत्री, झारखंड बाइट-2: सुमित शरण, बीजेपी जिलाध्यक्ष, जामताड़ा बाइट-3: माधव चंद्र महतो, बीजेपी नेता4
- “जमीन ने छीनी छत, खौफ ने छीनी नींद... छाताबाद में खुले आसमान के नीचे बेबस परिवार”1
- धनबाद में Ola स्कूटी से परेशान ग्राहक ने शोरूम के बाहर लगाई आग! धनबाद में Ola स्कूटी को लेकर ग्राहक का गुस्सा इस कदर फूटा कि उसने अपनी स्कूटी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पूरा मामला Ola शोरूम के बाहर का है, जहां युवक ने जमकर हंगामा किया।बताया जा रहा है कि स्कूटी में लगातार आ रही खराबी से युवक परेशान था। ग्राहक का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। वहीं, पिछले कुछ समय से Ola स्कूटी में खराबी को लेकर ग्राहकों की शिकायतें सामने आती रही हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।1