Shuru
Apke Nagar Ki App…
76 साल के पूरे नहीं पत्नी की प्राइवेट पार्ट में बोतल को डालीं
Crime news
76 साल के पूरे नहीं पत्नी की प्राइवेट पार्ट में बोतल को डालीं
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के रूदायन गांव में तीन मुस्लिम बुजुर्गों के साथ कथित मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। AIMIM के प्रतिनिधिमंडल ने एडीजी जोन बरेली से मिलकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की। देखें पूरी रिपोर्ट।1
- Post by AWAZ TV UTTAR PRADESH1
- Post by लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)1
- Post by प्रदीप कुमार1
- मैनपुरी/भूसे में छुपी 500 पेटी शराब पकड़ी होली से पहले कुरावली में 58 लाख की अवैध शराब जब्त... कुरावली मैनपुरी होली से पहले अवैध शराब तस्करी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना कुरावली, सर्विलांस और सीआईडब्ल्यू टीम ने एटा–मैनपुरी हाईवे पर ट्रक पकड़कर 500 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। शराब की कीमत करीब 58 लाख रुपये बताई जा रही है। तस्करों ने शातिर तरीके से शराब की पेटियों को चावल के भूसे और खील की बोरियों के बीच छुपा रखा था,ताकि किसी को शक न हो। पुलिस ने मौके से राजस्थान निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि शराब पंजाब से बिहार सप्लाई की जानी थी, जहां होली और शराबबंदी के चलते मोटा मुनाफा कमाने की योजना थी। पुलिस ने आबकारी अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है...। Updated News -28/Feb/26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से संपादक अनुज रावत चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें |1
- 👉 देर रात शाहदरा में हादसा: चालक-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान 👉 प्लास्टिक दानों से भरा ट्रक बना आग का गोला 👉 एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू आगरा:- थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के शाहदरा इलाके में शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। प्लास्टिक के दानों से भरे ट्रक के पिछले पहिए की स्टेपनी फटने से अचानक भीषण आग लग गई। तेज धमाके के साथ ट्रक कुछ ही मिनटों में आग का गोला बन गया। कानपुर देहात के थाना बेलापुर निवासी चालक कल्याण सिंह ट्रक में प्लास्टिक दाना लादकर कानपुर से लुधियाना (पंजाब) जा रहे थे। देर रात करीब 1:35 बजे शाहदरा क्षेत्र में अचानक पीछे के पहिए की स्टेपनी फटने की तेज आवाज आई। चालक कुछ समझ पाता, उससे पहले ही ट्रक में आग भड़क उठी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चालक और कंडक्टर ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र की शहादरा चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार मय बल के और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक ट्रक और उसमें भरा लगभग 20 लाख रुपये से अधिक का प्लास्टिक दाना जलकर राख हो चुका था।गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था।1
- फिरोजाबाद से बड़ी खबर… फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” के विरोध में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने मोर्चा खोल दिया है। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की जिला कार्यकारिणी, फिरोजाबाद ने जिला अध्यक्ष राहुल यादव के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।1
- यूपी के गोरखपुर में 10 लाख का एक्सपायर्ड सरसों का तेल जब्त किया गया. ये खाने वाले मरते नहीं तो क्या होता? इस एक्सपायर्ड तेल को गोदाम में रखा गया था ताकि उसे बाजार में बेचा जा सके...1
- श्याम बाबा की 500 मूर्तियों के निशुल्क वितरण के लिए पोस्टर का विमोचन* केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया 19 मार्च को होने वाले आयोजन का पोस्टर विमोचन, 1 मार्च से 5 मार्च तक व्हाट्सएप नंबर 99296 69816 पर मैसेज भेज कर निशुल्क बुक कराई जा सकेगी श्याम बाबा की मूर्ति,100 मंदिरों के बाद अब घर-घर निशुल्क पहुंचेगी श्याम बाबा की 500 मूर्ति अग्रिम बुकिंग के आधार पर गीता भवन मे सामूहिक पूजन के बाद सौंपी जाएगी श्याम बाबा की मूर्ति, हिंदू नव वर्ष के अवसर पर 19 मार्च 2026 को प्राण प्रतिष्ठा के बाद सौंपी जाएगी श्याम बाबा की मूर्ति, श्याम भक्ति सेवा संस्थान ने लिया खाटू वाले श्याम बाबा की अलख घर-घर जगाने का लिया था संकल्प, घर-घर श्याम हर घर श्याम अभियान को 1 साल हुआ पूरा, एक साल से 100 मंदिरों में श्याम बाबा की हो रही नियमित पूजा अर्चना* जोधपुरl राजस्थान भर में घर-घर श्याम बाबा की अलख जगाने के अपने संकल्प को पूरा करने वाले श्याम भक्ति सेवा संस्थान द्वारा खाटू वाले श्याम बाबा की भक्ति को घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक और महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। 100 मंदिरों, संस्थाओं और प्रतिष्ठानों में श्याम बाबा की मूर्ति निशुल्क रूप से स्थापित करने के साथ नियमित पूजा के सफल आयोजन के बाद अब संस्थान की ओर से निशुल्क रूप से श्याम बाबा की 500 मूर्तियां श्रद्धालुओं को प्रदान की जाएंगी। यह मूर्तियां अग्रिम बुकिंग के आधार पर गीता भवन मे सामूहिक पूजन एवं प्राण-प्रतिष्ठा के पश्चात श्रद्धालुओं को सौंपी जाएंगी। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस आयोजन के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया हैl संस्थान के कार्यवाहक सचिव हेमंत लालवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 19 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले विशेष धार्मिक कार्यक्रम के तहत श्याम बाबा की 500 मूर्तियों के निशुल्क वितरण अभियान के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया। इस दौरान संस्था अध्यक्ष मोनिका प्रजापत के अलावा आयोजन सहभागी पंडित एस के जोशी, कन्हैया लाल सबनानी, पुखराज जांगिड़, लक्की गोयल, ईश्वर सिंह उदावत, एस्ट्रो पूजा शर्मा, अक्षिता राजपुरोहित, भूमित्र जोशी और तेजकंवर सांखला मौजूद रहेl संस्था अध्यक्ष मोनिका प्रजापत ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को संस्था के बारे में जानकारी देने के साथ 19 मार्च को गीता भवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम से विस्तार से अवगत कराया और बताया कि, श्रद्धालु 1 मार्च से 5 मार्च तक व्हाट्सएप नंबर 99296 69816 पर संदेश भेजकर श्याम बाबा की मूर्ति की निशुल्क बुकिंग कर सकते हैं। "पहले आओ पहले पाओ" अग्रिम बुकिंग के आधार पर सामूहिक पूजन के पश्चात मूर्तियां श्रद्धालुओं को सौंपी जाएंगी। हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर 19 मार्च 2026 को प्राण प्रतिष्ठा के बाद मूर्तियों का वितरण किया जाएगा। श्याम भक्ति सेवा संस्थान श्याम भक्ति सेवा संस्थान द्वारा चलाया जा रहा “घर-घर श्याम, हर घर श्याम” अभियान को एक वर्ष पूर्ण कर चुका है। संस्थान ने पूर्व में 100 मंदिरों में श्याम बाबा की मूर्तियां स्थापित कर नियमित पूजा-अर्चना प्रारंभ करवाई थी। अब इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए 500 मूर्तियां घर-घर पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि खाटू श्याम मंदिर की भक्ति की अलख प्रत्येक घर में प्रज्वलित हो संस्थान अध्यक्ष मोनिका प्रजापत ने जानकारी देते हुए बताया कि “घर-घर श्याम, हर घर श्याम” अभियान के तहत 500 मूर्तियां की पूजा अर्चना और प्राण प्रतिष्ठा गीता भवन में करने के बाद निशुल्क वितरण का निर्णय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया है। इस निर्णय पर कार्यकारी सचिव हेमंत लालवानी, कोषाध्यक्ष जगदीश कुमार तथा कार्यकारिणी सदस्य लक्की गोयल और कृष्णा गौड़ ने अपनी सहमति जताई। सभी पदाधिकारियों ने कहा कि श्याम भक्ति सेवा संस्थान परिवार संयुक्त रूप से इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रयास करेगा। संस्थान अध्यक्ष मोनिका प्रजापत ने बताया कि, श्याम बाबा की 100 मूर्तियां तैयार कर चुके प्रसिद्ध मूर्तिकार जयशंकर बावरी एक बार फिर इतिहास रचने जा रहे हैं। वे एक साथ 500 श्याम बाबा की मूर्तियों का निर्माण कर अपनी मेहनत और लगन श्याम बाबा को समर्पित करेंगे। इन मूर्तियों की अग्रिम बुकिंग 1 मार्च से 5 मार्च तक व्हाट्सएप के माध्यम से की जाएगी। संस्थान के कार्यकारी सचिव हेमंत लालवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। साल 2026 में यह तिथि 19 मार्च 2026, गुरुवार को पड़ेगी, उसी दिन सामूहिक रूप से मूर्तियों का वितरण किया जाएगा। निशुल्क रूप से प्रदान की जाने वाली इन मूर्तियों का विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा। जाने माने शास्त्री पंडित मोहित दाधीच के सानिध्य में विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद अग्रिम बुकिंग के अनुसार श्रद्धालुओं को श्याम बाबा की मूर्तियां सौंपी जाएंगी। यह पहल श्याम भक्ति को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बहुत जल्द इस संबंध में आयोजन समिति का गठन किया जाएगा तथा छोटी-छोटी अलग-अलग कमेटियों का गठन होगा जिनके माध्यम से एक-एक जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से निभाने के लिए दायित्व सौंपे जाएंगे. यह यहां विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि, श्याम भक्ति सेवा संस्थान के मार्गदर्शन मंडल में शामिल महामंडलेश्वर सोमेश्वर गिरी महाराज, सैनाचार्य अचलानंद गिरी महाराज,राम स्नेही संत रामप्रसाद महाराज,साध्वी प्रीति प्रियंवदा और राजस्थान राज्य संस्कृत अकादमी की पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर जया दवे की भूमिका प्रत्येक आयोजन में महत्वपूर्ण रूप से रहती है।1