Shuru
Apke Nagar Ki App…
गौरव प्रताप कोरी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बछलौता स्थित सावन कृपाल रूहानी मिशन की बिगास शाखा द्वारा परम संत दर्शन सिंह जी महाराज की 37वीं बरसी के अवसर पर एक विशेष मीठा शरबत वितरण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर बछलौता रोड बाबूगढ़ छावनी में लगाया गया, जहाँ मिशन के सेवादारों ने बड़ी संख्या में आए लोगों को दूध व रुअवजा युक्त मीठा शरबत पिलाकर उनकी प्यास बुझाई। मिशन की बिगास शाखा के सचिव रघुवीर सिंह पाल ने बताया कि यह शिविर पूज्य संत जी की पावन स्मृति में लगाया गया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सावन कृपाल रूहानी मिशन भारतवर्ष में 550 केंद्रों के साथ सक्रिय है और इसकी किताबें 50 भाषाओं में उपलब्ध हैं। वर्तमान में विश्व विख्यात परम संत राजेंद्र सिंह जी महाराज इस मिशन के अध्यक्ष हैं, जो पूरे देश में नामदान की दीक्षा देकर लोगों को आध्यात्मिक मार्ग पर प्रेरित कर रहे हैं। यह मिशन भारत के साथ-साथ विश्व के कई देशों में भी फैला हुआ है। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष बाबू ओमप्रकाश, रतन सिंह, वीरपाल सिंह, जितेंद्र कुमार, कृष्णपाल, जगशरण, सीमा पाल, ममता देवी, इंद्रावती, अशरफी, सुखवाती, भारती, बॉबी देवी, उषा देवी, राधेलाल, सुरेश चंद, सचिन, राकेश, सुनीता पाल, रवि, राजपाल सिंह, कुलदीप सहित दर्जनों सेवादारों ने उपस्थित जनों को शरबत परोसकर सेवा का एक सुंदर उदाहरण पेश किया।4
- हापुड़ जनपद के बाबुगढ स्थित बाबूगढ़ छावनी के बछलौता रोड पर 30 मई 2026 को सावन कृपाल रूहानी मिशन की बिगास शाखा द्वारा एक मीठे शरबत का सेवा शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर परम संत दर्शन सिंह जी महाराज की 37वीं बरसी के अवसर पर लगाया गया था, जहाँ मिशन के सेवादारों ने दूध और रूहअफ़ज़ा युक्त मीठा शरबत राहगीरों और स्थानीय लोगों को वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया। बिगास शाखा के सचिव रघुवीर सिंह पाल ने बताया कि यह सेवा शिविर परम संत दर्शन सिंह जी महाराज की पावन स्मृति में समर्पित है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मिशन के भारतभर में लगभग 550 केंद्र संचालित हैं और इसका साहित्य 50 भाषाओं में उपलब्ध है। रघुवीर सिंह पाल ने बताया कि वर्तमान में मिशन के अध्यक्ष विश्व विख्यात संत राजेंद्र सिंह जी महाराज हैं, जो देश-विदेश में आध्यात्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को नामदान की दीक्षा देकर ईश्वर भक्ति और आध्यात्मिक ज्ञान का संदेश प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि मिशन केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विश्व के अनेक देशों में सक्रिय है, जहाँ नियमित रूप से आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।1
- गरीबी अपने आप में एक अथाह संघर्ष है जो व्यक्ति को मानो साँस भी नहीं लेने देती, लेकिन जब परिवार का जिम्मेदार सदस्य शराब की बुरी लत में फँस जाता है, तो पूरे परिवार का जीवन कठिनाइयों के अंधेरे में डूब जाता है। कमाई का वह पैसा, जो बच्चों की पढ़ाई, घर के राशन और परिवार की अन्य मूलभूत जरूरतों पर खर्च होना चाहिए, जब नशे में बर्बाद होने लगता है, तो इसका सबसे गहरा और दर्दनाक प्रभाव घर के मासूम बच्चों और अन्य सदस्यों पर पड़ता है, जिन्हें असहनीय पीड़ा झेलनी पड़ती है। एक शराबी व्यक्ति केवल अपने स्वास्थ्य को ही नहीं बिगाड़ता, बल्कि अपने पूरे परिवार के सपनों, खुशियों और सुरक्षित भविष्य को भी दांव पर लगा देता है। यह स्थिति समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी है। सच्चे मायने में समाज में सकारात्मक बदलाव तभी आएगा जब हम सब नशे की लत से दूरी बनाएंगे और परिवार की जिम्मेदारियों को प्राथमिकता देंगे।1
- हापुड़ जनपद के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खेड़ा में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहाँ दिनदहाड़े एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। इस हमले में दौलत गिरी नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 9 बजे हुई। स्कूटी पर सवार होकर आए दो युवक गांव निवासी दौलत गिरी को उसके घर से बाहर बुलाकर ले गए। जैसे ही दौलत गिरी बाहर आया, आरोपियों ने अचानक उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।1