Shuru
Apke Nagar Ki App…
okay public attend application message Julia just massage people
Ramadhar Kumar
okay public attend application message Julia just massage people
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Ramadhar Kumar1
- पीड़ित बालिका के माँ का आरोप पुलिस में शिक़ायत करने गए थाने से भगाया गालियों से नवाज़ा, रसूलाबाद कानपुर देहात। रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र में उस समय हंकम्प सा मच गया,जब 16 वर्षीय बालिका प्रियंका निवासिनी ग्राम भोलापुर पूरन पुरवा रसूलाबाद से एक अज्ञात ब्लैक स्कॉर्पियो वाहन में अपरहण कर वाहन में डाल लिया किसी तरह से बालिका वाहन से कूद गई, वही गांव के लोगों ने बालिका को उठाया, मौके से वाहन फ़रार,घटना से लोगो मे अफ़रातफ़री मच गई, मौके पर गांव के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, पीड़ित बालिका की माता मधु राजपूत ने रसूलाबाद पुलिस को लिखित शिकायती पत्र दिया, जहाँ उन्होंने बताया बीते दिन करीब 1बजे घर से मेरी बच्ची गाँव के मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गई थी तभी एक अज्ञात स्कॉर्पियो वाहन ने मेरी बच्ची को अपहरण कर वाहन में डाल लिया किसी तरह से साहिल थाना क्षेत्र के भग्गापुरवा गाँव के पास मेरी बच्ची वाहन से कूद गई,तो वही पर खड़े गांव वालों ने बालिका को उठाकर पुलिस को सूचना की मौके से स्कॉर्पियो फरार हो गई गांव वालों ने घटना का कुछ वीडियो बना लिया, पीड़ित बालिका ने बताया है कि घर से दवा लेने जा रहे थे तभी एक अज्ञात फ़ोन नम्बर 9528771470 से आया की तुम कहा हो तो उसने कहा कि दवा लेकर घर जा रहे तभी एक ब्लैक स्कॉर्पियो से अपरहनकर्ता ने बालिका से पानी मांगा पानी देने गई बालिका को अपहरणकर्ता ने रुमाल मुँह में लगाकर वाहन के अंदर डाल लिया और वाहन भगा लेगये, पीड़ित ने यह भी बताया कि वाहन के अंदर करीब पांच लोग अज्ञात है और दो लड़कियां हाथ पैर बंधे हुए है किसी तरह से वाहन की खिड़की खुल गई तभी मैं चलते वाहन से कूद गई,पीड़ित ने यह भी बताया वही किसान लोग खड़े थे मौके पर मुझे उठाया,जिससे मुझे कुछ चोटे आई है, पीड़ित की माँ मधु राजपूत ने बताया है कि रसूलाबाद कोतवाली पुलिस के पास घटना की तहरीर देने गए थे करीब 10 लोग के साथ उन्होंने बताया कि मेरी बेटी का मुकदमा लिखो तभी रसूलाबाद कोतवाल सहित पुलिस ने मुझे माँ बहन की गालियां देते हुए थाने से भागने लगे और झूठा फ़र्जी मुक़दमे में फंसने की धमकी देने लगे,उन्होंने यह भी बताया कि मैं भारतीय किसान यूनियन टिकैत की महिला जिलाध्यक्ष हु मेरा अपमान रसूलाबाद पुलिस ने धमकी देकर गालियों से किया है योगी सरकार महिला सुरक्षा कानून को लेकर पूरे प्रदेश में सक्रीय है तो वही रसूलाबाद पुलिस गालियां देकर सम्मानित कर रही है पुलिस के बर्बरता का कुछ वीडियो बना लिया, रसूलाबाद पुलिस के अभद्र व्यहार के खिलाफ मैं कोर्ट जाऊँगी कोतवाल ने मेरी इज्ज़त सम्मान को ठेस पहुंचाई है इसको कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा , इस घटना में आलाधिकारियों को सही जाँच कर आवश्यक कार्यवाही करनी चाहिए,4
- झींझक कानपुर देहात मे बे मौसम बरसात मे किसान बेचारा परिवार पालने को मजबूर जब कि किसान से ही चलता है ब्यापार ब्यापारी भी परेशान सरकार मस्त चुनाव मे यही है आज की सच्चाई कोई भी सुनने को नहीं तैयार पब्लिक परेशान जय हिन्द जय भारत1
- कार्यकर्ता ही भविष्य के नेता: झींझक पीडीए सम्मेलन में गरजे बेरिया झींझक। समाजवादी पार्टी (सपा) के पीडीए सम्मेलन में पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया ने कहा कि कार्यकर्ता ही भविष्य के नेता होते हैं। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी इस बात का प्रमाण है कि कार्यकर्ताओं ने जनता के दिलों में अपनी मजबूत जगह बनाई है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश इस समय गंभीर संकट से गुजर रहा है। प्रधानमंत्री Narendra Modi स्वयं को ‘विश्व गुरु’ बताते हैं, लेकिन उनके पास कोई अनुयायी नहीं है। पूर्व मंत्री ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री Jawaharlal Nehru के कई अनुयायी रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पड़ोसी देश Nepal के साथ भारत के संबंध पहले जैसे नहीं रहे हैं। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी देखने को मिली, जिसे पार्टी की मजबूती का संकेत माना जा रहा है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया: शादी से लौट रहे युवक के साथ दबंगों ने गाली गलौज कर की मारपीट,घायल अवस्था में छोड़ दबंग हुए फरार,नकदी व जेवर लूटने का पीड़ित ने लगाया आरोप,पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार,वीडियो वायरल1
- झींझक मे सपा की पीडीए बैठक आयोजित पूर्व मंत्री शिवकुमार बेरिया बोले जनता बदलाव के लियए तैयार झींझक में रविवार दोपहर करीब 2 बजे समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने के उद्देश्य से समाजवादी पार्टी की पीडीए बैठक एक गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण और प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बैठक का आयोजन दीपू यादव के संयोजन में हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवकुमार बेरिया ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश भर में पीडीए बैठकें आयोजित कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क अभियान चलाकर जनता को जागरूक करने और पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने वर्तमान भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और आवारा मवेशियों की समस्या से आम जनता त्रस्त है। नोटबंदी और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों को लंबी कतारों में खड़ा करने के अलावा कोई राहत नहीं दी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में बदलाव की लहर है और जनता नई सरकार बनाने का मन बना चुकी है। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र पालीवाल ने किया। बैठक में जिलाध्यक्ष बबलू यादव, पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता, फैजान खान, पवन कटियार, निर्देश यादव, सर्वेश सिंह नीरु सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- औरैया। रविवार को महाराजा निषाद राज गुह्य की जयंती के अवसर पर निषाद समाज के लोगों द्वारा शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और पूरे उत्साह व श्रद्धा के साथ जयंती मनाई। शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के प्रमुख स्थल से किया गया जो विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः अपने निर्धारित स्थान पर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान महाराजा निषाद राज की आकर्षक झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। झांकी को देखने के लिए मार्ग के दोनों ओर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। शोभायात्रा में शामिल लोग ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते हुए आगे बढ़ रहे थे। साथ ही समाज के युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महाराजा निषाद राज के जयकारे लगाए। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे। उन्होंने महाराजा निषाद राज के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्श समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज को आगे बढ़ाना चाहिए। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। आयोजन के अंत में समाज के लोगों ने एकजुटता और सामाजिक उत्थान का संकल्प लिया।1
- ko1