*प्रेस नोट दिनांक- 17.02.2026* *थाना नवाबगंज, जनपद प्रतापगढ़* 👉 *पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा "हत्या" के अभियोग से संबंधित विवेचना के दौरान प्रकाश में आये 03 अभियुक्त गिरफ्तार व घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटर साइकिल, 03 अदद मोबाइल व 12,200/- रुपये नगद बरामद ।* ➡️ *थाना नवाबगंज पुलिस की बड़ी सफलता — जमीनी विवाद में सुपारी लेकर की गई योजनाबद्ध हत्या का खुलासा, 03 अभियुक्त गिरफ्तार; मोटरसाइकिल, मोबाइल व नकदी बरामद-* ➡️ *अभियुक्तों को थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत कंदई मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।* *घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 01.02.2026 को वादिनी निवासी ग्राम गहरू का पुरवा, अब्दुल वाहिदगंज थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़ की तहरीर के अनुसार उनकी ननद जो अपने पति की मृत्यु के बाद पिछले 07 वर्षों से उनके साथ रह रही थीं तथा जिनका अपने सौतेले पुत्र से जमीनी विवाद चल रहा था। वादिनी की ननद घर के दूसरे कमरे में बैठी थीं। उसी दौरान कुछ अज्ञात व्यक्ति कमरे में आए और गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। इस संबंध में थाना नवाबगंज में मु0अ0सं0 12/2026 धारा 333/103 (1) बीएनएस बनाम कुछ अज्ञात व्यक्ति का अभियोग पंजीकृत किया गया था । *👉पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा घटना का संज्ञान लेते हुए उच्चाधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया था। घटना के अनावरण हेतु टीमें गठित कर संबंधित को कड़े निर्देश दिये गए थे।* *इसी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय व क्षेत्राधिकारी कुण्डा श्री अमरनाथ गुप्ता* के कुशल पर्वेक्षण में *थानाध्यक्ष सन्तोष कुमार सिंह मय हमराह उ0नि0 शिशिर पटेल, उ0नि0 मिथिलेश राजपूत, हे0का0 इन्द्रजीत सिंह, का0 पंकज सिंह, का0 रमेश चन्द्र, व चालक हे0का0 रामजन्म* द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर *मु0अ0सं0 12/2026 धारा 333/103 (1) बीएनएस थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़ से संबंधित* 03 अभियुक्त, 1.विशाल पुत्र राकेश सरोज निवासी ग्राम राजापुर माफी थाना सलोन जनपद रायबरेली उम्र करीब 20 वर्ष, 2.शिवकुमार पुत्र राम गोपाल निवासी ग्राम पूरे राठौरा सिरसिर थाना सलोन जनपद रायबरेली उम्र करीब 32 वर्ष, 3.महेन्द्र सिंह चौहान पुत्र राजभान सिंह चौहान निवासी ग्राम ककरारा थाना दन्नाहार जनपद मैनपुरी हालपता ग्राम पूरे राठौरा सिरसिरा थाना सलोन जनपद रायबरेली उम्र करीब 51 वर्ष को थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत कंदई मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है। *मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्तगण द्वारा एक राय होकर योजनाबद्ध तरीके से षड्यंत्र के तहत मृतिका उर्मिला की हत्या की गई। उक्त तथ्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 61(2)(ए), 3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है तथा घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाइकिल को अन्तर्गत धारा 207 मोटर वाहन अधि0 के तहत सीज किया गया ।* *अभियुक्तों से पूछताछ का विवरण-* पूछताछ में अभियुक्त शिवकुमार ने बताया कि उसने परमेश पटेल (निवासी थाना सलोन, रायबरेली) से ₹05 लाख की सुपारी लेकर अपने भांजे विशाल सरोज, उसके साथी मो0 तौफिक व एक अन्य अज्ञात सहयोगी तथा सह-अभियुक्त महेन्द्र सिंह के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से दिनांक 01.02.2026 को उर्मिला की गला दबाकर हत्या की। बताया कि मृतिका की सलोन बाईपास स्थित कीमती भूमि को लेकर विवाद था तथा बयान पूर्ण होने से पूर्व उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची गई। घटना से पूर्व रैकी की गई और हत्या के उपरांत परमेश द्वारा ₹2.50 लाख दिए गए, जिनका आपस में बंटवारा किया गया। बरामद धनराशि उसी सुपारी की बताई गई। अभियुक्तों ने यह भी बताया कि शक होने पर परमेश ने उन्हें कुछ दिनों के लिए बाहर चले जाने को कहा था, आज हम तीनो लोग गंगा पार जा रहे थे, कि आप लोगो ने पकड़ लिया। *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-* 01.विशाल पुत्र राकेश सरोज निवासी ग्राम राजापुर माफी थाना सलोन जनपद रायबरेली उम्र करीब 20 वर्ष । 02.शिवकुमार पुत्र राम गोपाल निवासी ग्राम पूरे राठौरा सिरसिर थाना सलोन जनपद रायबरेली उम्र करीब 32 वर्ष । 03.महेन्द्र सिंह चौहान पुत्र राजभान सिंह चौहान निवासी ग्राम ककरारा थाना दन्नाहार जनपद मैनपुरी हालपता ग्राम पूरे राठौरा सिरसिरा थाना सलोन जनपद रायबरेली उम्र करीब 51 वर्ष । *बरामदगी-* 01 अदद मोटर साइकिल, 03 अदद मोबाइल व 12,200/- रुपये नगद बरामद । *पुलिस टीम का विवरण-* थानाध्यक्ष सन्तोष कुमार सिंह मय हमराह उ0नि0 शिशिर पटेल, उ0नि0 मिथिलेश राजपूत, हे0का0 इन्द्रजीत सिंह, का0 पंकज सिंह, का0 रमेश चन्द्र, व चालक हे0का0 रामजन्म थाना नवाबगंज, जनपद प्रतापगढ़ ।

- *जिला कटनी मध्य प्रदेश* *शीतला प्रसाद की रिपोर्ट। *महाशिवरात्रि पर सपना सुशील मोटवानी एवं सपरिवार द्वारा भजन संध्या एवं पुष्प होली का आयोजन किया गया* माधवनगर क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव भक्त सपना सुशील मोटवानी जी एवं सपरिवार द्वारा महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव बारात,भजन संध्या एवं फूलों की होली का आयोजन किया गया l लगभग 15 वर्षों से अधिक समय से यह कार्यक्रम का आयोजन होता आ रहा है जिसमें शिवजी की बारात बैंड बाजा के साथ धूमधाम से निकाली गई एवं बारात का सभी भक्तों ने पुष्प वर्षा से स्वागत वंदन अभिनंदन किया एवं सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई l धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत कटनी प्रस्तुति प्रसिद्ध गायक दीपक अंश सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई1
- दिनांक 01.02.2026 को थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गहरू का पुरवा, अब्दुल वाहिदगंज में जमीनी विवाद के चलते गला दबाकर की गई हत्या के मामले में पंजीकृत मु0अ0सं0 12/2026 धारा 333/103(1) बीएनएस का सफल अनावरण करते हुए पुलिस टीम द्वारा 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी कुण्डा अमरनाथ गुप्ता की बाइट1
- समाजवादी पार्टी के नेता डॉ महेंद्र दुबे से खास बातचीत1
- महाशिवरात्रि के मेले में पड़ा एक थप्पड़ बना मौत की वजह।..... सुलतानपुर के जनवारी नाथ धाम से शुरू हुई कहानी का खौफनाक अंत जनवारी नाथ धाम में महाशिवरात्रि का मेला लगा था। भीड़, भक्ति और उत्साह के बीच कोई नहीं जानता था कि यहां हुआ एक छोटा सा विवाद कुछ ही घंटों में खून-खराबे में बदल जाएगा। लंभुआ क्षेत्र के मदनपुर पनियर (सरैया) गांव के रहने वाले अमित सिंह अपनी पत्नी शिल्पी और तीन बच्चों के साथ दर्शन करने पहुंचे थे। 13 साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। जिंदगी में उतार-चढ़ाव जरूर आए, लेकिन परिवार किसी तरह चल रहा था। मेले में घूमते समय पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बहस बढ़ी और गुस्से में अमित ने सबके सामने शिल्पी को थप्पड़ मार दिया। यह नजारा भीड़ में मौजूद एक और शख्स देख रहा था—दीपक, जो शिल्पी के करीब आ चुका था। कहा जाता है कि मुंबई में ट्रक चलाने के दौरान अमित और दीपक की दोस्ती हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे घर तक पहुंची और फिर रिश्तों की सीमाएं टूटने लगीं। अमित को जब इस संबंध की भनक लगी तो विवाद हुआ, मगर परिवार ने समझौता करा दिया। इसके बाद अमित ने पत्नी और बच्चों को सुलतानपुर भेज दिया, जबकि खुद मुंबई में काम करता रहा। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। महाशिवरात्रि के दिन हुआ थप्पड़ दीपक को नागवार गुजरा। रात शांत बीती, लेकिन सुबह करीब 5 बजे सन्नाटा चीखों में बदल गया। आरोप है कि दीपक घर में घुसा और सो रहे अमित पर चाकू से हमला कर गला रेत दिया। सब कुछ कुछ ही मिनटों में खत्म हो गया। सुबह जब गांव जागा, तो एक घर से पिता का साया उठ चुका था। तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का हाथ हट गया। पत्नी शिल्पी बच्चों को लेकर मायके चली गई, जहां से पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी दीपक फरार है और उसकी तलाश जारी है। चारू निगम, पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर, के मुताबिक मुख्य आरोपी की तलाश में टीमें लगाई गई हैं और मामले की गहन जांच की जा रही है। भक्ति के पर्व पर शुरू हुआ विवाद एक परिवार की दुनिया उजाड़ गया। एक थप्पड़, एक आहत अहंकार और कुछ छिपे रिश्तों ने मिलकर तीन बच्चों को अनाथ कर दिया—और गांव को एक दर्दनाक कहानी दे दी।4
- जौनपुर ब्रेकिंग--- एसबीआई लाइफ के एजेंट पर बीमा किस्त का पैसा गबन करने का आरोप.......................................................................... पुलिस का गजब का कारनामा................................................ कोतवाली परिसर में स्थित मंदिर पर फरियादी से दिलवाई गई कसम और पीड़ित से लिया गया साछ्य .................................................. फिर भी नहीं हुई सुनवाई........................................................... फिर पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार................................................................ एस पी के निर्देश पर पीड़ित को मिला न्याय आरोपी एजेंट अर्जुन शर्मा के खिलाफ दर्ज हुआ केस................................................................... आरोपी अर्जुन शर्मा का पुलिस से रहता है साथ-गांठ............................................................ आरोपी अर्जुन शर्मा के खिलाफ आजमगढ़..महाराष्ट्र और स्थानीय थाना में पहले भी लगभग दर्जन भर आपराधिक मुकदमे हैं दर्ज................................................................................. पीड़ित.. उत्तर प्रदेश कोटेदार संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी को कई बार पुलिस द्वारा किया गया गुमराह और कई दिनों तक लगाना पड़ा थाने का चक्कर............................................................ बदलापुर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार वार्ड नंबर 7 का मामला2
- जौनपुर। मंगलवार को दीवानी न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया। जिला जज की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजे गए एक संदेश में 17 फरवरी को दोपहर 1 बजे से 2 बजे के बीच गेट नंबर 1 के पास स्थित सिविल कोर्ट और पुलिस लाइन को निशाना बनाने की चेतावनी दी गई थी। ई-मेल में पांच से छह मोबाइल नंबरों पर एक-एक लाख रुपये भेजने की मांग की गई। संदेश में कहा गया था कि निर्धारित समय के भीतर रकम नहीं भेजी गई तो न्यायालय परिसर को बम से उड़ा दिया जाएगा। सुबह लगभग 10:30 बजे ई-मेल प्राप्त होने के बाद जिला जज सुशील कुमार शशि ने तुरंत स्थिति की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय परिसर खाली कराने के निर्देश जारी किए। बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुभाष चन्द्र यादव को बुलाकर मामले की जानकारी दी गई और अधिवक्ताओं व वादकारियों से परिसर खाली करने की अपील की गई। एहतियातन पूरे परिसर को शांतिपूर्वक खाली करा लिया गया। जिला न्यायाधीश ने सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिवक्ताओं और वादकारियों की अनुपस्थिति में कोई प्रतिकूल आदेश पारित न किया जाए, ताकि किसी पक्ष को असुविधा न हो। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क हो गया। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि पुलिस की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भी इसी तरह की धमकी प्राप्त हुई है। इसके बाद न्यायालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। बम निरोधक दस्ता (BBDS) और डॉग स्क्वाड की टीमों को मौके पर तैनात किया गया है। एहतियातन पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि अन्य जिलों में भी इस प्रकार के धमकी भरे ई-मेल प्राप्त होने की सूचनाएं हैं। जांच एजेंसियां ई-मेल के स्रोत और उसकी सत्यता का पता लगाने में जुटी हुई हैं। घटना के बाद न्यायालय परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सुरक्षा के सभी आवश्यक कदम उठाए जा चुके हैं।3
- सभी ज्योतिर्लिंग का दर्शन सिर्फ एक कपाट पर1
- पट्टी ढकवा रोड पर ई रिक्शा अनियंत्रित होकर तालाब में पलटा पट्टी क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी रमेश कुमार वर्मा पुत्र रामप्रताप वर्मा इलेक्ट्रिक रिक्शा चालाक है, मंगलवार की सुबह 11:00 पट्टी ढकवा रोड पर सवारी छोड़ने के बाद कलियनापुर की तरफ जा रहा था जैसे ही सेंट जेवियर स्कूल पट्टी के सामने पहुंचा था ई रिक्शा और नियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित कच्चे तालाब में पलट गया गनीमत यह रही उसे समय कोई सवारी नहीं बैठी थी ई रिक्शा को पलटते देखा लोगों को भीड़ जमा हो वहां उपस्थित गई लोगों की मदद से ई-रिक्शा तालाब से बाहर निकल गया चालक को मामूली चोटे आई हैं।1